मजदूर संगठित होंगे तो उनका अधिकार कोई भी नहीं छिनेगा : पूर्व विधायक, अरविंद कुमार सिंह

मजदूर संगठित होंगे तो उनका अधिकार कोई भी नहीं छिनेगा : पूर्व विधायक, अरविंद कुमार सिंह

कोल्हान मजदूर यूनियन ने मजदूर दिवस पर किया गोष्ठी का आयोजन, मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा, विधायक मंगल कालिंदी हुए शामिल

सरायकेला/गम्हरिया

मजदूर दिवस के अवसर पर कोल्हान मजदूर यूनियन की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर यूनियन के संयोजक एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह, डॉ. ओपी आनंद, बीडीओ अभय द्विवेदी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. गोष्ठी में मजदूरों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा शोषण के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गई.

गोष्ठी के मुख्य वक्ता अरविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है और उनका लगातार शोषण किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई कंपनियां अपनी मनमानी करते हुए मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित रख रही हैं और उन्हें न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दी जाती. कई मजदूर संगठन ऐसे है जो मजदूरों की आवाज उठाने में सक्षम नहीं हैं, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है.

अरविंद सिंह ने जोर देकर कहा कि मजदूरों को अपनी ताकत पहचानने की आवश्यकता है. उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा, ताकि वे अपनी स्थिति में सुधार ला सकें. उन्होंने यूनियन को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की. पूर्व विधायक ने आगे कहा कि सरायकेला में कई कंपनियां आज बंद हो चुकी हैं, इसके लिए सरकार की नीतियां दोषी है. उनका मानना था कि यदि सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा करती, तो इन कंपनियों की स्थिति बेहतर होती और मजदूरों को उनके अधिकार मिलते. अरविंद सिंह ने मजदूरों से अपील की कि वे अपनी ताकत को पहचानें और यूनियन को मजबूत करें. उन्होंने कहा कि यदि मजदूर संगठित हों तो वे अपने अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष कर सकते हैं.

पीएफ, ईएसआई और वेतन विसंगति पर विमर्श
गोष्ठी में प्रोविडेंट फंड (पीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) और मजदूरों के वेतन विसंगति से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं से मजदूरों को वंचित रखना गंभीर चिंता का विषय है.

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने सवाल किया कि क्या मजदूर के हो रहे शोषण पर अंकुश लग पाएगी।
पत्रकारों के सवाल पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मजदूरों के हित में मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा वे तत्पर रहते हैं और मजदूरों को न्याय दिलाते हैं और आगे भी मजदूरों के हक के लिए सदैव ही खड़े रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में पहुंची एक मजदूर ने अपनी समस्या को विधायक मंगल कालिंदी के समक्ष रखा मजदूर की समस्या से अवगत होकर विधायक मंगल कालिंदी ने उन्हें उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

गोष्ठी में उपस्थित बीडीओ अभय द्विवेदी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी मजदूरों की समस्याओं पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. कार्यक्रम में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के मजदूर बड़ी संख्या में उपस्थित थे. उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने की आवश्यकता को समझा.

कार्यक्रम के अंत में घोड़ा बाबा मंदिर परिसर से गम्हरिया ब्लॉक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए. इस दौरान गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आज मजदूर दिवस है और कोल्हान क्षेत्र मजदूरों का है. मजदूरों के हक और अधिकार के लिए हमेशा से संघर्ष होता आया है जो आज भी जारी है.

