रक्षाबंधन पर जमशेदपुर में दिखा अनोखा संगम: छात्राओं ने एसएसपी को बांधी राखी, पुलिस को बताया अपना रक्षक।

रक्षाबंधन पर जमशेदपुर में दिखा अनोखा संगम: छात्राओं ने एसएसपी को बांधी राखी, पुलिस को बताया अपना रक्षक।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस कार्यालय में स्नेह, सम्मान और विश्वास का एक भावुक दृश्य देखने को मिला। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के कार्यालय कक्ष में स्कूली छात्राओं ने उन्हें राखी बांधकर रक्षा, विश्वास और सम्मान का यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

पुलिस में देखा बड़े भाई का रूप

इस अवसर पर छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए उन्हें न केवल अपना बड़ा भाई माना, बल्कि समाज के सच्चे रक्षक के रूप में सम्मान व्यक्त किया। छात्राओं ने कहा कि जिस तरह एक भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, उसी तरह जमशेदपुर पुलिस दिन-रात आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में तत्पर रहती है। इसलिए इस बार उन्होंने अपने रक्षक के रूप में पुलिस को राखी बांधने का निर्णय लिया। छात्राओं ने पुलिस प्रशासन द्वारा समाज में सुरक्षा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की दिल से सराहना भी की।

रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? – इसका महत्व

रक्षाबंधन केवल एक धागे का त्योहार नहीं है, यह भारतीय संस्कृति की आत्मा है। श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और कर्तव्य का प्रतीक है। ‘रक्षा’ का अर्थ है सुरक्षा और ‘बंधन’ का अर्थ है बंधन। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है, वहीं भाई जीवन भर उसकी रक्षा करने का वचन देता है।

पौराणिक मान्यताओं में द्रौपदी द्वारा श्रीकृष्ण को राखी बांधना और रानी कर्णावती द्वारा हुमायूं को राखी भेजकर रक्षा की गुहार लगाना इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। आज के आधुनिक युग में इस पर्व का दायरा और भी व्यापक हो गया है – यह केवल खून के रिश्ते तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर बन गया है।

एसएसपी ने दिया सुरक्षा और शिक्षा का संदेश

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है।”

उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सदैव निर्भीक होकर आगे बढ़ें, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमशेदपुर पुलिस हर बेटी, हर बहन की सुरक्षा के लिए 24×7 तत्पर है।

इस भावुक अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को आशीर्वाद, मिठाईयां और उपहार प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल, सुरक्षित एवं सफल भविष्य की मंगलकामना की गई। पूरा माहौल खुशी और आत्मीयता से भर गया, जहाँ वर्दी और स्कूली यूनिफॉर्म के बीच भाई-बहन का पवित्र रिश्ता और भी गहरा हो गया।

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन।

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन।

पूर्वी सिंहभूम/बिस्टुपुर

( सोनू कुमार सिंह )

झारखंड सरकार की झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम के तहत जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं के एक दल ने बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न नवाचार एवं विकास कार्यों का अध्ययन किया। छात्राओं ने कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर के समीप पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की अनुशंसा एवं फंड से लगभग 7.30 लाख रुपये की लागत से स्थापित झारखंड के पहले पायलट आरओ प्लांट का निरीक्षण किया।

छात्राओं को बताया गया कि इस प्लांट के माध्यम से स्थानीय लोगों को आई-कार्ड आधारित व्यवस्था से मात्र पांच रुपये शुल्क पर 20 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता है, जिससे बिजली बिल, ऑपरेटर की मजदूरी एवं रखरखाव का खर्च वहन किया जाता है। यह आरओ प्लांट अपने आप में एक अनूठा एवं प्रेरणादायक मॉडल है।

इसके अलावा छात्राओं ने गांधीनगर बस्ती में बागवानी कार्यों तथा जगदीशपुर रोड के समीप कुम्हार समुदाय द्वारा निर्मित मिट्टी के उत्पादों सहित अन्य स्थानीय नवाचारों एवं आजीविका गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।

छात्रा राजश्री दास ने बताया कि उनकी चार सदस्यीय टीम ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा, डिजिटल जल प्रबंधन एवं अन्य नवाचारों से संबंधित जानकारी संकलित कर रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसे झारखंड सरकार के पोर्टल पर जमा किया जाएगा।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं वार्ड सदस्य उमेश पाण्डे ने छात्राओं को पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनहित कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण कार्यक्रम में राजश्री दास, सुचित्रा मलिक, अंजली कुमारी, प्रीति पाल, समाजसेवी मिथिलेश सिंह, शुभम एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

