न्यू ऐंजल पब्लिक स्कूल हेसला में होली मिलन समारोह का आयोजन
रामगढ़
अरगड्डा नईसराय मुख्य मार्ग हेसला में स्थित न्यू ऐंजल पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सभी क्लास के बच्चे , शिक्षक , प्रधानाध्यापक स्कूल के संस्थापक मौजूद रहे। सभी बच्चों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मनाया । साथ ही स्कूल के सभी टीचरों को भी बच्चों के द्वारा एवं शिक्षक ने बच्चों को अबीर लगाकर होली का त्यौहार मनाया।
इस होली मिलन समारोह में 200 बच्चों भाग लिया था। बच्चें उत्साह से उत्प्रोत थे। बहुत ही अच्छे ढंग से विद्यालय परिवेश में होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षक गण एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।
पतरातू थाना में होली, सरहुल एवं ईद को लेकर की गई शांति समिति की बैठक।
झारखण्ड/पतरातु
( पतरातू से विकास पाठक की रिपोर्ट )
शुक्रवार को पतरातू थाना में होली, सरहुल एवं ईद को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पतरातू क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पूरे सभा को पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र राम, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं अंचलाधिकारी अमित भगत तथा इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के साथ पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार ने अपनी ओर से कई दिशा निर्देश दिए जो सरकार की ओर से लागू किए गए हैं। मौके पर एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने कहा कि आने वाले इन तीनों महापर्वों के दौरान क्षेत्र के सभी लोगों को अपने क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी के भी ओर से यदि कोई अप्रिय घटना को अंजाम देने की सूचना मिलती है तो तो फिर वह व्यक्ति किस पार्टी का है, किस ओहदे पर है या उन्हें किन का संरक्षण प्राप्त है यह सोचे बगैर उन पर कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। वहीं अंचल अधिकारी ने कहा कि हमारी पैनी नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी। वैसे लोग जो सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट करें जिससे अप्राजकता फैल सकती है उन पर अविलंब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पतरातु प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र आपका है और आप सभी लोग एक दूसरे के भाई बंधु हैं। ऐसे में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़े। बस अपने त्योहारों को बड़े प्यार और शांतिपूर्वक बीताएँ जिससे कानून व्यवस्था भी बनी रहे और हमें किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत ना पड़े।
इसमौके पर पतरातू थाना के एएसआई प्रदीप कुमार रजक, मुखिया किशोर कुमार महतो, रीझन देवी, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र झा, राहुल रंजन, पंचम मुंडा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुजीत पटेल, पंसस प्रतिनिधि देवंती देवी, निर्मल जैन, रंजीत बेदीया, वारिस खान, कयूम अंसारी, अब्दुल हामिद अंसारी, शौकत खान, मोहम्मद अशरफ अंसारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे जिन्होंने एकमत होकर यह आश्वासन दिया कि हम सभी एक दूसरे के भाई बंधु हैं तथा हमारी ओर से क्षेत्र में कोई भी ऐसी घटना नहीं घटेगी जिससे हमारे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो।
होली को लेकर मालपहाड़ी ओपी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
झारखण्ड/पाकुड़
पुलिस ने की सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील
शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई, पुलिस की रहेगी सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर: एसडीपीओ
( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )
मालपहाड़ी ओपी परिसर में शुक्रवार को होली व रमजान व आगामी चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने की। बैठक में ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार साह, अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह,एसआई विनोद कुमारव एएसआई राजेश कुमार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की। होली में मालपहाड़ी क्षेत्र का इतिहास सदा ही सौहार्दपूर्ण व शांतिप्रिय रहा है। इसलिए अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए सद्भाव के साथ होली का त्योहार मनाएं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है, और इसको देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है. साथ ही रंगों के इस पावन त्यौहार में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की।सीआई ने आदर्श आचार संहिता की नियमों की जानकारी दी।
