सरायकेला खरसावां
शिविर में 89 लोगों की हुई नेत्र जांच, 19 रोगियों का आपरेशन के लिए चयन
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर और सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप पंचायत सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत सचिवालय के प्रांगण में दिवंगत मुखिया स्व पानो महली की स्मृति में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 47 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। उक्त रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं मुरूप पंचायत सेवा समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दिवंगत मुखिया पानो महली के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की। मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित मृत्युंजय कुमार ने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसका एक मात्र उपाय रक्तदान ही है।

रक्तदान करने के कई फायदे भी हैं,इससे सर्वप्रथम हमारे शरीर की जांच हो जाती है । हार्ट के लिए रक्तदान करना काफी फायदेमंद माना जाता है।इससे वजन कंट्रोल रहता है।तथा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां का जोखिम भी कम होता है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए,ताकि शरीर में रक्त संचार सही ढंग से हो सके। रक्तदान करने के 24 घंटे उपरांत ही उतना रक्त हमारा शरीर आपूर्ति कर लेता है। रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी एवं अस्वस्थ होनें की समस्या नहीं होती है। रक्तदान से ही किसी की जान बचाई जा सकती है ।इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है ।
वहीं इसी क्रम में निशुल्क नेत्र जांच शिविर में जमशेदपुर के नेत्र विशेषज्ञ द्वारा 89 लोगों की निशुल्क नेत्र जांच हुई , जिसमे 19 मोतियाबिंद रोगियों का आपरेशन के लिए चयन किया गया।चयनित रोगियों का निशुल्क नेत्र आपरेशन आगामी तिथि को पूर्णिमा नेत्रालय तामुलिया जमशेदपुर में किया जाएगा। नेत्र रोगियों के आपरेशन , दवाइयां, चश्मा, खाना पीना, रहना व आना जाना आदि पूर्ण रूप से मुफ्त होगा।

उक्त शिविर में लोगों को शरीर के विशेष अंग नेत्र की देख भाल करने की बात कही गई। शिविर में नेत्र की छोटी छोटी बिमारी और बीमारी से बचने की कई उपाय बताई गई। पूर्णिमा नेत्रालय तामोलिया जमशेदपुर आर्थोमेडिस्ट गंगा सागर महतो, बनबिहारी महतो, अमरजीत महतो आदि का सहयोग सराहनीय रहा। मौके पर क्षेत्र के तमाम समाजसेवी बुद्धिजीवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।









