जनता दरबार में उठीं सड़क अतिक्रमण, अवैध शराब और स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायतें।
सरायकेला
समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा।
जनता दरबार में मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड के लाल बिल्डिंग के समीप सड़क अतिक्रमण कर आवागमन बाधित किए जाने, चांडिल स्थित बामणी नदी मुक्ति धाम की जर्जर स्थिति एवं संपर्क पथ की मरम्मत, धान अधिप्राप्ति, राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन, ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री तथा बालू उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
इसके अलावा राजनगर प्रखंड में जच्चा-बच्चा मृत्यु मामले में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों, एएनएम एवं संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं आदित्यपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मांझी टोला में सेविका चयन में अनियमितता को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई। स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति एवं जन वितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी लोगों ने आवेदन सौंपे।
उपायुक्त ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया। शेष मामलों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कुचाई के रोलाहातु पंचायत में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी विकास संबंधी समस्याएं।
कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, शेष मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन
सरायकेला/कुचाई
कुचाई प्रखंड अंतर्गत रोलाहातु पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, कोमाय परिसर में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं माननीय विधायक, खरसावां विधानसभा क्षेत्र दशरथ गागराई की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ० सरयू प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई साधु चरण देवगम , अंचल अधिकारी कुचाई सुषमा सोरेन समेत विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुचाई द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए जनता दरबार के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।
जनता दरबार में विभिन्न गांवों एवं टोला से आए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के विकास से संबंधित अनेक समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। हनुख हेंब्रम द्वारा झूगरू से लोटाबुरु गांव तक पीसीसी सड़क निर्माण, सनिका मुंडा द्वारा खूंटी जिला के चलन टिकुरा से जोम्बरो तक सड़क निर्माण एवं पुलिया निर्माण, चरण मुंडा द्वारा जलमीनार/चापानल मरम्मती, हर घर नल-जल योजना से वंचित घरों को जोड़ने, बीएसएनएल टावर यथाशीघ्र चालू कराने एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मरम्मती सहित वैकल्पिक संचालन की मांग रखी गई।
इसी क्रम में जोसेफ पूर्ति द्वारा विभिन्न टोलों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण/मरम्मती, मनीराम मुंडा द्वारा विद्यालय भवन मरम्मती एवं नालों पर पुल निर्माण, भोंज सिंह सांगा द्वारा विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण एवं बंद मोबाइल टावरों को चालू कराने, तथा चलन टिकुरा से जोम्बरो तक सड़क निर्माण एवं पेयजल समस्या के समाधान की मांग की गई।
तारंबा ग्राम की सुशीला मुंडा एवं मैरी युक्ते सांगा पूर्ति द्वारा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क एवं एएनसी सेवाओं की सुगमता सुनिश्चित करने की मांग की गई। वहीं जीवन कांडीर द्वारा गांव से प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली जर्जर सड़कों की मरम्मती/निर्माण की आवश्यकता बताई गई।
प्राप्त शिकायतों में से कई मामलों का मौके पर ही पदाधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी एवं महिलाओं की उपस्थिति जागरूक समाज का परिचायक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सका है जिसके लिए वे क्षमाप्रार्थी हैं। जनता दरबार में प्राप्त सड़क, पुलिया, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति सहित विभिन्न समस्याओं का जिला एवं राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। क्षेत्र में स्थापित 9 मोबाइल टावरों को चालू करने की प्रक्रिया जारी है जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। साथ ही कई योजनाएं प्रक्रियाधीन हैं, जिन पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कर विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं की जानकारी स्थानीय पदाधिकारियों को दें ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
