हादसा में 4 लोगों की मौत,9 की हालत गंभीर।
अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई. चीख-पुकार मच गई।
अस्पताल में अव्यवस्था से गुस्सा लोगों ने नारेबाजी की।
झारखंड के बोकारो से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर शनिवार सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जुलूस निकालने के दौरान यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कुल 13 लोग बुरी तहर झुलस गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई. सभी मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वह 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया।

वहीं लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। लोगों ने अस्पताल में एम्बुलेंस न होने और बद इंतजामी को लेकर काफी हंगामा किया. हालांकि बाद में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।



वहीं घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट हो गया।

