जिला स्तरीय अर्जुना कप फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग हुआ समापन।
ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान कर रहा अर्जुना कप–केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
दिन प्रतिदिन अर्जुना कप फुटबॉल प्रतियोगिता की प्रसिद्धी बढ़ रही है जो कि जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अच्छा संकेत है–केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
7 अक्टूबर शनिवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय अर्जुना कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया. समापन सत्र का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने फुटबॉल को किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा भी मौजूद रही. बता दे कि प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला सरमाली सरायकेला बनाम आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के बीच खेला गया।
फुटबॉल प्रतियोगिता के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाना है. उन्होंने बताया कि अर्जुना कप के माध्यम से कई ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी राज्य और देश स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी टीमों को शुभकामनाएं दी।
घाटशिला: दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को हुआ समापन,जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने की शिरकत।
जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने किया पुरस्कार वितरण
पूर्वी सिंहभूम/घाटशिला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
01अक्टूबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड के भादुआ पंचायत अंतर्गत रांगाबांध में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को बैतालपुर की टीम की जीत के साथ हुआ समापन।
जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मूएवं विजेता खिलाड़ी
आपको पता नहीं चल की बीटीएमएससी क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया.इसमे बैतालपुर की टीम विजेता जबकि मार्डी ब्रदर्स उपविजेता रहा. पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे।
फिर वह टूर्नामेंट कार्यक्रम में सभी विजेता खिलाड़ियों को जिप सदस्य श्रीमती मुर्मू ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर मुखिया श्याम चांद मानकी, ग्राम प्रधान सुनाराम टुडू, कमल हेम्ब्रम, सुखदेव सोरेन, मदन सोरेन, बिश्वनाथ कर्मकार, श्याम टुडू, दिलीप टुडू, धनपति टुडू, नरेन मुर्मू, रामदास हांसदा, सुंदर टुडू, लखन मुर्मू, दुर्गा दंडपात समेत अन्य लोग मौजूद थे।
दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए सोनाराम बोदरा।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
1 अक्टूबर रविवार को आदिवासी कल्याण समिति, कुल्लूपटागा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन टूर्नामेंट का उद्घाटन सरायकेला- खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया।
कार्यक्रम में आदिवासी कल्याण समिति, कुल्लूपटागा के अध्यक्ष राजू सरदार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं अन्य अतिथियों देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, बैजू यादव तथा समिति के पदाधिकारी राजू सरदार, खिरोद सरदार, बोज गोप, महादेव महतो, आलोक कैवर्त, बबलू सरदार, प्रकाश सरदार, कृष्णा पांडे सहित अन्य सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का फाइनल एवं समापन समारोह 7 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित किया जाएगा।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
कोल्हान कप फुटबॉल का मुकाबला सुबह 9:00 बजे से सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित बहु प्रतिष्ठित अर्जुन कब फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन 7 अक्टूबर को खेला जाएगा संगठन के अध्यक्ष शाह भारत सरकार के जनजात्रिया कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थितहोंगे
जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का फाइनल एवं समापन समारोह 7 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के अध्यक्ष सह केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे। मैच का शुभारंभ 16 पुरुष टीमों के बीच आयोजित कोल्हान कप फुटबॉल प्रतियोगिता से होगा। जिला फुटबॉल लीग का फाइनल मैच 12:00 बजे से खेला जाएगा।
इस दौरान 8 महिला फुटबॉल टीमों के मध्य महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया है। समापन समारोह को आकर्षक बनाने के लिए कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। बता दें कि झारखंड फुटबॉल संघ के निर्देशानुसार जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग का शुभारंभ 3 जुलाई को हुआ था।
इस प्रतियोगिता में 10 पंजीकृत टीमों ने हिस्सा लिया। लगभग दो माह तक चलने वाली इस मान्यता प्राप्त फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के के पश्चात सरायकेला खरसावां जिला टीम का गठन कर उसे झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गढ़वा भेजा गया था। समापन समारोह के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों को नगद राशि, प्रमाण पत्र एवं अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
सरायकेला खरसावां फुटबॉल टीम
लातेहार को चार गोल से हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची,राजू लोहार को दिया गया मैन ऑफ द मैच।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
खरसावां: गढ़वा में चल रहे स्टेट चैंपियनशिप मुकाबले में सरायकेला खरसावां जिला की फुटबॉल टीम ने लातेहार जिला की टीम को एक गोल के मुकाबला चार गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची सरायकेला खरसावां के राजू लोहार को दिया गया मेन ऑफ द मैच।
सरायकेला खरसावां फुटबॉल टीम की जीत पर झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरायकेला खरसावां के राजू लोहार को दिया जिन्होंने लातेहार जिला के विरोध मैं हैट्रिक गोल कर टीम को जीत दिलाई।