पुनः दुबिल धरना स्थल पहुंचे सांसद और विधायक, वार्ता में नहीं बनी सहमति।

पुनः दुबिल धरना स्थल पहुंचे सांसद और विधायक, वार्ता में नहीं बनी सहमति।

ग्रामीणों के समर्थन में हर संभव प्रयास करेंगे: जोबा माझी।

हर परिस्थिति में ग्रामीणों के साथ है: जगत माझी।

पश्चिम सिंहभूम/मनोहरपुर

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत स्टील ऑथिरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(सेल) की चिरिया स्थित दुबिल माइंस में स्थानीय लोगों को रोजगार देने समेत अन्य मांगों को लेकर जारी धरना 12वें दिन भी जारी रहा। इस बीच ग्रामीणों से मिलने दुबिल माइंस गेट सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी पहुंचे। साथ में बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार और ठेकेदार भी मौजूद रहे। सांसद-विधायक समेत अन्य लोगों के धरना स्थल पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सांसद और विधायक ने ग्रामीणों से करीब एक घंटे तक वार्ता की और उनकी मांगों का समर्थन किया। हालांकि बिना लिखित आश्वासन के ग्रामीण आंदोलन खत्म करने को राजी नहीं हुए। ग्रामीणों का कहना है कि धरना स्थल पर सेल प्रबंधक आकर लिखित आश्वासन दें तभी आगे का निर्णय लिया जाएगा।

सांसद जोबा माझी ने ग्रामीणों से कहा वह केवल प्रबंधक और ग्रामीणों के बीच मध्यस्थता कर रही हैं। किसी भी तरह का आश्वासन सेल प्रबंधक ही दे सकता हैं। कहा कि उनकी कोशिश है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो, इसके अलावा हर संभव प्रयास कर रहे है। कहा कि मामले का समाधान अगर स्थानीय स्तर पर नहीं हुआ तो वह आगामी मानसून सत्र में संसद में उठाएगी। वहीं विधायक जगत माझी ने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा सेल प्रबंधन के समक्ष उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को रखा है ताकि ज्यादा से ज्यादा उनकी मांगें पूरी हो सके। इधर सेल प्रबंधन ने ग्रामीणों को चिरिया गेस्ट हाउस वार्ता के लिए आमंत्रित किया, लेकिन ग्रामीण धरना स्थल पर ही वार्ता को अड़े रहे जिस कारण मंगलवार की वार्ता बेनतीजा रही।

गरीब के साथ हुआ धोखाधड़ी, राज मोटर शोरूम की डीलरशिप खत्म करने की उठ रही मांग।

गरीब के साथ हुआ धोखाधड़ी, राज मोटर शोरूम की डीलरशिप खत्म करने की उठ रही मांग।

पूर्वी सिंहभूम/हाता

पूर्वी सिंहभूम जिले के हता से एक और धोखाधड़ी का मामला सामने आया जो कि फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के हाता थाना क्षेत्र स्थित राज मोटर्स शोरूम से एक गरीब व्यक्ति द्वारा installment पर बाइक की खरीदी की जाती है लेकिन बाइक finance हो जाने और 6 महीने बीत जाने के बावजूद भी शोरूम द्वारा ग्राहक को बाइक नहीं दी जाती है। जिससे कि गरीब व्यक्ति एवं उनका परिवार काफी परेशानियों भरी जिंदगी जीने को मजबूर हो चुका है पैदल चलकर 6 महीने से लगातार इंस्टॉलमेंट भर रहे गरीब परिवार की स्थिति काफी नाजुक हो चुकी है लेकिन शोरूम है कि गरीब व्यक्ति के परेशानियों को समझने के जगह धोखाधड़ी को बढ़ावा देते हुए गरीब व्यक्ति को 6 महीने से दौड़ा रहा है लेकिन बाइक देने के लिए आजकल करते हुए गरीब परिवार का शोषण कर रहा है साथ ही धोखाधड़ी को बढ़ावा दे रहा है।

वहीं गरीब परिवार थक हार कर कानून का सहारा लेने स्थानीय थाना पहुंचता है लेकिन कानून द्वारा भी गरीब व्यक्ति को संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता एवं गरीब परिवार के साथ न्याय नहीं किया जाता है।