मौके पर एस आई विनोद कुमार,एसआई गोविंद कुमार, एएसआई राजेश कुमार, मुखिया बिपिन सरदार, मुखिया, पिटर मरांडी, मुखिया मनोज किस्कु, नुरेज्जामान शेख, अली अकबर, मोहन मंडल, मेनारुल शेख सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एकल अभियान रामगढ़ अंचल संच पतरातू एवं भुरकुंडा का होली मिलन समारोह कटिया शिव मंदिर में हुआ संपन्न।
झारखण्ड/पतरातु
( पतरातू से विकास पाठक की रिपोर्ट )
एकल अभियान रामगढ़ अंचल संच पतरातू एवं भुरकुंडा का एक दिवसीय मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग सह होली मिलन समारोह कटिया शिव मंदिर में हुआ संपन्न।
कटिया शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को एकल अभियान संच पतरातु एवं भुरकुंडा का एक दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न। जिसमें रामगढ़ अंचल ग्राम स्वराज समिति अध्यक्ष रमेश सिंह, पतरातु संच समिति अध्यक्ष जय नंदन शर्मा, सचिव किशोर कुमार महतो, उपाध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, एवं सक्रिय सदस्य निर्मल जैन, कटिया पंचायत के उपमुखिया नंदकिशोर महतो, पतरातू संच महिला समिति सचिव अनीता जैन वर्ग को विधिवत ॐ, गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना, विजय महामंत्र एवं हनुमान चालीसा वाचन कर वर्ग का उद्घाटन किया गया।
समिति अभिभावकों ने सभी आचार्य दीदी का हाल-चाल जानने का प्रयास किया एवं सभी आचार्य द्वारा इस माह का रिपोर्ट जमा किया गया। रिपोर्ट जमा होते ही समितियां के द्वारा अनेक प्रकार की मिठाइयां एवं रंग गुलाल की व्यवस्था की गई। इस बीच संच समिति अध्यक्ष जय नंदन शर्मा अपने संबोधन में कहा की होली का त्यौहार इसलिए मनाया जाता है कि धर्म से जुड़ा हुआ है और बुराई से अच्छाई को प्रकट करता है। संच समिति सचिव किशोर कुमार महतो अपने संबोधन में कहा की होली हिंदुओं का बहुत बड़ा पर्व है। प्रहलाद भगवान विष्णु का भक्त पिता हिरण कश्यप को उसकी भक्ति से चीढ़ था। प्रहलाद को मारने के कई उपाय असफल होने पर हिरण कश्यप की बहन होलिका के पास दिव्या ओढ़नी थी जिसे ओढ़ लेने पर अग्नि उसे जला नहीं सकती थी। होलीका प्रहलाद को गोदी में लेकर चिता पर बैठी तो ओढनी उड़ गई और होलीका जल गई प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ। इसलिए प्रतिवर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बुराई पर अच्छाई की विजय को मानने के लिए होलीका दहन का किया जाता है और अगले दिन रंग गुलाल खेलते हैं। समिति के द्वारा सभी कार्यकर्ता एवं आचार्य को होली का धन्यवाद देते हुए शुभकामना मंत्र के साथ वर्ग को समाप्त किया गया।
इस बीच पतरातू संच प्रमुख नागेश्वर महतो एवं 33 सुदूर ग्राम से आए हुए आचार्या दीदी सपना देवी, लीलावती देवी, ललिता कुमारी, पियासो कुमारी, ममता कुमारी, कविता देवी, अनिशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, संगीता देवी, आरती देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, वीणा कुमारी एवं अनेकों आचार्य उपस्थित थे।
पीटीपीएस पतरातू अंतर्गत न्यू मार्केट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में व्यवसाईयो, समाजसेवीयों, युवाओं ने होली मिलन समारोह उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया। होली मिलन समारोह में कीर्तन मंडली कलाकारों व व्यवसाईयों ने बरसाने की होरी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
वहीं कीर्तन मंडली कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक हिन्दी,भोजपुरी फाग गीतों की धुन की दी। मिलन समारोह में श्रोताओं ने संगीत के लुफ्त के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुजीत कुमार पटेल, अवधेश कुमार चौरसिया,संटू सिंह, मंटू सिंह, मनीष अग्रवाल, अरिंदम नायक, विनय गुप्ता एवं कीर्तन मंडली के कलाकार कांति सिंह,रमाकांत सिंह, केदार प्रसाद, रघुनाथ प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
होली को लें हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न।
झारखण्ड/पाकुड़
( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )
होली में अश्लील गाने नही बजेंगे: सीओ
होली को लेकर गुरुवार को हिरणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता स्मसजसेवी समद अंसारी ने किया।
बैठक में सीओ मनोज कुमार ने कहा कि पर्व को शांति व भाईचारे के साथ मनाना है इस अवसर पर शराब बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी डीजे का आवाज अत्यधिक न हो जिससे कि लोग परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं अश्लील गाने पूरी तरह निषिद्ध है हथियार व राजनैतिक दलों के साथ होली न मनाए दूसरे धर्मों के लोगो पर रंग न डाले। उन्होंने कहा कि हरा रंग के अबीर में केमिकल ज्यादा रहने से इससे परहेज करें.
