आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: आदर्श युवक समिति बनतानगर द्वारा जन सहयोग से बनतानगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर निर्माण व प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के दूसरे दिन वेदीपुजन, रामायण, अष्टजाम, भगवान का प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन प्रारंभ किया गया. रामायण एवं अष्टजाम शुरू हुआ जो शुक्रवार तक चलेगा.हवन कुंड के पवित्र अग्नि की परिक्रमा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है, जो सायंकाल तक यथावत थी

वहीं शुक्रवार को कार्यक्रम का अंतिम दिन होने के कारण परिक्रमा हेतु और ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.भगवान के प्राण प्रतिष्ठा हेतु जलाधीश एवं अन्नाधीश का विधि विधान किया गया.कल भगवान के प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी विधि फलाधीश के बाद मंत्रोच्चार व रुद्राभिषेक किया जायेगा.साथ ही रामायण और अष्टजाम का समापन भी होगा.ततपश्चात मंगल आरती कर भोग वितरण कार्यक्रम किया जाएगा.

वहीं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, पूर्व पार्षद संदीप साहु, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा के साथ आदर्श युवक समिति के शनि कुमार, अशोक शर्मा, चंदन शर्मा, शैलेश कुमार, देवाशीष आदि उपस्थित हुए.कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों अर्जुन प्रसाद, बृजमोहन प्रसाद, रंजन पंडित, सुनील साहु, भोला कालिंदी, मुकेश, बाबू, प्रिंस, राहुल, मनबाबू, रवि, गौरव, विक्की, अभिषेक, राज, सूरज, आयुष आदि का भरपूर सहयोग रहा।
















