होली के रंग में सराबोर रहा अमवा खास, जमकर खेली गई होली

होली के रंग में सराबोर रहा अमवा खास, जमकर खेली गई होली

Musabani

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: रंगों के त्यौहार होली के रंग में मुसाबनी का शहरी व ग्रामीण क्षेत्र बुधवार को पूरी तरह सराबोर रहा। इस बार सोमवार देर रात होलिका दहन के बाद बुधवार को होली खेली गई। होली पर कई टोलियां को देखा गया जो घूम घूम कर एक दूसरे को रंग बिरंगे रंग लगाकर होली की मुबारकबाद दे रहे थे।

मुसाबनी नंबर 3 हरिजन बस्ती में होली के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और इसका जमकर आनंद उठाया। जिसमे बच्चे से लेकर बूढ़े तक जमकर होली खेले एवं एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर नाचे गाये और खुशियां मनाई। लोगों  ढोल-झाल मजीरा व झांझ व फगुआ गीतों पर बच्चे, नौजवान सभी नाचते रहे ।  मटका फोड़ विजेता टीम को   2100 रुपया बाजार समिति का अध्यक्ष बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह की ओर से दी गई एवं हरिजन समिति कमेटी की ओर से ₹1000 इनाम दी गई इस अवसर पर मुन्ना मुखी, अशोक मुखी, सावन मुखी,आनंद बेहरा साहिल सागर प्रशांत बेहरा सचिन सोना, मुन्ना सोना, शंकर करुआ, राम बेहरा, प्रशांत बाग अमन बेहरा  संजू बर्नेट , कैलाश बाग , फतेह बेहरा, आदि थे ।

होली के मौके पर सीआरपीएफ 193 बटालियन मुख्यालय और आईआरबी-2 मुख्यालय में भी जवानों द्वारा जमकर होली खेली गई, जिसमें कई अधिकारी भी शामिल हुए। इसके साथ ही मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के आवास पर भी विशेष रुप से होली खेलने लोग जुटे और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। जिसके बाद लोगों ने देर शाम एक दूसरे के घर जाकर गुलाल अबीर लगाया एवं शुभकामनाएं दी और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। साथ ही होली पर तैयार विशेष व्यंजन का मजा लिया। होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी राजा दिलावर खुद सक्रिय नजर आए सुरक्षा के पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। मुसाबनी

प्रखंड कार्यालय में होली मिलन का हुआ आयोजन,बीडीओ ने दी होली की बधाई

प्रखंड कार्यालय में होली मिलन का होगा आयोजन,बीडीओ ने दी होली की बधाई

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी:-प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड व अंचल कर्मियों के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने समारोह में शिरकत की और एक दूसरे को गुलाल व अबीर लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में शामिल कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है। आपसी मतभेद भूलाकर एक-दूसरे से मिलजुल शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की हमारी परंपरा रही है। इस परंपरा को बरकरार रखा जाय।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने होली की बधाई दी और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड एवं अंचल व सीडीपीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी, मनरेगा से जुड़े सभी पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक ,राजस्व उपनिरीक्षक, सहायक आदि शामिल थे।

युवती से बलात्कार के आरोप में विकास बास्के (19वर्ष) एंव गणेश हासंदा ((19वर्ष) की गिरफ्तारी और फिर न्यायिक हिरासत में भेजने का ग्रामीणों ने किया विरोध….

युवती से बलात्कार के आरोप में विकास बास्के (19वर्ष) एंव गणेश हासंदा ((19वर्ष) की गिरफ्तारी और फिर न्यायिक हिरासत में भेजने का  ग्रामीणों ने किया विरोध….