वही थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि पर्व में हिरणपुर हटिया परिसर सहित किसी भी जगह महुआ शराब की बिक्री नही होने दी जाएगी आगामी 23 मार्च को थाना प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित होगी जिसमें इस थाना से स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियो को सम्मानित भी किया जाएगा। पर्व में शराबी व उदण्ड तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी आप सभी अफवाह से बचे। किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस से शेयर करे।
वहीं बैठक में बीडीओ दिलीप टुडू ने कहा कि पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाए.हिरणपुर में सभी समुदाय आपसी सौहार्द में रहते आये है. इसे अक्षुण्ण रखे। इस अवसर पर मुखिया तेरेशा टुडू, जावेद आलम,दीपक साहा,मोहन भगत, मनीष गुप्ता, पिंटू भगत आदि उपस्थित थे
रंगों का त्यौहार होली को लेकर लिट्टिपाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
झारखण्ड/पाकुड़
( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )
रंगों का त्यौहार होली को लेकर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें स्थानीय ग्रामीण गणमान्य लोग बैठक में पहुँचकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अपील की एवं कहा कि होली रंगों का त्योहार है इसे हम सभी को आपसी भाईचारा व हर्षोउल्लास के साथ मनाए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि ही अचारसंहिता का नियम को मानते हुए चलना है तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नही देना।होली पर्व को सभी वर्ग के लोग मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाए । वही थाना प्रभारी ने कहा कि होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा की ध्यान रहे सोशल मीडिया में किसी भी समुदाय व धर्म को ठेस पहुचाने वाली खबर को पोस्ट नही करें। अंत मे सबो को मिठाईया खिलकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।मौके पर एसआई सुर्य कुमार राम, एएसआई हरेराम यादव, छोटेलाल यादव, अनवर अंसारी, सिलभान किस्कू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रंगों का त्यौहार होली को लेकर लिट्टिपाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
झारखण्ड/पाकुड़
( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )
रंगों का त्यौहार होली को लेकर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें स्थानीय ग्रामीण गणमान्य लोग बैठक में पहुँचकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अपील की एवं कहा कि होली रंगों का त्योहार है इसे हम सभी को आपसी भाईचारा व हर्षोउल्लास के साथ मनाए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि ही अचारसंहिता का नियम को मानते हुए चलना है तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नही देना।होली पर्व को सभी वर्ग के लोग मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाए । वही थाना प्रभारी ने कहा कि होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा की ध्यान रहे सोशल मीडिया में किसी भी समुदाय व धर्म को ठेस पहुचाने वाली खबर को पोस्ट नही करें। अंत मे सबो को मिठाईया खिलकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मौके पर एसआई सुर्य कुमार राम, एएसआई हरेराम यादव, छोटेलाल यादव, अनवर अंसारी, सिलभान किस्कू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बेरमो में आजसू पार्टी के ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
बोकारो-बोरमो
( झारखंड बेरमो बोकारो से प्रकाश की रिपोर्ट )
दिनांक 20 मार्च बुधवार को बेरमो में आजसू पार्टी के ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एनडीए के गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमीया के विधायक लंबोदर महतो एवं भाजपा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, डॉक्टर मती,उषा सिंह, अर्चना सिंह,धनेश्वर महतो सहित क्षेत्र से महिला एवं पुरुष शामिल हुए
वहीं होली मिलन समारोह में नाश्ता खाने का भी आयोजन किया गया होली मिलन समारोह में राजनीतिक चर्चा भी हुई जिसमें विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने संसद के उपलब्धियां को गिनाया सांसद प्रकाश चौधरी ने अपने संबोधन में सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और लोगों से फिर से एनडीए के पक्ष में मतदान करने का अपील किया एनडीए के कार्यकर्ताओं में भरी जोश देखने को मिला मौके पर केंद्रीय सचिव संतोष महतो, दीपक महतो,यदुनंदन महतो,जितेंद्र यादव, सीमा देवी,चीकू शर्मा, छात्र नेता पप्पू सिंह सक्रिय दिखे समारोह में चांदनी पाठक टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक होली गया।
