कुचाई मे दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू,,खिलाड़ी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर खेलें-थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता

कुचाई मे दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू,,खिलाड़ी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर खेलें-थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता

सरायकेला/कुचाई

कुचाई: सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा स्टेडियम में मंगलवार को कुचाई क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.वहीं तेजतर्रार एवं कर्मठ एवं अपने कार्य के प्रति निष्ठावान माने जाने वाले कुचाई थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गेद को शॉट लगाकर किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

आपको बताते चलें कि प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह 12 अप्रेल को होगा. क्रिकेट प्रतियोगिता में कई आकर्षक पुरस्कादिया जाएंगे.

इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता, अनुराग सोय, धर्मेंद्र सुंडी, विक्रम लोहार, अरुण लोहार, मनीष दास, बलराम लोहार, डिबार सोय, लोमबा सोय, शिवनाथ सोय, मुकेश तांती, संजय सोय, राहुल दास, घनश्याम सोय, सुरेश महतो, देवाशीष दास, भीम दास, महावीर मुंडा आदि उपस्थित थे.

उक्त मौके पर श्री भोक्ता ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि खिलाड़ी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर खेलें. उन्होंने ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त होने पर अलग ही खुशी मिलती है. शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है. बच्चे खेलकूद में भी अपना भविष्य बना सकते है. उन्होंने अपने निजी स्तर से हर संभव सहयोग करने की बात कही. श्री भोक्ता ने कहा कि खेल के मैदान से ही आपसी सदभावना का माहौल बनता है. इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ी आगे बढ़ने को लेकर प्रोत्साहित होते है. हार- जीत खेल का हिस्सा है.

साहू एलेवन घाटशिला की टीम ने मुसाबनी एविएशन क्रिकेट टीम को 41 रनों से हराया

साहू एलेवन घाटशिला की टीम ने मुसाबनी एविएशन क्रिकेट टीम को 41 रनों से हराया

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

डीएसपी व बीडीओ ने विजेता व उप विजेता टीम को किया पुरस्कृत

मुसाबनी: मुसाबनी नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब द्वारा आयोजित मुसाबनी के वेलफेयर ग्राउंड में पाँच दिनों से चल रहे नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार को फाइनल मुकाबला खेला गया।

इस नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। प्रत्येक मैच 8 ओवर का रखा गया था। फाइनल मैच घाटशिला के साहू एलेवन क्रिकेट टीम और मुसाबनी एविएशन क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। जिसमें घाटशिला के साहू एलेवन क्रिकेट टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाये, इन रनों का पीछा करते हुए मुसाबनी एविएशन की टीम 50 रनों पर ऑल आउट हो गयी।

घाटशिला के साहू एलेवन क्रिकेट टीम ने क्रिकेट का फाइनल 41 रनों से जीतकर विजेता बना। मुसाबनी एविएशन की टीम उप विजेता रही।

Advertisement
Advertisement

फाइनल क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं बीडीओ सीमा कुमारी द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, भक्तु मार्डी, मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, जगदीश प्रसाद, मोंटी पौदार, रिंकू अन्ना उर्फ प्रीतम आदि के द्वारा खिलाड़ियों के बीच कई पुरस्कार वितरित किए गए।

विजेता टीम को 15 हजार नकद राशि के साथ एक ट्रॉफी डीएसपी चन्द्र शेखर आजाद के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं मुसाबनी के उप विजेता टीम को 10 हजार नकद राशि के साथ चमचमाती ट्रॉफी बीडीओ एवं मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष राजू सरदार के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से भी पुरुस्कृत किया गया। इसके अलावा भी कई पुरस्कार खिलाड़ियों को दिया गया।

इस क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुसाबनी नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब के छोटे, तबरेज आलम,मुन्ना मुखी,आनंद,राकेश सिंह,पप्पू सिंह आदि की अहम भूमिका रही। मंच का संचालन एवं कॉमेंट्री विजय पातर ने किया।

Advertisement
Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
Get started