सिविल कोर्ट के इंसपेक्टिंग जज सरायकेला कोर्ट पहुंचे,बार एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सिविल कोर्ट के इंसपेक्टिंग जज सरायकेला कोर्ट पहुंचे,बार एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सरायकेला

सरायकेला: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं सरायकेला जिला सिविल कोर्ट के इंसपेक्टिंग जज रत्नाकर भेंगरा रविवार को सरायकेला कोर्ट पहुंचे. यहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, महासचिव देवाशीष ज्योतिषी, संयुक्त सचिव (प्रशासन) भीम सिंह, कोषाध्यक्ष नायकी हेम्ब्रम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. न्यायाधीश ने यहां बार के पदाधिकारियों के साथ लगभग 20 मिनट तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन ने जिला कोर्ट में स्टाफ की कमी से न्यायिक कार्य में होने वाली परेशानी, लोक अभियोजक कार्यालय के पीछे अधिवक्ताओं के सिरिस्ता की जगह ऊंची नहीं होने से बरसात में परेशानी होने, चांडिल कोर्ट परिसर में सरकार द्वारा बनाए गए सुविधा भवन बंद रहने से होने वाली परेशानी से अवगत कराया

उन्होंने बताया कि अनुबंध कर्मचारियों की बहाली प्रक्रिया में है. जल्द ही राज्य स्तर पर सभी कोर्ट के लिए तृतीय पद की बहाली निकाली जाएगी. उच्च न्यायालय इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है. जिला बार एसोसिएशन द्वारा उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. बता दें कि न्यायधीश का इस जिले का यह दूसरा निरीक्षण था. जिला बार एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि न्यायधीश के इस दौरे से परिसर में सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

उप विकास आयुक्त ने खरसावां एवं कुचाई प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं का किया स्थल निरिक्षण

उप विकास आयुक्त ने खरसावां एवं कुचाई प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं का किया स्थल निरिक्षण

सरायकेला-खरसावां

बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण के लंबित कार्यों को पूर्ण करने के लिए निर्देश

उप विकास आयुक्त सरायकेला खरसावां प्रवीण कुमार गागराई ने आज खरसावां एवं कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। खरसावां भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत लाभुकों द्वारा किए जारे रहें आमबागवानी का स्थल निरिक्षण किया, इस क्रम मे उन्होंने शिमला गाँव के लाभुक दीपक कुमार सिंहदेव के मिश्रित आम बागवानी तथा हरिभान्जा गांव के लाभुक अर्जुन नायक की मिश्रित आम बागवानी का स्थल निरीक्षण किया। वही कुचाई प्रखंड के अरवा पंचायत अंतर्गत लोकपा गांव तथा मरंगहातू पंचायत अंतर्गत जवाजजीर गांव मे आमबागवानी का स्थल निरिक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रथम चरण अंतर्गत वर्तमान में संचालित पिट डिगिंग के शत-प्रतिशत फिट फिलिंग करने तथा दूसरे चरण अंतर्गत अंतर्गत सभी योजनाओं का चयन करते हुए ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त ने लाभुक से वार्ता करते हुए मिश्रित आमबागवानी का सही देखभाल एवं रखरखाव सम्बन्धित जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिए उन्होंने कहा कि अन्य इक्षुक किसान मित्र को भी योजना के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जुड़ने हेतु प्रेरित करें । निरिक्षण क्रम मे उप विकास आयुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां श्री गौतम कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