मई दिवस अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया।

मई दिवस अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया।

मई दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों मजदूर शामिल हुए।

सरायकेला/आदित्यपुर

कोल्हान मजदूर संघ के द्वारा 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर हरी ओम नगर 61f स्थित कार्यालय में मई दिवस अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया.कार्यक्रम का आयोजन संघ के केंद्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दिहाड़ी एवम् उद्योगिक मजदूरों को सम्मान प्रदान करते हुए किया गया।

उपस्थित दर्जनों मजदूरों को संघ के अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा जयपुरी चादर उपहार स्वरूप प्रदान किया गया. कामगारों को जलपान भी कराया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष अंबुज कुमार ने उपस्थित मजदूरों को श्रम कानूनों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में मजदूर अगर संगठित नहीं हुए तो उनका सोषण निरंतर बढ़ेगा. मोदी सरकार ने सारे श्रम कानूनों को समाप्त करके चार बेज लेबर कानून लागू किया है जो श्रमिको के लिए घातक एवम् बड़े पूंजीपतियों के लिए लाभकारी है. इसका विरोध करना होगा तब जाकर मजदूर क्लास का स्टितवा बचेगा।

अंबुज ने कहा कि राहुल गांधी मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं लागू करने का भरोसा एवम् गारंटी प्रदान कर रहे . अंबुज ने कहा कि मजदूर इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित कामगारों ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने एवम् इन्डिया गठबंधन को विजई बनाने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम को कांग्रेस नेता सुरेश धारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा दिल्ली में राहुल गांधी राज्य में राजेश ठाकुर हेमंत सोरेन चंपई सोरेन व जिला में अंबुज कुमार व कोल्हान मजदूर संघ तथा सुरेश धारी करेगा. सुरेश धारी ने कहा कि आप सभी अपनी समस्याओं को कोल्हान मजदूर संघ के समक्ष रखेंगे तो हम सभी मिल जुल कर उसका समाधान करेंगे।

कोल्हान मजदूर संघ के महासचिव मुकेश श्रीवास्तव ने मौके पर कहा कि हम सभी आदित्यपुर एवम् सरायकेला खरसावां के मजदूर साथियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है . कामगार शोषण होने पर सिकायत करेंगे तो उसका निदान कोल्हान मजदूर संघ के द्वारा किया जाएगा।

जमील अशरफ बाबैन ने कहा कि कामगारों को कोल्हान मजदूर संघ की सदस्यता अभियान चलाकर दिलाया जायेगा . केंद्रीय अध्यक्ष अंबुज कुमार मजदूर परिवारों के सच्चे हितैषी एवम् क्रांतिकारी नेता है. इनके नेतृत्व में मजदूर अपना हक अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे।

संघ के उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय ने कामगारों से जोबा मांझी कालीचरण मुंडा तथा समीर महती व यशस्विनी सहाय को भारी मतों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एवम् कोल्हान मजदूर संघ अंबुज कुमार के नेतृत्व में हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा मिलेगी.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कोंग्रेस सचिव सुरेश धारी कोल्हान मजदूर संघ के महासचिव मुकेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय जमील अशरफ बाबैन सचिव गोपाल सिंह राजपूत सेवा दल के नेता मुन्ना सिंह पंकज कुमार साव दयानंद प्रसाद कुशवाहा लालटू महतो संजय महतो सुरेन्द्र झा गंगाधर प्रधान गोलू महतो अभिषेक अरुण अभिजीत कुमार सुकुमार साहू निर्मल यादव संजीव कुमार सिन्हा अशोक कुमार शुक्ला दारा सिंह राहुल पांडेय दीपू ठाकुर कृष्ण प्रधान सबाश महतो अमित खालको सुजीत कुमार सिंह रमेश कुमार जैन आदि उपस्थित रहे

केक काटकर सफाई कर्मियों के साथ मनाया मजदूर दिवस,नीतू शर्मा

केक काटकर सफाई कर्मियों के साथ मनाया मजदूर दिवस,नीतू शर्मा

आदित्यपुर

आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 17 की पार्षद रहीं नीतू शर्मा ने मंगलवार को मजदूर दिवस के अवसर पर वार्ड संख्या 17 के प्रभात पार्क में नगर निगम के सफाईकर्मियों के साथ केक काटा और उन्हें गुलदस्ता व गिफ्ट देकर हौंसला बढ़ाया.पांच साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद भी नीतू शर्मा वार्ड में सक्रिय हैं.जनता के सुख- दुःख में शामिल होकर उनका समाधान दिलाने में जुटी हैं. बतौर नीतू शर्मा, पार्षद जनता ने बनाया, जनता से जुड़े रहने के लिए पद की जरूरत नहीं है. सरकार ने अधिकार लिया है,जनता का अधिकार मेरे साथ है. जनसेवा जारी रहेगा

