प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो का एसडीओ के पद पर प्रोन्नति होने पर पंचायत समिति सदस्यों ने किया सम्मानित

प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो का एसडीओ के पद पर प्रोन्नति होने पर पंचायत समिति सदस्यों ने किया सम्मानित

पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो का एसडीओ के पद पर प्रोन्नति होने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सुशील कुमार यादव, दीपू सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए । इस दौरान प्रखंड में विकास हेतु चल रही योजनाओं सहित पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावे बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी को स्वच्छ बनाने हेतु पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता अभियान चलाने पर भी निर्णय लिया गया। साथ ही साथ दीवार लेखन करके स्थानीय लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जाएगा ताकि नदी के आसपास टूटे हुए कांच के टुकड़ों गंदगी का अंबार ना लगाए।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने सारे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जमशेदपुर प्रखंड को विकास के कार्यों में उत्कृष्ट कर एक अलग पहचान बनाने का भी आश्वासन दिए हैं। जमशेदपुर प्रखंड में ऐसे कई कार्य करने का भी निर्णय लिए है जिससे सारे लोग अपने आप में गौरवान्वित महसूस होंगे। उन्होंने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांगता जैसी संबंधित सारी पेंशन को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का भी निर्णय लिए है।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावे सुशील कुमार यादव, दीपू सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बुजुर्ग मतदाताओं से मिले मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद, गुलाब देकर किया सम्मानित।

बुजुर्ग मतदाताओं से मिले मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद, गुलाब देकर किया सम्मानित।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( भरत सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी में जिला प्रशासन मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत मुसाबनी डीएसपी चद्रशेखर आज़ाद भी 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता से मिल रहे हैं और वयोवृद्ध मतदाताओं को गुलाब फूल देकर सम्मानित कर रहे हैं तो उनसे बात भी कर रहे हैं। मुसाबनी बस स्टैंड में डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद ने मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह सहित कई समाजसेवियों के साथ पंचायत क्षेत्र के वरिष्ठ व बुजुर्ग मतदाता को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हिन्दू, मुस्लिम सहित अन्य समुदाय के मतदाताओं को अलग अलग जगह पर गुलाब फूल देकर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान डीएसपी ने इन मतदाताओं से उनके अनुभव की जानकारी ली। पहले कैसे वे मतदान करते थे, अब क्या परिवर्तन हुआ है। आगे वे मतदान कैसे करेंगे, कोई समस्या तो नहीं हैं, इन सभी बातों की जानकारी डीएसपी चद्रशेखर आजाद ने ली। इस दौरान कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों ने बीईईओ को किया सम्मानित।

उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों ने बीईईओ को किया सम्मानित।

मुसाबनी

गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र मुसाबनी सभागार में मुसाबनी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बिनय कुमार दुबे को मुसाबनी प्रखंड के शिक्षकों एवं शिक्षक संघ के नेताओं द्वारा उनके पूर्व में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अजब्ता मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई इसमें अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, एन एम ओ पी एस,झारोटेफ मुसाबनी इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं अकाल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा अन्य संगठनों के ऊर्जावान पदाधिकारी एवं सदस्यों की मौजूदगी में प्रखंड शिक्षा प्रचार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे को गुलदस्ता भेंट कर एवं सोल उड़कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर शिक्षकों ने उनके द्वारा किए गए शिक्षा के क्षेत्र में हम योगदान एवं बदलाव पर विस्तृत प्रकाश डाला स्वागत से अभिव्यक्ति प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे ने सभी शिक्षकों एवं संघ के नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इस मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, सचिव विवेकानंद दास, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, संगठन सचिव गंगाधर महतो ,तपन कुमार चंद्र ,मोहम्मद परवेज अंसारी, आलोक पात्र, शिव शंकर गोप, लंबोदर कुमार, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के उपाध्यक्ष बासेत मार्डी, राजकुमार रोशन, सुजीत कुमार कर्ण, तनुश्री पाल ,रिंकू दास ,नमिता कुमारी, राजू कुमार पूरी ,मुरारी मोहन आदि मौजूद थे।

खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो छात्रा हुई सम्मानित।

खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो छात्रा हुई सम्मानित।

मुसाबनी

मुसाबनी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुईलीसुता की छात्रा लक्ष्मी सोरेन ने राज्य स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2023 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिला का नाम रौशन किया है। एथलेटिक्स के तहत अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी ने पूरे राज्य स्तर पर सेकेंड स्थान पर रही। वहीं विद्यालय की छात्रा दिव्या मुर्मू ने अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग के लंबी कूद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त की है।दोनों छात्राएं कोड़ाशोल प्राथमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा रही है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बासेत मार्डी ने विद्यालय में स्वागत समारोह आयोजित कर खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दोनों छात्राओं को अपने विद्यालय की और से सम्मानित किया। इस मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, सचिव विवेकानंद दास, जिला इकाई उपाध्यक्ष बासेत मार्डी, राजकुमार रोशन ,सुजीत कुमार कर्ण, तनुश्री पाल, नमिता कुमारी, रिंकू कुमारी, राजू कुमार पुरी सहित कई शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद थी।

आभूषण लूट कांड उद्वेदन मामले में एसपी को किया गया सम्मानित।

आभूषण लूट कांड उद्वेदन मामले में एसपी को किया गया सम्मानित।

सरायकेला/गम्हरिया

सरायकेला ज्वेलरी दुकानदार संघ ने एसपी को किया सम्मानित।

आभूषण लूट कांड उद्वेदन मामले में शनिवार को सरायकेला ज्वेलरी दुकानदार संघ ने एसपी को किया सम्मानित। एसपी डॉक्टर विमल कुमार का भाव नागरिक अभिनंदन किया गया दरअसल स्वर्ण कारोबारी में बीते 6 अगस्त को गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित ईश्वर लाल ज्वैलर्स में हुई लूट कांड के उद्वेदन को लेकर हर्ष व्याप्त है यही वजह है कि संघ के आवाहन पर एसपी का नागरिक अभिनंदन किया गया।

शनिवार को सबसे पहले एसपी डॉक्टर विमल कुमार का गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर नागरिक अभिनंदन किया गया इससे व्यापारी संघ एवं अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेता व कार्य करता भी शामिल थे सभी ने एसपी का पुष्प कुछ देकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया इस मौके पर ईश्वर लाल सुनीता मिश्रा रश्मि साहू पप्पू केडिया सुंदर मिश्रा बंटी तुलसियान बृजेश पति तिवारी निखिल सरकार सुमित अग्रवाल रतन बर्मन शंकर बर्मन व अन्य मौजूद थे उनके बाद सपा को राजस्थान भवन स्थित मुख्य कार्यक्रम में ले जाया गया जहां संघ की ओर से सपा का भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश सिंह व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे अपने संबोधन में सपा ने दुकानदारों को निडर होकर व्यवसाय करने का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि आम लोगों का सहयोग यदि इसी तरह मिलता रहा तो बेहतर पुलिसिंग देखने को मिलेगा लोगों ने उन्हें नजर होकर खाना जाकर अपनी बातें रखने की बात कहीं उन्होंने कहा इंसाफ में कभी कोई कोटा ही नहीं बढ़ती जाएगी बता दे कि लंबे समय के बाद आदित्यपुर में किसी एसपी को इस तरह से सम्मानित किया गया है इसमें पूर्व ऐसा नजारा तत्कालीन एसपी इंद्रजीत महत्व के प्रति देखने को मिला था

उत्कृष्ट कार्य के लिए मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार सहित 5 थानेदार को मिला प्रशस्ति पत्र।

उत्कृष्ट कार्य के लिए मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार सहित 5 थानेदार को मिला प्रशस्ति पत्र।