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट चैंपियनशिप फुटबॉल में गढ़वा जिला के रामकंडा मैदान में शुरू हुए मैच में पेनल्टी शूटआउट में एक गोल से बिछड़ने के बाद सरायकेला खरसावां के युवा प्रतिभाओं ने मैदान में जमकर धमाल मचाया. सरायकेला खरसावां के स्टार स्ट्राइकर राजू लोहार ने एक के बाद एक तीन गोल दागे जबकि प्रशिक्षण खिलाड़ी विशाल महतो ने एक गोल्डकार टीम के स्कोर को आगे कर दिया. अब सरायकेला खरसावां जिला का अगला मुकाबला 15 सितंबर को गोड्डा जिला की टीम से होगी।
वहीं जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार,उपाध्यक्ष उमेश सिंह देव,कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन समय तमाम खेल प्रेमी एवं फुटबॉल खिलाड़ियों ने जिले की टीम को जीत की बधाई दी एवं आने वाले माचो में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सरायकेला-खरसावां
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित झारखंड आदिवासी खेल प्रतियोगिता की फुटबॉल प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन आज खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री गौतम कुमार एवं खेल पदाधिकारी श्री अमित कुमार ने किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए श्री कुमार ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता झारखंड के शहीदों के लिए सम्मान है। उन्होंने कहा की सरायकेला खरसावां जिला खेल एवं कला संस्कृति के मामले में काफी धनी है। विशेष कर तीरंदाजी एवं फुटबॉल में इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। क्षेत्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया है। खेल का यह मंच क्षेत्र की प्रतिभाओं को संवारने का कार्य करेगी। इस दौरान खरसावां में महिला एवं पुरुष का फुटबॉल प्रतियोगिता, सरायकेला में हॉकी प्रतियोगिता एवं आर्चरी अकादमी दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 10 अगस्त को सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में चारों खेलों के विजेताओं को नगद राशि एवं अन्य सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा।
खरसावां में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 पुरुष की टीमें एवं 8 महिला की टीमों ने हिस्सा लिया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की फुटबॉल प्रतिस्पर्धा में लगभग 400, हॉकी में 220, तीरंदाजी में 80 एवम एथलेटिक्स में 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में अन्य अतिथियों के रूप में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सिकंदर महतो, प्रशिक्षक बलराम महतो, बी एस राव, संजय सुंडी, बिरेन पॉल, संतोष महतो, दिकू हेंब्रम सहित कई खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया।
प्रमंडल स्तरीय 62वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ
प्रमंडलीय आयुक्त श्री मनोज कुमार ने फुटबॉल किक मारकर किया शुभारंभ।
एसोसिएशन मैदान चाईबासा में 02 दिनों तक संचालित होगा फुटबॉल प्रतियोगिता।
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
आज कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित एसोसिएशन फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय 62वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आज प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उन्होंने स्वयं सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हर्षवर्धन किया तत्पश्चात उनके द्वारा फुटबॉल को किक मारकर मैच प्रारंभ किया गया। आज का मैच पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के बीच खेला जा रहा है। तत्पश्चात आज के विजेता टीम के द्वारा कल पश्चिम सिंहभूम जिले के साथ मैच खेला जाएगा।
प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि क्रीड़ा हमारे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं। क्रीड़ा से हमारा शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है। बेहतर स्वास्थ्य से ही हम बेहतर जीवन जी सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसमें एक महत्वपूर्ण योजना खेलो झारखंड है। खेल के माध्यम से युवा वर्ग में मौजूद अनियंत्रित उर्जा को नियंत्रित कर बेहतर दिशा में प्रयोग किया जा सकता है, ताकि वे भटके नहीं औऱ सही दिशा में अपना जीवन को मोड़ सके।
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि फुटबॉल का खेल क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय है। जिसके ध्यान में रखते हुए लगभग सभी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल का मैदान विकसित किया गया है या किया जा रहा है। खिलाड़ियों को खेल के सभी उपकरण/ सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है, ताकि वे खेल के प्रति अपनी रुचि बनाए रखें और अपना जिला, राज्य, देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर सके। प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा खेल विभाग के पदाधिकारियों को सख्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा गया कि खिलाड़ियों के चयन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों का ही चयन किया जाए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से भी अपील किया कि खेल को खेल भावना के साथ खेले किसी प्रकार का मन में द्वेष ना रखे।
प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा सभी खिलाड़ियों को हिदायत दी गई कि इस उम्र में कुछ लोग गलत दिशा में भटकते हुए नशापान का शिकार हो जाते हैं, उससे खुद को बचाएं क्योंकि नशा इंसान को अंदर से खोखला बना देती है और पूरा जीवन बर्बाद कर देती हैं।
सरायकेला व सिनी में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन,,11 को
महिला एवं पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग
सरायकेला–खरसावां
खरसावां: सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं 7 साइड जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 11 जून रविवार को सरायकेला के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम एवं सिनी के सिरसा रेलवे मैदान में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का चयन शिविर रखी गई है।