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: कुईलीसूता पंचायत के कुईलीसूता गांव में सरहुल के दौरान एक युवती से बलात्कार के आरोप में विकास बास्के (19वर्ष) एंव गणेश हासंदा ((19वर्ष) की गिरफ्तारी और फिर न्यायिक हिरासत में भेजने का ग्रामीणों ने किया विरोध

इसको लेकर कुइलीसुता गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को अस्पताल चौक से जुलुस निकाल कर थाना तक गये। इस जुलूस का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत , प्रखंड सासंद प्रतिनिधि सत्या तिवारी एंव अर्जुन मार्डी ने किया। जुलुस में काफी संख्या में महिला पुरूष हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए अस्पताल चौक से जुलुस निकाल कर थाना पहुंचे।

थाना में नेतृत्व करने वाले तीनों नेताओं ने थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में सब इंस्पेक्टर एंव इस मामले के आईओ अंकित कुमार से मिलकर इस मामले की सही जांच कर गिरफ्तार दोनों बेगुनाह युवकों के मामले सही रिपोर्ट तैयार करने मांग रखा। इस संदर्भ में अंकित कुमार ने आश्वासन दिया है कि मामलें में सही तरीके से जांच पड़ताल कर ही रिपोर्ट कोर्ट को भेजा जाएगा। गिरफ्तार दोनों युवकों का ब्लड सैंपल भी लिया गया है‌। इसकी जांच रांची स्थित फोरेंसिक लैब में होगा। जो भी जांच रिपोर्ट आयेगा , उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट ने भी 13 दिन बाद सुनवाई की तारीख तय की है। यदि विकास बास्के और गणेश हासंदा बेगुनाह है तो फोरेंसिक रिपोर्ट से आई रिपोर्ट से ही इसका पता चल जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक और युवक ने भी सरेंडर कर दिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के दिन कुल 6 युवकों को गिरफतार किया गया था। पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ भी दिया गया था।

जी सी जे डी हाई स्कूल में भोलेनाथ इंडेन गैस एजेंसी ने जागरुकता कार्यशाला का किया आयोजन

जी सी जे डी हाई स्कूल में भोलेनाथ इंडेन गैस एजेंसी ने जागरुकता कार्यशाला का किया आयोजन

मुसाबनी

स्कूली बच्चों को रसोई गैस सुरक्षा बचाव की दी जानकारी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: भोलेनाथ इंडेन गैस एजेंसी की ओर से शनिवार को जी सी जे डी एकेडमी में विद्यालय के संस्थापक सह सचिव कुन्दन कुमार सिंह, प्राचार्य शिव पूजन सिंह, उप प्राचार्य निराकर साहू, विशिष्ट अतिथि प्रो कमलकांत मण्डल की उपस्थिति में एक दिवसीय गैस सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया इस अवसर पर एजेंसी संचालिका संगीता मण्डल ने बताया कि ज्यादा लापरवाही के चलते सिलेंडर में आग लगने की घटनाएं होती हैं। गैस चूल्हे पर काम करने वाली महिलाओं को चाहिए की गैस सिलेंडर रसोई में हमेशा सीधा रखें। चूल्हा कभी भी जमीन पर रख कर खाना ना बनाएं।
खाना बनाते समय चूल्हे पर रखकर गर्म बर्तन को साड़ी के पल्लू या चुनरी से ना उठाएं। हमेशा सूती वस्त्र का प्रयोग करें । गैस के चूल्हे या पाइप में आग लग गई है तो गैस का नॉब बंद कर दें। इससे आग एकदम से बुझ जाएगी और सिलेंडर तक नहीं जाएगी रात को सोते समय या बाहर जाने पर हमेशा गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करें।

कार्यक्रम में बच्चों को रसोई गैस से अगलगी से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।विशिष्ट अतिथि प्रो कमलकांत मण्डल ने सतर्कता एवं संचालन में सावधानी पूर्वक गैस चूल्हा चलाने के आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान गैस सुरक्षा से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के सही जवाब देने वाले 10 से अधिक छात्र छात्राओं को गैस एजेंसी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पल्लवी महाली, बिनोद लाल,कृष्ण कुमार,किरण सिंह, अल्पना सिंह, नैंसी अन्थोनी,निमाई मार्डी आदि मौजूद थे।

स्थाई लोक अदालत प्रखंड के कुईलीसूता पंचायत भवन में कैम्प लगाकर एक मुस्त त्रृण हुआ निपटारा ।

स्थाई लोक अदालत प्रखंड के कुईलीसूता पंचायत भवन में कैम्प लगाकर एक मुस्त त्रृण हुआ निपटारा ।

