बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान से फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया।
जमशेदपुर
फाइलेरिया बीमारी से बचाव हेतु बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान से फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जुगसलाई अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी एम० ए० अंसारी ने सर्वप्रथम पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को फाइलेरिया की तीन गोली की खुराक खिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किए। तत्पश्चात उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं मुखिया राजकुमार गौड को फाइलेरिया की दवा खिलाने के पश्चात स्थानीय बच्चों सहित सारे लोगों के बीच दवा खिलाना प्रारंभ किया गया।
इस मौके पर उपस्थित दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी एवं सईया बागबेड़ा कॉलोनी के एक-एक घर में फलेरिया की दवा खिलाने का कार्य कर रही है ताकि फलेरिया की बीमारी से बचाव हो सके। इस मौके पर फलेरिया जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिसमें फलेरिया बीमारी से बचाव, फाइलेरिया के लक्षण, फाइलेरिया का फैलने इत्यादि से संबंधित विस्तृत रूप से स्थानीय लोगों को बताया गया।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया राजकुमार गौड़, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, उमेश पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, स्वास्थ्यकर्मी बबलू मन्ना, समाजसेवी भोला झा, मिथिलेश कुमार सिंह,सहिया रेखा देवी, गीत देवी, उषा देवी, रीता शर्मा, डुली मुर्मू,रजनी देवी, पंचमनी देवी,रिंकी देवी, रंजू देवी उपस्थित थे।
एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में चिकित्सकों द्वारा सीनियर सिटीजन को स्वस्थ रहने तथा संयम रहने सम्बंधित जानकारी दी गई।
जमशेदपुर
एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में ब्रह्मानंद तमोलिया अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा सीनियर सिटीजन को स्वस्थ रहने तथा संयम रहने सम्बंधित जानकारी दी गई।
जिसमें काफी मात्रा में सीनियर सिटीजन शामिल हुए सीनियर सिटीजन रन फार वाक सामूहिक रूप से किये जिसका उद्घाटन तमोलिया अस्पताल के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ नागरिक के केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह द्वारा फ्लैग दिखाकर किया गया। प्रबंधन निर्देशक ने अस्पताल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी दी केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जमशेदपुर में ब्रह्मानंद तमोलिया एकमात्र अस्पताल है जो वरिष्ठ नागरिकों और असहायों के लिए समर्पित होकर काम करता है । इस अवसर पर प्रबंध निर्देशक और केन्द्रीय अध्यक्ष द्वारा एक सीनियर सिटीजन कार्ड। लांच किया गया जिस कार्ड के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधा का जिक्र रहेगा जिस भी वरिष्ठ नागरिक को कार्ड की जरूरत है वे केन्द्रीय अध्यक्ष के ह्वाट्सएप पर अपना नाम पता और मोबाइल नंबर भेजें उन्हें कार्ड मुहैया कराया जाएगा इ सी जी इको एन जी ओ ग्राफी केन्द्रीय अध्यक्ष के अनुशंसा पर आधे चार्ज में किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी वरिष्ठ नागरिकों को बहुत सुविधाएं हैं जिसे जानकारी के अभाव में नहीं ले रहे हैं। कुछ सुविधाएं वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा मिलना चाहिए जो नहीं मिल रहा है इसके लिए एक संघर्ष की जरूरत है आप अपनी एकता बनाए रखें और समिति का साथ दें सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी । जमशेदपुर में प्राइवेट चिकत्सकों का फीस इतना ज्यादा है कि गरीब व्यक्ति दे नहीं पाता है समिति इन्डियन मेडिकल एसोसिएशन से आग्रह करेगी कि ऐसे असमर्थ व्यक्तियों के लिए कम से कम फीस ले जिससे असहायों को भी इलाज हो सके चिकित्सकों में सेवा भावना होनी चाहिए।
समाहरणालय परिसर से पोषण माह जागरूकता रथ को उपायुक्त नें किया रवाना।
सरायकेला-खरसावां
उपायुक्त नें पदाधिकारियों कर्मियों को पोषण के प्रति जागरूकता का दिलाया शपथ, हस्ताक्षर अभियान का किया गया शुभारम्भ।
समाजिक प्रयास/ जनसहभागिता से कुपोषण को समाप्त किया जायेगा- उपायुक्त
