विधायक सविता महतो व जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने आवासीय विद्यालय का शिलान्यास संयुक्त रुप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

विधायक सविता महतो व जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने आवासीय विद्यालय का शिलान्यास संयुक्त रुप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

सरायकेला/चांडिल

विधायक सविता महतो व जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय का शिलान्यास संयुक्त रुप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

वहीं इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप, तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, एएसआई रंजीत प्रसाद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत महतो, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शक्ति महतो, नव किशोर, सपन महतो, कित्तीवास महतो, गोपेश्वर कुम्हार, मो दिलदार, बानेश्वर महतो, अंसार अंसारी, मंगल महतो, निरंजन महतो, धीरज महतो, बिदू महतो, सुनील महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष व झामुमो कार्यकर्ता की उपस्थिति में विधायक ने कहा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा करीब 12 करोड़ की लागत से अल्पसंख्यक छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है. आवासीय विद्यालय का निर्माण होने से क्षेत्र के छात्र- छात्राओं को पठन- पाठन के लिए बाहर नहीं जाकर हमारे विधानसभा क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाएगी।

विधायक ने यह भी कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का प्रयास कर रही हूं. मैं पति स्व. सुधीर महतो के अधूरे सपनों को लगातार पूरा करने में लगी हूं. विधायक ने कहा आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य 18 महीने में पूर्ण हो जाएगा.

माननीय मंत्री चंपाई सोरेन, आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार नें वरिष्ठ नागरिक गृह का किया उद्घाटन

माननीय मंत्री चंपाई सोरेन, आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार नें वरिष्ठ नागरिक गृह का किया उद्घाटन

सरायकेला-खरसावां

वरिष्ठ नागरिक गृह में निवासरत बुजुर्गो से की वार्ता, बुजुर्गो के बीच बाटे उपहार बॉक्स, साथ में किया भोजन

माननीय मंत्री चम्पाई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार के द्वारा सरायकेला प्रखंड के गाँव साहिबगंज पोस्ट मधुपुर स्थित नवनिर्मित वृद्धाश्रम (वरिष्ठ नागरिक गृह) का उद्घाटन किया। मौक़े पर उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो की FURIDA एनजीओ द्वारा वरिष्ठ नागरिक गृह का संचालन किया जा रहा है। 50 बेड क्षमता वाले केंद्र में तत्काल 25 बुजुर्ग महिला/पुरष के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गईं है। उद्घाटन कार्यक्रम के पाश्चात्य NGO के पदाधिकारी भास्कर कुमार के द्वारा वृद्धा आश्रम का निरिक्षण करा केंद्र में बुजुर्गो के लिए की गईं व्यवस्था, दी जा रही सुविधाए इत्यादि के बारे में जानकारी दी गईं।

इस दौरान केंद्र के बुजुर्गो के द्वारा माननीय मंत्री चम्पाई सोरेन, उपायुक्त अरवा राजकमल को पुष्प वृक्ष प्रदान कर स्वागत किया इसके तत्पश्चात माननीय मंत्री एवं उपायुक्त के द्वारा बुजुर्गो के बीच दैनिक उपयोग के उपहार बॉक्स तथा साड़ी एवं वस्त्र का वितरण किया गया। इसके तत्पश्चात माननीय मंत्री चम्पाई सोरेन एवं उपायुक्त, उप विकास आयुक्त अन्य पदाधिकारी बुजुर्गों के साथ एक टेबल पर भोजन किया।

इस दौरान माननीय मंत्री चम्पाई सोरेन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज जिले में सरायकेला के साहिबगंज गांव में वरिष्ठ नागरिक गृह का उद्घाटन किया गया है। इस गृह में निवासरत सभी हमारे अभिभावक स्वरूप है हमें इनका देखरेख करना है। इन्हें किसी भी प्रकार की सुविधाओं का दिक्कत ना हो इन्हें कभी अकेलापन ना लगे इस हेतु कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान माननीय मंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा मुझे इनमें से किसी से परिचय तो नहीं है परंतु इनके द्वारा द्वारा मां/पिता स्वरूप प्राप्त आशीर्वाद हुआ है। हम इनसे अलग नहीं है इन्हे परिवार जैसा माहौल मिले यह कभी अपने आप को अकेला महसूस ना करे इसके लिए हम सभी प्रयासरत है।

कोल्हान मानव अधिकार संगठन के द्वारा निशुल्क दांत शिविर का आयोजन

कोल्हान मानव अधिकार संगठन के द्वारा निशुल्क दांत शिविर का आयोजन

आदित्यपुर

आदित्यपुर: कोल्हान मानव अधिकार संगठन ने रविवार को सुबह 8:00 बजे से दिन के 1:00 बजे तक निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन एस टाइप मोड आदित्यपुर के भव्य डेंटल केयर क्लिनिक में किया.

