मझगांव थाना के संरक्षण में अवैध मैगनीज का चल रहा गोरखधंधा

मझगांव थाना के संरक्षण में अवैध मैगनीज का चल रहा गोरखधंधा

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: मझगांव थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध आयरन ओर मैगनीज का कारोबार किया जा रहा है।

आपको बताते चलें कि ओडिशा सीमा से सटे होने के कारण मझगांव थाना क्षेत्र अवैध आयरन कारोबार करने वालों का पनाहगाह बना हुआ है । जिसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूरा संरक्षण मिल रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार मझगांव थाना क्षेत्र के सिलफोड़ी गांव में अवैध रूप से मैग्नीज डंप किया हुआ है । महीनों से यहां पर अवैध कारोबारी बड़बिल, जोड़ा, नोआमुंडी से चुराकर मैग्नीज लाकर डम करते हैं । उसके बाद वहां से ओडिशा समेत अन्य जगह सप्लाई किया जाता है। सिलफोडी गांव में डंप वाले स्थान को देखने से पता चल रहा है कि दर्जनों गाड़ी मैग्नीज गिराया गया है, साथ ही वहां अभी भी मैग्नीज डंप किया हुआ है । इसकी जानकारी होने के बावजूद मझगांव थाना पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

वहीं लाखों रुपए का अवैध कारोबार अवैध मैग्नीज के द्वारा किया जा रहा है। क्योंकि बड़बिल, जोड़ा, नोवामुंडी से होकर मझगांव के रास्ते ओडिशा भेजने में सबसे सुरक्षित अवैध कारोबारी को यही सड़क नजर आता है । क्योंकि पुलिस का संरक्षण पूरी तरह अवैध कारोबारियों को प्राप्त है । इसके अलावा गिट्टी, डस्ट समेत अन्य चीजें अभी रात के अंधेरे में मझगांव थाना होकर ही गुजरती है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं किया गया है।

वहीं तत्कालीन थाना प्रभारी अमीर हमजा को भी बिट्टी गाड़ी से अवैध वसूली के लिए निलंबन कर दिया गया था । इसके बावजूद थाना में मौजूद पदाधिकारी कोई सीख नहीं ले रहे और खुले तौर पर अवैध कारोबार को बढ़ावा देने में संलिप्त हैं। आयरन ओर के बड़े कारोबारी भी अपने को मझगांव थाना क्षेत्र में सुरक्षित मानकर धड़ल्ले से कारोबार को बढ़ाने में लगे हुए हैं।

गुलशन हत्या कांड में तीन गिरफ्तार, किरीबुरू पुलिस नें महज48 घंटा में किया मामले का खुलाशा

गुलशन हत्या कांड में तीन गिरफ्तार, किरीबुरू पुलिस नें महज48 घंटा में किया मामले का खुलाशा

चाईबासा

गुलशन गोप हत्‍यकांड को अंजाम देने वाले तीन लोग पुलिस के गिरफ्त में

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: सोमवार 5 मार्च को पश्‍च‍िमी स‍िंहभूम की पुल‍िस ने गुलशन गोप हत्‍यकांड का खुलासा कर दिया है. हत्‍या की वजह खास है. पुलिस ने हत्‍या को अंजाम देनेवाले तीन लोगों को भी ग‍िरफ्तार क‍िया है.

आपको बताते चलें कि 11 मार्च की सुबह जेटेया मोड़ से पहले लोकेसाई कुटीबुरु जंगल के पास मुख्य सड़क के दाहिने किनारे गुलशन गोप (उम्र 32 वर्ष) की लाश म‍िली थी. वह उसीईया गांव कर रहने वाला था.पुल‍िस‍िया जांच में प्रथम दृष्टया स‍िर पर प्रहार कर हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने का मामला प्रतीत हुआ था. हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान के ल‍िए नोवामुंडी के पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी विवेचना एवं अनुसंधान के आधार पर इस कांड का उद्भेदन किया.

