प्राउड ऑफ बीएलओ अभियान के तहत कोल्हान आयुक्त ने किया बुथो का निरीक्षण।
पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा
प्राउड ऑफ बीएलओ अभियान के तहत कोल्हान आयुक्त ने किया बुथो का निरीक्षण।
27 अक्टूबर शुक्रवार को कोल्हान प्रमंडल में निर्वाचन कार्यो में तेजी लाने के लिए कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने प्राउड ऑफ़ बीएलओ अभियान के तहत चाईबासा के विभिन्न छ: बुथ केंद्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ को कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देश दिया गया ।
वहीं कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों को बारीकी से निरीक्षण करते हुए दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।
शारदीय नवरात्रि को देखते हुए नगर निगम, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी ने गम्हरिया बाजार का निरीक्षण किया।
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए क्षेत्र वासियों को एवं मेले का लुत्फ उठाने आए लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी ने गम्हरिया बाजार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण क्रम के दौरान पदाधिकारीयों द्वारा सर्विस रोड पर लगने वाले सब्जी तथा ठेला दुकानदारों को विजया दशमी तक सड़क पर दुकान न लगाने की चेतावनी दि गई। इसके साथ ही कुछ दुकानदारों द्वारा अपने दुकानों को सड़क तक बढ़ाया गया था। जिसे खाली करने की भी चेतावनी दी गई है।
वहीं नगर निगम के पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि विजयादशमी तक दुकान नहीं लगाने का चेतावनी दिया गया है इसके बावजूद दुकान लगाते हैं तो उन्हें नोटिस देकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मौके पर नगर निगम के पदाधिकारी विकाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीन अंचल अधिकारी गम्हरिया ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री आदिती सिंह के द्वारा सरायकेला बाजार स्थित विभिन्न दुकानों, कैंटीन, रेस्तरां, मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापामारी अभियान चलाया गया।
सरायकेला-खरसावां
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निदेशानुसार त्योहारों में खाने में मिलावट को रोकने के लिए आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री आदिती सिंह के द्वारा सरायकेला बाजार स्थित विभिन्न दुकानों, कैंटीन, रेस्तरां, मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों का फ़ूड लाइसेंस चेक किया गया। सिद्धेश् स्वीट एवं सुभाष स्वीट एंड स्नैक्स से लीगल नमूना ज़ब्त किया गया।
वहीं सभी होटेलों और मिठाई दुकानों से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थों में कामधेनु रंग (गाय छाप) का प्रयोग नहीं करेंगे। यह रंग कपड़ा रंगने में प्रयोग किया जाता है जिसे मिठाई को आकर्षित बनाने के लिए मिलावट किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। ऐसे रंग के मिलने पर खाद्य कारोबारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.सभी मिठाई दुकानदारो को सूचित किया जाता है कि अपने-अपने डिस्प्ले ट्रे मे बेस्ट बिफोर/ अंतिम उपयोग की तिथी अंकित करके ही मिठाई की बिक्री करें। जाँच के क्रम में मिठाई के डिस्प्ले ट्रे में अंतिम उपयोग की तिथी अंकित नहीं रहने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
दुर्गा पूजा और आ रहे सभी पर त्यौहार को देखते हुए चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान।
सरायकेला/गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आगामी दुर्गा पूजा और नजदीक आ रहे सभी पर्व त्यौहार को देखते हुए लगभग सभी होटल में निगरानी विभाग की टीम ने सफाई जांच अभियान चलाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गम्हरिया के श्याम स्वीट्स होटल के किचन में काफी गदगी पाई गई।
वहीं छापेमारी अभियान के संबंध में निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्याम स्वीट होटल मेंकाफी गंदगी पाई गई इस वजह से तत्काल सारी मिठाइयों को फेंकवा दिया गया है और होटल संचालक को सख्त हिदायत दी गई है कि आगे से साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें.दोबारा साफ सफाई में लापरवाही बरतने पर उचित कार्रवाई की जाएगी वहीं होटल संचालक को साफ सफाई के लिए 7 दोनों का समय दिया गया है।
इसके साथ ही अधिकारी ने जनहित में अपील करते हुए कहा कि किसी भी होटल में खाने से पहले खाने की जांच अवश्य करें दुर्गंध आने वाली मिठाई या ना खाएं अपनी और अपने सेहत का ध्यान रखें।
जिला परिषद पंचायती राज समिति के सभापति रामदास सोरेन की अध्यक्षता में सरायकेला परिसदन सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गई।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जिला परिषद पंचायती राज समिति के सभापति रामदास सोरेन की अध्यक्षता में परिसदन सभागार सरायकेला में समीक्षा बैठक आहूत की गई।