गम्हरिया के होटल में परोसा जा रहा सड़ा हुआ मांस,,होटल को किया गया सिल

गम्हरिया के होटल में परोसा जा रहा सड़ा हुआ मांस,,होटल को किया गया सिल

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया बाजार स्थित विभिन्न होटलों में गुरुवार को सरायकेला फूड ऑफिसर अदीति सिंह द्वारा होटलों में परोसे जाने वाले भोजन का औचक जांच किया गया, जिससे कुछ देर के लिए होटलों में हड़कंप मच गया.बता दे सरायकेला फूड सेफ्टी ऑफिसर अदिती सिंह ने गुरुवार को गम्हरिया मुख्य बाजार स्थित महामाया भोजनालय समेत अन्य 3 होटलों में औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान ग्राहकों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता साफ -सफाई और फूड सेफ्टी लाइसेंस की जांच की गई. अधिकांश होटलों में निरीक्षण के दौरान सभी बिंदुओं की जांच की गई. इस दौरान गम्हरिया बाजार स्थित महामाया होटल के किचन में पसरी गंदगी और बिना साफ-सफाई के खाना परोसे जाने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने कड़ा ऐतराज जताया.जांच के दौरान पाया गया कि सड़े हुए मांस को पकाकर ग्राहकों को परोसा जा रहा है. खाद्य पदार्थ और मसालों में भी घटिया क्वालिटी का प्रयोग किया गया है .गंदगी में खाना बनाए जाने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने होटल संचालक को जमकर फटकार लगाई इन्होंने होटल संचालक को अल्टीमेटम देने के साथ ही किचन समेत होटल को सील कर दिया।

वहीं फूड सेफ्टी ऑफिसर अदिति सिंह ने बताया कि गम्हरिया स्थित महामाया भोजनालय द्वारा निम्न गुणवत्ता और बिना साफ-सफाई के भोजन परोसे जाने संबंधित शिकायत मिली थी. जिसके बाद आज यहां औचक जांच किया गया है. इन्होंने बताया कि होटल संचालक रतन घोष द्वारा ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की जा रही है जिसे देखते हुए होटल अगले आदेश तक सील किया गया है. साथ ही सशर्त साफ-सफाई का ख्याल रखते हुए भोजन की गुणवत्ता ठीक रखे जाने पर ही दोबारा होटल खोले जाने का आदेश दिया जाएगा. इसके अलावा फूड सेफ्टी ऑफिसर सभी होटल संचालकों फूड सेफ्टी लाइसेंस की भी औचक जांच की

क्षेत्र में चल रही विभागीय योजनाओं के निरीक्षण के लिए पहुंची, मधुश्री महतो

क्षेत्र में चल रही विभागीय योजनाओं के निरीक्षण के लिए पहुंची, मधुश्री महतो

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र में चल रही विभागीय योजनाओं के निरीक्षण के लिए नीमडीह पहुंची.

इस दौरान उन्होंने रघुनाथपुर स्थित प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन डाक बंगला का निरीक्षण किया. वहीं काशीडीह गांव में बन रहे जलमीनार और सीमा में बन रहे पानी टंकी के निर्माण कार्य की जानकारी ली. मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास योजनाओं का लाभ लोगों को आसानी और सही रूप में मिले यही उनका प्रयास है.

विभागीय योजनाओं के जांच के दौरान सहायक अभियंता व कनीय अभियंता अनुपस्थित रहे. अभियंताओं के अनुपस्थित रहने से जिप उपाध्यक्ष नाराज हुई और उनसे स्पष्टीकारण मांगने के लिए उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा. उन्होंने बताया कि जिला परिषद कार्यालय के पत्रांक 933 के माध्यम से सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को जांच के दौरान उपस्थित रहने के लिए कहा गया था. बावजूद इसके दोनों का अनुपस्थित रहना अभियंता की लापरवाही है. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की गुणवत्ता की जांच करने के लिए अभियंता गंभीर नहीं हैं. इसकी शिकायत की जाएगी.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी का अचानक निरीक्षण से डीलरों में मचा हड़कंप

जिला आपूर्ति पदाधिकारी का अचानक निरीक्षण से डीलरों में मचा हड़कंप

Saraikela/Adityapur

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर..सरायकेला-खरसावां जिले के  जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत द्वारा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्रों के कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अचानक सभी डीलरों द्वारा एक दूसरे को सूचना प्रदान किए जाने लगे.जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया.

निरीक्षण के दौरान आदिपुर नगर निगम की सुरषी स्वयं सहायता समूह, जन वितरण प्रणाली दुकान, श्री शीतल भूमि, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार फकीरा भंडार जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के दुकानदार, गांधी नगर महिला समिति, जन वितरण प्रणाली की दुकानदारों की निरीक्षण किया गया.

