मुझे यहां लोगों का भरपूर समर्थन मिला , मेरा थाना प्रभारी के रूप में पहला अवसर था यहां के लोग हमेशा मेरे दिल में रहेंगे:-राजा दिलावर
मुसाबनी: केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों एवं जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट क्लब भवन परिसर में मुसाबनी के निवर्तमान थाना प्रभारी राजा दिलावर के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर जीसी सतपति एवं केंद्रीय शांति समिति के सदस्य दिनेश साव,जुबेर सिद्धकी संजीवन पातर के द्वारा थाना प्रभारी को बुके एंव अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा उन्हें पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डाक्टर जीसी सतपति ने कहा कि बतौर थाना प्रभारी रहते राजा दिलावर ने सोशल पुलिसिंग की एक बेहतर मिसाल पेश किया है। जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आते थे उन लोगों से अच्छी तरह से मिलकर उनका समस्या का निदान करते थे l दिनेश साव ने अपने संबोधन में कहा कि मुसाबनी में बतौर थाना प्रभारी जब उनकी पदस्थापन हुई तो ऐसा लग रहा था कि नौकरी में कम अनुभव और बतौर थाना प्रभारी पहले पदस्थापना में वे इस पद का सही रूप से निर्वाह कर पायेंगे या नहीं। लेकिन समय बीतने के साथ ही अनुभव कम होने के बावजूद उन्होंने विभिन्न कांडों का उद्भेदन किया और मुसाबनी शहर की सम्प्रदायिक एकता को बनाए रखा। इनका कार्यकाल हमेशा यहां के लोगों को याद रहेगा। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।