अब सवाल यहां पर यह उठता है कि जब न्याय दिलाने वाले ही पीड़ित का हाथ थामने से इनकार कर दे या सहारा देने से इनकार कर दे तो फिर गरीब परिवार कहां जाए गरीब परिवार का कहना है कि जब वह थाना के समक्ष अपनी परेशानियों को प्रस्तुत किया उसके बावजूद भी थाना द्वारा किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई।

इस मामले पर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर शोरूम द्वारा इस तरह की धोखाधड़ी को बढ़ावा क्यों दिया जाता है क्या उन्हें शोरूम चला कर उचित कमाई नहीं हो पा रही है जिससे कि वह धोखाधड़ी कर अपनी तिजोरी भरने का काम कर रहे हैं और गरीब परिवार के साथ में शोषण कर रहे हैं।

साथियों आप सभी सोंच सकते हैं कि जब एक गरीब व्यक्ति बिना बाइक का उपयोग किए लगातार 6 महीने तक बैंक का इंस्टॉलमेंट भर रहा हो तो उस व्यक्ति की मानो स्थिति, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक स्थिति क्या हो सकती है। और इसे समझते हुए हम सबको जागरूक होना काफी हद तक जरूरी हो चुका है।

वहीं इस मामले पर हीरो के शोरूम के मालिक से निवेदन है कि इस तरह के लोगों को डीलरशिप देकर अपने हीरो की छवि को गंदा ना करें लोगों का विश्वास खत्म होता दिख रहा है और इस तरह के डीलर को डीलरशिप से बर्खास्त किया जाए। ताकि आने वाले समय में किसी भी गरीब व्यक्ति को इस तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े और हीरो कंपनी की छवि धूमिल ना हो।

घाटशिला उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में दिखेंगा सपा प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा का चेहरा।

घाटशिला उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में दिखेंगा सपा प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा का चेहरा।

पूर्वी सिंहभूम/घाटशिला

( सोनू कुमार सिंह )

समाजवादी पार्टी रांची के प्रदेश कार्यालय में 1 नवंबर 2025 को हो रहे घाटशिला उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक के सूची जारी की गई, जिसमे प्रदेश युवजन समाजवादी पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा का नाम शामिल हुआ।

इस मौके पे शुभम सिन्हा ने बोला कि पूर्वा मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरी तौर से युवाओं के हाथ में जिम्मेदारी की कमान सौंपने को तैयार हैं इस बार, ऐसे में युवा शक्ति पूरे झारखंड में अब सशक्त होने को तैयार हैं, घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में समाजवाद महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन जी को जीत सुनिश्चित हेतु काम कर रहे हैं, आगे भी महागठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में कार्यालय में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव मुस्तफा अंसारी के उपस्थिति थे एवं सूची जारी हुई, 3 नवंबर को सपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष घाटशिला दौरा पे रहेंगे ।

इंडिया गठबंधन द्वारा घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए प्रदेश सपा प्रवक्ता शुभम सिन्हा जमशेदपुर

इंडिया गठबंधन द्वारा घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए प्रदेश सपा प्रवक्ता शुभम सिन्हा जमशेदपुर

घाटशिला/पूर्वी सिंहभूम

शुभम सिन्हा ने बोला कि इंडिया गठबंधन का निर्णय सदैव युवा वर्ग को जगह देती हैं झारखंड से दिल्ली तक जोकि युवा शक्ति ही देश की रीढ़ की हड्डी हैं, आज इंडिया सपोर्टर यूनिट द्वारा मुझे झारखंड राज्य में चल रही उपचुनाव में घाटशिला विधानसभा प्रभारी का दायित्व संभालने की ज़िम्मेदारी सौंपा गई हैं, घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जीत दिलाने के इण्डिया ब्लॉक अपने दायित्व निभाने के लिए सज्ज हैं।

देश की आवाज़ हैं इंडिया गठबंधन अतः हम गठबंधन धर्म का पालन करेंगे जिससे माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश चंद्र शोरेन जी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे इस उपचुनाव में ।

आदिवासी कुड़मि समाज के प्रदेश संगठन सचिव स्व. संजीव कुमार महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक

आदिवासी कुड़मि समाज के प्रदेश संगठन सचिव स्व. संजीव कुमार महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक

पश्चिम सिंहभूम

आदिवासी कुड़मि समाज आज अत्यंत मर्माहट और शोक की स्थिति में है। समाज के समर्पित, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता प्रदेश संगठन सचिव संजीव कुमार महतो का असामयिक निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री ग्राम निवासी स्व. संजीव कुमार महतो समाज के उन बिरला कार्यकर्ताओं में से थे जिन्होंने जीवनभर कुड़मि समाज की एकता, सम्मान, संस्कृति की रक्षा तथा सामाजिक जागरण के लिए स्वयं को समर्पित रखा। रेल टेका आंदोलन, सामाजिक उत्थान के कार्यों और झारखंड, बंगाल एवं ओडिशा में समाज के संगठन को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

दिनांक 29 अक्टूबर की सुबह टहलने के दौरान हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई। तत्पश्चात रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उचित चिकित्सा हेतु जमशेदपुर टीएमएच में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें संध्या 7:25 बजे मृत घोषित कर दिया।

उनका इस प्रकार अकस्मात् चले जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि संपूर्ण कुड़मि समाज के लिए गहन शोक और पीड़ा का विषय है। उन्होंने अपने पीछे विधवा मां, एक भाई, एक बहन, शिक्षिका पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र को छोड़ दिया है। समाज इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय क्षति को सहने की शक्ति दें।

उनके अंतिम संस्कार के समय समाज के वरिष्ठ मुलखुंटी मूलमानता अजीत प्रसाद महतो, केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो, केंद्रीय महासचिव सुनील कुमार गुलिआर, केंद्रीय सहसचित जयराम महतो, गुणधाम मुतरुआर सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे,

जिन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और समाज से आह्वान किया कि हम सभी स्व. संजीव कुमार महतो के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
स्व. महतो जी का जीवन समाजसेवा, निष्ठा और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनका जाना केवल एक व्यक्ति के नहीं, बल्कि एक विचारधारा की क्षति है। अब यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि उनके सपनों के समाज की दिशा में एकजुट होकर कार्य करें।

शराब बेचने वाले मालामाल शराब पीने वाले बेहाल,, शराब की दुकान पर नहीं मिलता रसीद।

शराब बेचने वाले मालामाल शराब पीने वाले बेहाल,, शराब की दुकान पर नहीं मिलता रसीद।

पूरे कोल्हान के 99.99 प्रतिशत सरकारी शराब दुकान पर अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा शराब और रसीद देने से करते हैं इनकार।

पूर्वी सिंहभूम


( भरत सिंह की रिपोर्ट )

सरकारी शराब की दुकानों पर शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से 10,20,30 रुपए अधिक लेना है यह कोई नई बात नहीं है। विगत कुछ दिनों से लगातार झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार में सरकारी शराब की दुकानों पर अंकित मूल्य से अधिक रुपए लेकर शराब बेचे जाने की खबर को जनहित में प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। लेकिन विभाग की ओर से कोई भी कार्यवाही या कोई सुनवाई होते दिखाई नहीं दे रही है। अब आलम यह है कि कोल्हान के 99.9% सरकारी शराब की दुकानों में शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक रुपए लेकर शराब बेचा जा रहा है जिसका रसीद भी ग्राहक को मुहैया नहीं कराया जा रहा। जिसकी वजह से ग्राहक काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं और शराब बेचने वाले मालामाल होते दिखाई दे रहे हैं।

ताजा मामला पूर्वी सिंहभूम जिले का है जहां पर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटीगोड़ा स्थित सरकारी शराब दुकान पर शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक मूल पर शराब बेचा जा रहा है साथ ही शराब लेने के बाद पैसा देने के बाद उनसे रसीद मांगा जाता है तो उनका कहना है कि हमारे पास रसीद नहीं है और हम रसीद नहीं देंगे । आपको सरकारी रसीद की जगह सदा कागज मे लिखकर दुकान के मोहर के साथ दे देंगे। वो भी आपके लिए ।

अब सवाल यहां पर या उठना है कि आखिर सरकारी शराब की दुकानों पर रसीद क्यों नहीं मुहैया कराया जा रहा है। जबकि ग्राहक को रसीद देना यह दुकानदार की जिम्मेदारी है और रसीद लेना यह ग्राहक का अधिकार है अगर कोई शराब दुकानदार शराब बेचने के बाद रसीद नहीं दे रहा है तो कहीं ना कहीं वह दुकानदार राजस्व का नुकसान कर रहा है और राजस्व का नुकसान करना यह कहीं ना कहीं बड़े अपराध की श्रेणी में आता है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरे कोल्हान में जितने भी सरकारी शराब दुकान है लगभग सभी दुकानों का यही आलम है।