यह जांच प्रख्यात सर्जन डॉ. हीरालाल ने किया. शिविर का उद्घाटन आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने किया. शिविर में एक्सरे मशीन द्वारा निःशुल्क दांतों की जांच की गई जिसका 154 लोगों ने लाभ उठाया. शिविर में मुख्य रूप से जेपी सिह, अनिल कुमार, सविता जैन, विनीता शर्मा, विवेक शर्मा, डीबीएस राव, एनपी साहू, मनमोहन मिश्रा, अमित घोष, रामविचार राय, अवधेश कुमार, गॉडविन तिर्की, सुमन देवी, किरण देवी, रेणु देवी आदि उपस्थित थे.

आदित्यपुर थाना भवन का उद्घाटन एसपी ने किया

आदित्यपुर थाना भवन का उद्घाटन एसपी ने किया

आदित्यपुर

आदित्यपुर थाने का नव निर्मित हाईटेक थाना भवन रविवार से जनता को समर्पित हो गया. एसपी आनंद प्रकाश ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए थाना भवन का उद्घाटन किया. 

मौके पर प्रशिक्षु आइएएस सुमित ठाकुर, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी राजन कुमार, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश,आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, कांग्रेसी नेता सुरेशधारी, सत्य प्रकाश, जेपी सिंह, ज्ञानवी देवी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं थाना कर्मी मौजूद रहे. बता दें कि करीब ढाई करोड़ की लागत से निर्मित नए थाना भवन में तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है.थाना भवन का उद्घाटन करते एसपी व अन्य
नया थाना भवन पूरी तरह से हाईटेक है. करीब 9 महीने में थाना भवन बनकर तैयार हुआ. झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से इसका निर्माण कराया गया है. अपने संबोधन में एसपी आनंद प्रकाश ने क्षेत्र के लोगों को नए थाना भवन की शुभकामनाएं दीं और थाना प्रभारी के कार्यशैली की सराहना की.

बताया कि राज्य सरकार पुलिस को हाईटेक बनाने की दिशा में काम कर रही है. आदित्यपुर थाना जो है जिले का सबसे महत्वपूर्ण थाना है साथ ही एसपी ने कहा कि जिले को दो और नए थानों की सौगात जल्द मिलने वाली है. बता दें कि चांडिल एवं आरआईटी थाना के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.

आदित्यपुर थाना भवन उद्घाटन का इंतजार खत्म आज होंगे उद्घाटन

आदित्यपुर थाना भवन उद्घाटन का इंतजार खत्म आज होंगे उद्घाटन

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर थाना भवन के उद्घाटनकर्ता का इंतजार खत्म हो गया. 21 मई रविवार को नए थाना भवन का जिले के एसपी आनंद प्रकाश उद्घाटन करेंगे. यह जानकारी थाना प्रभारी राजन कुमार ने दी. 

बता दें कि आदित्यपुर थाना का नया भवन दिसंबर 2022 से बनकर तैयार है, लेकिन जिला प्रशासन इसका उद्घाटन नहीं कर रहा था. 19 मई को अखबारों में प्रमुखता से छापे गए थे.इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आई. 21 मई रविवार को आखिरकार थाना भवन के उद्घाटन की तिथि तय कर दी गई है. 

बता दें कि दो करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से नया थाना भवन रिकॉर्ड नौ माह में बनकर तैयार हो गया था. रंग रोगन के साथ ठेकेदार ने इसे जिला प्रशासन को सुपुर्द भी कर दिया था लेकिन नए थाना भवन का उद्घाटन नहीं हुआ था. जबकि इस थाना को बनाने के बाद ठेकेदार यहीं से एमजीएम थाना भवन बनाने गए, जहां थाना भवन बनकर तैयार हो गया और बुधवार को ही उद्घाटन भी हो गया है. अब 21 मई को आदित्यपुर के निवासियों को नए थाना भवन की सौगात मिलेगी.

