सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह।

सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह।

पूर्वी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह का आयोजन तिलक पुस्तकालय में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सर्वप्रथम पटेल जी एवं इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने महापुरूषों के पदचिन्ह पर चल कर ही देश सेवा को सार्थक कर सकते है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत ही अग्रणी भूमिका निभाई, किसानों के हक में अंग्रेजों के विरुद्ध जोरदार ढंग से आंदोलन को सफल किया और अंग्रेजों को बेतहासा लगान वापस लेना पड़ा। इतना ही नही स्वतंत्र भारत की 556 रियासतों को मिला कर एक भारत का निर्माण अपने बुद्धि कौशल के बल पर किया, इस लिए आज हमलोग उन्हें लौहपुरूष सरदार पटेल भाई पटेल के नाम से जानते है।पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में बाल सेना का निर्माण कर अपनी भूमिका निभाई तथा विश्व में मजबूत भारत का नाम रौशन किया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगाला देश का निर्माण कराया। इन्होंने राष्ट्र हित में बैंक, चीनी मिल एवं कोयला को राष्ट्रीय करण कर भारतवासियों के भविष्य को सुरक्षित किया। इन्हीं कारणों से इन्दिरा गाँधी जी को आयरन लेडी की संज्ञा दिया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे,प्रदेश सचिव राकेश तिवारी,अमरजीत नाथ मिश्र,ब्रजेन्द्र तिवारी, अवधेश सिंह,अनन्त लाल,संजय यादव,प्रभात रंजन श्रीवास्तव,रविंद्र शर्मा,अजय मिश्रा,कमर रजा खान, सन्नी सिंह शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन थाने के सभी पुलिसकर्मियों के बीच किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वीं जयंती के अवसर पर थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को बताया।

इस मौके पर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि, क्षेत्र के सभी नागरिकों का फर्ज है कि वह अपने देश की एकता और अखंडता बनाए रखें तथा अपने देश का नाम रौशन करें।

बिष्टुपुर पटेल स्मारक स्थल पर सरदार वल्लभभाई की जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिष्टुपुर पटेल स्मारक स्थल पर सरदार वल्लभभाई की जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पूर्वी सिंहभूम/बिस्टुपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बिष्टुपुर पटेल स्मारक स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण माहतो ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता का वर्तमान स्वरूप सरदार पटेल की देन है। आज बहुत सारी राष्ट्र विरोधी शक्तियां सक्रिय हो गई है। इन सारे तत्वों से सरदार पटेल की तरह कठोरता पूर्वक निबटने की जरुरत है। आज हम सब देश भक्तों को सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना है।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, कोल्हान के पूर्व आयुक्त मोहनलाल राय ,विजय कुमार सिंह, चंद्रगुप्त सिंह ,ओम प्रकाश सिंह, विनोद कुमार सिंह, राजकुमार सिंह ने भी अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

वहीं कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।इनमें मुख्य रूप से नित्यानंद भुपाल कुमार, रामप्रवेश, जवाहरलाल,त्रिफूल राय विशेष रूप से उपस्थित थे।

पटेल स्मारक समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक मंडल, सचिव चंद्र मोहन चौधरी, कोषाध्यक्ष रामाशीष सिंह के अथक प्रयास से आयोजन को सफल बनाया गया

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर किया गया राष्ट्रीय एकता मार्च पास्ट।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर किया गया राष्ट्रीय एकता मार्च पास्ट।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार के नेतृत्व में सरायकेला थाना से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए मार्च पास्ट निकाला गया। इससे पूर्व सरायकेला थाना परिसर में सामूहिक राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। आपको बताते चलें कि यह मार्च पास्ट सरायकेला थाना से होते हुए गैरेज चौक से गुजरकर बिरसा चौक तक पहुंची।

इस दौरान आम जनों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति समर्पित होने और इसे अच्छुण बनाए रखने की अपील की गई। मार्च पास्ट के दौरान सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, सरायकेला थाना प्रभारी अर्जुन उरांव सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर आर आई टी थाना परिसर में एकता व अखंड़ता की शपथ ली गई।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर आर आई टी थाना परिसर में एकता व अखंड़ता की शपथ ली गई।

सरायकेला/आरआईटी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर। थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने एकता व अखंड़ता की शपथ ली और साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को भी शपथ दिलाई गई. राष्ट्रीय एकता दिवस पर आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा की नेतृत्व में सभी पुलिस कर्मी को शपथ दिलायी गयी. जिसमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा इस संदेश को आमजनों तक पहुंचाने के अलावा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का संकल्प लिया।

मौके पर मुख्य रूप से आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, प्रमोद एक्का, भोला नाथ बिरुआ, दुर्गा तिर्की, सुजीत कुमार सिंह, दिलीप खलको, सादन सरदार, अवधेश कुमार पांडेय, सतीश बालमुचु, एएसआई शाहबाज अंसारी, सशीभूषण गोप, रामजतन प्रसाद, आरक्षी उमा शंकर सिंह, संतोष राय, मुन्ना राय, पंकज शुख्ला, विकाश पांडेय, कादिर हुसैन, जोगेंद्र प्रमाणिक, संजय सरदार, हवलदार किंडो मुंडा, उद्यम सिंह समेत सशस्त्र बल उपस्थित रहे.

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर तिरूलडीह थाना पुलिस बल ने ली एकता व अखंडता की शपथ।

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर तिरूलडीह थाना पुलिस बल ने ली एकता व अखंडता की शपथ।

सरायकेला/तिरूलडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरायकेला जिले के तिरूलडीह थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी चितरंजन कुमार की अध्यक्षता में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर थाना परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

वहीं इस कार्यक्रम के मौके पर थाना प्रभारी चितरंजन कुमार ने राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने में सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता को सुरक्षित रखने का पुलिस कर्मियों को सपथ दिलाई गई है।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने ली एकता शपथ।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने ली एकता शपथ।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार की अध्यक्षता में आज शपथ समारोह का आयोजन जिले के अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वीं के जयंती के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित सभी कार्यालय कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को बताया।

इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कार्यालय कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि, जिले के सभी नागरिकों का फर्ज है कि वह अपने देश की एकता और अखंडता बनाए रखें। तथा अपने देश का नाम रौशन करें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started