झारखंड विधानसभा की जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति श्री रामदास सोरेन के नेतृत्व में टीम सरायकेला खरसावां जिला पहुंची। बैठक के दौरान समिति सदस्य माननीय इचागढ़ विधायक श्रीमती सबिता महतो,माननीय बहरागोड़ा विधायक श्री समीर महंथी, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहें।
इस दौरान क्रमवार विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने के निदेश दिए गए। बैठक के दौरान माननीय सभापति एवं अन्य सदस्य गण के द्वारा CSR मद से कल्याणकरी योजनाओं का चयन करने उसके क्रियांनवयन तथा मासिक समीक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिए गए।
बैठक के दौरान अवैध माइनिंग, परिचालन पर नियम संगत करवाई करने तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ कर लोगो को बेहतर सुविधा प्रदान करने तथा शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निदेश दिया गए । समीक्षा क्रम में विकास कार्य हेतू संचालित निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लाकर योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करनें के निदेश दिए। वही विधुत आपूर्ति सम्बन्धित प्राप्त शिकायत, नियमित समयावधी में ट्रांसफरमर बदलने तथा आमजनों द्वारा विभिन्न माध्यम से की जा रही शिकायतों पर त्वरित सुनिश्चित के निदेशक दिए गए। साथ ही जिले के उद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण हेतू आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने, तथा खाद्य आपूर्ति में अनियमितता पर कड़ी करवाई करने तथा लाभुकों उचित मात्रा एवं निर्धारित समयानुसार वितरण हो यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
तीसरी आंखों से होगी निगरानी, चौक चौराहे सहित पंडालों में वर्दी और सिविल ड्रेस में पुरुष और महिला पदाधिकारी रहेंगे तैनात।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
दुर्गा पूजा पर्व को मध्य नजर रखते हुए दुर्गा पूजा कमेटियों, सामाजिक संगठनों के साथ सरायकेला खरसावां पुलिस जिला प्रशासन बैठक कर विधि व्यवस्था एवं तैयारीयो की समीक्षा कर रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर जिले के पुलिस इन दिनों विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर है। दुर्गा पूजा पर्व को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने अपने कार्यालय में बातचीत के दौरान बताया कि तीसरी आंखों से भी, होगी निगरानी, बाइकर्स गैंग ,मनचले, पंडालों एवं सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ-साथ, चौक चौराहे सहित पंडालों में भी वर्दी और सिविल ड्रेस में पुरुष और महिला पदाधिकारी तैनात रहेंगे। जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि हर हाल में विधि व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। सभी वारंटीओं को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने एवं अपराधियों पर नकेल कसने का सख्त निर्देश दिया गया है।
आगे बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा और शांति कायम रखना ही हमारा लक्ष्य है। दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रों में पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ा दी गई है। पूजा के दौरान सभी पंडालो एवं सभी चौक चौराहे पर पुलिस जवान और पदाधिकारी वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे। बाइकर्स गैंग एवं असामाजिक तत्वो तथा मनचलों पर भी हमारी टीम के साथ-साथ तीसरी आंखों से भी निगरानी और निगाहें रहेगी। विधि व्यवस्था बनाए रखने में सभी आम जनता की सहभागिता जरूरी है। कहीं भी गलती होता देख तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें सहयोग करें।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता से अच्छे से व्यवहार करें ।आम जनता सूचना दे,सूचनाओं पर हर हाल में करवाई होगी ,और नाम पता गुप्त रहेंगे।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम जनता की उम्मीद और भरोसे पर सदैव खरा उतरने के लिए प्रयासरत हैं ,और उनकी उम्मीदों और भरोसे को कायम रखेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा नेता गणेश महाली ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा।
मौके पर गणेश माहली ने कार्यकर्ताओं संग जय श्री राम के नारे भी लगाए
शुक्रवार को सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने राजनगर ब्लॉक मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के ज़ारी संकल्प यात्रा के क्रम में आगामी सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी का ज्यादा लेने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से लेकर सभा के आयोजन तक की तैयारियों से वे संतुष्ट दिखे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, महामंत्री अनंत साहू, बजरंग दल के मुख्य संरक्षक सुजीत राउत, भाजपा नेता गोविंद पति,बिजाड़ी पंचायत के प्रभारी जामुदा तापे,तपन साहू, शक्तिधर राउत आदि गणमान्य अतिथि गण उपस्थित रहे।