तिल्ला,आदरडीह और गोरडीह पंचायत में संकारयुक्त शिक्षा हेतु प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन हुआ।

तिल्ला,आदरडीह और गोरडीह पंचायत में संकारयुक्त शिक्षा हेतु प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन हुआ।

चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


चांडिल: अनुमंडल के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तिल्ला,आदरडीह,और हेवन पंचायत भवन परिसर प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन किया गया।

तिल्ला पंचायत विधालय का उद्घाटन समारोह में पंचायत के मुखिया बीणा पानी सिंह मुंडा, पंचायत समिति सदस्य पद्लेचन महतो प्रगति बाल विकास संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गिरी,ईसान चंद्र महतो, पंचायत के विभिन्न वार्ड में शिक्षिका सह शिक्षिका , सलाहकार आदि उपस्थित थे।चार वार्ड पर एक उत्प्रेरक की प्रतिनियुक्ति की गई। इसके बाद प्रखंड कोडिनेटर समिति। पंचायत कोडीनेटर, आदि उपस्थित थे। आदरडीहपंचायत में भी शिक्षा केन्द्र का भी उद्घाटन हुआ। प्रखंड कोडिनेटर, पंचायत कोडिनेटर आदि उपस्थित थे।गोरडीह पंचायत में भी संकारयुक्त शिक्षा केन्द्र खोला गया।

झिमड़ी और हेवन पंचायत में संकारयुक्त शिक्षा हेतु प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन हुआ।

झिमड़ी और हेवन पंचायत में संकारयुक्त शिक्षा हेतु प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन हुआ।

चांडिल/नीमडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल अनुमंडल के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमड़ी पंचायत भवन परिसर में प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में पंचायत के मुखिया सरस्वती सिंह मुंडा, पंचायत समिति सदस्य पद्लेचन महतो प्रगति बाल विकास संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गिरी,ईसान चंद्र महतो, पंचायत के विभिन्न body cut can Dakota gotten again वार्ड शिक्षिका सह शिक्षिका , सलाहकार आदि उपस्थित थे।चार वार्ड पर एक उत्प्रेरक की प्रतिनियुक्ति की गई। इसके बाद प्रखंड कोडिनेटर समिति। पंचायत कोडिनेटर झिमड़ी अंनदिता महतो,हेवन पंचायत के मुकेश महतो, आदि उपस्थित थे। हेवेन पंचायत में भी शिक्षा केन्द्र का भी उद्घाटन हुआ। प्रखंड कोडिनेटर, पंचायत कोडिनेटर आदि उपस्थित थे।

नीमडीह मोड़ पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन इचागढ विधायक सविता महतो ने फीता काट कर कीया

नीमडीह मोड़ पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन इचागढ विधायक सविता महतो ने फीता काट

चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा के जेएमएम पार्टी के नीमडीह प्रखंड अघीन रधुनाथपुर गांव में स्थित नीमडीह मोड़ पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन इचागढ़ विधायक सविता महतो ने फीता काट कर किया।

उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो,कुकरू प्रखंड के बीस सुत्री अध्यक्ष शक्ति पद महतो, कृष्ण किशोर महतो , हरेदास महतो , हरेकृष्ण सिंह सरदार,सचिन गोप ,बुद्धेश्वर हेम्बम,माया राम मांझी, शरद मंडल,अरूण मंडल,राहुल वर्मा,नींल कमल महतो, देव लाल महतो आदि लोग उपस्थित थे।

चांडिल अनुमंडल के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कार्यालय का उद्घाटन की गई।

चांडिल अनुमंडल के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कार्यालय का उद्घाटन की गई।

सरायकेला- खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कार्यालय का उद्घाटन की गई। जहां कई गणमान्य लोगों का आगमन हुआ।

जिला कोडिनेटर तनुस्मिता नायक, नीमडीह सीएचसी प्रभारी के सी मुंडा, गौरांग लायक,दीपक महतो,हीरा लाल मंडल लेब टेक्नीशियन सुनिल राम आदि उपस्थित । मेडिकल कर्मी,सहिया उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started