उक्त शिविर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ-साथ सीनियर महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का भी चयन किया जाएगा जोजिला फुटबॉल लीग एवं राज्य एवं राष्ट्र स्तर के प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।
जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं उन्हें सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिस्पर्धा ओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 11 जून को सीने के रेलवे मैदान एवं सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में सुबह 7:00 बजे से चयन शिविर का आयोजन किया गया है. चयन शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं दो रंगीन पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ रिपोर्ट करें. यहां से चुने गए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र तथा विभिन्न क्लबों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. विदित हो कि पिछले दिनों रांची में आयोजित समर कैंप मैं भुवनेश्वर में आयोजित जनजाति खेल महोत्सव के लिए 5 फुटबॉल खिलाड़ी सोमचंद हसदा, चंद्रमोहन सोए, आसमान बनकीरा, राहुल हेंब्रम एवं 10 मत मार डीका चयन किया गया है जो भुवनेश्वर में आयोजित जनजाति खेल महोत्सव में झारखंड टीम की ओर से खेलेंगे।
जिला मुख्यालय में किया गया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन..इंटर स्कूल रग्बी फुटबॉल में संत फ्रांसिस स्कूल सरायकेला और यूएमएस कुचाई रही विजेता
सरायकेला
प्रतियोगिता का उद्घाटन सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने किया
सरायकेला: सरायकेला खरसांवा रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा बिरसा मुंडा स्टेडियम में झारखंड स्टेट इंटर स्कूल रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय की टीम ने भाग लिया, जिसमें सभी टीम को पछाड़कर बालक वर्ग में संत फ्रांसिस स्कूल सरायकेला की टीम एवं बालिका वर्ग में आदर्श मध्य विद्यालय कुचाई की टीम विजेता रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार खिलाड़ियों से मिले एवं शुभकामनाएं दी। उद्घाटन सत्र के बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन हुनर दिखाया।
वही प्रतियोगिता में में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक शंभूनाथ सिंह, संरक्षक जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, संरक्षक एन के सिंह की भी उपस्थिति रही। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष पारसनाथ पाथाल , रुपेश मिश्रा,संयुक्त सचिव दिवाकर सोरेन, विशु खलको, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार सोय, सहित सुकमती बोदरा, संगीता आदि सदस्यों की पूरे कार्यक्रम में सक्रियता रही।
उक्त मौके पर एसोसिएशन के जिला महासचिव गणेश सी कालिंदी ने स्पष्ट किया कि कुल 20 विद्यालयों के अंडर 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान में रहे टीम को पुरस्कृत किया गया। यहां तक कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।
जी सी जे डी हाई स्कूल की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच,उपविजेता रहा मोहनडेरा की टीम
मुसाबनी
परमानंद देवा देवी ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित हुआ टूर्नामेंट
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी: परमानंद देवा देवी ट्रस्ट के सौजन्य से मुसाबनी रीक्रिएशन क्लब मैदान में शनिवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया
इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआरबी टू के कमांडेंट सह सीटीसी के एसपी संजय रंजन सिंह, मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक, प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, थाना प्रभारी राजा दिलावर, भाजपा नेता दिनेश साव , ट्रस्ट के चेयरमैन राम अवतार अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, रोहित गोयल,अनिल कुमार अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
इस मौके पर खिलाड़ियों के साथ अतिथियों ने फोटो सेशन भी कराया। अतिथियों द्वारा फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। फुटबॉल का फाइनल मैच जी सी जे डी हाई स्कूल बनाम मोहनडेरा फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें जी सी जे डी हाई स्कूल की टीम विजेता राह।
विजेता टीम को विशिष्ट अतिथि टाटा जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय द्वारा 10000 रूपए नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम मोहन डेरा फुटबॉल क्लब को 7000 रूपए नगद एवं ट्राफी टाटा हिटाची कंपनी के पूर्व एमडी राणा सिन्हा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। बालिका फुटबॉल मैच में बलियागोड़ा फुटबॉल क्लब की टीम विजेता रहा। जिन्हें ट्रस्ट के चेयरमैन रामअवतार अग्रवाल द्वारा 5000 रुपये नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम एफसी अपना को समाजसेवी प्रेम गुप्ता के हाथों 5000 रुपये नगद पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। अंडर 16 के फुटबाल मुकाबले में टीएसएफ बड़ाघाट की टीम विजेता रहा। जिन्हें प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम द्वारा 3000 रूपए नगद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। उपविजेता टीम एआरसी 16 को समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता द्वारा ₹3000 राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सरस्वती विद्या मंदिर के सचिव बाबूलाल सिंह, प्रधानाचार्य रूमी सरकार ,जी सी जे डी हाई स्कूल के सचिव कुंदन कुमार सिंह ,प्रधानाचार्य शिवपूजन सिंह चौहान ,जय हिंद क्लब के अध्यक्ष चौधरी उमेश सिंह,जितेंद्र शर्मा,जय प्रकाश अग्रवाल, डॉ जी सी सत्पथी, पुरुषोत्तम कावंटिया, विमल गुप्ता,निर्मल अग्रवाल, रोहित गोयल,अनिल कुमार अग्रवाल, शुभम अग्रवाल,विंसेंट गुड़िया, वंशीधर सिंघानिया,सुनील सिंह,शिबू भकत सहित काफी संख्या में गण्यमान लोग मौजूद थे।