वहीं पूर्वी सिंघम जिले के अधीक्षक उत्पाद विमला लकड़ा काफी अनुभवी है उसके बावजूद भी इस तरह से छोटी-छोटी गलतियां हो रही हैं। जिससे जनता का जेब खाली हो रहा है और ठेकेदार या सरकारी महकमें के अधिकारी मालामाल हो रहे हैं ।

आपको बताते चलें कि झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार की एक टीम ने एक सर्वे के दौरान जादूगोड़ा स्थित एक शराब की दुकान में एक शराब लिया तो पता चला कि वहां की स्थिति क्या है। यह जांच का विषय है। शराब सरकार का बेचना उचित है लेकिन शराब लेने वाले को रसीद भी देना उचित है। अगर रसीद नहीं दिया जाता है तो कहीं ना कहीं सरकारी राजस्व का हेरा फेरी साफ झलक रहा है आर्य गंभीर जांच का विषय है अगर इस पर समय रहते अंकुश ना लगाया गया तो यह कहीं ना कहीं एक बड़े अपराध का रूप धारण कर सकती है।

शराब बेचने वाले मालामाल शराब पीने वाले बेहाल।

शराब बेचने वाले मालामाल शराब पीने वाले बेहाल।

पूरे कोल्हान के 99.99 प्रतिशत सरकारी शराब दुकान पर अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा शराब और रसीद देने से करते हैं इनकार।

पूर्वी सिंहभूम

( भरत सिंह की रिपोर्ट )

सरकारी शराब की दुकानों पर शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से 10,20,30 रुपए अधिक लेना यह कोई नई बात नहीं है। विगत कुछ दिनों से लगातार झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार में सरकारी शराब की दुकानों पर अंकित मूल्य से अधिक रुपए लेकर शराब बेचे जाने की खबर को जनहित में प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। लेकिन विभाग की ओर से कोई भी कार्रवाई या कोई सुनवाई होता दिखाई नहीं दे रहा है। अब आलम यह है कि कोल्हान के 99.9% सरकारी शराब की दुकानों में शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक रुपए लेकर शराब बेचा जा रहा है जिसका रसीद भी ग्राहक को मुहैया नहीं कराया जा रहा। जिसकी वजह से ग्राहक काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं और शराब बेचने वाले मालामाल होते दिखाई दे रहे हैं।

ताजा मामला पूर्वी सिंहभूम जिले का है जहां पर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटीगोड़ा स्थित सरकारी शराब दुकान पर शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब बेचा जा रहा है साथ ही शराब लेने के बाद पैसा देने के बाद उनसे रसीद मांगा जाता है तो उनका कहना है कि हमारे पास रसीद नहीं है और हम रसीद नहीं देंगे । आपको सरकारी रसीद की जगह सदा कागज मे लिखकर दुकान के मोहर के साथ दे देंगे। वो भी आपके लिए ।

अब सवाल यहां पर या उठना है कि आखिर सरकारी शराब की दुकानों पर रसीद क्यों नहीं मुहैया कराया जा रहा है। जबकि ग्राहक को रसीद देना यह दुकानदार की जिम्मेदारी है और रसीद लेना यह ग्राहक का अधिकार है अगर कोई शराब दुकानदार शराब बेचने के बाद रसीद नहीं दे रहा है तो कहीं ना कहीं वह दुकानदार पैसे की हेरा फेरी कर राजस्व का नुकसान कर रहा है और राजस्व का नुकसान करना यह कहीं ना कहीं बड़े अपराध की श्रेणी में आता है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरे कोल्हान में जितने भी सरकारी शराब दुकान है लगभग सभी दुकानों का यही आलम है।

वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले के अधीक्षक उत्पाद विमला लकड़ा काफी अनुभवी है उसके बावजूद भी इस तरह से छोटी-छोटी गलतियां हो रही हैं। जिससे जनता का जेब खाली हो रहा है और ठेकेदार या सरकारी महकमें के अधिकारी मालामाल हो रहे हैं ।

आपको बताते चलें कि झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार की एक टीम ने एक सर्वे के दौरान जादूगोड़ा स्थित एक शराब की दुकान में एक बोतल शराब लिया तो पता चला कि वहां की स्थिति क्या है। यह जांच का विषय है। सरकारी शराब बेचना उचित है लेकिन शराब लेने वाले को रसीद देना भी दुकानदार की जिम्मेदारी है। अगर रसीद नहीं दिया जाता है तो कहीं ना कहीं सरकारी राजस्व का हेरा फेरी साफ झलक रहा है। और यह गंभीर जांच का विषय है अगर इस पर समय रहते अंकुश ना लगाया गया तो यह कहीं ना कहीं एक बड़े अपराध का रूप धारण कर सकती है।