वहीं सफाईकर्मियों के सम्मान के सवाल पर पूर्व पार्षद ने बताया कि ऐसा पहली बार उनके द्वारा नहीं किया गया है. प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत की परिकल्पना में सबसे अग्रणी भूमिका यही निभा रहे हैं. इनका सम्मान सबसे पहले होना चाहिए. मजदूर दिवस पर इनका सम्मान करना गर्व की बात है. इनका सम्मान करके मैं खुद को गौरवान्वित महसूस करती हूं.

मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों को टिफिन बॉक्स प्रदान किया

मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों को टिफिन बॉक्स प्रदान किया

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: मजदूर दिवस के मौके पर कोल्हान मजदूर संघ के केंद्रीय वा कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के बीच मजदूर दिवस मनाया गया.

कार्यक्रम में मजदूरों को ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत श्रम सम्मत जानकारियां प्रदान की गई. तत्पश्चात उपस्थित 30 से अधिक मजदूरों को उपहार स्वरूप स्टील टिफिन बॉक्स प्रदान किया गया.उपस्थित कामगारों को संबोधित करते हुए अंबुज कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र एवं संस्थान के विकास में मजदूरों का अहम योगदान होता है. मजदूर वर्ग अपने खून पसीने से सिंच करके राष्ट्र एवं समाज को खुशहाल बनाने का कार्य करते हैं.

इस मौके पर मुख्य रूप से कोल्हान मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष कुणाल राय ,महासचिव गोपाल सिंह राजपूत, राजीव कुमार, समेत लाल टू महतो, कृष्णा महतो ,तुषार सिंह, सुधीर दत्ता, अजय केवट ,सुशांत कुमार, नरेश प्रधान, सुभाष प्रधान, मानिक चंद्र प्रमाणिक, प्रदुमन प्रधान ,दिलीप जाधव, रवि कुमार , अभिजीत अरुण पांडे ,अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

मजदूर दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया

मजदूर दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया

आदित्यपुर: सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ, आदित्यपुर-2 के द्वारा रोड नंबर 12 स्थित पंकज मेडिकल के सामने मज़दूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में क्षेत्र की ऐसी महिलाएं जो कि लोगों के घरों में मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है वैसी महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया एवं सभी का मुंह मीठा करवाते हुए मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गई.

मौके पर वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष राज मंगल ठाकुर, भुवनेश्वर शर्मा, के पी सिंह, नित्यानंद झा, बैकुंठ चौधरी, इंद्रजीत तिवारी, विजय सिंह, विनय सिंह, जितेंद्र मिश्रा, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मिश्रा एवं संघ के अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे.

ईट भट्टे में काम करने वाले मजदूरों को पता नहीं क्या होती है मइ दिवस,, जानकारी देने पर मजदूर स्तब्ध

ईट भट्टे में काम करने वाले मजदूरों को पता नहीं क्या होती है मइ दिवस,, जानकारी देने पर मजदूर स्तब्ध

जमशेदपुर

जमशेदपुर: एक तरफ जहां सोमवार को पूरे देश में मई दिवस मनाई गई और मई दिवस पर सरकारी संस्थानों में भी छुट्टी दी गई है इस दिन को मजदूर दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया भी जाता है। वहीं दूसरी ओर मई दिवस के बारे में ईट भट्टा में काम करने और निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को ही मई दिवस के बारे में पता ही नहीं है ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों ईट भट्टा है जहां पर सोमवार को मजदूरों को काम करते हुए देखा गया यह मजदूर सुबह के 3:00 बजे से ही काम पर लग जाते हैं और कड़ी धूप के पहले ही अपना काम समाप्त कर पेड़ की छांव में चले जाते हैं