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: स्थाई लोक अदालत के तहत मुसाबनी प्रखंड के कुईलीसूता पंचायत भवन में कैम्प लगाकर बैंक आफ इंडिया के द्वारा एक मुस्त त्रृण त्रृण का निपटारा किया गया।

इस कैम्प में कुल 31 लाख 35 हजार 343 रुपए के कुल लोन का निपटारा 13 लाख 94 हजार रुपए में हुआ। इसका लाभ कुल 62 खाता धारकों ने उठाया।

इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष सह जिला न्यायाधीश पारसनाथ उपाध्याय, सदस्य गौतम घोष, अचल कुमार, एलडीएम संतोष कुमार, बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक संजय यादव उपस्थित थे।

पूर्वी सिंहभूम के स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष सह जिला न्यायाधीश पारसनाथ उपाध्याय ने बताया कि पूरे झारखंड में 74 सौ करोड़ एनपीए है। जिसमें 7 लाख खाता धारकों पर मुकदमा चल रहा है। इस कैम्प के माध्यम से त्रृण लेने वाले खाता धारक 1 फरवरी से 21 मार्च तक जिला के विभिन्न प्रखंडों में चलने वाले कैम्प के माध्यम से अपने त्रृण की राशि को 60 प्रतिशत में सटलमेंट कर यदि चाहे तो शेष 40 प्रतिशत राशि किस्त में भी दे सकते हैं। एलडीएम ने बताया कि बैंक आफ इंडिया के मुसाबनी शाखा में 1546 खाताधारक हैं। जिनका खाता एनपीए है। यह राशि कुल 10 करोड़ 33 हजार है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर का लाभ खाता धारकों को उठाना चाहिए।

युवक हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया. चढ़कर युवक उटपटांग हरकतें करने लगा

युवक हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया. चढ़कर युवक उटपटांग हरकतें करने लगा

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुलिस मौके पर पंहुची तो युवक खुद ही नीचे उतरा

मुसाबनी: थाना क्षेत्र के मेढ़िया में मंगलवार सुबह को एक युवक हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया.

पोल पर चढ़कर युवक उटपटांग हरकतें करने लगा, ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुसाबनी थाना को दी. पुलिस मौके पर पंहुची तो युवक खुद ही नीचे उतर आया. उतरने के बाद पुलिस ने उससे पुछताछ किया. दुबारा ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत देकर उसे छोड़ दिया गया. ग्रामीणों का मुताबिक मेढ़िया गांव का युवक सुनील पातर नशे के हालत में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया था. इससे क्षेत्र में घंटों तक अफरातफरी का माहौल रहा.

डुमरिया बस स्टैण्ड में लगेगा पूर्व विधायक सह आंदोलनकारी  स्व: सनातन माझी की प्रतिमा ।

डुमरिया बस स्टैण्ड में लगेगा पूर्व विधायक सह आंदोलनकारी  स्व: सनातन माझी की प्रतिमा ।

मुसाबनी

डुमरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बेल युवा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष वीर सिंह देवगम

मुसाबनी: डुमरिया बस स्टैंड पर पूर्व विधायक सह आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन माझी का प्रतिमा लगाने के लिए उपायुक्त महोदय को वीर युवा सेना ने आवेदन दिया है

बेल युवा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष वीर सिंह देवगम

वीर युवा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष वीर सिंह देवगम ने बताया की पोटका विधानसभा के पूर्व विधायक सह आंदोलनकारी नेता  स्वर्गीय सनातन माझी का डुमरिया बस स्टैंड में मूर्ति लगाने के लिए उपायुक्त महोदय जमशेदपुर को लिखित आवेदन दिया गया है जिसमें जगह को चिन्हित कर उन्हें प्रतिमा लगाने की अनुमति मांगी गई है।

