समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग

समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जनता दरबार में योजना सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन, अन्य आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सरायकेला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जन शिकायतों के निवारण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों लोग उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला से क्रमवार मिल अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। जनता मिलन में कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया वही अन्य शिकायतों से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन को उपायुक्त नें सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तानतरित कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, चरित्र प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, तामोलिया- परडीह चौक समीप जर्जर पुल का पुनः निर्माण कराने, गम्हरिया टेंटोपोशी पंचायत में राशन डीलर द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतने, चांडिल भाडूडीह में राशन डीलर द्वारा दो माह का हस्ताक्षर करा एक माह का राशन वितरण करने, श्रीनाथ विश्व विद्यालय में बीएड के छात्र- छात्राओं को 2020-21 की कल्याण छात्रवृति के लंबित भुगतान कराने,चांडिल अंतर्गत झबरी एवं आदित्यपुर अंतर्गत वार्ड संख्या 04 में आँगनवाड़ी सेविका चयन में अनियमितता बरतने समेत अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

इस दौरान माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई के द्वारा आकर्षिनी मंदिर में लगे हाईमास्क लाइट की मरमती एवं खरसावां के कैंसर मरीज को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने हेतू उपायुक्त को अवगत कराया जिसपर उपायुक्त नें जाँचोरान्त यथाशीघ्र हैमास्क लाइट की मरमत्ती कराने तथा सिविल सर्जन को नियमानुसार कैंसर मरीज को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान के निर्देश दिए।

समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग।

समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग।

सरायकेला-खरसावां

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी दिए आवश्यक दिशा निदेश

सरायकेला- समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जन शिकायतों के निवारण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता मिलन में कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया वही अन्य शिकायतों से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन को उपायुक्त नें सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तानतरित कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने का निदेश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, नीमडीह एवं इचागढ़ अंचल कार्यालय सम्बन्धित मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, डीलर द्वारा तीन माह से राशन ना देने तथा मनमानी कर राशन कार्ड से नाम हटाने, KGBV इचागढ़ में नामांकन में अनियमिता बरतने, KGBV नीमडीह में नामांकन समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

NIC सभागार में आयोजित जनता मिलन में उपायुक्त के साथ सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।

समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग।

समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग।

सरायकेला-खरसावां

जनता मिलन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से क्रमवार मिले उपायुक्त, प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी दिए आवश्यक दिशा निदेश।

सरायकेला- समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को लेकर आए लोगो से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता मिलन में कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया वही अन्य शिकायतों से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन को उपायुक्त नें सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तानतरित कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने का निदेश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, गम्हरिया प्रखंड के टेंटोपोसी (शिव शक्ति महिला समिति) द्वारा अगस्त माह का राशन वितरण ना करने, आदित्यपुर के मा राधिका महिला समिति पी डी एस दुकान द्वारा मनमानी करने, कुकड़ू अंचल कार्यालय(ऑनलाइन रशीद काटने तथा पंजी दो में नाम जोड़ने) KGBV कुकड़ू में छात्राओं के चयन में अनियमितता बरतने, समग्र शिक्षा अभियान में अनियमितता बरतने, श्रीनाथ विश्व विद्यालय में वंचित छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान कराने, इचागढ़ प्रखंड के गोरांगकोचा पंचायत में राशन डीलर द्वारा जुलाई से सितंबर माह का राशन वितरण न करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

आयोजित जनता दरबार में नगर पंचायत क्षेत्र सरायकेला से चंद्रशेखर दत्त के द्वारा आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को जानकारी दी गई कि उनकी पत्नी अनीता देवी की किडनी खराब होने की स्थिति में चिकित्सकों के निदेशानुसार किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है, उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्रदान की जाए ताकि वह अपनी पत्नी के इलाज कर सके। जिस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन सरायकेला खरसावां को आवेदन हस्तांतरित करते हुए यथाशीघ्र मामले पर संज्ञान लेकर नियमानुसार लाभुक को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना एवं योजनाओं के लाभ प्रदान कर जिला मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए।

NIC सभागार में आयोजित जनता मिलन में उपायुक्त के साथ सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग।

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग।

सरायकेला-खरसावां

जनता मिलन मे प्राप्त आवेदनों में जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित मामलो का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन, अन्य मामलो पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के उपायुक्त ने दिए निर्देश।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं को लेकर आए दर्जनों लोगों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