इन्‍होंने द‍िया वारदात को अंजाम

हत्‍याकांड को सुखलाल सिंकु, युगल सिंकु एवं सेडेगा स‍िंकु ने म‍िलकर अंजाम द‍िया. तीनों जगन्‍नाथपुर थाना इलाके के मोगरा गांव के रहने वाले हैं. यह जानकारी किरीबुरु डीएसपी अजीत कुजुर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

ये रही घटना की वजह

गुलशन गोप ने सुखलाल सिंकू को शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए छह लाख रूपया करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दिया था परन्तु सुखलाल सिंकू पैसा वापस नहीं कर रहा था. बार-बार पैसा मांगने या पैसे के बदले जमीन देने की मांग करने पर तीनों ने हत्‍याकांड को अंजाम द‍िया.

ये सामान हुए बरामद

  1. हत्या के लिए प्रयुक्त की गई लगभग 03 फीट का मजबूत लकड़ी जिसपर खून लगा हुआ है.
  2. हत्या के बाद अभियुक्तों के कपड़ों एवं जूतों में लगे खून/ साक्ष्य को मिटाने के लिए जलाए गये अवशेष.

ये थे पुल‍िस टीम में शाम‍िल

1.पु०नि०: विरेन्द्र कुमार, अंचल निरीक्षक, नोवामुण्डी

2.म०पु०अ०नि०: अंकिता सिंह, थाना प्रभारी, नोवामुण्डी

3.पु०अ०नि० सुजित कुमार

4.स०अ०नि० करुणाकर तिवारी, नोवामुण्डी थाना

5.स०अ०नि० शौकत अली, नोवामुण्डी थाना

6.स०अ०नि० नागेन्द्र राम, नोवामुण्डी थाना, साथ ही सशस्त्र बल नोवामुण्डी थाना.

सरायकेला सेंट्रल गवर्नमेंट का आदेश का हो रहा है उल्लंघन जिला प्रशासन है खामोश।

सरायकेला सेंट्रल गवर्नमेंट का आदेश का हो रहा है उल्लंघन जिला प्रशासन है खामोश।

सरायकेला खरसावां

सरायकेला थाना अंतर्गत अवैध लॉटरी के कारोबार बृहद पैमाने पर फल फूल रहा है।

सरायकेला: लॉटरी के अवैध कारोबारी सरायकेला थाना अंतर्गत अवैध लॉटरी का जाल बिछाते जा रहे हैं। जिससे आम जनता की मेहनत की कमाई लॉटरी में किस्मत आजमाने के लालच में दो पैसे की आवक के बहकावे में आकर घर परिवार की मेहनत की कमाई को लॉटरी में उड़ा रहे हैं। और परिवार के बच्चे बूढ़े लोग बीमार लाचार भूखे एवं अस्वस्थ नजर आ रहे हैं।

वहीं सरायकेला थाना अंतर्गत सिन्नी मोड, गैरेज चौक, पुराना बस स्टैंड ,(मुख्य) जगरनाथ मंदिर घाट, काकड़ा, दुर्गा मैदान, कालूराम चौक, आदि क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर लॉटरी का अवैध कारोबार बढ़ता जा रहा है। और सराय किला की जनता की मेहनत की कमाई डूब रही है ।वही उनके परिवार कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि पिछले कुछ समय पूर्व कुछ लोगों पर F.I.R. भी सरायकेला थाना में हुई थी।
आखिर कौन सफेदपोश इस अवैध कारोबार को चलने में संरक्षण दे रहा है और किस किस के पास यह काली कमाई का हिस्सा जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉटरी का अवैध कारोबार 3 महारथियों का नाम सामने आ रहा है जो लॉटरी का एजेंसी देकर विभिन्न क्षेत्रों में अवोध कारोबार को फैला रहे हैं।

पहला नाम : मनीष दास

दूसरा नाम। : अमित मोदक

एवं तीसरा नाम : विनोद रावत

आखिर जिले में करोड़ों के अवैध कारोबार का कौन है जिम्मेदार जो भी हो प्रशासन की खामोशी कहीं ना कहीं जनहित में सवालिया निशान खड़ा अवश्य कर रहा है।
विशेष अगले अंक में……

