विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विश्व स्तपान जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जमशेदपुर

शुक्रवार 4 अगस्त को इनर व्हील क्लब जमशेदपुर के द्वारा विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के तहत ईसीसी कम्युनिटी सेंटर में महिलाओं के बीच जागरूकता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही महिलाओं के बीच बिस्किट का भी वितरण किया गयाकार्यक्रम में प्रेसिडेंट अर्चना शेखर, सेक्रेटरी एग्नेस बॉयल,अनु सहगल एवम अर्चना सिंह इस मौके पर उपस्थित थी।

इस मौके पर क्लब की कन्वेनर पी पी नलिनी रामामूर्ति और पी पी वर्षा गांधी ने महिलाओं को यह बताया कि कैसे माताओं को अपने बच्चो को दूध पिलाने के कई फायदे है। कैसे मां और बच्चे दोनो कई गंभीर बीमारी से बच सकते है। जो मां अपने बच्चे को दूध पिलाती है उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है ,जो बच्चे दूध पीते है उनमें प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है इन सारे विषयो पर प्रकाश डाला इस मौके साठ से सत्तर महिलाएं वहॉ उपस्थित थी।

6 महीने में ही फिर बिजली के दाम बढ़ाने के टाटा के प्रस्ताव का जनसुनवाई में पुरजोर विरोध।

6 महीने में ही फिर बिजली के दाम बढ़ाने के टाटा के प्रस्ताव का जनसुनवाई में पुरजोर विरोध।

जमशेदपुर

जमशेदपुर के शहरी क्षेत्रों सरायकेला आदित्यपुर में टाटा की बिजली के दर की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर आज जमशेदपुर चेंबर भवन आदिपुर के ऑटोक्लस्टर में जनसुनवाई संपन्न हुई। चेंबर भवन में जनसुनवाई के दौरान 6 महीने के भीतर ही एक बार फिर बिजली के दाम बढ़ाए जाने का ज्यादातर उपस्थिति लोगों ने विरोध किया।
मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहर लाल शर्मा ने टाटा स्टील यूपीसीएल की ओर से सिक्योरिटी मनी के डिपॉजिट कराने के नियम के विरुद्ध बताया और आरोप से कहा कि बार-बार सिक्योरिटी मनी लेने का क्या औचित्य।
जवाहर लाल शर्मा ने आयोग से बिजली के दाम ना बढ़ाए जाने की अपील करते हुए आयोग का ध्यान टाटा स्टील लीज समझौते के तरफ आकृष्ट करते हुए बताया कि समझौते के अनुसार पूरे जमशेदपुर के लोगों को सबसे तेज रेट पर बिजली पानी और नागरिक सुविधाएं देनी है यहां सब्सिडी ग्रेट के जगह 6 महीने के भीतर ही फिर से दाम बढ़ाने के प्रस्ताव दे दिया गए हैं।

जन सुनवाई के दौरान मौजूद फिल्म मेकर सौरभ विष्णु ने आयोग से कहा कि जमशेदपुर में टाटा की सत्ता चलती है और आज भी यहां सब की बिजली पानी की सुविधा नहीं है सौरभ ने भी नीच शर्तों का उल्लेख करते हुए इस बात की तरफ ध्यान आकर्षित कराया कि कैसे एक तरफ यहां टाटा स्टील नगर निगम नहीं बनने दे रही है और दूसरी तरफ लीज शर्तो के मुताबिक पूरे जमशेदपुर को नागरिक सुविधाएं ना देकर चुनिंदा इलाकों में ही इसे उपलब्ध करवा रही है अब टाटा स्टील कर्मचारियों की संख्या भी लाख से घटाकर हजार हो गई है।

जनसुनवाई में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश संथालिया, मुन्ना अग्रवाल समेत कई लोगों ने बिजली की बढ़ी हुई प्रस्तावित दरों का पुरजोर विरोध किया वही जनसुनवाई में कुछ लोगों ने टाटा के प्रस्ताव का समर्थन भी किया है। जनसुनवाई में मौजूद सी के अशोक कुमार बिहानी ने आंकड़ों के जरिए आयोग के सामने तथ्य रखा कि क्यों दाम बढ़ना गलत होगा, वहीं कुछ पत्रकारों ने आयोग से गुजारिश की कि वे जनहित में ऐसे फैसले करे की जनसुनवाई महज खानापूर्ति ना बने।
जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत नियामक आयोग प्र की 3 सदस्य टीम ने जनसुनवाई की,जनसुनवाई के अंत में आयोग ने कहा कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर जो बेहतर होगा फैसला करेंगे टाटा लीज के संबंध में कहा कि यह एक अलग मामला है और आयोग की सीमाएं बंधी हुई है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

