सरायकेला

नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ कर मासिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।
माननीय मंत्री अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण -सह- परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार श्री चम्पाई सोरेन ने किया झंडोतोलन, जिले वासियों को दी शुभकामनाएं।
परेड में सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, होम गार्ड एवं KGBV के बालिकाओं ने लिया हिस्सा।
77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण -सह- परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार श्री चम्पाई सोरेन ने परेड का निरीक्षण के उपरांत झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार, उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य समारोह का गवाह बने।



कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने समस्त राज्यवासी एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भारती के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को शत शत नमन हैं। आजादी हमारे वीरों के बलिदान से, उनके त्याग से मिली है। आजादी की लड़ाई में झारखंड के वीर बलिदानियों भगवान बिरसा मुंडा, शहीद तिलका मांझी तथा वीरांगनाओं के नेतृत्व में सैकड़ों आंदोलन हुए जिसमें झारखंड के वीरों ने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने कहा भारत देश बहुभाषी और अलग-अलग धर्म को मानने वाला देश है। देश को एक सूत्र में जुड़ने के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया जिस वजह से आज देश एक सूत्र में बंधा है और यही लोकतंत्री की खूबसूरती है।









माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा राज्य के कर्मवीर एवं युवा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मजबूती और दृढ़ता से राज्य की जनता के हित में कदम उठाये जा रहे हैं। लोगो के विकास के साथ-साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। माननीय मंत्री ने कहा कि निजी विद्यालयों के तर्ज पर सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है ताकि गरीब के बच्चो को भी बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके।
माननीय मंत्री ने कहा झारखंड खनिज संपदा से भरा हुआ प्रदेश है, झारखंड सोने की चिड़िया है। यहां के कोयले से पूरे देश की बिजली जलती है, यहां के यूरेनियम से देश और दुनिया की सामरिक शक्ति मजबूत होती हैं, यहां के आयरन और पत्थर से पूरे देश और दुनिया को आर्थिक संबल प्रदान किया जाता है। झारखंड में सारंडा जंगल है जो एशिया महादेश का सबसे बड़ा खनिज संसाधन का स्रोत है बावजूद इसके झारखंड के लोग आज भी पिछड़े हैं जिसको लेकर राज्य के कर्मवीर युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गांव को शहर से जोड़ने का राज्यव्यापी अभियान चल रहा है। गरीब एवं पिछड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु सरकार कई योजनाए बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों के सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। अपने संबोधन क्रम में माननीय मंत्री ने कहा कि जिस राज्य के खनिज संपदाओं की वजह से देश और दुनिया तरक्की के आयाम गढ़ रहा है उस राज्य के युवा मुख्यमंत्री ने यह संकल्प लिया है कि यहां के खनिज संपदाओं पर पहला अधिकार यहां के आदिवासियों मूल वासियो का ही होगा और उसी के सोच के तहत तहत राज्य सरकार नीति बना रही है।




















77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन के द्वारा 15 अगस्त से 14 सितंबर 2023 तक चलने वाले नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए मासिक कैलेंडर का विमोचन किया। अभियान के तहत आगामी 1 माह तक विभिन्न विभागों द्वारा प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियां संचालित कर नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।




















कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत संचालित स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। तथा लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में अपने स्तर से सहयोग प्रदान करें ताकि नई पीढ़ी को नशा की चुंगल से बचा समाज के विकास, राज्य एवं देश के विकास मे जोड़ा जा सकें।
