मुसाबनी के दो सेंटर पर कुल 728 छात्रों ने दी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने लिया भाग
मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड में शनिवार को 2 परीक्षा केंद्र पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जी सी जे डी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 455 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। 103 बच्चे यहां अनुपस्थित रहे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर 273 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।इस केंद्र पर 44 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 728 विद्यार्थी नवोदय प्रवेश परीक्षा में भाग लिया।
आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं माता-पिता बच्चों को लेकर निर्धारित समय से लगभग 1 घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। आयोजित होने वाली परीक्षा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने भाग लिया।सबसे ज्यादा बच्चे जी सी जे डी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त प्रतिनिधि मौजूद थे।आब्जर्वर के रूप में मुसाबनी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे, जी सी जे डी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर मुस्तैद थे। केंद्र अधीक्षक शिवपूजन सिंह चौहान एवं रूमी सरकार के निर्देशन में दोनों परीक्षा केंद्रों पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ।
दो परीक्षा केंद्र पर पहले दिन 93 परीक्षार्थियों ने दी मैट्रिक की परीक्षा
मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी– झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 मंगलवार से शुरू हो गई परीक्षा के पहले दिन मुसाबनी प्रखंड के 2 परीक्षा केंद्र पर 93 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। केंद्र कोड 51053 उत्क्रमित हिंदी उच्च विद्यालय चापड़ी परीक्षा केंद्र में आईटीएस विषय में 34 एवं एचईएल विषय मे 42 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिए।
प्रश्न पत्र पैकेट की जांच करते दंडाधिकारी
इस परीक्षा केंद्र पर शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। रोल नंबर 201 सोमवार की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। केंद्र कोड 51054 उत्क्रमित मध्य विद्यालय माटीगोड़ा परीक्षा केंद्र पर जीसी जेडी हाई स्कूल के 17 छात्र-छात्राएं आईआईटी विषय की परीक्षा में शामिल हुए। माटीगोड़ा परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी कनीय अभियंता जेम्स हांसदा व केंद्र अधीक्षक जयराम कुमार के निर्देशन में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराया गया।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय चापड़ी परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी संदीप मुर्मू की देख रेख में परीक्षा संपन्न हुई।