टिफैक एवं एनआईटी जमशेदपुर द्वारा कार्बन उत्सर्जन को कम करने हेतु विशेष मंथन का आयोजन।

टिफैक एवं एनआईटी जमशेदपुर द्वारा कार्बन उत्सर्जन को कम करने हेतु विशेष मंथन का आयोजन।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: राष्ट्रीय प्रौद्धयोगिकी संस्थान जमशेदपुर के परिसर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के प्रौद्योगिकी थिंक टैंक टिफैक (TIFAC) जलवायु परिवर्तन के संबंध में भारत के लिए डीकार्बोनाईजिंग से संबंधित प्रौद्योगिकी की आवश्यकता का मूल्यांकन (TNA) पर विभिन्न उधोग जगत , शैक्षणिक क्षेत्र और अनुसंधान संस्थान से जुड़े प्रबुद्ध लोगों के बीच विचार मंथन का आयोजन किया गया।

मुख्य रूप से, इसमें चार उद्धोग स्टील और सीमेंट से जुड़े उद्धोग के संबंध में विचार मंथन हुआ। अगले दिन एल्यूमिनियम और उत्पादन उद्योग से संबंधित लोगों को विचार मंथन के लिए बुलाया गया है। ये उद्धोग अधिकांश ग्रीनहाउस गैसों के उत्पाद के लिए जिम्मेदार हैं। इस मंथन से भारत के जलवायु परिवर्तन पर प्रभाव को संवारने के लिए प्रौद्योगिकी आवश्यकताओं की पहचान की जानी है एवं उसका यथासंभव उपाय खोजना है”हार्ड-टू-एबेट सेक्टरों को डीकार्बराइज़ करने के लिए प्रौद्योगिकी को आकलन की आवश्यकता है” विषय पर विचार-मंथन बैठक के दौरान निम्नलिखित तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की गई ।
जहां टीआईएफएसी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू, सेल, स्टार्ट-अप और अन्य इस्पात उद्योगों के मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रदीप श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक, टीआईएफएसी, नई दिल्ली और टीआईएफएसी के अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक शामिल हुए। सत्र की अध्यक्षता एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधर ने की, जो भारत को एक स्वच्छ राष्ट्र बनाने के लिए इस्पात क्षेत्रों के डीकार्बोनाइजेशन द्वारा शुद्ध तटस्थता के लिए प्रौद्योगिकी की आवश्यकता को समझने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सुबह शुरू किया गया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

इस कार्यक्रम में आज निम्नलिखित महानुभावों ने मंथन सत्र में भाग लिया प्रौद्धयोगिकी थिंक टैंक में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गौतम गोस्वामी,मुख्य महाप्रबंधक गुआ सेल के बिपिन कुमार गिरि, स्वागतो सुरजो दत्ता, सुमन कुमार,, नितेश रंजन विश्वजीत कुमार, अशोक मजूमदार, शिबोज्योति दत्ता, मनोज कुमार, गोपाल कृष्ण पुजारी, अनिमेष दास, डॉ एस रंगनाथन,संग्राम कदम, डॉ सरबेंदु सान्याल, अंकुल सेनापति, डॉ. टी. भास्कर संजुक्ता चौधरी, डॉ. अरिजीत बी., डॉ. बी.एन. साहू, दिवाकर सिंह, प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव।

जी सी जैन काॅमर्स काॅलेज चाईबासा में युवा महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जी सी जैन काॅमर्स काॅलेज चाईबासा में युवा महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम: नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जी सी जैन काॅमर्स काॅलेज, चाईबासा में आयोजित युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई सांसद गीता कोड़ा।

काॅलेज के पारम्परिक रूप से सांसद का स्वागत किया गया। सांसद ने द्वीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा शाॅल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