वहीं माननीय विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं एवं चिन्हित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। राज्य स्तर से संबंधित मामलों के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज भी कई गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है तथा जागरूकता की कमी के कारण लोग योजनाओं से वंचित हैं। इसके समाधान हेतु जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को समन्वित रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सुदूरवर्ती क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पहुंचकर जनता दरबार आयोजित करने एवं समस्याओं के समाधान हेतु पहल करने पर उपायुक्त, माननीय विधायक एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व आवास, मनरेगा, जेएसएलपीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, कृषि, श्रम, सांख्यिकी एवं आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों के बीच मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित
सरायकेला-खरसावां
समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा प्रस्तुत जनसमस्याओं से संबंधित आवेदनों की उपायुक्त द्वारा क्रमवार सुनवाई की गई।
जनता दरबार में प्रस्तुत प्रमुख प्रकरणों में मुड़कुम ग्राम पंचायत अंतर्गत निर्माणाधीन जलमीनार योजना में अनियमितता, कार्य की धीमी प्रगति एवं छूटे हुए ग्रामों को योजना से जोड़ने, जलसहिया का विगत दो वर्षों से लंबित बकाया मानदेय भुगतान, तथा गम्हरिया अंचल अंतर्गत इटागढ़ मौजा में आदित्यपुर RIT से पैदल मोड़ तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य में सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टिगत सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने, सड़क किनारे स्थित सरकारी भूमि का उपयोग करने एवं ग्रामीणों की भूमि के अधिग्रहण से परहेज करने से संबंधित मामले शामिल रहे। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला वार्ड संख्या–06 (खड़दासाई) में स्थित जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र भवन के स्थान पर नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण तथा नवीन भवन के निर्माण पूर्ण होने तक आंगनबाड़ी केंद्र का तत्काल प्रभाव से किसी अन्य उपयुक्त भवन में संचालन सुनिश्चित कराने से संबंधित आवेदन भी जनता दरबार में प्रस्तुत किया गया।
उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय, अंचल एवं नगर निकाय स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी प्रकरणों की नियमों के अनुरूप त्वरित जांच कर समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण आवश्यक है, वहाँ शीघ्र निरीक्षण कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि बाल विकास, पेयजल, सड़क सुरक्षा एवं जनसुविधा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा संबंधित पदाधिकारी प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।
सरायकेला-खरसावां
प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश…
समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों, अंचलों एवं नगर क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा प्रस्तुत जन-अभ्यावेदनों को सुनते हुए उपायुक्त ने प्रत्येक मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आवेदकों ने अपने–अपने क्षेत्रों में उत्पन्न विविध जनसमस्याओं, आधारभूत सुविधाओं की कमी तथा कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहने की स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया।
जनता दरबार में प्रस्तुत प्रमुख प्रकरणों में जनगढना मे अनियमिता बरतने पर आपत्ति करने के सबंध मे,नीमडीह प्रखंड से आये गुलाम मुस्तफ़ा ने अपने ही जमींन पर बने विद्यालय मे रोजगार के सम्बन मे, खरसावां प्रखंड मे अंचल द्वारा प्रशासन के सहयोग से सीमांकन करने के सम्बन्ध मे मामले भी सामने आए। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधानों के सम्मान राशि का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान, सरायकेला नगर क्षेत्र के हाट बाजार में शुक्रवार को लगने वाले भीषण जाम की समस्या, तथा हाउसिंग बोर्ड, आदित्यपुर की ली गई भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं। साथ ही भूमि संबंधित विभिन्न मामलों समेत विभिन्न विभाग से सम्बन्धित आवेदन भी प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने विभागीय एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में स्थलीय सत्यापन आवश्यक है, वहाँ संबंधित अधिकारी त्वरित निरीक्षण कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराएँ, ताकि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुविधा एवं जनकल्याण से संबंधित योजनाओं के लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराना प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेह जिम्मेदारी है।
उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।
सरायकेला-खरसावां
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश।
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से आए नागरिकों द्वारा प्रस्तुत जन-अभ्यावेदनों को सुनते हुए उपायुक्त ने प्रत्येक मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपस्थित आमजनों ने अपने क्षेत्र में उत्पन्न विविध जनसमस्याओं, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने की स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया।
