वरिष्ठ नागरिक संघ आदित्यपुर के तत्वावधान में और प्रभात नगर विकास समिति के सहयोग से महात्मा बुद्ध जयंती बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मनाई गई।

वरिष्ठ नागरिक संघ आदित्यपुर के तत्वावधान में और प्रभात नगर विकास समिति के सहयोग से महात्मा बुद्ध जयंती बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मनाई गई।

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: वरिष्ठ नागरिक संघ आदित्यपुर के तत्वावधान में और प्रभात नगर विकास समिति के सहयोग से महात्मा बुद्ध जयंती आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मनाई गई। बहुत उत्साह पूर्वक और नर नारी के भागीदारी से जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ चौबे मुख्य वक्ता के रूप बहुत विस्तार से महात्मा बुद्ध के सिद्धांतों और आज के लिए उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। श्री राम चंद्र पासवान ने विचार व्यक्त किया। श्री गोपाल प्रसाद रणवीर सिंह, कैलाश शाह, प्रमोद गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जवाहर लाल सिंह, श्री शिवशंकर मिश्र, रवींद्र सिंह, पांडे जी, आनंद सिंह, चंदन कपूर, रमेश चौरसिया, तिवारी जी, रघुनाथ सिंह, के आलावा कई महिलाएं उपस्थित थी।
बहुत शानदार रही

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free