वहीं निरीक्षण क्रम के उपरांत वहां मौजूद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के संकल्प यात्रा के दौरान राजनगर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में भी काफी उत्साह का माहौल है. कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता को लेकर सरायकेला भाजपा पूरी तरह से तैयार है. श्री मरांडी के स्वागत में कोई भी चूक न हो इसके लिए हम पूरी बारीकी से तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. श्री महाली ने आगे कहा कि पूरे झारखण्ड में भाजपा की लहर है. आम जनता निर्वर्तमान हेमंत सरकार से अज़ीज़ आ चुकी है. हेमंत सरकार की अकर्मण्यता से आम जनता ख़ासकर बेरोजगार युवा वर्ग में तीखा आक्रोश व्याप्त है. यही वजह है कि संकल्प यात्रा को राज्य के हर हिस्से में भारी जनसमर्थन मिल रहा है. संकल्प यात्रा का जनसैलाब यह जताने को काफी है कि जनता ने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने और कमल खिलाने का फैसला कर लिया है. सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम में पूरे सरायकेला से तक़रीबन बीस हज़ार जनता-कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
उप विकास आयुक्त नें गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का किया औचक निरिक्षण।
सरायकेला/गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मनरेगा एवं आवास योजनाओं का स्थल निरिक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा विरसा हरित ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा आंगनवाड़ी केंद्र नवाडीह, प्राथमिक मध्य विद्यालय नुवाडीह एवं बड़ाकाकडा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुपुर का निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरिक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त नें मनरेगा अंतर्गत विरसा हरित ग्राम योजना का निरीक्षण का वृक्षारोपण में तेजी लाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के स्थल निरीक्षण क्रम में निलंबित आवास को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निदेश दिए वही विभिन्न विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र के निरिक्षण क्रम में केंद्र में उपस्थित बच्चो से संवाद स्थापित कर शिक्षको को बच्चो के शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधिया आयोजित करने तथा कैलेंडर के अनुसार मध्यान भोजन उपलब्ध कराने समेत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरिक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त के साथ बांधडीह पंचायत की मुखिया, मनरेगा एवं आवास योजना के जिला समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित रहें।
जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।
सरायकेला DSE ( शिक्षा अधीक्षक )सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां के द्वारा खरसावां प्रखंड में संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण क्रम में अनियमितता पर बोले किया जाएगा शो कॉज।
वहीं निरीक्षण के क्रम में आवासीय विद्यालय में प्रतिनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सह वार्डन देवेश कुमार सरदार, दिवाकर सोरेन, देवाशीष पात्रा एवं लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक शुक्ला सहित दैनिक कर्मी शंकर सरदार, जमुना सरदार, बसंती घटवाली और आदेशपाल उपस्थित पाए गए। विद्यालय में नामांकित कल 126 बच्चों में से 121 बच्चे उपस्थित मिले।
विद्यालय प्रबंधन समिति के पंजी की जांच के दौरान पाया गया कि 18 नवंबर 2016 को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन अभी तक नहीं किया गया है। जबकि नियम अनुसार प्रत्येक 3 वर्ष में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाना है। विद्यालय प्रबंधन समिति की आखिरी बैठक पंजी के अनुसार 30 मार्च 2022 के बाद एक भी बैठक नहीं किया गया है।
जिस पर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं संबंधित संकुल साधन से भी से स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात कही गई। विद्यालय में अंशकालिक शिक्षकों के स्वीकृत तीन पदों पर अभी तक नियुक्ति नहीं किए जाने पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने नियमानुसार नियुक्ति करने के निर्देश दिए। विद्यालय में अध्यनरत छात्र छुटू हांसदा से पूछे जाने पर उसने विद्यालय में सभी तरह की सुविधा दिए जाने की बात बताई।
वहीं निरीक्षण क्रम में विद्यालय के स्वीकृत बजट के अनुरूप खर्च नहीं होने के कारण जिला शिक्षा अधीक्षक ने वार्डन एवं लेखपाल से स्पष्टीकरण पूछे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि आपूर्तिकर्ता माह के अंत में अपना बिल भुगतान के लिए जमा नहीं करते तो उन्हें पत्र के माध्यम से सूचित किया जाए।
