बोकारो में दीखा डीजे सार्जन का जलवा

बोकारो में दीखा डीजे सार्जन का जलवा

बोकारो

चंदनकियारी के बगुला गाँव के शिवचराम महतो के डीजे सार्जन की इन दिनों पूरे देश में चर्चा हो रही है। यह चर्चा तब और जोर पकड़ने का काम किया जब हरिद्वार के कावड़ यात्रा में सार्जन डीजे ने नंबर वन का खिताब हासिल किया।
ई सेक्टर 4 में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान सजन की आने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ हो गई। डीजे सार्जन का सेटअप देखकर अचंभित हो गए। डीजे सार्जन के धुन पर हजारों की संख्या में लोग भी झूमते नजर आए ।डीजे सार्जन के आने की सूचना पर दूर दराज से लोग यहां इसे देखने के लिए आए थे। डीजे सार्जन के मालिक शिवचरण महतो ने कहा कि यह एक मनोरंजन है और बेहतर तरीके से म्यूजिक और गाने का एक संगम देखने को मिलता है ।उन्होंने कहा कि हम कभी कंपटीशन के भाव से कहीं नहीं जाते हैं। लेकिन लोग कंपटीशन का भावना उत्पन्न कर देते हैं। यह भीड़ उसका एक उदाहरण है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started