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पोषण माह (1 सितम्बर -31 सितम्बर 2023) अभियान के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय परिसर से पोषण माह जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौक़े पर उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शंकर आचर्य सामद ,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, जिला क़ृषि पदाधिकारी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नें विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को सही पोषण, देश रोशन को लेकर शपथ ग्रहण करा अभियान में अपने स्तर से सहयोग प्रदान करने तथा लोगो को कुपोषण के विरुद्ध जागरूक करने का संदेश दिया। इसके अतरिक्त उपायुक्त नें पोषण माह हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया,अभियान में उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शंकर आचर्य सामद , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, जिला क़ृषि पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडो के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रतिनिधियों नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा पोषण माह 1-30 सितम्बर 2023 के सफल संचालन तथा लोगो को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से दो पोषण जागरूकता वाहन को रवाना किया गया है, यह वाहन अलग-अलग अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर कुपोषण के प्रति जागरूक करेगा तथा पोषण युक्त आहार, समय-समय पर आवश्यक टीकाकरण इत्यादि के प्रति लोगो को जागरूक करेगी। आगे उपायुक्त नें कहा कि वैसे तो सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो तथा VHSND के माध्यम से पोषण आहार के सेवन, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य जाँच नियमित रूप से किया जा रहा है, परन्तु इस विशेष माह में जागरूकता वाहन एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर कुपोषण के प्रति लोगो को जागरूक किया जायेगा। उपायुक्त नें कहा कि समाजिक प्रयास एवं जनसहभागिता से कुपोषण को समाप्त किया जायेगा।
मिशन दस्तक कैंसर मिटाओ अभियान से 45 कैंसर मरीजों को मिला जीवनदान : डॉ. आनंद।
सरायकेला/आदित्यपुर
111 सेव लाइफ अस्पताल द्वारा चलाए जा रहे मिशन दस्तक कैंसर मिटाओ अभियान से विगत 8 माह में 45 कैंसर मरीजों को जीवनदान मिला है. इस अभियान की शुरुआत 23 नवंबर 2022 से की गई थी. इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के निदेशक डॉ. ओपी आनंद और सरिता आनंद ने बताया कि यह अभियान कैंसर मरीजों के लिए है. वैसे मरीज जिनका वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है और वे पैसे के अभाव में आवश्यक कागजात तक नहीं बना पा रहे हैं. अस्पताल इन मरीजों को कागजात बनाने में भी आर्थिक सहायता कर रही है और उन्हें मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से जोड़कर उनका मुफ्त इलाज किया जा रहा है।
सिमडेगा व खूंटी में भी चलाया जाएगा अभियान यह अभियान कोल्हान के साथ संथाल परगना भी चल रहा है. 8 माह में 45 मरीजों का सफल इलाज कराकर उन्हें स्वस्थ किया गया है. आगामी दिनों में यह अभियान सिमडेगा और खूंटी में भी चलाया जाएगा. डॉ. आनंद ने बताया कि उनके इस अभियान से क्षेत्र के समाजसेवी भी हाथ बंटा रहे हैं. उनका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाकों के मरीजों को लाभ पहुंचाना है जो जानकारी के अभाव में न तो इलाज करवा पाते हैं न ही किसी से संपर्क कर पाते हैं. उनका यह मिशन सफल रहा है और आगे भी सफल रहेगा।
सिविल सर्जन ने आयुष्मान पखवाड़ा’ जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।
सरायकेला
सरायकेला खरसावां जिला में 21 जुलाई से 04 अगस्त तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है. पखवाड़ा के व्यापक प्रचार प्रसार तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को सदर अस्पताल सरायकेला से एक रथ रवाना किया गया।
सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने इस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर डीपीएम निर्मल कुमार दास, डॉ चन्दन कुमार, अर्चना तिग्गा एवं अन्य चिकित्सक मौजूद थे. सिविल सर्जन ने बताया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ग्राम-पंचायतों में भ्रमण कर योजना अंतर्गत मिलने वाले लाभ एवं योजना से जुड़ने की प्रक्रिया के संबंध मे जानकारी साझा कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी.उन्होंने कहा कि “आयुष्मान पखवाड़ा” अभियान के तहत ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित किया जाएगा जो आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं, लेकिन अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है।
पखवाड़ा के दौरान लाभुकों को सूचित करते हुए सहिया और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है, ताकि शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जा सके. उन्होंने कहा कि गुलाबी, पीला और हरा राशन कार्डधारी के लाभुक ई-केवाईसी के माध्यम से बिल्कुल नि:शुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं. इस योजना से आच्छादित परिवार एक साल में पांच लाख रुपये तक का बिल्कुल मुफ्त में उपचार सभी निबंधित अस्पतालों में करा सकते हैं।