“चलो करें आवास पूरा” अभियान का उप विकास आयुक्त नें किया समीक्षा
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
10 अक्टूबर तक सभी लंबित आवसो को पूर्ण करने के दिए निर्देश
उप विकास आयुक्त सरायकेला-खरसावां श्री प्रवीण कुमार गागराइ ने कार्यालय प्रकोष्ठ में संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर “चलो करें आवास पूरा” अभियान का समीक्षा किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त नें प्रखंड अंतर्गत लाभुकवार लंबित आवास एवं अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का समीक्षा करते हुए आगामी 10 अक्टूबर 2023 तक सभी पंचायतो में लंबित आवास को पूर्ण करने के निदेश दिए।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें क्षेत्रीय पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान लाभुकों के साथ समव्य स्थापित कर लंबित आवास को पूर्ण करने हेतू प्रेरित करने तथा अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शत प्रतिशत लंबित आवास को पूर्ण कराने की ओर पहल कर अभियान को सफल बनाए। बैठक मे जिला समन्वयक आवास योजना, प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित रहे।
सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार ने गांधी जयंती ( ड्राई डे ) पर NH-33 होटलो में की औचक छापेमारी,होटल और ढाबा संचालक को दिए सख्त निर्देश
सरायकेला/चांडील
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला एसपी डॉ. विमल कुमार लगातार नशा कारोबार के रोकथाम को लेकर जिले भर में अभियान चला रहे हैं ,इसी कड़ी में सोमवार देर रात सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे- 33 किनारे स्थित होटल और ढाबों में शराब बेचे जाने मामले को लेकर औचक छापामारी करने पहुंचे।
एसपी के इस औचक कार्रवाई से एन एच-33 स्थित होटल और ढाबों में अफरा -तफरी मच गई. हालांकि इस दौरान अधिकांश होटलों और ढाबों में शराब परोस जाने संबंधित मामला नहीं पाया गया, न ही सेवन नहीं किया जा रहा था. मौके पर एसपी द्वारा बताया गया की 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष पर देशभर में ड्राई डे रहता है, ऐसे में सरकार के इस आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन हो इसी के तहत यह औचक छापेमारी की गई।
एसपी ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नागासेरेंग स्थित मुंडा होटल और चौका थाना क्षेत्र के झाबरी स्थित राम भरोसे होटल में छापामारी की दोनों ही होटल में स्थिति सामान्य थी और शराब सेवन से संबंधित कोई मामला नहीं पाया गया. मौके पर एसपी ने होटल संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि होटल और ढाबा में अवैध तरीके से शराब बेचे या परोसे जाने के मामले सामने आने पर आगे सख्त कार्रवाई होगी।
बेवजह अड्डेबाजी करने वालों की क्लास लेने पहुंचे सरायकेला एसपी डॉक्टर विमल कुमार।
सरायकेला-खरसावां
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गा पूजा त्यौहार को देखते हुए सभी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने के साथ पूर्व के अपराधिक कांडों में शामिल रहे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक और निरोधात्मक कार्रवाई का आदेश दिया गया है. इसके अलावा पुलिस 107 के तहत शांति भंग करने वाले लोगों को भी अब चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी.
इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह अड्डाबाजी करने वालों के विरुद्ध अभियान का नेतृत्व करने सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार स्वयं आदित्यपुर पहुंचे जिससे अड्डा मारने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. इससे पूर्व एस पी के निर्देश पर शुक्रवार शाम सरायकेला- खरसावां जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अड्डेबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान अड्डाबाजी करने वाले लोगों को पुलिस द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए बेवजह घूमने के विरुद्ध चेतावनी दी गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि शुक्रवार शाम में अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाएं, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर अड्डा मारने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई किया गया. इस दौरान प्रमुख रूप से चौक-चौराहो सरकारी शराब दुकानों, बाजार समेत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बिना कारण घूमने वालों से भी पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई और उन्हें चेतावनी दी गई. गौरतलब है कि अपराध नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस को सफलताएं प्राप्त हो रही हैं।