सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया में 3-बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया में 3-बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

सरायकेला/गम्हरिया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), गम्हरिया में The Hans Foundation के सहयोग से स्थापित 3-बेड वाले डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), गम्हरिया एवं The Hans Foundation के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

उक्त डायलिसिस सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरायकेला सदर अस्पताल में पूर्व से ही मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब गम्हरिया में भी यह सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के जरूरतमंद डायलिसिस मरीजों को अपने निकट निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं मरीजों को सुगम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में आगे भी राजनगर, तिरुलडीह समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में डायलिसिस सेंटर प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उपायुक्त ने CHC की विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का किया निरीक्षण

डायलिसिस सेंटर के शुभारंभ के उपरांत उपायुक्त द्वारा CHC, गम्हरिया के विभिन्न वार्डों, महिला एवं पुरुष मरीज वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, दवा भंडार कक्ष, प्रयोगशाला सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन तथा सुधार से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली गई।

उपायुक्त ने मरीजों एवं आमजनों को सुगम, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में CHC परिसर की टूटी हुई चारदीवारी की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही केंद्र परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए समुचित एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया। मरीजों के साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आमजनों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए परिसर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में आवश्यक सूचना प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने को कहा गया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विधायक ने किया कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में 6 सड़कों का शिलान्यास।

विधायक ने किया कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में 6 सड़कों का शिलान्यास।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में 6 सड़कों का शिलान्यास नारियल फोड़कर व शिलापट्ट अनावरण कर किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अन्तर्गत तिरूलडीह चौड़ा पथ से सापारूम 2.800 किलोमीटर, चौड़ा कारगिल चौक से संपतडीह भाया मानकीडीह तक 3.500 किलोमीटर पथ, कुकड़ू चौड़ा पथ से शोभानदी तक 2.917 किलोमीटर, लेटेमदा रेलवे लाइन से बांदावीर तक 2.200 किलोमीटर पथ, कुकड़ू से ईचाडीह 4.300 किलोमीटर पथ एवं कुकड़ू,हेड़ेमुली चान्हो तक 2.300 किलोमीटर पथ निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में 6 सड़कों का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

उन्होंने कहा कि कुल 18 किलोमीटर सड़क का निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्य 11 करोड़ 86 लाख 64 हजार की लागत से किया जाएगा। सड़कों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्य होने से लोगों को यातायात की समस्या से निजात मिल सकती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करीब 300 किलोमीटर सड़कों का कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।मौके पर जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, प्रमुख प्रतिमा बाला पातर ,सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने डेढ़ किलोमीटर लंबे पुल का किया लोकार्पण।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने डेढ़ किलोमीटर लंबे पुल का किया लोकार्पण।

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल और नीमडीह थाना क्षेत्र की सीमा पर चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित पितकी रेलवे ओवरब्रिज का शनिवार को विधिवत लोकार्पण कर  जनता को समर्पित किया गया। रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। लोकार्पण के साथ ही पुल पर वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया। इससे पितकी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

लोकार्पण समारोह में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, आजसू नेता हरेलाल महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा, अनिता पारित, सारथी महतो, सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, महेश कुंडू, विशाल चौधरी, दिवाकर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनहित और विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पितकी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान है और यह जनहित में हो रहे विकास कार्यों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। पितकी रेलवे फाटक पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान अक्सर घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी।

आज (22आगस्त) होगा पितकी ओवर ब्रीज का उद्घाटन।

आज (22आगस्त) होगा पितकी ओवर ब्रीज का उद्घाटन।

सरायकेला/चांडिल

रांची लोकसभा के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे के दो मार्ग वाले फाटक के ओभर रांची लोकसभा के संसद द्वारा ब्रीज को  आगमी 22 अगस्त 2026 का उद्घाटन कर ,पितकी रेलवे फाटक की जाम मुक्त करेग।पितकी जाम  से वाहन चालकों,राह हर तबके के लोग परेशान थे। आगमी 22अगस्त के बाद जाम मुक्त होगा।

 राजमार्ग NH 32 वर्तमान में एन एच 18 पर स्थित टाटा पुरूलिया मार्ग पर  के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत नवनिर्मित पितकी फ्लाईओवर दिनांक 22/8/2026 को सुबह 11:00 बजे जनता को समर्पित किया जाएगा।इस मौके पर रांची लोकसभा के सांसद  संजय सेठ सह भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह  उपस्थित होंगे मुख्य अतिथि के रूप में सभा कार्यक्रम आगमी कल दिनांक 22/08/2026 शनिवार को रावताडा मोड़ पर आयोजित होगा। संनद् रहे इस क्षेत्र की जनता ने पितकी ओवरब्रिज चालू नहीं होने से बढ़ी परेशानी,  को निजात दिलाने हेतु NHAI से जल्द शुरू  ओभर ब्रीज को चालु करने की मांग काई माह से कर रहे थे।