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मुसाबनी पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आजाद के निर्देशन में लूट ,डकैती सहित कई गंभीर कांड के उद्भेदन एवं इंटर स्टेट अपराधकर्मी के मुख्य सरगने को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजने में अहम भूमिका निभाने वाले मुसाबनी डीएसपी रेंज के पांच थाना प्रभारी, दो सब इंस्पेक्टर एवं एक एएसआई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

इस उपलब्धि पर मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने सभी ऊर्जावान अधिकारियों को बधाई देते हुए टीम भावना से कम करने के नसीहत दी। डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बताया की अपराध अनुसंधान व बेहतर पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार व एसआई अंकित कुमार, जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, सब इंस्पेक्टर रविन्द्र मुंडा एवं एएसआई मोहम्मद सलीम, पोटका थाना प्रभारी विनोद टूडू, डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव, गुड़ाबंदा थाना प्रभारी मोहम्मद परवेज को पुरस्कृत किया गया।

77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के गोपाल मैदान एवं पुलिस लाईन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सरकार की तरफ से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता व एसएसपी प्रभात कुमार द्वारा इन सभी पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। लूट एवं डकैती मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना रहीम खान सहित पूरी टीम को गिरफ्तार करने, बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से लूट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावे किडनैपिंग केस में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के त्वरित करवाई को लेकर इन सभी अधिकारियों को रिवार्ड के लिए मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद द्वारा अनुशंसा की गई थी।

उपायुक्त की अध्यक्षता में चेस फॉर एवरीवन के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया।

उपायुक्त की अध्यक्षता में चेस फॉर एवरीवन के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर स्थित सेंट जेवियर उच्च विद्यालय-चाईबासा के वेलफेयर सभागार में मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में चेस फॉर एवरीवन(5 अगस्त-9 अगस्त-23) के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया। रुंगटा स्टील टीएमटी द्वारा प्रायोजित पांच दिवसीय उक्त शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया शतरंज फेडरेशन तथा अखिल झारखंड शतरंज एसोसिएशन के तत्वाधान पर पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के द्वारा किया गया है। जिसमें 11 राज्यों के 179 प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न आयु वर्ग कैटोगरी में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई। आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य आमंत्रित अतिथि के द्वारा शीर्ष 20 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार तथा अंडर एज कैटेगरी के 30 खिलाड़ियों को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त के द्वारा विभिन्न राज्यों व झारखंड के अन्य जिले से चाईबासा पहुंचे सभी प्रतिभागियों तथा समस्त प्रतियोगिता के आयोजन में शामिल रहे सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। उन्होंने कहा कि चाईबासा शहर में इतने बड़े स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन काफी गौरव की बात है, और विशेष कर प्रतियोगिता में अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहने वाले अभिभावक भी विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं, कि उन्होंने अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने के लिए अपना बहुमूल्य समय यहां पर दिया है।

उपायुक्त के द्वारा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि आप सभी इसी तन्मयता के साथ अपने खेल विद्या को आगे बढ़ाएं तथा अपने जिला, राज्य एवं देश को विश्व स्तर पर शतरंज के खेल में गौरवान्वित करें।

उक्त समापन समारोह में सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी(भा.प्र.से), पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा, डॉ विजय मुंद्रा सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

काशी साहू कॉलेज सभागार में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

काशी साहू कॉलेज सभागार में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

सरायकेला

जिले के एसपी डॉ बिमल कुमार को छात्राओं ने पुष्पगुच्छ व संगीत गाकर किया स्वागत।

5 अगस्त शनिवार को काशी साहू कॉलेज सरायकेला के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला के एसपी डॉ. बिमल कुमार उपस्थित हुए. छात्राओं ने स्वागत गान गाकर तथा फूल का पौधा देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. मुख्य अतिथि सरायकेला एसपी डॉ. बिमल कुमार तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में जज की भूमिका निभाने वाले एक्सआईटीई कॉलेज के नवल नारायण चौधरी को सरायकेला के एसपी डॉ. विमल कुमार ने मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. उनके अलावे भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सिमरन कुमारी को भी प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सरायकेला कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर विनीता, इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के ओम प्रकाश मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में वहां की एनएसपीओ विनीता का अहम योगदान रहा।