ईट भट्टा की बात करें तो यहां पर पश्चिम बंगाल के अधिकांश मजदूर काम करते हैं हाड़-तोड़ मेहनत कर यह मजदूर अपने बच्चों का पेट पालते हैं 6 माह में ही यह 1 साल की कामई करते हैं और बारिश की शुरुआत होते ही अपने घर ( गांव ) को रवाना हो जाते हैं

वहीं मजदूरों में शामिल लाजो मुनि ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और वह दोनों में से किसी को भी पढ़ा नहीं पा रही हैं अपने साथ वह अपने दोनों बच्चों को भी काम पर लेकर आई हैं दोनों बच्चे भी ईट का मिट्टी मिलाने में मदद करते हैं लार्जर चाहती है कि उसके बच्चे इस पेशे में नहीं आए लेकिन फिलहाल उसके दोनों बच्चे छोटे हैं इस कारण से वह उसे साथ में ही रखती है जब मजदूरों से मई दिवस के बारे में पूछा गया तब उनका सवाल था कि कोई त्यौहार है क्या हां करने पर भी स्तब्ध रह गए उन्हें पता ही नहीं था कि 1 मई को पूरे देश भर के मजदूरों को छुट्टी दी जाती है इस दिन छुट्टी का भी रुपए देने का प्रावधान सरकार की ओर से बनाया गया है इन्हें तो बस इतना ही पता है कि रोज कमाना और रोज खाना ही उनकी दिनचर्या है

वहीं जब मजदूरों से मई दिवस के बारे में पूछा गया तब उनका सवाल था कि कोई त्यौहार है क्या हां करने पर भी स्तब्ध रह गए उन्हें पता ही नहीं था कि 1 मई को पूरे देश भर के मजदूरों को छुट्टी दी जाती है इस दिन छुट्टी का भी रुपए देने का प्रावधान सरकार की ओर से बनाया गया है इन्हें तो बस इतना ही पता है कि रोज कमाना और रोज खाना ही उनकी दिनचर्या है

नेताजी सुभाष मंच चलाएगी हस्ताक्षर अभियान इतिहास के प्रमुख घटनाओं के स्कूल सिलेबस में शामिल करने का उद्देश्य

नेताजी सुभाष मंच चलाएगी हस्ताक्षर अभियान इतिहास के प्रमुख घटनाओं के स्कूल सिलेबस में शामिल करने का उद्देश्य

आदित्यपुर

आदित्यपुर:नेताजी सुभाष मंच द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर आजादी की लड़ाई में घटित हुए प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं को स्कूल सिलेबस में शामिल किए जाने को लेकर सरकार को सौंपी गई मांग पत्र ये बाते नेताजी सुभाष मंच के चेयरमैन और पूर्व कोल्हान आयुक्त विजय कुमार ने सोमवार को मजदूर दिवस के उपलक्ष पर को आदित्यपुर में कही.

नेताजी सुभाष मंच की एक बैठक आदित्यपुर में चेयरमैन विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें संगठन के क्रियाकलापों और रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक में मौजूद कोल्हान आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि मोईरंग विजय दिवस भारतीय आजादी की लड़ाई में ऐतिहासिक स्थान रखता है. लेकिन इतिहास के पन्नों और स्कूल के सिलेबस में इसका जिक्र नही मिलता है. इन्होंने बताया कि मोईरंग विजय दिवस जैसे अनेकों ऐतिहासिक दिन है जिसे भारतीय नहीं जानते. जरूरी है कि इन ऐतिहासिक पलों को स्कूली सिलेबस में शामिल किया जाए, ताकि भारतीय विजय गाथा और स्वतंत्रता के महत्व को सभी जान सके. इस मौके पर नेताजी सुभाष मंच ने मेधावी छात्रा गुंजन पासवान के पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया. जहां कार्यक्रम में गुंजन पासवान को नेताजी सुभाष मंच के द्वारा विजय कुमार और संरक्षक पीके नंदी ने संयुक्त रूप से साढ़े 27 हज़ार सहायता राशि का चेक प्रदान किया.

