क्षेत्रीय गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

क्षेत्रीय गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

सरायकेला

गौड़ सेवा संघ के 35 वां संकल्प दिवस को सफल बनाने की बनी रणनीति

सरायकेला प्रखंड के मुरुप स्थित दैवीस्थल माता ठाकुरानी दरह परिसर में रविवार को क्षेत्रीय गौड़ समाज ( महालिमोरुप ) का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ. मिलन समारोह में क्षेत्रीय गौड़ समाज व गौड़ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मां ठाकुरानी देवी की पूजा अर्चना कर समाज व परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. वनभोज में सामाजिक गतिविधियों पर परिचर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में 23 जनवरी को आदित्यपुर के आसंगी में आयोजित गौड़ सेवा संघ के 35 वां संकल्प दिवस को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए संकल्प दिवस में पुरुषों के बराबर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाज के लोगों से सपरिवार शामिल होने की अपील की गई.

वनभोज में मुख्य रूप से उपस्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष पितोवास प्रधान ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च शिक्षा व आपसी एकजुटता जरूरी है. उन्होंने कहा सामाजिक चेतना से ही समाज मे एकजुटता आएगी और लोगों में सामाजिक चेतना को लेकर समाज का निरंतर प्रयास जारी है जिसके तहत पिछले दिनों गौड़ सेवा संघ द्वारा गौड़ जनजागरण रथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने समाज के लोगों को जागरूक करते हुए कहा वर्तमान समय मे आरक्षण रोस्टर के तहत हम विधायक, सांसद, मुखिया नही बन सकते है लेकिन सत्ता के शिखर तक पहुंचने के लिए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देकर आईएएस आईपीएस व अन्य उच्च पदाधिकारी बनाएं. क्षेत्रीय गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोग एक मंच पर आयें. कार्यक्रम को केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमसागर प्रधान,अभिमन्यु गोप व नागेश्वर प्रधान ने भी संबोधित किया. समारोह का संचालन जिला सचिव मुरली प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय प्रवक्ता उमाकांत प्रधान ने किया.

इस दौरान समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण कर वनभोज का आनंद लिया. मौके पर नागेश्वर प्रधान,परमेश्वर प्रधान,जगन्नाथ प्रधान,प्रह्लाद गोप,हेमसागर प्रधान,उमाकांत प्रधान,यशवंत प्रधान,मुरली प्रधान,पंचु प्रधान,आकाश प्रधान,सूर्य प्रधान,अर्जुन प्रधान,भैरव प्रधान,तीर्थो प्रधान,सीतानाथ प्रधान,दीनबंधु प्रधान,शैलेंद्र प्रधान व जगदीश प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.

रविवार को पिकनिक स्पॉट पर्यटकों से रहा गुलजार-बुरुडीह डैम में पिकनिक मानते लोगों ने खूब की मस्ती।

रविवार को पिकनिक स्पॉट पर्यटकों से रहा गुलजार-बुरुडीह डैम में पिकनिक मानते लोगों ने खूब की मस्ती।

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

नए साल के आगमन से पहले ही लोगों ने अपने दोस्तों परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए बुरुडीह डैम एवं नरवा डैम के हसीन वादियों में पहुंचने लगे हैं। रविवार को लोग अपने दोस्त सगे-संबंधियों के साथ पिकनिक मनाने के लिये क्षेत्र के अलग-अलग लोकेशन पर पहुंच कर जमकर मस्ती की। पर्यटन स्थल बुरुडीह डैम,नरवा डैम में रविवार को सबसे अधिक भीड़ रही। गालूडीह बैराज सहित अन्य पिकनिक स्पॉट में बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाते देखे गये।

रविवार को बुरुडीह डैम में मुसाबनी के दर्जनों लोग सामूहिक पारिवारिक पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पिकनिक के बहाने लोगों ने खूब मस्ती की बुरुडीह डैम की हसीन वादियों में वोटिंग एवं फोटोग्राफी का लोगों ने खूब आनंद उठाया।पिकनिक स्पॉट पर लोगों ने नाचने गाने के साथ लजीज व्यंजन बनाकर एक-दूसरे के साथ भोजन का आनंद वन भोज के रुप मे लिया।

पिकनिक में पहुंचे महिलाएं युवक युवती व बच्चों ने सेल्फी लेते देखे गए। नरवा व बुरुडीह पिकनिक स्पॉट पर डांस व सैर-सपाटे का चारो ओर नजारा दिख रहा था।रविवार को स्कूली बच्चों को भी पिकनिक का आनंद उठाते देखा गया। मुसाबनी फैमिली पिकनिक में साहित्य सांस्कृति संघ,जगन्नाथ महिला समिति, भोलेनाथ इण्डेन के संचालक संगीता मंडल, कमलकान्त मंडल, प्रतिभा साव सहित दर्जनों गन्यमान्य लोग शामिल हुए।

Design a site like this with WordPress.com
Get started