Advertisement

शराब बेचने वाले मालामाल और शराब पीने वाले बेहाल।

शराब बेचने वाले मालामाल और शराब पीने वाले बेहाल।

सरायकेला

साधना प्लस न्यूज़ का दिखा असर।

आबकारी विभाग सुपरिटेंडेंट अजय कुमार ने लिया एक्शन।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत गैरेज चौक मेन रोड पर झारखंड सरकार द्वारा प्रदत एक शराब की दुकानों से सरकारी मूल्य से अधिक पैसा लेने की शिकायत पर जांच करते आबकारी विभाग के दरोगा निर्भय कुमार

साधना प्लस न्यूज़ के सरायकेला खरसावां जिला के पत्रकार भरत सिंह को आए दिन जनहित में लोगों की शिकायतें मिलती रही है आज हम लोगों ने जिला के आबकारी विभाग सुपरिटेंडेंट से बात की और विभाग के दरोगा निर्भय कुमार जीने साथ चलकर झारखंड सरकार द्वारा प्रदत शराब की दुकान को जांच किया और पाया कि वहां MRP से अधिक पैसा लिया जा रहा है।

आप को बताते चले कि ऐसा सरायकेला खरसावां जिला के सभी सरकारी शराब की दुकानों में पैसो का खेल चल रहा है। साधना प्लस न्यूज़ के माध्यम से जनता यह जानना चाहती है कि इस अवैध कमाई के जिला से लाखों लाख रुपया आखिर जाता कहां है कौन सफेदपोश है जो इस पैसे को अवैध रूप से ले रहा है।

कुचाई में महिला पर गोली चलाने वाला अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार,, एसडीपीओ ने दी जानकारी

कुचाई में महिला पर गोली चलाने वाला अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार,, एसडीपीओ ने दी

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन कर अपराधी को देसी कट्टा, खोखा और स्कूटी के साथ कीया गिरफ्तार

ज्ञात हो कि बीते 3 मार्च को कुचाई थाना अंतर्गत ईचाहातु में दसमती गुंजा पर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें दसमती गुंजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी जो कि वर्तमान में टीएमएच अस्पताल में इलाजरत है

उक्त मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम अजय गुंजा बताया जा रहा है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, खोखा एवं एक स्कूटी बरामद किया है.

मीडिया को जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि मामले के उद्भेदन को लेकर एसपी के निर्देश में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने प्रोफेशनल तरीके से अनुसंधान करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर युवक ने महिला को गोली मारी थी. फिलहाल महिला टीएमएच में इलाजरत है.

छापेमारी दल

1.पु०नि० राम अनूप माहतो सरायकेला अंच

2.पु०अ०नि० विष्णु चरण भोक्ता थाना प्रभारी कुचाई

3.पु०अ०नि० अमित कुमार ओ०पी प्रभारी आमदा ओ०पी

4.पु०अ०नि० अभिषेक प्रताप ओ०पी प्रभारी दलभंगा ओ०पी

5.पु०अ०नि० विभास कुमार चौधरी कुचाई थाना

6.आ० 125 जयराम हंसदा

7.आ० 316 जोहान कन्डायबुरू

8.आ० 57 गुन्दु सोरेन

9.आ० 65 श्याम चरण हेंब्रम

10. आ० 128 मनोहर मुर्मू

11.आ० 241 मनीषा राम सोरेन

12.चा०आ० 1142 दुर्गा केराई

एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे

गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है ,,,हथकडी लगा कर शहर में घुमाया

गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है ,,,हथकडी लगा कर शहर में घुमाया

जमशेदपुर

पुलिस पर भरोसा बरकरार रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई

गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के गिरफ्तार कन्हैया सिंह को हथकडी लगा कर शहर में घुमाया गया

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है खबर आ रही है कि बीते दिनों ही शहर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्य कन्हैया सिंह को कानपुर से गिरफ्तार किया था.

जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस कन्हैया सिंह को लेकर शहर पहुंची थी. इधर शहर वासियों के दिलों में बसे अखिलेश सिंह गिरोह के खौफ को खत्म करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने कन्हैया सिंह को हथकड़ी लगाकर शहर की सड़कों पर घुमाया.

इस दौरान सिटी एसपी के. विजय शंकर के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि शहर में कई ऐसे अपराधी मौजूद है जो अपना वर्चस्व कायम किए हुए है. ये अपराधी बड़े बड़े व्यापारियों और अन्य लोगों से रंगदारी वसूलते है. रंगदारी नही देने पर उनपर फायरिंग करवाई जाती है. इन्ही सब कारणों से अपराधियों का खौफ बना रहता है. इस खौफ को खत्म करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने कन्हैया सिंह को हथकड़ी लगाकर शहर की सड़कों पर घुमाया.

चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के नाजिर शेखर पंडित को एसीबी टीम ने 4000/- घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार…

चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के नाजिर शेखर पंडित को एसीबी टीम ने 4000/- घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार…

चक्रधरपुर

प्रखंड कार्यालय

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

निगरानी विभाग टीम में डीएसपी विजय महतो, सीओ सुभाष कुमार महतो और उनकी पूरी टीम शामिल थे.

जमशेदपुर: चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के शेखर पंडित को ₹4000/- घूस लेते हुए जमशेदपुर भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो निगरानी विभाग की टीम द्वारा पकड़े जाने की खबर सामने आई है

जमशेदपुर की भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में घूस लेते रंगे हाथों नाजिर शेखर पंडित को धर दबोचा.

वाहीं जानकारी के अनुसार घूसखोर नाजिर मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के पीछे स्थित किराए के मकान में रहते हैं, गुरुवार को रोज की तरह नाजिर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे. वीडियो ग्राफर विकास बोस उर्फ माना से 24 हजार 700 रुपए बिल पास कराने के एवज में आधे रकम की मांग की थी.

इसमें 4 हजार रुपए पर तय हुआ. इससे परेशान होकर विकास बोस ने इसकी शिकायत जमशेदपुर सोनारी स्थित निगरानी विभाग से की थी. गुरुवार को विकास बोस ने नाजिर को 4 हजार घूस दिया. तभी घूस लेते निगरानी की टीम ने नाजिर को धर दबोचा. इस घटना के बाद से चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया. बाद में निगरानी विभाग की टीम नाजिर को गिरफ्तार कर अपने साथ जमशेदपुर ले गई।

उक्त कार्यवाही में निगरानी विभाग टीम में डीएसपी विजय महतो, सीओ सुभाष कुमार महतो और उनकी पूरी टीम शामिल थे.

तिरुलडीह में दो मोटरसाईकल चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा…

तिरुलडीह में दो मोटरसाईकल चोर को चोर ग्रामीणों ने धर दबोचा…

चांडिल

तिरुलडीह

पातकुम गांव के पास ग्रामीणों ने मोटरसाइकल चोर को धर दबोचा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोर को पकड़े जाने की खबर सामने आई है जहां तिरुलडीह से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे दो चोर को पातकुम गांव के पास ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. 

पकड़ाए चोरों में आदित्यपुर सालडीह बस्ती के रहने वाले धीरज कुमार तांती और सूरज सोय उर्फ डाकू शामिल है. दोनों शातिर चोर हैं. इसके पास से चोरी की गई पल्सर बाइक के अलावा चाभियों का गुच्छा, दो मोबाइल और नकद नौ हजार रुपये बरामद किया गया है. मीडिया को जानकारी देते हुए चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं. इस दौरान ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरभ कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे.

तिरुलडीह स्टेशन के समीप से दोनों ने तिरुलडीह के हेडेमुडीगांव के रहने वाले त्रिलोचन कालिंदी की पल्सर बाइक (जेएच 05बीजेड 2724) की चोरी की. इसके बाद ईचागढ़, चौका के रास्ते भागने लगे. तिरुलडीह पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना ईचागढ़ थाना की पुलिस को दिया. ईचागढ़ पुलिस ने पातकुम में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों चोर को मोटरसाईकिल समेत पकड़ लिया. 

जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पहले आदित्यपुर से एक मोटरसाईकिल की चोरी कर भागे थे. चोरी किए मोटरसाईकिल को कहीं बेचकर वापसी में तिरुलडीह से फिर एक मोटसाईकिल चोरी कर जा रहे थे.आदित्यपुर से चोरी गए मोटरसाईकिल को बरामद नहीं किया जा सका है.

मुसाबनी में ज्वेलरी की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाये लाखों के सोने चांदी के गहने, जांच में जुटी पुलिस

मुसाबनी में ज्वेलरी की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाये लाखों के सोने चांदी के गहने, जांच में जुटी पुलिस

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दिया। मुसाबनी बस स्टैंड के समीप मुसाबनी डुमरिया मुख्य सड़क के किनारे अजीत सिंह राजेश कुमार ज्वेलर्स दुकान में शातिर चोरों ने लाखों आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों का साहस इतना था कि दुकान के पिछे से सेंध मारी कर इस घटना को अंजाम दिया।

सेंध मारी करने से पहले चोरों ने पीछे की खिड़की से पुरानी जाली लगी खिड़की के लकड़ी के चौखट को तोड़कर लगे रड को निकाला, फिर दरवाजा तोड़ा,उसके बाद 5 इंच की दीवार में 2 फीट का सेंधमार कर दुकान की मुख्य तिजोरी तक पहुंच गये। फिर तिजोरी के कमरे से दुकान के काउंटर में अंदर प्रवेश करने के लिए लगी ग्रील का ताला और एंगल को काटकर घुस गए। उसके बाद काउंटर के रेक में रखे सोना चांदी के सभी आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। उसके बाद लॉकर को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें सोना का आभूषण रखा हुआ था। लेकिन लॉकर तोड़ने में चोरों का गिरोह असफल रहा। उसके बाद दुकान में काउंटर और शो केस में रखे चांदी के आभूषण और अन्य सामान सहित ग्राहकों के बनाने के लिए रखे सोने चांदी का आभूषण एंव काउंटर की ड्रोयर में रखा नकद भी चोर अपने साथ ले गये। चोर अपनी पहचान का सबूत मिटाने के लिए दुकान में लगे लगभग 10 सीसीटीवी कैमरे में 8 कैमर सहित रिकार्डिंग को स्टोर रखने वाला डीवीआर को भी खोलकर अपने साथ ले गये। ताकि चोरी की घटना का कोई सबूत किसी के हाथ ना लग सके।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी राजा दिलावर ज्वेलरी शोरूम पहुंचे और जांच शुरू किया, पदाधिकारियों ने आशा जताई है अवश्य सफलता मिलेगी और अपराधी पकड़े जाएंगे। चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है

जमशेदपुर के सीजीएम कोर्ट में अधीक्षक अभियंता शिशिर सोरेन , कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो, पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा पूर्व मुखिया बहामुनी हेंब्रम पर क्रिमिनल केस दर्ज

जमशेदपुर के सीजीएम कोर्ट में अधीक्षक अभियंता शिशिर सोरेन , कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो, पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा पूर्व मुखिया बहामुनी हेंब्रम पर क्रिमिनल केस दर्ज

जमशेदपुर

( जमशेदपुर से भरत सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर 27 फरवरी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव के आदेश पर विनय सिंह संयोजक बागबेड़ा महानगर विकास समिति,कांग्रेस आरटीआई सेल कोल्हान के चेयरमैन ने जमशेदपुर के सीजीएम कोर्ट में अधीक्षक अभियंता शिशिर सोरेन ,कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो, पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा पूर्व मुखिया बहामुनी हेंब्रम पर क्रिमिनल केस दर्ज कराया

9471320849
विनय सिंह कंप्लेंट

7488071927
अधिवक्ता संजू कुमारी के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया जमशेदपुर सीजीएम कोर्ट में