पालना डैम के तराई में भाजपा पार्टी का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के चौका थाना अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पालना डैम के तराई में भाजपा पार्टी का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। भाजपा नेत्री सारथी महतो ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर मौके पर विफल रहा है।जिसका आक्रोश राज्य के जनता में देखा गया ।
रमेश हांसदा ने कहा हेंमत सरकार द्वारा आदिवासी को ठगने लगा ।आदिवासी को जिताना मिलेगा वह मिलेगा नीति की बाते कहकर लोगो को गुमराह करने का कार्य किया हे।जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन ने देखा लिया रामगढ़ चुनाव में भाजपा और आजसू का जीत से पताचल ही गया ।झारखंड राज्य में मोदी को लाना है। जेएमएम पार्टी के हेमंत सोरेन को हटना है ।यह संकल्प लेकर गांव में डोर टू डोर जाना है। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र वंदेभारत एक्सप्रेस की तरह है जो आगे बढ़कर चलना है यह संकल्पनीय निर्णय है। 2024 में लोकसोभा ओर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीट मिलने का उम्मीद है जिसके लिए अभियान चल रहा है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता एकजुट रहे आने वाले समय में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी।
मौके पर जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई ने कहा कि भाजपा नीति सिद्धांत की पार्टी है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, गणेश महाली, रमेश हांसदा, राकेश सिंह, महेश कुंडू, खुदी सिंह सरदार,अनिता पारित, मुखिया भीमसिंह मुंडा, रामकृष्ण महतो, डॉ भूषण मुर्मू, नितेश तिवारी , राजेन महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
प्रखंड कार्यालय में होली मिलन का होगा आयोजन,बीडीओ ने दी होली की बधाई
मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी:-प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड व अंचल कर्मियों के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने समारोह में शिरकत की और एक दूसरे को गुलाल व अबीर लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में शामिल कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है। आपसी मतभेद भूलाकर एक-दूसरे से मिलजुल शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की हमारी परंपरा रही है। इस परंपरा को बरकरार रखा जाय।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने होली की बधाई दी और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड एवं अंचल व सीडीपीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी, मनरेगा से जुड़े सभी पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक ,राजस्व उपनिरीक्षक, सहायक आदि शामिल थे।
प्रेस क्लाब ऑफ सरायकेला-खरसावां का होली मिलन समारोह चांडिल डैम में आयोजित किया गया, आज के दौर में पत्रकार की भूमिका महत्वपूर्ण- अरविंद सिंह
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला : प्रेस क्लाब ऑफ सरायकेला-खरसावां की ओर से रविवार को ईचागढ़ विधानसभा के चांडिल डैम के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह मौजूद थे. इसके अलावा चांडिल थाना प्रभारी, चौका थाना प्रभारी के अलावा प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह समेत पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद थे.
होली मिलन सारोह में पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी.
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अरविंद सिंह ने कहा कि बदलते समय में भी पत्रकारों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. पत्रकार ही हैं जो समाज के आईना दिखाने का काम करते हैं.
इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों ने भी नौका विहार का आनंद लिया.
प्रेस क्लाब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि पत्रकारों को आज एकजूट रहने की जरूरत है. एकजूट रहकर ही वे अपनी समस्याओं का समाधान की दिशा में पहल कर सकते हैं.
सरायकेला BDO मृत्युंजय सिंह ने कहा होली मिलन के मौके पर पत्रकारों में एक नई ऊर्जा का संचार होता दिख रहा है वही सूचना जनसंपर्क विभाग सरायकेला के DPR सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता पत्रकार हित में यह एक अच्छी पहल है।