एकलव्य विद्यालय का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

एकलव्य विद्यालय का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

पश्चिमी सिंहभूम

बुधवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के दिग्गीलोटा गांव में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का सांसद जोबा माझी ने विधिवाद फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उदघाटन समारोह में पहुंची सांसद का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर स्वागत किया।  

मौके पर जिला परिषद सदस्य सुहागी मुर्मू, आइटीडीए के निदेशक, एनपीसीसी के परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार समेत ग्रामीण और क्षेत्र के अभिभावक उपस्थित रहे।

वहीं उक्त मौके पर सांसद जोबा मांझी ने कहा कि इस भव्य विद्यालय भवन का शिलान्यास के बाद उदघाटन समारोह में शामिल होने पर खुशी महसूस कर रही हूं। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है ये विद्यालय क्षेत्र के बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा। सांसद ने कहा सभी को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य सरकार का हैं। इस दिशा में विद्यालय निर्माण के साथ शिक्षकों की बहाली और बच्चों के लिए कई योजनाएं चला  रही हैं। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर पश्चिम वि.स के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर पश्चिम वि.स के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

पुर्वी सिंहभूम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर पश्चिम वि.स के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण 

निरीक्षण क्रम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है । इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

मौके पर अपर उपायुक्त, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, जिला योजना पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सीओ मानगो समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में 1. प्राथमिक विद्यालय झारखंड बस्ती, डिमना मानगो 2. आदिवासी जनकल्याण विद्यालय, उलीडीह मानगो 3. साउथ प्वाइंट स्कूल, पोस्ट ऑफिस रोड मानगो 4. संकोसाई खड़िया बस्ती स्थित मध्य विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा शौचालय, रैंप, बिजली, पेयजल, आगमन एवं निकास द्वार आदि का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को मतदान केन्द्र में जरूरी सुविधा बहाल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसे संबंधित बीडीओ, सीओ सुनिश्चित करें । उन्होने कहा कि इस चुनाव में 85+ आयु वर्ग के मतदाताओं को होम वोटिंग कराये जाने का प्रावधान किया गया है, वैसे मतदाताओं को के बीच भी होम वोटिंग को लेकर जागरूकता लायें एवं शत प्रतिशत मतदान कराना सुनिश्चित करें।

बागबेड़ा थाना परिसर में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

बागबेड़ा थाना परिसर में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

पुर्वी सिंहभूम/बागबेड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

होली पर्व को मध्य नजर रखते हुए आज बागबेड़ा थाना परिसर में बागबेड़ा थाना प्रभारी एवं बागबेड़ा के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों के साथ रूबरू कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया।

इस मौके पर सर्वप्रथम एक दूसरे को परिचय देते हुए, एक दूसरे के गालों पर रंग गुलाल खेलकर एवं रंगों का टिका कर होली भी मनाई गई। इस दौरान होली पर्व को मध्य नजर रखते हुए विधि व्यवस्था को शांति कायम बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान बागबेडा थाना प्रभारी ने अपराध पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिए इसके अलावे पंचायत प्रतिनिधियों का समर्थन और सहयोग की भी अपील की ताकि अपराध पर नियंत्रण किया जा सके उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपराध नियंत्रण के लिए सुझाव भी मांगे ताकि उनके दिए हुए सुझाव को पहल कर जनता के बीच एक अच्छा संदेश दे सके।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि इस तरह का आयोजन कर आपसी सामंजस्य बनाकर एक भाईचारे का संदेश देने का कार्य किया गया है।

इस मौके पर मुखिया उमा मुंडा, जमुना हांसदा,नीनु कुदादा,सुनील किस्कु, मीना देवी, मिर्जा हासदा, अनिमा मिंज, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, चंद्राय टुडू,सुशील कुमार, किशोर सिंह, सोनिया भूमिज, मनीषा हाइबुरू, गणेश मुर्मू ,अंजली चौहान, उप मुखिया मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, राकेश चौबे, मैनुल खान,पल्लवी शर्मा, पुष्पा देवी, सुरेश निषाद वार्ड सदस्य सीमा पांडे, पूजा कुमारी, रीमा कुमारी, रूपा देवी, उमेश पांडे, अभिषेक उपाध्याय, सुरेश साह, रेखा देवी, रामवती देवी, प्रभावती देवी शाहिद सैकड़ो पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started