दुकानदारों द्वारा माह- अप्रैल 2023 का वितरण काफी कम किया गया है, जिसके कारण.इन्हें पूर्व में स्पष्टीकरण करते हुए वितरण में आवश्यक सुधार किए जाने हेतु निदेश दिया गया.इनके द्वारा आदेशों की अनुपालन नहीं की गई है,साथ ही निरीक्षण के क्रम में उक्त सभी दुकान बंद पाया गया है.माह अप्रैल 2023 का खाद्यान्न वितरण हेतु एक दिन शेष रह गया है, किन्तु इनके द्वारा आज तक सही ढंग से कार्य नहीं किया गया.उपरोक्त अनियमितओं के कारण उक्त सभी दुकानदारों की निर्गत अनुज्ञप्ति प्रभाव से निलंबित किया गया है

5 परीक्षा केंद्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू

5 परीक्षा केंद्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के द्वारा मैट्रिक व इंटर परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा प्रखंड अन्तर्गत पांच केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और उपस्थित शिक्षकों को परीक्षार्थियों के सुविधा हेतु आवश्कता अनुसार दिशा-निर्देश दी गई।

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी

पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, मुसाबनी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चापड़ी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, माटीगोड़ा, शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी, एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेनाशोल, मुसाबनी का निरीक्षण किया गया।

उक्त सभी केन्द्रों में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय, पार्किंग, विद्युत, पेयजल आदि की व्यवस्था की जांच की गई तथा परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को परीक्षा कक्ष में प्रकाश, बैठने, पीने के पानी एवं साफ सफाई के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर स्थापित समस्त शौचालय को दुरुस्त करते हुए साफ-सफाई कराने एवं परीक्षा के दौरान नियमित रूप से दो से तीन बार साफ सफाई कराने के निर्देश भी दी गई। सीसीटीवी से की जांच की गई जिसमें केंद्र प्रभारियों को परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सभी पर नजर रखने की निर्देश दी गई।

जानकारी के लिए बताते चले कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान नकल कराने अथवा किसी भी छात्र, छात्रा के स्थान पर कोई अन्य परीक्षार्थी पेपर देते हुए पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने का भी निर्देश दी गई। परीक्षा केंद्र पर तैनात कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं आएगा। केंद्र पर परीक्षा में जितने कक्षों की आवश्यकता है, उतने कक्षों को खोला जाएगा। शेष कक्ष सील रखने का निर्देश दी गइ। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रत्येक परीक्षा कक्ष की उत्तर पुस्तिकाओं को तत्काल परीक्षा कक्ष में लिफाफे में रखते हुए सील करने की कार्यवाही करने का निर्देश दी गई। इसमें यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

निर्धारित कार्य की लापरवाही मे दो-दो पीडीएस दुकानदार हुए सस्पेंड

निर्धारित कार्य की लापरवाही मे दो-दो पीडीएस दुकानदार हुए सस्पेंड

राजनगर, कुचाई

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राज नगर एवं कुचाई प्रखंड के विभिन्न पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण

निर्धारित कार्य की लापरवाही मे दो-दो पीडीएस दुकानदार हुए सस्पेंड

राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पकवाड़ा के सफल संचालन हेतु उपायुक्त के निर्देशनुसार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्राप्त सूची के आलोक में सभी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप भगत ने जिले के राजनगर एवं कुचाई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरिक्षण क्रम में श्री भगत ने राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कुल 3 एवं कुचाई प्रखंड क्षेत्र के छः पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्य की लापरवाही में राजनगर एवं कुचाई प्रखंड क्षेत्र के दो-दो पीडीएस दुकानदार को सस्पेंड कर किया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि सभी पीडीएस दुकानदार पूरी इमानदारी पूर्वक कार्य करें किसी भी प्रकार से कार्य मे लापरवाही ना करे। उन्होंने कहा की किसी भी प्रकार से प्राप्त शिकायतों या औचक निरीक्षण के क्रम मे गलत पाए पाने पर नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं निर्धारित कार्यक्रम के तहत लापरवाही बरतने के कारण जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा जिले मे अबतक 210 पीडीएस डीलरों को शोकॉज भी किया गया है।

सस्पेंड पीडीएस दुकानदारों की सूची

राजनगर डीलर
चुनी हंसदा
मां सरस्वती महिला समिति

कुचाई डीलर
शीतल माहतो
कैलाश महतो

Design a site like this with WordPress.com
Get started