झारखंड स्थापना दिवस समारोह पर पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रण भेजेंगे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन।

झारखंड स्थापना दिवस समारोह पर पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रण भेजेंगे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन।

राजधानी/रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण भेजेंगे।

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा के जन्म दिवस 15 नवंबर को उनकी जन्मस्थली उलीहातू में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं।इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। पीएम के आगमन को लेकर गुरुवार को जनजातीय मंत्रालय के संयुक्त सचिव नवलजीत कपूर रांची पहुंचे थे। जहां उन्होंने मुख्य सचिव और कल्याण सचिव के साथ बैठक की और बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का अवलोकन भी किया।राज्य सरकार पीएम मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है।

आपको बताते हैं चलें कि पिछले साल राज्य सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्य स्थापना दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनने का आग्रह किया था।लेकिन अंतिम समय में समारोह का मुख्य अतिथि बनने से द्रौपदी मुर्मू ने असमर्थता जता दी थी।द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा के गांव उलीहातु तो आई लेकिन वहीं से लौट गई।

वहीं विषय यह भी है कि दिसंबर जनवरी के बाद किसी भी समय देश में लोकसभा चुनाव की संभावना है।उस लिहाज से प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को लोकसभा चुनाव प्रचार के रूप में भी देखा जा रहा है।स्थानीय भाजपा संगठन भी मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए जुट गई है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started