कदमा शास्त्री नगर हिंसा मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता के पक्ष में आगे आया एक बार एसोसिएशन.

कदमा शास्त्री नगर हिंसा मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता के पक्ष में आगे आया एक बार एसोसिएशन.

जमशेदपुर

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा शास्त्री नगर हिंसा में जेल भेजे गए अधिवक्ता चंदन चौबे के पक्ष में सामने आए जमशेदपुर के एक बार एसोसिएशन

एसोसिएशन के लोगों ने अधिवक्ता चंदन चौबे से जमशेदपुर के Ghaghidih स्थित केंद्रीय कारा में मुलाकात की

इस मुलाकात के दौरान कई तरह की बातचीत हुई और किस तरह गिरफ्तारी हुई इसकी जानकारी दी गई इस दौरान जमशेदपुर बार एसोसिएशन ने कहा कि वे लोग इस लड़ाई में उनके साथ हैं और उनके साथ जो कदम उठाए गए हैं वह गलत है उन्होंने कहा कि इस मामले में उनको गलत तरीके से जेल भेजा गया है कहा कि उनकी लड़ाई मे वह लोग उनके साथ हैं

जेल में मिलने पहुंचे पदाधिकारी उन लोगों से नहीं जहां

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहली बार पहुंची जमशेदपुर.. कल्याण ज्वैलर्स का किया उद्घाटन

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहली बार पहुंची जमशेदपुर.. कल्याण ज्वैलर्स का किया उद्घाटन

जमशेदपुर: अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने झारखंड में किया कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्घाटन बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी देश की प्रमुख आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्घाटन करने पहली बार जमशेदपुर (झारखंड) पहुँची। मेन रोड बिस्टुपुर एस बी शॉप एरिया स्थित कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम का उद्घाटन के क्रम में शिल्पा शेट्टी ने झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ करते हुए इस बात का खुलासा किया कि शुरू से हो वो झारखंड के प्रति आकर्षित रही हैं और कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्घाटन करने के लिए उन्हें पहली बार झारखंड आने का मौका मिला है।

इस मौके पर आगे शिल्पा ने कल्याण ज्वैलर्स के आभूषणों की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला और हज़ारों की संख्या में मौजूद अपने फैंस के प्रति अपना आभार जताते हुए दोबारा जमशेदपुर आने का वादा किया। विदित हो कि बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने 10वीं पास करने के बाद ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। इसके बाद उन्हें सबसे पहले लिमका कोल्ड्रिंक के विज्ञापन में देखा गया था। इसी ऐड के जरिए शिल्पा शेट्टी ने मनोरंजन की दुनिया में एंट्री ली थी। शिल्पा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'बाजीगर' के ज़रिए फिल्मों में कदम रखा इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपने प्रतिभा के बदौलत लोकप्रियता के शिखर पर पहुंची। फिलवक्त शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए आए दिन फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 26.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

डॉ अजय पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जुगसलाई प्रखंड ने फूंका पुतला

डॉ अजय पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जुगसलाई प्रखंड ने फूंका पुतला

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: जुगसलाई बिस्टुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष #अभिजीत सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई फाटक के समीप जमशेदपुर के पूर्व सांसद,तीन राज्य प्रभारी @⁨+91 98104 86605⁩ पर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हुए जानलेवा हमले एवं जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो के कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही महिला कांग्रेस कमेटी की महिलाओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉक्टर मानिक शाह एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो का पुतला दहन किया गया मौके पर मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है यह काफी शर्मनाक है। भाजपा मारपीट और ओछी राजनीति पर उतारू हो गई है। पुलिस प्रशासन भी मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है। मुख्यमंत्री माणिक साहा के इशारे पर उनके कार्यकर्ता हिंसक राजनीति पर उतर आए हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राजा सिंह राजपूत,मनीष चंद्रवंशी,अमित दुबे,दीपक साहू मोहम्मद तसलीम,गुलाम अली,मोहम्मद टिंकू,सुल्तान अहमद,आसिफ शेख, रेनू कुमारी ,विपिन ठाकुर,चंदन यादव, अंकित शर्मा,करण सोनकर,रवि राय एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

डॉ अजय पर हुए जानलेवा हमला के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

डॉ अजय पर हुए जानलेवा हमला के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

Jamshedpur

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में भालुबासा चौक में त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी डॉ अजय कुमार के ऊपर जानलेवा हमला करने के विरोध में देश के गृह मंत्री अमित शाह और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाहा का पुतला दहन किया गया।

युवा कांग्रेस ने डॉ अजय पर हुए जानलेवा हमला का गंभीर आरोप त्रिपुरा भाजपा पर लगाया हैं। मौके पर मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है यह काफी शर्मनाक है। भाजपा मारपीट और ओछी राजनीति पर उतारू हो गई है। पुलिस प्रशासन भी मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है। मुख्यमंत्री माणिक साहा के इशारे पर उनके कार्यकर्ता हिंसक राजनीति पर उतर आए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू, राहुल गोस्वामी, कुलदीप सिंह, विपिन कुमार, पंकज उपाध्याय, अखिलेश साहू, संध्या दास, निर्मिता सिंह, आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
Get started