जमशेदपुर 27 फरवरी बागबेड़ा महानगर विकास समिति सूचना अधिकार के संयोजक श्री विनय सिंह के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया बहामुनी हेंब्रम बागबेड़ा मध्य पंचायत के मुखिया प्रतिमा मुंडा के द्वारा बागबेड़ा में 30 से 35 चापाकल लो में समरसेबल पंप डालकर बोरिंग से निकाले गए सारे सामग्री का गमन आरोप सिद्ध होने के बाद विभाग के कार्यपालक अभियंता अभय तोपों के द्वारा सर्टिफिकेट केस ₹2,35000 और ₹3,44000 का किया गया।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव महोदय का आदेश कई बार अधीक्षक अभियंता शिशिर सोरेन जी को प्राप्त हुआ कि दोनों पूर्व मुखिया पर सख्त कानूनी कार्रवाई 420 वगैरा-वगैरा मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। विभाग के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षक अभियंता शिशिर सोरेन एवं कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो के द्वारा दोनों मुखिया को बचाते हुए मुकदमा दर्ज नहीं करने पर सरकार के आदेश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव महोदय ने विनय सिंह को आदेश दिया कि आप सीजीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज करें ।क्योंकि शिशिर सोरेन अभय टोप्पो दोनों मुखिया पर मात्र सर्टिफिकेट केस कर बचाना चाहते हैं। इसका मतलब विभाग के पदाधिकारी भी इस गबन के आरोप में शामिल हैं। सीजीएम कोर्ट में 25 फरवरी को ही मुकदमा दर्ज किया गया था विनय सिंह के द्वारा अधिवक्ता संजू कुमारी के द्वारा आज विनय सिंह के स्टेटमेंट के बाद न्यायालय में मुकदमा दर्ज हुआ और फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट आदित्य कोर्ट में मुकदमा को ट्रांसफर कर दिया गया।

सूचना के अधिकार के तहत सभी मामलों को मांगा जाएगा और इस बार किसी भी प्रकार भ्रष्टाचार या पैसे का बंदरबांट नहीं होने दिया जाएगा स्वच्छ रूप से कार्य को नहीं किया जाता है। झारखंड हाईकोर्ट में जिस प्रकार से जनहित याचिका दायर किया गया है। उसी प्रकार से क्रिमिनल केस भी जमशेदपुर न्यायालय में ठेकेदार और विभाग के ऊपर किया जाएगा। आज न्यायालय में विटनेस के तौर पर सदन ठाकुर, संतोष कुमार ,अजय कुमार, विनोद मिश्रा ,संगीत कुमार, सुबोध ,डॉक्टर सरवन कुमार, ईश्वर राव दीपक गवाही में नाम दर्ज कराया।

भवदीय
विनय सिंह संयोजक बागबेड़ा महानगर विकास समिति राइट टू इनफार्मेशन

विनय सिंह कॉन्ग्रेस आरटीआई सेल कोल्हान के चेयरमैन ने कहा बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में 237 करोड रुपए का बंदरबांट हुआ है। बागबेड़ा की ग्रामीण जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है। और बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के अगुवाई में 2005 से क्रमबद्ध बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया गया। तब जाकर यह योजना धरातल पर आई है अभी 21 मार्च 20 से 22 को 2 साल से बंद पड़े काम को चालू कराने के लिए जमशेदपुर से दिल्ली की पदयात्रा सुबोध झा की अगुवाई में हुआ और पुणे झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख चीफ इंजीनियर अधीक्षक अभियंता सुशील सोरेन एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच पदयात्रा में आकर शामिल होकर 25 मार्च को लिखित समझौता के बाद आंदोलन स्थगित हुआ। और 50 करोड़ 58 लाख रुपए की सुकृति हुई है। और बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जगंल में आईईडी बलास्ट, जंगल में लकड़ी चुनने गया एक ग्रामीण की मौत हो जाने की खबर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जगंल में आईईडी बलास्ट, जंगल में लकड़ी चुनने गया एक ग्रामीण की मौत हो जाने की खबर