जनता दरबार में प्राप्त आवेदन में मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, जाहेर स्थान घेराबंदी, सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सहिया चयन, मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा खरसावां के छात्र गुरदीप महतो का आँख का इलाज समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

इस दौरान उपायुक्त नें जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। वही अन्य समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का गुणवतापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों को निदेशित किया। उपायुक्त नें उक्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय को सूचित करने के निदेश दिए।जनता दरबार में उपायुक्त के साथ सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग।

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग।

सरायकेला-खरसावां

जनता मिलन मे प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के उपायुक्त ने दिए निर्देश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

5 सितंबर मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने जिले के दूर-दराज से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं को लेकर आए दर्जनों लोगों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, शिक्षा विभाग, विधुत आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने, पेंशन योजना से जोड़ने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, JARDCL द्वारा बंद किए गए एम्बुलेंस सेवा को पुनः प्रारम्भ करने, राजनगर अंचल कार्यालय, पंजी दो में नाम चढ़ाने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान उपायुक्त नें जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। वही अन्य समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का गुणवतापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों को निदेशित किया। उपायुक्त नें उक्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय को सूचित करने के निदेश दिए।

जनता दरबार में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील सिंह एवं सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग

सरायकेला-खरसावां

जनता मिलन मे प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के उपायुक्त ने दिए निर्देश।

(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आज शुक्रवारीय साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने जिले के दूर-दराज से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं को लेकर आए दर्जनों लोगों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, आपसी बटवारा, कुचाई प्रखंड क्षेत्र मे 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित कार्यों मे अनीमियतता पाए जाने, मां आकर्षिणी मंदिर खरसावां परिसर मे स्थित शराब दुकान को दूसरे स्थान पर स्थनानतरित करने, दिव्यांग महिला डीलर फूलमणी मांझी पीडीएस दुकान वापस दिलाने, झिमरी पंचायत मे बैंक शाखा प्रारम्भ करने हेतु कमरा उपलब्ध कराने, आदित्यपुर नगर निकाय क्षेत्र मे पेयजल समस्याओ को सुदृढ़ करने , विभिन्न वार्ड मे अतिक्रमित सड़को को मुक्त एवं क्षेत्र मे साफ सफाई कराने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान उपायुक्त नें विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का गुणवतापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों को निदेशित किया। उपायुक्त नें उक्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय को सूचित करने के निदेश दिए।

इस दौरान उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील सिंह एवं सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।

राजनगर और गम्हरिया में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर नये उत्पाद निरीक्षक ने कसा नकेल।

राजनगर और गम्हरिया में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर नये उत्पाद निरीक्षक ने कसा नकेल।

सरायकेला-खरसावां

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उप विकास आयुक्त

केतकी महतो को मिलेगा पेंशन, राशन एवं आवास योजना का लाभ

आज साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं को लेकर आए लोगों से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उपायुक्त नें साप्ताहिक जनता दरबार में आए लोगों को आस्वस्थ किया कि संज्ञान में आए सभी मामलों का जांचोपरान्त निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा।

आज सप्ताहिक जनता दरबार मे मुख्य रूप से खरसावां प्रखंड क्षेत्र मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने, इचागढ़ अंचल अंतर्गत लगान निर्धारण करने, अवैध तरिके से मकान बिक्री पर करवाई करने, पेंशन, राशन एवं आवास योजना का लाभ प्रदान करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान आदिवासी समन्वय युवा समिति के सदस्यगण मिल उपायुक्त को खरसावां प्रखंड अंतर्गत बिटापुर विद्यालय मे संचालित पुस्तकालय के लिए अलग भवन उपलब्ध कराने तथा रायजामा, रीडिंग पंचायत मे पुस्तकालय प्रारम्भ करने सम्बन्धित आवेदन दिए। इस दौरान समिति सदस्यों नें उपायुक्त को अंग वस्त्र एवं पत्ते से बने टोपी प्रदान कर धन्यवाद दिया।

जनता दरबार में आज गम्हरिया दुगनी क्षेत्र से आई केतकी देवी ने बताया कि उनका घर जमीन सब छीन लिया गया है, उनके पास रहने के लिए घर नहीं है, वह जैसे तैसे मांग कर खा लेती है वह पथरिया डूंगरी विद्यालय मे रहने को वेवस है। जिसपर उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारी को ऑन द स्पॉट पेंशन स्वीकृत करने तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमानुसार केतकी देवी को राशन कार्ड तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।

समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक सोमवारीय जनता दरबार का हुआ आयोजन।

समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक सोमवारीय जनता दरबार का हुआ आयोजन।

सरायकेला

जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग, प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उपायुक्त ने दिए निर्देश।

समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने जिला के दूर-दराज से आए आम लोगों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से, भूमि विवाद, जमीन मापी, के सी सी ऋण माफ़ी, पेंशन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित मामले, स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित मामले समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। उक्त मामले से संबंधित प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए उक्त मामले का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर सूचित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनकल्याणकारी योजना से संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

जनता दरबार में उपायुक्त के साथ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।

सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे दर्जनों लोगो से मिले उपायुक्त

सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे दर्जनों लोगो से मिले उपायुक्त

सरायकेला

जनता दरबार में आए आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर कार्यालय मे सूचित करने के दिए गए निदेश।

जिला के साथ साथ सभी अनुमंडल एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालयों समेत विभिन्न कार्यालयों मे जनता दरबार आयोजित कर लोगो की शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करें पदाधिकारीगण

जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा आज समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार मे जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से दर्जनों लोग समाजिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर आए लोगो से उपायुक्त क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जिनमे मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, नाली निर्माण, शिक्षा विभागीय सम्बन्धित मामले, राशनa कार्ड मे नाम जोड़ने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। उक्त मामलो के निष्पादन हेतू उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित करते हुए नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर कार्यालय को सूचित करने के निदेश दिए। इस क्रम मे उपायुक्त ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांचोपरांत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस क्रम मे उपायुक्त ने कहा कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय समेत विभिन्न कार्यालयों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों को सुने तथा प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कर निष्पादन करें, ताकि लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

इस क्रम में उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियो से अपील करते हुए कहा कि जनता दरबार मे अपनी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से पदाधिकारियों के समक्ष रखें ताकि कार्यालयवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर लंबित आवेदन का नियमानुसार ससमय निष्पादन सुनिश्चित की जा सके।

समाहरणालय परिसर में सप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन।

समाहरणालय परिसर में सप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन।

सरायकेला

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त, योजना सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन।

जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के द्वारा आज समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों ने जनता दरबार के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त नें क्रमवार लोगो की समस्याओं से अवगत हो सभी आवेदन सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हसतांत्रित करते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।

आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सहिया चयन, मत्स्य विभाग, जाती प्रमाण पत्र निर्गत, कल्याण विभाग सम्बन्धित, ओरिया पंचायत भवन निर्माण करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन मे विभिन्न विभाग अंतर्गत योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वही अन्य आवेदन के निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभाग को हस्तांत्रित किया गया।

सप्ताहिक जनता दरबार में आए लोगो से मिले उपायुक्त, की मामलो का निष्पादन

सप्ताहिक जनता दरबार में आए लोगो से मिले उपायुक्त, की मामलो का निष्पादन

सरायकेला

सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा आज समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र (शहरी तथा ग्रामीण) से आए लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

इस दौरान उपायुक्त नें क्रमवार लोगो की समस्याओं से अवगत हो सभी आवेदन सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तात्रित करते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा.

आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी बटवारा, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, जाती प्रमाण पत्र निर्गत सम्बन्धित मामले, खाद्य सुरक्षा विभाग, सरायकेला टाटा सड़क पर अवैध पार्किंग पर करवाई करने तथा अमृत योजना के तहत तालाब जीर्णोद्धार तथा जे एस एल पी एस विभाग समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुऐ

सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने समस्याओं का निवारण ऑन द स्पॉट किया

सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने समस्याओं का निवारण ऑन द स्पॉट किया

सरायकेला

सरायकेला खरसावां जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त डीसी अरवा राजकमल के द्वारा मंगलवार को समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र शहरी तथा ग्रामीण से आए लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त नें क्रमवार लोगो की समस्याओं से अवगत हुए और आवेदन सम्बन्धित विभागीय को हस्तात्रित करते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा.मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री रूप से भूमि विवाद, पेंशन, खरसावां में रथयात्रा आयोजन, शिक्षा विभाग, विधुत विभाग समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए

Design a site like this with WordPress.com
Get started