वीर युवा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष वीर सिंह देवगन ने बताया की स्व सनातन माझी के कार्यों को बुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि अपने विधायक काल में डुमरिया बस स्टैंड का स्थापना किया जमशेदपुर करनडीह में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल डिग्री कॉलेज का स्थापना किया और उस कॉलेज  संस्थापक थे 1966 से 1968 में विरसा सेना दल के अध्यक्ष रहे 1968 से 69 में किसको टिस्को में  सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में कार्य किया 1969 से 99 आदिवासी यूथ क्लब जमशेदपुर स्थापना किया और उसका  अध्यक्ष रहे, गर्ल्स हाई स्कूल जुगसलाई जमशेदपुर संस्थापक अध्यक्ष रहे एवं  मैनेजिंग कमिटी के संस्थापक रहे जुलाई में आ पी पटेल हाई स्कूल का स्थापना किया एवं उनके अध्यक्ष रहे हैं उन्होंने अपने विधायक काल में अपने जीवन में कई ऐसे संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सचिव रहे हैं उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है उन्हें के याद में डुमरिया बस स्टैंड  मूर्ति लगाने का निर्णय लिया गया है उनके कार्यों को भुला नहीं जा सकता एवं हमें उनके आदर्शों पर चलने की सीख  मिलती है मुझे उम्मीद है क्षेत्र के लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा ।

पूर्वी सिंहभूम , मुसाबनी से भरत सिंह की रिपोर्ट

6 दिन बाद भी मुसाबनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष जागीर सिंह की नहीं मिली सुराग

6 दिन बाद भी मुसाबनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष जागीर सिंह की नहीं मिली सुराग

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जागीर सिंह

मुसाबनी-मुसाबनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के उपाध्यक्ष जागीर सिंह ( 73 वर्ष) शुक्रवार दोपहर बाद से मुसाबनी से लापता हैं। इनके परिजन एवं आसपास के लोग सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार राजू सिंह,धर्मेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में कई युवाओं की टीम अलग अलग जगहों पर बीते 6 दिनों से इनकी खोज में गांव से लेकर शहर तक घूम रहे हैं। झारखंड व बंगाल के बॉर्डर पर भी इनकी खोजबीन जारी है। लेकिन इनका अता पता नहीं चल पा रहा है।

जागीर सिंह

जागीर सिंह के नहीं मिलने से स्वजनों का रो रो कर हाल बुरा हो गया है जागीर सिंह अपने जमाने के कॉपर ब्लास्टर फुटबाल टीम के पूर्व गोलकीपर रह चुके हैं।इनके संबंध में जानकारी देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक मुसाबनी की शाखा में 6 दिनों से लिंक फेल,ग्राहक परेशान

झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक मुसाबनी की शाखा में 6 दिनों से लिंक फेल,ग्राहक परेशान

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी : झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक मुसाबनी की शाखा में बीते 6 दिनों से लिंक फेल होने के कारण स्थानीय लोगों को पैसे की लेन-देन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज गांव के ग्रामीणों, किसानों और दुकानदारों को हो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे छात्रवृत्ति की राशि निकालने के लिए बैंक पहुंचते हैं लेकिन लिंक फेल होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ रहा है।

सबसे कष्टदायक पेंशन धारी वृद्ध एवं विधवाओं को हो रहा है जो दूर-दराज के गांव से ऑटो रिजर्व कर बैंक आते हैं, लेकिन लिंक फेल होने के कारण उनका काम नहीं हो पाता है जिससे उन्हें काफी निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह आलम बीते 1 सप्ताह से चल रहा है। बैंक के कर्मचारी भी लिंक फेल होने से परेशान है। जमशेदपुर बैंक मुख्यालय को सूचना देने के बावजूद भी इस पर वरीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं बैंक में जनरेटर बीते 3 महीने से खराब है। बिजली गुल होने के बाद घंटों बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। तब तक बैंक का सारा कार्य ठप्प हो जाता है।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

मुसाबनी डीएसपी के नेतृत्व में आज चलाया जाएगा सड़क एवं यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान

मुसाबनी डीएसपी के नेतृत्व में आज चलाया जाएगा सड़क एवं यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

DSP chandrashekhar Azad

मुसाबनी: मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्ती, सावधानी हटी दुर्घटना घटी स्लोगन के साथ आपकी सेवा में सदैव तत्पर जमशेदपुर पुलिस द्वारा सड़क एवं यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान पूरे जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा है।

मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में गुरुवार को मुसाबनी डुमरिया एवं घोराबांधा थाना क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर सड़क एवं यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा।

इस दौरान पुलिस के अधिकारी द्वारा लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। तेज गति या लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल और एयरफोन का प्रयोग नहीं करने ,गलत तरीके से ओवरटेक और तिरछा कट ना करने, अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को गाड़ी ना दें, नशे की हालत में कोई भी लोग गाड़ी ना चलाएं ,ट्रैफिक नियमों का पालन करें, शराब और नशीली वस्तुओं का सेवन नहीं करें, नहीं तो व्यर्थ में जान गंवानी पड़ सकती है, मत करो इतनी मस्ती जिंदगी नहीं है सस्ती, सावधानी हटी दुर्घटना घटी जैसे स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर सड़क एवं यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान को सफल बनाए जाने की कवायद शुरू की गई है। जिसमें स्थानीय समाजसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

डीएसपी कार्यालय में मुसाबनी इंस्पेक्टर के के पंडा को दी गई भावभीनी विदाई

डीएसपी कार्यालय में मुसाबनी इंस्पेक्टर के के पंडा को दी गई भावभीनी विदाई

मुसाबनी

मुसाबनी- मुसाबनी इंस्पेक्टर के के पंडा को बुधवार को भावभिनि विदाई दी गई।

मुसाबनी डीएसपी कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने किया इस मौके पर उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया गया।

डीएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने इंस्पेक्टर के के पंडा को फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया एवं उपहार भेंट किए ।स्वागत से अभिभूत इंस्पेक्टर के के पंडा काफी भावुक हो गए।

डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने इनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर के के पंडा का कार्यकाल मुसाबनी अंचल में काफी अच्छा रहा। डीएसपी इंस्पेक्टर सहित सभी थाना के थाना प्रभारियों ने इंस्पेक्टर के के पंडा के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी चंद्र शेखर आजाद, मुसाबनी इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक, जादूगोड़ा इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर, डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव, नवीन कुमार, गुड़ाबांधा थाना प्रभारी प्रिनन, एसआई मणिकांत कुमार, जादुगोडा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, पोटका थाना प्रभारी रविन्द्र मुंडा, कोवाली थाना प्रभारी रंजीत उरांव, डीएसपी कार्यालय के रीडर रवि कुमार,मुन्ना कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यू जूनियर ब्वॉयज क्लब दोलमाकोचा ने फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन

न्यू जूनियर ब्वॉयज क्लब दोलमाकोचा ने फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन

मुसाबनी- सातवीं वर्ष दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन न्यू जूनियर ब्वॉयज क्लब दोलमा कोचा के द्वारा किया गया।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 10,000 नगद, द्वितीय को सात हजार नगद और तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार के रूप में चार चार हजार नगद दिया गया ।

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पार्षद व आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू, विशिष्ट अतिथि के रूप में गोहला पंचायत के मुखिया पारबत हांसदा,पंचायत समिति सदस्य बंदना पाल एवं आस पास के ग्राम प्रधान उपस्थित थे ।

खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बुद्धेश्वर मुर्मू ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बड़ी संख्या में भाग लेने से यह साबित होता है कि फूटबॉल अभी भी गांव के क्रेज देखते ही बनता है । उन्होंने इस खेल में भाग लेने वालों के सभी खिलाड़ियों को प्रयोत्साहीत करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ ही खेले आनेवाले दिनों में कई सफलता का गंथा लिखने का अवसर खिलाड़ियों को मिल सकेगा ।

वहीं दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल खेल टुडू एफसी बनाम गोड ऑफ वार के बीच खेला गया जिसमे पेनाल्टी शूट आउट में टुडू एफसी ने गोड ऑफ वार से 2-2 से बराबर पर रहा। उसके बाद टॉस कर गोड ऑफ वार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दस हजार नकद के हकदार बना ।

वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन में राम सोरेन, सरकार टुडू,लखाई हांसदा,टीका राम सोरेन,जगन्नाथ टुडू,धनंजय हांसदा,लक्षण सोरेन,फागू राम हांसदा ,सुखलाल हांसदा आदि का अहम योगदान रहा ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started