पंच प्रण पर आधारित युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित

पंच प्रण पर आधारित युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम: नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, चाईबासा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, कॉमर्स कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को ज्ञानचंद जैन कॉमर्स महाविद्यालय के परिसर में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद गीता कोड़ा, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति गंगाधर पांडा , सिविल सर्जन साहिर पॉल, महिला कॉलेज की प्रधानाध्यापक डॉक्टर प्रीति बाला सिन्हा , कॉमर्स कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉक्टर संजीव कुमार सिंह एवं सभी विशिष्ट अतिथिगण एवं निर्णायक दल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति भी दर्ज की और सभी युवाओं का मनोबल बढ़ाया उन्होंने कहा की युवाओं की सकारात्मक सोच और ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की स्तंभ है। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत शाल ओढ़ाकर कर एवं पौधा दे कर किया गया।

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद गीता कोड़ा ने कहा की युवाओं को कौशल विकास की और ध्यान देते हुए स्वरोजगार की और बढ़े मुख्य अतिथि एव विशिष्ट अतिथियों द्वारा युवाओं का मनोबल बढ़ाया गया और साथ ही आहवान किया गया कि ऐसे कार्यक्रम में हमेशा वह सकारात्मक रूप से भाग लेते रहें।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्री क्षितिज ने बताया कि यह कार्यक्रम केंद्र द्वारा देशभर के जिलों में करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 5 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे युवा कलाकार चित्रकला, कविता लेखन सह वाचन, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण,और सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह शामिल है।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवा जो प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त किए उन्हे प्रमाण पत्र दिया गया और पुरस्कार राशि उनके खाते में जमा की जाएगी। भाषण में प्रथम सानिष कुमार सिन्हा,द्वितीय प्रियंका प्रियदर्शनी, तृतीय यश गुप्ता, सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह में प्रथम आने वाले रीना भारती सवाइयां एवं समूह, द्वितीय राउडी कॉमर्स कॉलेज एवं समूह एव तृतीय गलय पूर्ति एवं समूह, चित्रकला में प्रथम काजल कुमारी दास ,द्वितीय सुदीप्ता डे एवम तृतीय उन्नति कुमारी , कविता में प्रथम सुनीता बोईपाई , द्वितीय पूनम बारी,तृतीय शिवानी कुमारी , मोबाइल फोटोग्राफी में प्रथम अदिति जेनिफर मिंज, द्वितीय समीर आल्डा एवं तृतीय किरण कालुंडिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में पांचों प्रतिस्पर्धा में 15 निर्णायको की काफी सराहनीय भूमिका रही।

कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाया गया जिसमे युवाओं को , स्वास्थ्य विभाग द्वारा covid -19, मलेरिया, टीवी पर जानकारी दी गई। आयुष सेवा संस्थान,यूनानी,होमियोपैथी,योग स्वास्थ्य केंद्र,कौशल विकास केंद्र , संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण, समाज कल्याण विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर महिला उत्तपीडन पर जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में कॉमर्स कॉलेज,टाटा कॉलेज,महिला कॉलेज, जिला स्कूल,रूंगटा स्कूल, स्कॉट स्कूल, डीपीएस स्कूल एवम जिले भर से आए युवा क्लब के सदस्यगण ने भाग लिया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर दास,त्रिशानु राय, जितेंद्र नाथ ओझा, दीकू सवाइयाँ,विश्वनाथ तमसोय,राकेश कुमार सिंह,विकास वर्मा,मुकेश कुमार,मथुरा चंपिया,विक्रमादित्य सुंडी, वासुदेव सिंकु उपस्थिति रहे।

भगवान विरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत एक दिवसीय सम्मेलन समारोह सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

भगवान विरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत एक दिवसीय सम्मेलन समारोह सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

सरायकेला खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्रीमती जोबा मांझी महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार रही उपस्थित

आज दिनांक 23 फरवरी 2023 को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत एक दिवसीय सम्मेलन समारोह सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्रीमती जोबा मांझी महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा झारखंड सरकार वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सरायकेला श्री सोनाराम बोदरा, जिला परिषद अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम एवं महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री छवि रंजन, श्री कृपा नंद झा, श्रीमती अर्चना मेहता, उपायुक्त सरायकेला श्री अरवा राजकमल, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्रीमती विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक सरायकेला श्री आनंद प्रकाश एवं अन्य वरीय पदाधिकारी गण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि एवं अन्य अथितियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात मंत्री जी द्वारा सभी स्टाल का बारी-बारी निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समय समेत अन्य अतिथियों एवं सरायकेला के विभिन्न क्षेत्र एवं पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्र से आए लगभग 8000 से अधिक किशोरियों का स्वगात किया। अपने संबोधन के दौरान उपायुक्त ने कहा कि माननीय मंत्री महोदय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम से सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र समेत राज्य के सभी जिलों में महिलाओं के सशक्तिकरण खासकर किशोरियों को जागरूक करने में लाभदायक है। इस प्रकार के कार्यक्रम से किशोरियों को शिक्षा, रोजगार स्वरोजगार, सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने तेजस्विनी परियोजना पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण हमारे समाज के लिए अति आवश्यक है जिसके अंतर्गत तेजस्विनी परियोजना मुख्य अहम कड़ी का कार्य करती है उन्होंने बताया कि किस प्रकार तेजस्विनी परियोजना से जुड़कर किशोरी एवं युवतियां आर्थिक रूप से आत्म निर्भर एवं स्वावलंबी बन रही हैं जिससे हमारे एक बेहतर परिवार के साथ साथ समाज का निर्माण होता है।