भाजपा नेता बास्को बेसरा किए गए सम्मानित।

भाजपा नेता बास्को बेसरा किए गए सम्मानित।

भाजपा नेता बास्को बेसरा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया: मंगलवार 1 अगस्त को मिशन मोदी अगेन पीएम के तहत मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश कोषाध्यक्ष शाह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश जनसंपर्क प्रभारी ध्रुव प्रसाद सिंह ने गम्हरिया स्टेशन निवासी भाजपा नेता बास्को बेसरा से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना.

बास्को बेसरा को सम्मानित करते हुए ध्रुव प्रसाद सिंह

साथ ही भाजपा नेता बास्को बेसरा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन प्रभारी बनाए जाने पर ध्रुव प्रसाद सिंह ने बधाई दी और शॉल और पुष्प कुछ देकर उनको सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

साथ ही ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सभी लोगों ने बास्को बेसरा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

इस क्रम में बास्को बेसरा ने ध्रुव प्रसाद सिंह के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

उक्त मौके पर अवधेश कुशवाहा, अरुण श्रीवास्तव, मीरुडीह संतोष फास्ट फूड एंड मोमोज के मालिक संतोष सुमन आदि गणमान्य गण उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के द्वारा भूमि सम्मान से सम्मानित उपायुक्त को पुरेंद्र ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत।

राष्ट्रपति के द्वारा भूमि सम्मान से सम्मानित उपायुक्त को पुरेंद्र ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भूमि सम्मान- 2023 से सम्मानित हुए उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां अरवा राजकमल का उनके कार्यालय में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पिछले मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में कई राज्यों के सचिवों और कई जिला कलेक्टरों को उनकी टीम के साथ भूमि सम्मान- 2023 प्रदान किया गया।

इसमें सरायकेला जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल को डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम में 100 फ़ीसदी पूर्णता हासिल करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गयाl मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में झारखंड के 9 जिलों के उपायुक्तों को भूमि सम्मान- 2023 प्रदान किया गया, जिसमें सरायकेला- खरसावां जिला की ओर से उपायुक्त अरवा राजकमल ने यह सम्मान ग्रहण कियाl सम्मान समारोह में एडीसी सुबोध कुमार भी उपस्थित थेlउपायुक्त अरवा राजकमल एवं एवं एडीसी सुबोध कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके प्रदान कर स्वागत करने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र नाथ चौबे, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद शामिल थे।

झारखंड टीम के तरफ से राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास को सम्मानित किया।

झारखंड टीम के तरफ से राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास को सम्मानित किया।

जमशेदपुर

जमशेदपुर: सोमवार को जमशेदपुर फैमस जुबिली पार्क परिसर में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के झारखंड टीम के तरफ से राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास को असम प्रदेश दौरे पर जाकर अच्छा सराहनीय कार्य करने पर अंगबस्त्र पहनाकर सम्मानित किया.राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास सभी पदाधिकरी गणों को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि हमारा संगठन भारत सरकार और प्रदेश सरकार के शासन एवं प्रशासन टीम को लेकर पूरे भारत देश में समाज सेवा और देश सेवा के कार्य कर रहे है।और आगे भी इस तरह के कार्य करते रहेंगे संगठन।

मौके पर भागीरथ जिला प्रभारी, आशुतोष साहा जिला मंत्री, देवाशीष चंद्र नगर अध्यक्ष, सुब्रत विश्वास जिला उपसचिव, तापस बिस्वास नगर सचिव, राजेश दत्ता ब्लॉक अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started