NHAI को ईमेल के माध्यम से नोटिस/पत्र भेजकर पितकी ओवरब्रिज को जल्द चालू करने की मांग

चांडिल: पितकी ओवरब्रिज अब तक चालू नहीं होने के कारण पितकी रेलवे गेट पर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रेलवे गेट बंद होने पर टाटा-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-18) पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार जाम की स्थिति 5 से 6 किलोमीटर तक पहुंच जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेनों के आवागमन के दौरान पितकी रेलवे गेट करीब 30 से 40 मिनट तक बंद रहता है। गेट बंद रहने के दौरान वाहनों के फंसने से स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों, यात्रियों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। छात्र-छात्राओं को समय पर स्कूल और कॉलेज पहुंचने में भी परेशानी होती है।

लगातार हो रही बारिश के कारण पितकी गेट के आसपास सड़क के कई हिस्सों में गड्ढों में पानी जमा हो गया है। जाम के साथ जलजमाव और खराब सड़क की स्थिति से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

*छात्र नेता समीर कुमार महतो ने इस समस्या को लेकर NHAI को ईमेल के माध्यम से नोटिस/पत्र भेजकर पितकी ओवरब्रिज को जल्द चालू करने की मांग की है।* उन्होंने NHAI से यह भी मांग की है कि ओवरब्रिज के चालू होने की संभावित तिथि स्पष्ट रूप से बताई जाए और यह जानकारी सार्वजनिक की जाए कि आखिर ओवरब्रिज कब तक चालू होगा।

बताया गया कि पितकी ओवरब्रिज को चालू करने को लेकर NHAI की ओर से कई बार तिथियां निर्धारित की गईं, लेकिन निर्धारित तिथियों पर ओवरब्रिज चालू नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब पांच बार ओवरब्रिज चालू होने की तिथि निर्धारित होने के बावजूद तिथि रद्द हो चुकी है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

समीर कुमार महतो ने कहा कि बरसात के मौसम में पितकी रेलवे गेट पर लगने वाला लंबा जाम आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। ओवरब्रिज चालू होने से रेलवे गेट पर निर्भरता कम होगी और जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिल सकती है।

स्थानीय लोगों ने NHAI से मांग की है कि पितकी ओवरब्रिज को जल्द से जल्द चालू किया जाए, इसकी निश्चित/संभावित चालू होने की तिथि सार्वजनिक की जाए, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही रेलवे गेट के आसपास यातायात एवं सड़क सुरक्षा की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।

विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

सरायकेला/कपाली

( सोनू कुमार सिंह )

कपाली नगर परिषद क्षेत्र के पानी टंकी परिसर में रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से पूरे कपाली नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में कांग्रेस नेता ललित महतो ने विधायक सविता महतो को समस्या से अवगत कराया।

विधायक ने तत्परता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर नया 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे अब जल्द ही क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा विधायक ने गौसनगर में भी 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मो. अरशद, नगर अध्यक्ष सलाउद्दीन, मो. अफसर, सद्दाम हुसैन, मो. निजाम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ईचागढ़ के कुईडीह में विधायक सविता महतो ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन।

ईचागढ़ के कुईडीह में विधायक सविता महतो ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन।

सरायकेला/ईचागढ़

सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं : सविता महतो

( सोनू कुमार सिंह )

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुईडीह गांव में मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में विधायक को मंच तक पहुंचाया तथा माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ बैठकर गांव की पेयजल, सड़क, बिजली समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने कहा कि इन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे सहेजकर रखने की पहल करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंगाल के पुरूलिया हुंड़ा के छऊ उस्ताद कार्तिक कर्मकार एवं बराबाजार के शशधर कालिंदी एंड पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर मुखिया संगीता देवी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, विश्वनाथ उरांव, रामचरण सिंह मुंडा, पशुपति सिंह मुंडा, कमल उरांव, दरेस वैवर्त, पटनु कालिंदी, मृत्यंजय सिंह मुंडा, लक्ष्मी नारायण सिंह, दीपक लोहरा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

ईचागढ़ की विधायिका सविता महतो प्रखण्ड के ने लक्ष्मी नारायण रेसीडेंशियल पब्लिक स्कूल का किया उद्घाटन।

