पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक का किया गया आयोजन

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक का किया गया आयोजन

सरायकेला-खरसावां

आदित्यपुर

प्रमंडल स्तरीय बैठक में सचिव महोदय ने जल जीवन मिशन व एसबीएम ग्रामीण 2 के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियेां को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पेयजल से जुड़ी समस्या के निदान हेतु कंट्रोल रूम बनाते हुए 72 घंटों में शिकायतों का करें समाधानः-पेयजल स्वच्छता सचिव

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव डॉ० मनीष रंजन की अध्यक्षता में आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में प्रमण्डलस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला खरसावां अरवा राजकमल , निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव पशुपति नाथ मिश्र, राजीव रंजन, अभियंता प्रमुख सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।
प्रमंडल स्तरीय इस बैठक में कोल्हान प्रमाण्डल के सभी जिले ( सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम) में आगामी गर्मी के मौसम में लोगो को पानी की समस्या से किस तरह से निजात दिलाने हेतु क्या रणनीति होनी चाहिए पर विस्तृत चर्चा की गयी, ताकि बढ़ती गर्मी को देखते हुए कोल्हान क्षेत्र के किसी भी जिलों में पेयजल की समस्याओं का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान ग्राम स्तर पर प्लास्टिक कलेक्ट कर प्लास्टिक मुक्त गांव के निर्माण करने तथा जल संरक्षण के संबंध में विभिन्न बिंदुओं के बारे में जानकारी साझा की गईं।

इसके अलावे बैठक के दौरान सचिव डॉ० मनीष रंजन द्वारा बतलाया गया कि गर्मी के मौसम में पेयजल का संकट काफी गहरा हो जाता है। ऐसे में पेयजल के संकट को दूर करने व लोगो को पर्याप्त जल मिल सके इस हेतु कंट्रोल रूम बनाने एवं डेडिकेटेड टीम को तैयार करने का निदेश सभी प्रमंडल के पीएचडी के सभी अधिकारियों को दिया। आगे उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम का एक नंबर हो जिसपर लोग संपर्क कर अपनी समस्याओं की जानकारी दे सके। साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे ही पेयजलापूर्ति से सबंधित कोई भी समस्या आये उसे 72 घंटे के अंदर निष्पादित कराए ताकि लोगो को गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निजात दिलाई जा सके। आगे उन्होंने विभिन्न जिलों में किए जा रहे विभिन्न कार्यो की बिंदुबार समीक्षा करते हुए जिलों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही चल रहे सभी कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं पूर्ण- डॉ० मनीष रंजन….

प्रमंडल स्तरीय बैठक में पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल सचिव डॉ० मनीष रंजन द्वारा जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सभी छह जिलों में चल रहे विभिन्न योजनाओं के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं को ससमय साथ ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं, ताकि राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को लाभ दिया जा सके।

बैठक में उपस्थित निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्रीमती नेहा अरोड़ा नें ओडीएफ प्लस लाभुकों को स्वं शौचालय मरम्मत करने हेतु प्रेरित करने की बात कही साथ ही जिला स्तर, प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी को ओडीएफ प्लस के लिए प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त सरायकेला खरसावां प्रवीण कुमार गागराई, उप विकास आयुक्त पश्चिमी सिंहभूम, अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सरायकेला खरसावां सुनील कुमार सिंह, सभी जिलों के कार्यपालक पदाधिकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं अन्य उपस्थित रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free