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के द्वारा एक दिवसीय नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न हुआ।
जमशेदपुर/बाराद्वारी
दिनांक 10 जून को बाराद्वारी स्थित कुम्हरपारा में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के द्वारा एक दिवसीय नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न हुआ।
इस जांच शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए करीब हजारों लोगों ने इस निशुल्क जांच शिविर का लाभ उठाया, इस जांच शिविर में स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न प्रकार के जांच निशुल्क किया गया एवं डॉक्टर मीनल एवं डॉ देवेंद्र सिंह ने आए हुए सभी लोगों को अपना परामर्श दिए।
उक्त स्वास्थ्य जांच शिविर में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर लाल मित्तल जी, प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती विनीता शाह जी, प्रदेश संयोजिका श्रीमती सुनीता जयसवाल जी, जिला अध्यक्ष श्री विकास गुप्ता जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भगत जी, महामंत्री शंभू चौरसिया जी, दिनेश प्रसाद जी, विनोद गुप्ता जी, रामचंद्र मंडल जी, कामेश्वर चौरसिया जी, विकास रंजन जी, पंकज जयसवाल जी, सतीश गुप्ता जी, राकेश साहू जी, सांवरमल अग्रवाल जी, मुरारी जी एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन के पदाधिकारी गण एवं सदस्य मौजूद थे
स्वर्गीय यदुनाथ बास्के की प्रथम पुण्यतिथि पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन विधायक हुए शामिल
मुसाबनी
मुसाबनी संवाददाता। पूर्व मंत्री व झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय यदुनाथ बास्के की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय यदुनाथ बास्के मेमोरियल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गुरुवार को पूर्वी मुसाबनी पंचायत भवन में उनके परिवार द्वारा आयोजित किया गया।
इसका उद्घाटन घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले स्वर्गीय यदुनाथ बास्के के पुश्तैनी तालाब के किनारे बनाई गई समाधि पर विधायक व अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसके बाद पंचायत भवन स्थित चिकित्सा शिविर में सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने स्वर्गीय यदुनाथ बास्के के साथ गुजारे हुए पलों को याद किया और उनके द्वारा पार्टी हित में किए गए कार्यों को याद कर उनके बताए रास्ते पर सबको चलने का संकल्प लेने को कहा।
इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में संजीव नेत्रालय द्वारा मरीजों के आंखों की जांच की गई। इसके साथ ही जमशेदपुर एवं घाटशिला के विभिन्न नर्सिंग होम एवं अस्पताल से आए कुशल डॉक्टरों द्वारा विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों की जांच की गई और इस शिविर में मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गई।
वहीं डॉक्टरों की टीम में डॉ शंकर टूटू, डॉ रविंद्र नाथ, डॉ श्याम चरण दास, डॉ डॉ पुष्पा हसदा, डॉक्टर सविता बास्के, डॉ रंजीत, डॉ शिवकुमार द्वारा लगभग 115 मरीजों की जांच की गई। इस अवसर पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, कान्हू सामंत, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, संजीवन पातर, गौरंगो महाली, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, सुमन सोरेन, साधु हेंब्रम, मोहम्मद इब्राहिम मुखिया दुला महाली, मुखिया बासो हांसदा आदि उपस्थित थे ।
दलमा टाइगर 4 दिन से बीमार,,,ग्रामीण चिकित्सक के बल ही गांव के लोग जिंदा रहने मे सक्षम महसूस करते हैं।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: चांडिल अनुमंडल के चांडिल प्रखण्ड अंतर्गत आसनबनी निवासी आदिम जनजाति सुकलाल पहरिया ने ग्रामीण चिकित्सक के बल पर स्वास्थ्य लाभ मिला।आज भी गांव गरीब असहाय लोगों ग्रामीण चिकित्सक के बल पर ही जिंदा है।
वहीं सुकलाल पहरिया आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण गांव में वृक्ष नीचे डाक्टर सत्यनारायण मुमु उपचार करते हैं। चांडिल के दलमा टाइगर सुकलाल पहरिया स्वास्थ्य व्यवस्था बहली के कारण निजी चिकित्सा नीति अपनाई।
वहीं गांव में बेहतर स्वास्थ्य बहाल में ग्रामीण चिकित्सक का भुमिका अहम है। सरकार के द्वारा इन लोगों को समय समय प्रशिक्षण दी जाती है इनकी सेवा ली जाए तो एन आर एच एम भुमिका और बेहतर होगी। सुकलाल पहरिया गत आठ दिन बीमार थे। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण गांव के ग्रामीण चिकित्सक से ही अपना उपचार कराया वर्तमान में सुकलाल पहरिया ठीक है।
वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला में इलाजरत मरीजों के बिच फल पैकेट का किया गया वितरण
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सोमवार 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला में सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार एवं रेडक्रॉस सचिव देवाधिदेव चटर्जी के द्वारा सभी इंडोर वार्ड में इलाजरत मरीजों के बीच फल पैकेट का वितरण किया गया।
इस दौरान सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने विभिन्न वार्ड में इलाजरत मरीजों से वार्ता कर स्वास्थ्य के स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में डॉक्टर विजय कुमार ने टीवी मरीजों तथा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु योग्यता रखने वाले लाभुकों/ मरीजों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ लाभान्वित करने की बात कही। निरिक्षण क्रम में उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स को सभी मरीजों के स्वास्थ्य के स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा समय पर दवा उपलब्ध कराने समेत कई आवश्यक दिशा निदेश दिए।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा डीपीएम निर्मल दास, अस्पताल प्रबंधक संजीत कुमार, डॉक्टर खेलाराम समेत विभिन्न डॉ एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के पहल पर सीएसआर तहत द हंस फाउंडेशन के द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया गया
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर, बंदगांव, सोनुआ, गोईलकेरा, गुदड़ी, चाईबासा, टोंटो, खूंटपानी, तांतनगर, मंझारी एवं झींकपानी प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के तदर्थ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के पहल पर सीएसआर तहत द हंस फाउंडेशन के द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया गया।
इस मेडिकल यूनिट के माध्यम से भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को फ्री हेल्थ चेकअप दवाई सहित पैथोलॉजी जांच की सुविधा मुहैया करवाया गया। हंस फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक मेडिकल मोबाइल यूनिट संचालन हेतु अनुभवी डॉक्टर एवं प्रयोगशाला टेक्नीशियन, नर्स आदि को वाहन के साथ संलग्न किया गया है।
मेडिकल वाहन के द्वारा गांव में रक्तचाप, मधुमेह, लीवर, किडनी, हृदय रोग जैसे कई घातक बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया, साथ ही सीआरपीएफ कैंप के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए जिले के सुदूरवर्ती गांव में भी स्वास्थ जांच शिविर संचालित की गई।
चाईबासा के गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह के दौरान झारखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा के गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह के दौरान झारखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुकों को पौधा प्रदान कर एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत उपरांत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर किया गया
कार्यक्रम में जिला उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं सिविल सर्जन डॉ.साहिर पाल मंच पर मौजूद रहे
समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा 45 सहिया को गोल्डन, सिल्वर एवं ब्रांज ट्रॉफी/मैडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, साथ ही कुपोषण उपचार केंद्र में इलाजरत बच्चों के बीच वस्त्र, टीवी मरीज के बीच पोषाहार किट्स, 6 दिव्यांग जनों के बीच ट्राईसाइकिल/व्हीलचेयर/श्रवण मशीन का वितरण तथा 129 रक्तदान शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले समाजसेवी शहर के श्री रितेश मुंद्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्तियों तक स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है और प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन उसी महत्वाकांक्षी पहल का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से राज्य के सभी वर्गों के अहर्ताधारी लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ने का कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के उपरांत आई कोरोना महामारी के दौरान भी झारखंड की सरकार हमेशा अपने प्रदेश वासियों को सहयोग पहुंचाने के लिए तत्पर रही और आज भी विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार अपनी सेवा दे रहे राज्य के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, पारा मेडिकल कर्मियों, सहियाओं, एमपीडब्ल्यू समेत जिला प्रशासन को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों के उत्कृष्ट सेवा भाव के बदौलत ही महामारी के दौरान भी हम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में सफल रहे। समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा कोरोना संक्रमण से भी सतर्क रहने का अपील किया गया।