कार्यक्रम मे उपस्थित महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा झारखंड सचिव श्री कृपा नन्द झा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं महिला का सामाजिक सर्वाधिक विकास करते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ही तेजस्विनी परियोजना का उद्देश्य है जिसके माध्यम से समाज के प्रति महिला एवं किशोरियों को सशक्त बनाना है साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है जिससे कि वह अपने सभी महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं ले सके क्योंकि महिलाएं ना केवल परिवार बल्कि समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं तेजस्विनी परियोजना के तहत यह हम सबको संकल्प करना चाहिए कि किस प्रकार बाल विवाह पर रोक लगाया जाए एवं जो बच्चियां विद्यालय नहीं जाती हैं उन्हें अधिक से अधिक संख्या में विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करें समाज में इस प्रकार की जागरूकता हो कि 18 वर्ष की कम किशोरियों के विवाह ना हो साथ ही 21 वर्ष में वह पहली बार माता बने एवं पर दो बच्चों के बीच में कम से कम 3 वर्ष का अंतर अवश्य हो।इसके अलावा उन्होंने डायन कुप्रथा पर भी रोक लगाने की बात कही। इस प्रकार का आयोजन का उन्होंने काफी सराहना किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्रीमती जोबा मांझी ने कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों, तेजस्वी क्लब के सदस्यों से इस परियोजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा राज्य सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री राज्य की किशोरियों, युवतियों एवं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे है ।उन्होंने कहा कि कौशल विकास विभाग को भी इस परियोजना से जोड़ा गया है।ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हों और उनका पलायन रुके।उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार किशोरियों, युवतियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। विश्व बैंक के सहयोग से राज्य के 17 जिलों में इस परियोजना का संचालन किया जा रहा है. राज्य सरकार ने इसे सभी 24 जिलों में संचालित करने की तैयारी की है. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल जमशेदपुर एवं सरायकेला तेजस्विनी क्लब की सदस्यों का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक इस परियोजना से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की।बता दें कि सरायकेला जिले में 688 तेजस्वी क्लब संचालित हो रहे हैं, जबकि जमशेदपुर में कुल क्लब संचालित हो रहे हैं. उन्होंने दोनों जिलों के उपायुक्त से क्लब की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. इससे पूर्व मंत्री ने विभाग द्वारा लगाए एक- एक स्टॉल का निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की।वहीं दोनों जिलों के क्लब से जुड़ी लाभार्थी किशोरियों एवं युवतियों को आर्थिक सहयोग एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तेजस्विनी क्लब से जुड़ी लाभार्थियों ने अपने- अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम में एसपी आनंद प्रकाश सहित जिले के तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उक्त मेगा इवेंट में कलाकारों के द्वारा मानभूम शैली में छऊ की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान मंचाशीन अतिथियों द्वारा कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। वही सराययकेला एवं पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र के जुडी तेजस्वीनी परियोजना के विभिन्न क्लब से जुडी किशोरियों ने अपने अपने अनुभव साझा की एवं अन्य किशोरियों को तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत क्लब से जुड़ कर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम मे आये हुए विभिन्न क्षेत्र से किशोरियों एवं युवातिओ ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार तेजस्वीनी परियोजना से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी मे बदलाव आया है पूर्व मे वह एक आम गृहणी की तरह अपना जीवन यापन कर रही थी अब वह तजस्वीनी परियोजना से जुड़कर प्रशिक्षण पा कर आपने कौशल को बेहतर बनाकर ना केवल आत्मनिर्भर बनी है अपितु आर्थिक रूप से भी वह अपने परिवार की सहायता कर रही है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started