मजदूर दिवस के अवसर पर विशाल रैली का आयोजन,,भाजपा सरकार मजदूरों के हितों से खिलवाड़ कर रही है- रघुनाथ पांडे

मजदूर दिवस के अवसर पर विशाल रैली का आयोजन,,भाजपा सरकार मजदूरों के हितों से खिलवाड़ कर रही है- रघुनाथ पांडे

जमशेदपुर

जमशेदपुर 1 मई। मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड आम मजदूर यूनियन, झारखंड ड्राइवर्स यूनियन और जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय इंटक के सचिव रघुनाथ पांडे के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। रैली जमशेदपुर रेड क्रॉस भवन के सामने से शुरू हुई और स्ट्रेट माइल रोड से साकची गोल चक्कर होते हुए आम बागान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति के समक्ष समाप्त हुई। इसके पश्चात पांडे जी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति पर लोगों ने माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर सबको संबोधित करते हुए श्री पांडे ने कहा कि आज का दिन मजदूरों के लिए बहुत ही विशेष दिन है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन मजदूरों का शोषण खत्म हुआ। पहले मजदूरों से 24 घंटे तक काम कराया जाता था।आज के दिन से ही 8 घंटे काम का नियम बना। उन्होंने बताया कि अमेरिका के शिकागो में 1886 ईसवी में 1 मई के दिन मजदूरों का विशाल प्रदर्शन था और उस प्रदर्शन में दमनकारी नीति के तहत पुलिस द्वारा गोली चलाई गई थी और उसके विरोध में बम विस्फोट भी हुआ था। बम विस्फोट किसने किया यह जानकारी नहीं हो सकी लेकिन लोगों को लगा कि यह कुछ मजदूरों द्वारा विरोध स्वरूप यह विस्फोट किया गया है। इन्हीं सब कारणों को लेकर 1889 ईस्वी में 1 मई को मजदूरों के लिए बहुत सारे नियम कानून बनाए गए और 8 घंटे काम करने का नियम बना। भारत में यह नियम 1923 ईस्वी में लागू हुआ और उसके बाद आजादी के पश्चात कांग्रेस की सरकार ने बहुत सारे नियम और बनाएं जिसके तहत मजदूरों को बहुत सारी सुविधाएं मिलने लगी और उनको सुरक्षा प्रदान दिया गया। पांडे ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार मजदूर विरोधी सरकार है। यह सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा को समाप्त कर चार श्रम संहिता कानून बना कर मजदूरों का शोषण कर रही है। पांडे ने कहा भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों को एक होना पड़ेगा और एक होकर फिर से अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। श्री पांडे ने कहा कि आज पूरे देश में लगभग 46 करोड़ असंगठित मजदूर है। उन्होंने सरकार से मांग की है असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का न्यूनतम वेतन 25 हजार मासिक किया जाए।

इस अवसर पर अश्विनी मथान, ई सतीश कुमार, कमल किशोर अग्रवाल, परशुराम मिश्रा , अमित नागेलिया यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू ,अमरनाथ तिवारी, महेश दुबे, राजीव पांडे, गोपाल यादव, रामाश्रय प्रसाद, सुमित शुक्ला, एम ए रहमान, अमित सरकार, प्रशांत बाजपेई, प्रसन्नजीत दास, अभिषेक पांडे, सूरज सिंह, सूर्य प्रकाश, संजय सिंह आजाद, बृजेंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, सुमित शुक्ला, दीपक मिश्रा रंजीत झा, अवधेश सिंह, बलदेव सिंह, अमरजीत नाथ मिश्रा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started