राजनगर
राजनगर : राजनगर बाजार स्थित सिदो कान्हु चौक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली के नेतृत्व में हुल दिवस के अवसर पर सिदो कान्हु के मुर्ति पर उपस्थित भाजपाइयों ने एक के बाद एक करके माल्यार्पण कर नमन किया।

मौके पर गणेश महाली ने कहा कि सिदो कान्हु के नेतृत्व में अंग्रेजों के हुकुमत के खिलाफ लड़ाई लड़ कर सीएनटी एक्ट मिला, जो आदिवासियों का सुरक्षा कवच है. सीएनटी एक्ट मिलने के बाद भी यहां के वर्तमान सरकार के कारण यहां के आदिवासी, मुलवासी सुरक्षित नहीं है.जो दुर्भाग्य की बात है.हमें अपने हक और अधिकार के लिये पुनः लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है. वह हक और अधिकार तभी मिलेगा, जब आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के खिलाफ वोट कर भाजपा को विजय बनाना है।
इस अवसर पर रमेश हांसदा,कुबेर कांत षाड़ंगी, सोमनाथ सोरेन,बीजू बास्के,नारायण महतो,अंनत साहू,शंकर महतो,जगदीश महतो,रवि महतो,अजित राऊत,दीपू राऊत आदि उपस्थित थे।
Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com