ईचागढ़ की विधायिका सविता महतो प्रखण्ड के ने लक्ष्मी नारायण रेसीडेंशियल पब्लिक स्कूल का किया उद्घाटन।

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान माहतो )

ईचागढ़ के विधायक सविता महतो पहुंचे और फीता काट कर विद्यालय का उद्घाटन किया। हुआ जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सबिता महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र् में इस तरह का इंग्लिश माध्यम का विद्यालय खुलना काफी सराहनीय पहल है। शहर के तर्ज पर यहां पव्लिक स्कूल में गांव के बच्चे को भी पढ़ने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शहरों में शिक्षा बहुत महंगी हो गई है, जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग नामांकन कराने में असमर्थ होते हैं। ऐसे समय में ग्रामीण क्षेत्र में आवासीय पव्लिक स्कूल में गांव एवं आसपास के अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन करा सकते हैं।

मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो प्रखंड प्रमुख गुरूपद मार्डी, पंचायत समिति प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, स्कूल के निर्देशक लक्ष्मी कुंभकार, मेनेजिंग डायरेक्टर नन्दलाल कुम्भकार, प्राचार्य बासुदेव कुम्भकार,ग्राम प्रधान पद्मोलोच कुम्भकार, बासुदेव चटर्जी, झामुमो प्रखंड सचिव अमित सिन्हा, कृतिवास आचार्य, प्रफुल्ल मांझी आदि उपस्थित थे।

विधायक सविता महतो ने कपाली नप में 3 करोड़ कि लागत से निर्माण होने वाले 23 योजनाओं का किया शिलान्यास।

विधायक सविता महतो ने कपाली नप में 3 करोड़ कि लागत से निर्माण होने वाले 23 योजनाओं का किया शिलान्यास।

सरायकेला/कपाली

कपाली नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्डो में निर्माण होने वाले 23 विकास योजनाओं का शिलान्यास शनिवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर व नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि करीब 3 करोड़ रुपये कि लागत से 23 विकास योजनाओं में पीसीसी सड़क, पक्की नाली, स्ट्रीट लाइट व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सौन्दयीकरण का निर्माण होगा। उन्होंने कहा योजनाओं का निर्माण होने से कपालीवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने संवेदक को योजनाओं का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व ससमय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कपाली क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क व नाली संबंधित समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता रही है, उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद में शेष बचे वार्डों में भी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाना ही उनका पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्णा, सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहंदी, सिटी मैनेजर क्रिस्टीना कच्छप, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मोहम्मद अरशद, शेख फरीद, मोहम्मद नबी आलम, बुद्धेश्वर महतो, नगर अध्यक्ष सलाउद्दीन, कांग्रेस पार्टी के 15 सूत्री सदस्य मोहम्मद मोहसिन आलम समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी ब्राह्मण टोला आदित्यपुर के काली पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी ब्राह्मण टोला आदित्यपुर के काली पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

सरायकेला/आदित्यपुर

रविवार को श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी ब्राह्मण टोला आदित्यपुर के पूजा पंडाल का बिल्डर सूरज बदानी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

सूरज बदानी ने कहा कि काली पूजा पंडाल का उद्घाटन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने उद्घाटन को लेकर आमंत्रित करने के लिए कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों को धन्यवाद दिया।सूरज बदानी ने कहा कि मां काली शक्ति की प्रतीक हैं और उनकी पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कमेटी के अध्यक्ष छोटू राम ने बताया कि 2008 से ही काली पूजा पंडाल का आयोजन किया जा रहा है और इस बार का पूजा पंडाल विशेष रूप से सजाया गया है।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष छोटू राम, वाइस प्रेसिडेंट गोलू गुप्ता, सुमित शर्मा, सुदामा सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल पासवान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सरायकेला क्षेत्र में श्री साईं मोटर्स के दूसरे ब्रांच का हुआ उद्घाटन

सरायकेला क्षेत्र में श्री साईं मोटर्स के दूसरे ब्रांच का हुआ उद्घाटन

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी श्री भरत सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सरायकेला/आदित्यपुर

अपना खुद का कार लेने की चाहत किसे नहीं होती,,,,, हर कोई चाहता है अपना खुद का कर हो जिसमें वह अपने परिवार संग घूमने जाएं अपने परिवार के सपनों को पूरा करें।

सरायकेला क्षेत्र में श्री साईं मोटर्स के नए ब्रांच खुल जाने से मध्यम वर्ग के लोगों में अपना खुद का कार लेने का सपना साकार करने की एक उम्मीद जगी है। उक्त बातें विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी श्री भरत सिंह ने उद्घाटन के मौके पर कहा।