समारोह के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त के द्वारा विगत 1 वर्ष में जिला अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा तहत संपादित कार्यों से संबंधित बातों को रखते हुए बताया गया कि जिले में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के तहत 86% गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच की सेवा उपलब्ध करवाई गई है, साथ ही 80% गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव तथा शेष सभी का स्किल वर्थ अटेंडेंट की मौजूदगी में करवाया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम तहत लक्ष्य के विरुद्ध 82% बच्चों का टीकाकरण पूर्ण किया गया है, शेष बचे बच्चों का टीकाकरण कार्य जारी है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 16% पुरुषों का नसबंदी तथा 18% महिलाओं का महिला बंध्याकरण एवं 69% महिलाओं को कॉपर-टी की सेवा उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 3478 टीबी मरीजों को चिन्हित कर उसमें 2858 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है तथा शेष मरीज अभी इलाजरत हैं। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 219 मरीजों को चिन्हित किया गया है तथा 170 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज हुआ है। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत जिले में 57 मरीजों के इलाज हेतु 1 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि लाभुकों को प्रदान की गई। सदर अस्पताल चाईबासा में संचालित एसएनसीयू में 615 बच्चों का सफलतापूर्वक इलाज हुआ है, साथ ही जिला निधि से जिला प्रशासन के द्वारा कक्ष में 10 बेड की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।
विदित हो कि झारखंड राज्य में 25 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक सभी प्रखंडों में आयोजित प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला के दौरान सभी प्रकार के गैर संचारी एवं संचारी रोगों का स्टॉल के माध्यम से जांच एवं उचित इलाज किया जाना है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में आज शुभारंभ के दिन सदर चाईबासा, झींकपानी, जगन्नाथपुर व गोईलकेरा प्रखंड में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है।
उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में चाईबासा ज़िलापरिषद अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरेन, सिंहभूम सांसद की प्रतिनिधि श्री त्रिशानु राय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, आरसीएचओ, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मी सहित अन्य उपस्थित रहे।
बार एसोसिएशन में किया गया निशुल्क स्वास्थ्य हेल्प कैंप का आयोजन
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा:जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के प्रांगण में शनिवार को ब्रह्मानंद नारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जमशेदपुर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।
उक्त हेल्थ कैंप में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला, एडीजे वन ओम प्रकाश,एडी जे 2 सूर्य भूषण ओझा, एडीजे 4 कल्पना हजारीका, कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश योगेश्वर मणि, सीजेएम शंकर महाराज, एसीजेएम विनोद कुमार, एसडीजेएम सदर तोसिफ मिराज, एसडीजेएम पोड़ाहाट मिलन कुमार, रेलवे मजिस्ट्रेट अमिकर परवार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष केसर परवेज ,महासचिव आशीष कुमार सिन्हा, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो,सरकारी वकील पवन शर्मा,लोक अभियोजक बृजेश कुमार सहायक लोक अभियोजक मुकेश गुप्ता, अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, अमिताभ सरकार, सतीश चंद्र महतो, सुरेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र दास, कल्याण जी, शैलेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, किशोर कुमार सिन्हा, अजय मित्रा, कृष्णा महतो,विशाल शर्मा, नंदा सिन्हा, गौरांग महतो के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता का हेल्थ कैंप में अपना स्वास्थ्य जांच कराया।
हेल्थ कैंप में रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, तथा नेत्र जांच की गई। इसके साथ ही कैंप में निशुल्क स्पीच एंड हियरिंग जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था।