जनता दरबार में आज प्राप्त आवेदनों में बुरुडीह बाईपास सड़क निर्माण कार्य से संबंधित मुआवजा भुगतान में अनियमितता, झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना (JMMSY) का लाभ प्राप्त न होने, तथा अबुआ आवास योजना की सूची में चयनित होने के पश्चात भी लाभ प्राप्त न होने जैसी समस्याएँ प्रमुख रूप से सम्मिलित रहीं। इसके अतिरिक्त दिव्यांग लाभुक हेतु इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने, चापाकल निर्माण, तथा ग्राम/पंचायत गोपीडीह में मोबाइल टॉवर स्थापना किए जाने से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए गए।
इसी क्रम में सरायकेला अंचल अंतर्गत शासन गाँव से मासिक बाँध अखाड़ा शाल मुख्य पथ तक स्थित लगभग एक किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण, मिलन चौक से जुड़ने वाली विभिन्न सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु स्पीड ब्रेकर निर्माण, तथा मुरूप पंचायत के नरायणडीह ग्राम स्थित विद्यालय के दो जर्जर कक्षा-कक्षों के मरम्मतीकरण अथवा नवनिर्माण संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। साथ ही राशन कार्ड निर्गमन तथा विधवा पेंशन स्वीकृति के संबंध में भी अभ्यावेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
उपायुक्त ने जनता दरबार में उपस्थित सभी विभागीय एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आज प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रकरणों में स्थलीय सत्यापन आवश्यक है, वहाँ संबंधित अधिकारी त्वरित निरीक्षण कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराएँ, ताकि जनसमस्याओं का समाधान बिना किसी अनावश्यक विलंब के सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुविधा और जनकल्याण से संबंधित सभी योजनाओं के लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों की जवाबदेह जिम्मेदारी है।
सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त
सरायकेला-खरसावां
कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट हुआ निष्पादन, अन्य मामलों के जांचोपरांत यथोचित करवाई करने के दिए निर्देश
समाहरणालय मे आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओ के निराकरण हेतू आए लोगो से उपायुक्त श्री रवी शंकर शुक्ला मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से क्रमवार मिलकर उपायुक्त नें उनकी समस्याओ पर संज्ञान ले कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया वही अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतू सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हसतांत्रित कर सम्बन्धित विभीगीय पदाधिकारी को यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जिला मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए। आज आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे मुख्य रुप से भूमि संबंधित मामले, सुरक्षा के दृष्टिकोण से HATIL बिल्डिंग आदित्यपुर के पास स्ट्रीट लाइट स्थापित करने, भूमिहीन दिव्यांग लाभुक को अबुआ आवास योजना के लाभ हेतु भूमि उपलब्ध कराने, मदरसा भवन निर्माण हेतु दान में मिले भूमि के रजिस्ट्री कराने, अनुकंपा आधारित मामले, आय प्रमाण पत्र में सुधार (नीमडीह अंचल), सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर पंचायत में विद्युत सेवाएं बहाल करने, जबरन भूमि कब्जा कर बेदखल करने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।
सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई करने के दिए निर्देश
समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रुप से भूमि विवाद, सिंहभूम कॉलेज चांडील द्वारा रैयती भूमि पर अवैध निर्माण कराने, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राशन वितरण मे अनियमितता समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।
सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि।
सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला आश्वासन
आदित्यपुर निवासी अंजलि रानी डेय को आयुष्मान कार्ड योजना का ऑन द स्पॉट मिला अनुमोदन
हाथी के हमले से मृत व्यक्ति के आश्रित को यथाशीघ्र योजनाओं के लाभ प्रदान करने के दिए गए निर्देश
जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।
जनता दरबार में भूमि विवाद, गम्हरिया प्रखंड के शोभापुर पंचायत नें राशन वितरण में अनियमितता बरतने, गॉलब्लैडर के ऑपरेशन हेतु आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ प्रदान करने, राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में हाथी के हमले से मृत के आश्रित को लंबित मुआवजा राशि भुगतान करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।
आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आदित्यपुर निवासी अनीता रानी डेय के गोलब्लैडर के ऑपरेशन हेतु आयुष्मान कार्ड योजना के लाभ प्रदान करने संबंधित प्राप्त आवेदन पर उपायुक्त के निदेशक अनुसार सभी त्रुटियां दूर करते हुए ऑन द एक्सपोर्ट आयुष्मान कार्ड का अनुमोदन किया गया, साथ ही राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत में हाथी के हमले से मृतक के आश्रित को लंबित भुगतान राशि यथाशीघ्र भुगतान करने हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया वही गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत शोभापुर पंचायत में मा दुर्गा स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन वितरण में अनियमितता पर जाँचपरान्त आवश्यक करवाई करने के निदेश दिए।
सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
प्राप्त शिकायतों पर फरियादियों को जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला आश्वासन।
खाद्य आपूर्ति सम्बन्धित मामलो पर जाँचपरान्त आवश्यक करवाई करने के दिए निदेश।
जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।
जनता दरबार में भूमि विवाद,आंगनवाडी सेविका चयन, राशन डीलर द्वारा खाद्य वितरण में अनियमितता बरतने, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका चयन हेतु कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को जाँचपरान्त आवश्यक करवाई सुनिश्चित करने के निदेश दिए।
सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला अस्वासन
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।
जनता दरबार में भूमि विवाद, ईचागढ़ पंचायत अंतर्गत CSC संचालक द्वारा मनामानी करने पर अविलम्ब हटाने, राम बाबा आश्रम जाने वाला रास्ता कि मरमती कराने, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन में बैंक शाखा संचालन हेतू अनुमति देने, खाद्य आपूर्ति विभाग समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।
उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जनता मिलन में प्राप्त समस्याओं शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को किया गया निर्देशित
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू पहुँचे लोगो से बारी-बारी मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा उक्त समस्याओं के नियमानुसार निष्पादन को लेकर सम्बन्धित विभिगीय पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
वहीं जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, बच्चे के इलाज हेतू आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रदान करने, टेन्टीडीह में पी सी सी सड़क निर्माण, खरसावां अंचल अंतर्गत ग्राम पुजारी तथा डाकूआ को चाईबासा जिला के तर्ज पर सम्मान राशि प्रदान करने, हथियाडीह में ज़ियादा द्वारा अधिग्रहित जमीन विवाद में ग्रामीणों कई मांग पूरा करने, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नरायणपुर में जलापूर्ति योजना का कनेक्शन, कुचाई प्रखंड अंतर्गत गोमियाडीह पंचायत में आधार कार्ड बनाने हेतू विशेष कैंप लगाने, राजनगर प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य सहिया चयन में अनियमितता बरतने, मनरेगा अंतर्गत संविदा पर लेखा सहायक चयन में अनियमितता बरतने समेत अन्य समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।
वहीं आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में पारंपरिक ग्राम सभा हथियाडीह के मांझी बाबा सह ग्राम अध्यक्ष रीश्री राज हंसदा और ग्रामीण उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की ग्राम हथियाडीह में जियडा द्वारा गांव का फुटबॉल मैदान और रास्ता का अधिग्रहण किया गया है। जिस कारण से ग्रामीणों को समस्या हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से मांग किया गया कि ग्रामीण के लिए नया फुटबॉल मैदान एवं वहां तक की आवागमन के लिए रास्ता एवं CSR मद से गांव की विकास किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में सुरेश मुर्मू, गणेश मांझी, गुरुचरण मांझी, रश्मि मुर्मू, सकरी मांझी तथा पानू मुर्मू एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
सप्ताहिक जनता मिलन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग, समस्याओं का नियमानुसार समाधान का मिला आश्वासन
सरायकेला-खरसावां
समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों लोग पहुँचे, जनता मिलन में आए लोगो से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निराकरण को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निदेश दिए। इस दौरान जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन-द -स्पॉट निष्पदान किया गया। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नें दूरभाष के माध्यम से पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण अपने स्तर से सुनिश्चित करे ताकि लोगो को विभिन्न कार्यालयों का चक्कऱ ना लगाना पड़े। उपायुक्त नें कहा विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर जाँचोपरान्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय एवं लाभुक को सूचना दे।
जनता मिलन कार्यकर्म में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, राशन कार्ड, समाज कल्याण विभाग, चांडिल बाईपास सड़क की मरम्मती तथा चांडिल बजार में दुर्गा पूजा के दौरान बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक रस्ता की व्यवस्था करने , गाँव नुवागांव में राशन वितरण में अनियमितता बरतने समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।