सरायकेला क्षेत्र में श्री साईं मोटर्स का दूसरा ब्रांच खोला गया जिसका विधिवत उद्घाटन फीता काटकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी श्री भरत सिंह ने किया।

श्री सिंह ने आगे कहा कि
अब मध्यम वर्ग के लोग भी अपना खुद का कार लेकर अपने सपने को पूरा करेंगे अब बैंक या शोरूम के चक्कर लगाने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने सेकंड हैंड अच्छी कंडीशन में कार को देखकर अपने-सपनों को सकारने के लिए गाड़ियों की बुकिंग की जानकारी भी श्री साईं मोटर के पदाधिकारी से लेते हुए देखा गया। आपको बताते चले कि श्री साईं मोटर का यह दसवां कार्यालय का उद्घाटन है।
आसान किस्तों पर उचित मूल्य पर सही समय पर घर-घर हो कार अपना यही है श्री साईं मोटर का सपना। यह बात श्री साइन मोटर के संस्थापक हरचरण सिंह उर्फ राजा ने पत्रकारों को बताया।

उन्ही उम्मीदों को पूरा करने के लिए आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए श्री साईं मोटर्स ने आपके जिले में आपके क्षेत्र में एक नई पहल की है जो कि कुछ दिन इस्तेमाल की हुई गाड़ियां, बैंक से खींची हुई गाड़ियां श्री साईं मोटर की ओर से आपको उपलब्ध कराई जाएगी । यह वाकई में श्री साईं मोटर की ओर से आप सब जिले वासियों के लिए एक सराहनीय कदम है।
और श्री साईं मोटर की इस पहल के लिए मैं विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रदेश प्रभारी श्री साईं मोटर्स के संस्थापक हरचरण सिंह उर्फ राजा को धन्यवाद देता हूं और उनकी नई शाखा के लिए उन्हें बधाई देता हूं और साथ ही श्री साईं मोटर्स के सभी कर्मचारियों को धन्यवाद एवं बधाई देता हूं। वहीं उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए

67 करोड़ कि लागत से कांदरबेड़ा से दोमुहानी फोरलेन सड़क का विधायक सविता महतो ने किया शीलान्यास

67 करोड़ कि लागत से कांदरबेड़ा से दोमुहानी फोरलेन सड़क का विधायक सविता महतो ने किया शीलान्यास

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का पुन: निर्माण

पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल सरायकेला खरसावां के अंतर्गत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के एन एच 33 कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण पुन : निर्माण कार्य का शीलान्यास गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया।

इस दौरान उपस्थित लोगो ने विधायक सविता महतो का भव्य स्वागत किया। शीलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण पुन : निर्माण का कार्य 67 करोड़ रुपये कि लागत से किया जाएगा।

विधायक ने कहा उक्त सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण होने से जमशेदपुर आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। विधायक ने सड़क निर्माण करने वाले संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो जिला अध्यक्ष सुवेंदु महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, काबलु महतो, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, समाजसेवी दिलीप महतो, विधायक के बेटी स्नेहा महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, श्रीकांत महतो, मो अरशद, मो नौसाद, मोहन कर्मकार, हरेन महतो, हीरालाल महतो, राहुल वर्मा, महताव आलम, सुदामा हेम्ब्रम, धरमु गोप, हरिदास महतो, हरेकृष्ण सिंग सरदार, बैद्यनाथ टुडू, संकर सिंह सरदार, समेत सैकड़ो कि संख्या मे झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

एकलव्य विद्यालय का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

एकलव्य विद्यालय का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

पश्चिमी सिंहभूम

बुधवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के दिग्गीलोटा गांव में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का सांसद जोबा माझी ने विधिवाद फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उदघाटन समारोह में पहुंची सांसद का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर स्वागत किया।  

मौके पर जिला परिषद सदस्य सुहागी मुर्मू, आइटीडीए के निदेशक, एनपीसीसी के परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार समेत ग्रामीण और क्षेत्र के अभिभावक उपस्थित रहे।

वहीं उक्त मौके पर सांसद जोबा मांझी ने कहा कि इस भव्य विद्यालय भवन का शिलान्यास के बाद उदघाटन समारोह में शामिल होने पर खुशी महसूस कर रही हूं। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है ये विद्यालय क्षेत्र के बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा। सांसद ने कहा सभी को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य सरकार का हैं। इस दिशा में विद्यालय निर्माण के साथ शिक्षकों की बहाली और बच्चों के लिए कई योजनाएं चला  रही हैं। 

Design a site like this with WordPress.com
Get started