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल जो गोईलकेरा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ईचाहातु जगंल में पुलिस को उड़ाने की साजिश के तहत बिछाया गया आईईडी बम बलास्ट होने की सूचना है।इस बार फिर जगंल में लकड़ी चुनने गया एक ग्रामीण की मौत घटना स्थल पर ही होने की खबर।

इस सबंध में मिली सूचना मंगलवार को समय करीब साढ़े तीन बजे बजे के आस-पास गोईलकेरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ईचाहातु जंगल के पास आई0ई0डी0 विस्फोट की घटना हुई जिसमें मेरालगड़ा निवासी हरिचरण, गोप, उम्र करीब 24 वर्ष, की मौत हो गई है।

सूचना के अनुसार हरिचरण, गोप, जंगल की ओर जलावन हेतु लकड़ी लाने गया था, उसी दौरान भा0क0पा0 (माओ0) उग्रवादियों के द्वारा लगाये गये आई0ई0डी0 के चपेटे में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु होने की सूचना है।चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर के द्वारा जारी प्रेस रिलिज के अनुसार बताया गया कि गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम मेरालगढ़ा के आस-पास जंगल में एक आईईडी विस्फोट की घटना घटित हुई है। उक्त घटना में ग्राम मेरालगढ़ा के निवासी हरीश चंद्र गोप उम्र लगभग 23 वर्ष की मृत्यु हो गयी। ये सुबह लकड़ी चुनने के कार्य से जंगल की ओर गये थे। घटना की सूचना प्राप्त होते ही चाईबासा पुलिस के द्वारा कोबरा 203 BN, सी0आर0पी0एफ0 60 BN एवं झारखण्ड जगुआर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मृत व्यक्ति हरीश चंद्र गोप को ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकाला गया। इस पुरे घटना क्रम में चाईबासा पुलिस एवं सभी सुरक्षा बल इस घटना में इनके मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट करते है।पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने हेतु नक्सलियों के द्वारा आईईडी का प्रयोग किया जा रहा है। आईईडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर मृत्यु / घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है। झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेंगा।उल्लेखनीय है कि गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम आराहासा मार्ग पर माओवादियों ने सड़क जाम करने हेतु रात्रि में एक पेड़ को काट कर पेड़ पर बैनर और पोस्टर लगा दिया गया। यह स्थान रेंगरबेरा गॉव के पास है। साथ ही मुख्य सड़क इचाहत में कुछ तार व बक्सा पड़ा हुआ मिला है, इसमें आईईडी होने की सूचना थी, जो गलत थी।

उक्त स्थान इचाहातु कुईड़ा और सोयतबा दोनों शिविरों के बीच में है। उन्त सूचना पर सुरक्षा बलों के द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों मार्ग से अवरोधक को कटा दिया गया है।

अभियान दल

  1. चाईबासा पुलिस ।
  2. बम निरोधक दस्ता, झारखण्ड जगुआर ।
  3. सी0आर0पी0एफ0 60 BN
Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्टेट इंजीनियर वीरेंद्र राम के घर छापेमारी….

बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्टेट इंजीनियर वीरेंद्र राम के घर छापेमारी….

जमशेदपुर

बिष्टुपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्टेट इंजीनियर वीरेंद्र राम के घर पर सुबह 7:00 बजे से एक दर्जन अधिकारी पहुंचे और छापामारी अभियान शुरू किया

आपको बताते चलें कि मंगलवार की सुबह 7 बजे ED अधिकारी रांची, जमशेदपुर, पटना, सिवान, दिल्ली और हरियाणा स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं. इस दौरान सीआरपीएफ के जवान के ठिकानों के बाहर तैनात है.

घर के आसपास पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है. सर्किट हाउस के अलावा मानगो के क्षेत्र में भी उनके आवास पर छापामारी की जा रही है. 2019 में वीरेंद्र राम के लगभग ढाई करोड़ रुपये बरामद किए गए थे.

ऐसा माना जाता है कि वीरेंद्र राम का संबंध झारखंड के कई बड़े राजनेताओं के साथ है.

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement



Design a site like this with WordPress.com
Get started