भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री और विधायक का पुतला दहन किया।

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री और विधायक का पुतला दहन किया।

सरायकेला-खरसावां

खरसावां मे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा खरसावां विधानसभा के चांदनी चौक स्थित में झारखंड सरकार के विरोध मैं सड़क पर उतरे।

चौपट विधि व्यवस्था को लेकर और महिला पर हो रहे अत्याचार एवं बलात्कार एवं स्थानीय विधायक द्वारा ठेकादार प्रथा मे मैनेज करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का पुतला दहन किया गया.जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

मुसाबनी में जलाया गया वित्त रहित शिक्षा नीति का पुतला।

मुसाबनी में जलाया गया वित्त रहित शिक्षा नीति का पुतला।

मुसाबनी

वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर शुक्रवार को झारखंड राज्य के सभी वित्त रहित 1250 शिक्षण संस्थानों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिग्रहण एवं घाटा अनुदान की मुख्य मांग को लेकर वित्त रहित शिक्षा नीति का पुतला दहन किया गया। मुसाबनी में वित्त रहित शिक्षण संस्थान मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज, गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदि विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने वित्त रहित शिक्षा नीति का पुतला दहन किया।

पुतला दहन कार्यक्रम में वित्त रहित सभी इंटर कॉलेज ,उच्च विद्यालय के शिक्षक कर्मचारियों ने वित्त रहित शिक्षा नीति के विरोध में नारे बुलंद किए और सरकार से वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने का अनुरोध किया ।शिक्षक कर्मचारियों ने वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करो,सभी स्कूल कॉलेजों का अधिग्रहण करो,शिक्षा कर्मचारियों को छलना बंद करो आदि के नारे लगाए।

वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त कर सभी इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय एवं मदरसा विद्यालयों का अधिग्रहण किया जाए या तत्काल घाटा अनुदान दिया जाए।
अनुदान की राशि चौगुना करने की विभागीय संचिका पर त्वरित कार्यवाही कर इसे अविलंब कैबिनेट भेजी जाए।स्कूल- कॉलेजों के लंबित अनुदान का अविलंब निष्पादन कर अनुदान की राशि संस्थाओं को भेजी जाए।
शिक्षा विभाग में लंबित स्कूल – कॉलेजों के प्रस्वीकृति हेतु संचिका का अभिलंब निष्पादित किया जाए। 31 जुलाई को सभी वित रहीत संस्थाओं में एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रहेगा । सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे ।
2 अगस्त को विधानसभा के सामने एक दिवसीय महा धरना दिया जाएगा। जिसमें राज्य भर के हजारों हजार शिक्षक कर्मी भाग लेंगे ।

पुतला दहन कार्यक्रम को मोर्चा के कुंदन कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह चौहान, प्रिंसिपल प्रो सीमा कल्याणी, प्रो संतोष दास,रूमी सरकार,मिथलेश पांडेय, विनोद लाल, कृष्णा कुमार आदि शामिल थे।

मणिपुर की घटना के विरोध में आक्रोशित युवाओं द्वारा सडक पर उतर कर विरोध प्रदर्शन।

मणिपुर की घटना के विरोध में आक्रोशित युवाओं द्वारा सडक पर उतर कर विरोध प्रदर्शन।

सरायकेला/खरसावां

खरसावां: मणिपुर की घटना के विरोध में आक्रोशित युवाओं द्वारा सडक पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया गया. खरसावां के समाजसेवी सह युवा नेता विनोद बिहारी कुजुर के नेतृत्व में युवाओ ने खरसावां शहीद पार्क के मुख्य गेट से शवयात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए चांदनी चौक पहुंचे.शवयात्रा निकालने के दौरान युवाओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करो, भाजपा सरकार हाय हाय आदि नारेबाजी की. साथ ही खरसावां मणिपुर के मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह का पुतला फूंका. मौके पर श्री कुजुर ने कहा कि मणिपुर में हुई अमानवीय घटना से आज पूरा देश शर्मसार है. इस प्रकार के कृत्य को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।

इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. मणिपुर में भाजपा की सरकार है और ऐसे अमानवीय घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री की चुप्पी से यह स्पष्ट है कि मणिपुर प्रदेश और देश में कानून व न्याय व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है. जिससे असामाजिक तत्व निडर होकर इसप्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने जल्द से जल्द मणिपुर मामले में सरकार एक्शन लेकर शांति बहाल करने की मांग की. कहा लोगों को न्याय मिले अन्यथा ऐसे सरकारों को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. अगर न्याय नहीं मिला तो यह जन आंदोलन नहीं रुकेगा.इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी विनोद बिहारी कुजूर, शालिग्राम उरांव, बलदेव उरांव, राकेश उरांव, मनजीत उरांव, जसीम अंसारी, सुधीर मुंडा, निशांत बोदरा, आशीष उरांव, लोबो उरांव, आतिश उरांव आदि युवा उपस्थित रहे।

मणिपुर में शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी ने नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।

मणिपुर में शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी ने नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: मणिपुर में महिला निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना को लेकर पूरा देश गुस्से में है. गुरुवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार पर पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहीद पार्क चौक पर इस शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया. ज्ञात हो कि मणिपुर राज्य पिछले ढाई महीने से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि, मणिपुर में भीड़ द्वारा आदिवासी महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का शर्मनाक वीडियो प्रकाश में आया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया उसके बाद प्रधानमंत्री ने आज अपनी चुप्पी तोडी. आदिवासी महिलाओं के साथ हुई इस अमानवीय घटना से आज पूरा देश शर्मसार है. झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार गुरुवार को प. सिंहभूम जिला मुख्यालय शहीद पार्क चौक, चाईबासा में आदिवासी महिलाओं के साथ मणिपुर में हुई इस शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कार्यक्रम जोरदार तरीके से आयोजित कर केंद्र सरकार के अमानवीय चेहरे पर्दाफाश किया गया

Design a site like this with WordPress.com
Get started