मुसाबनी
इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी: मुसाबनी शिवलाल प्लस टू हाई स्कूल मुसाबनी में सोमवार को मुसाबनी इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक ने कार्यशाला का आयोजन कर बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने कहा सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है मेहनत से ही हम सफल होते हैं। इसलिए हर विद्यार्थी को जी तोड़ मेहनत कर पढ़ाई करनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने वर्ग नवम एवं दशम के बच्चों को कई ज्ञानवर्धक बातें बताई। उन्होंने बताया कि देश मे सभी को सम्मान और अधिकारपूर्वक जीने का अधिकार है। हर कोई मान-सम्मान से जीना चाहता है। लेकिन संसार में पढ़े लिखे लोगों का सम्मान अधिक होता है। इसलिए विद्यार्थी को पढ़ाई के प्रति सजग एवं संवेदनशील होना चाहिए। छात्र छात्राओं को अपने अपने भविष्य संयोजन में अभी से लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बच्चे मन से पढ़ाई करना चाहते है एवं जिन्दगी में आगे बढ़कर तथा अच्छी नौकरी पाकर माँ-बाप एवं समाज का नाम रौशन करना चाहते है। लेकिन उन्हें कोई उचित मार्ग दर्शन करने वाला नहीं मिलता।
इंस्पेक्टर ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी वहीं गलतियों से सीख लेने की अपील की

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को कानून की जानकारी मिलती है। कानून के प्रति जागरूक होते हैं और समाज में सजगता आती है। उन्होंने बच्चों को टिप्स देते हुए बताया कि ज्ञान और जानकारी के अभाव में मानव से गलतियां होती हैं। इसलिए विद्यार्थियों को कानून सहित सभी की जानकारी होनी चाहिए। जानकारी होने पर अपराध नहीं होंगे और दूसरों को भी अपराध करने से रोक सकेंगे। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल विकास शर्मा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।
