सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों से मिले उपायुक्त

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों से मिले उपायुक्त

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

Saraikela: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री अरवा राजकमल ने 16 मई मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में सप्ताकिक जनता दरबार का आयोजन किया। आज आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों फरियादियों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हो उसके निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता दरबार में मुख्य रूप से आज भूमि विवाद, सीमांकन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्यालय सम्बन्धित मामले, कोरोना संक्रमण से मृतक आश्रित को सहायता योजना का लाभ प्रदान करने समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त ने समस्या सुन उसके यथाशीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।

साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु क्षेत्रीय पदाधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से वार्ता किया। इस क्रम में उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को कार्यालय में उपस्थित रह विभिन्न मामलों के निराकरण हेतु आ रहे फरियादियों से मिल उनके समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि अनावश्यक लोगों को विभिन्न कार्यालयों या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण को लेकर आए दर्जनों फरियादी

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण को लेकर आए दर्जनों फरियादी

सरायकेला

क्रमवार फरियादोयों से मिल उनकी समस्याओ के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त नें सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निदेश

पेयजल सम्बन्धित प्राप्त सूचनाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करे पदाधिकारी- उपायुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: दिनांक 25 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण पहुंचे दर्जनों फरियादियों से क्रमवार जिला दंडाधिकारी सा उपायुक्त श्री अरवा राजकमल मिले। क्रमवार फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उक्त समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित किया। बताते चलें कि जन कल्याणकारी योजना संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। साप्ताहिक जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, पेयजल संबंधित मामले, वन विभाग, अंचल कार्यालय चांडिल, नगर निगम आदित्यपुर, स्वास्थ्य विभाग संबंधित मामले, आंगनवाड़ी सेविका चयन, शिक्षा विभाग समेत की मामले आए। जिनमें गम्हरिया प्रखंड से कैंसर बीमारी से ग्रसित एक परिवार मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत दूसरी किस्त के लाभ के सम्बन्धित में उपायुक्त को आवेदन दिया जिस पर उपायुक्त नें सिविल सृजन डॉ विजय कुमार को पीड़ित परिवार को नियमानुसार योजना के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

वहीं उक्त जनता दरबार में एक अविवाहित बुजुर्ग महिला चांडिल अंचल क्षेत्र में आवास निर्माण हेतु भूमि मापी करने के सम्बन्धित में उपायुक्त को आवेदन दिया जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को यथाशीघ्र लाभुकों भूमि मापी करा लाभुक को कागजात शौपने के निदेश दिए।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्ड क्षेत्र के वार्ड पार्षद नें मुख्यमंत्री नें नाम मेमोरेंडम शौपा

आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्ड क्षेत्र के वार्ड पार्षद उपायुक्त से मिल आगामी 28 अप्रैल को कार्यकाल सम्पन होने पर आगामी चुनाव से पूर्व कार्यकाल निरंतर रखने हेतु माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक मेमोरेंडम शौपा। इस दौरान विभिन्न वार्ड क्षेत्र में बढ़ते गर्मी के कारण कई क्षेत्र नें पानी का स्तर निचे जाने से बोरिंग फेल होने तथा पेयजल कई समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर उपायुक्त नें कहा की जिले में पेयजल सम्बन्धित मामलो पर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रही है जल्द ही सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों को उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन करने तथा स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया जायेगा।

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

सरायकेला

क्रमवार फरियादोयों से मिल उनकी समस्याओ के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निदेश

पेयजल सम्बन्धित प्राप्त सूचनाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करे पदाधिकारी- उपायुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट ) को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया। उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर आए दर्जनों महिला/पुरुष फरियादियों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस क्रम मे सरकार के जनकल्याणकारियों योजनाओं जैसे राशन पेंशन इत्यादि से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तात्रित कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया।

सरायकेला: सोमवार 18 अप्रैल को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया। उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर आए दर्जनों महिला/पुरुष फरियादियों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस क्रम मे सरकार के जनकल्याणकारियों योजनाओं जैसे राशन पेंशन इत्यादि से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तात्रित कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया।

आज आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सम्बन्धित मामले, जलमिनार रिपेयरिंग, स्वास्थ्य विभाग सम्बन्धित मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना, समेत कई मामले आए।

इस दौरान पेयजल सम्बन्धित मामलो को लेकर कहा क़ी बदलते मौषम एवं बढ़ती धुप/गर्मी को देखते हुए उपायुक्त नें सम्बन्धित पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा क़ी विभिन्न क्षेत्र में पेयजल से सम्बंधित प्राप्त सूचना पर त्वरित निष्पदान सुनिश्चित करे। वही विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना/शिकायत पर नियमसंगत कार्यवाही सुनिश्चित करे ताकि लोगो को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े।

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

क्रमवार फरियादोयों से मिल उनकी समस्याओ के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निदेश

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: दिनांक 11 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया।

उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर आए दर्जनों महिला/पुरुष फरियादियों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

इस क्रम मे सरकार के जनकल्याणकारियों योजनाओं जैसे राशन पेंशन इत्यादि से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हसतांत्रित कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया।

आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, पेयजल सम्बन्धित मामले, स्वास्थ्य विभाग सम्बन्धित मामले, विद्यालय सम्बन्धित मामले, छात्रवृत्ति योजना संबंधित मामले, राशन, पेंशन समेत कई मामले आए।

समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो ने आवेदन के माध्यम से अपनी अपनी समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत

समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो ने आवेदन के माध्यम से अपनी अपनी समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत

सरायकेला खरसावां

( सरायकेला से भरत सिंह की रिपोर्ट )

उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दिए गए निदेश

सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त अरवा राजकमल ने सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 60 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए। क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो,उपायुक्त ने उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिए।

आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, सरकारी नाला एवं भूमि अधिग्रहण,अनुकम्पा आधारित सम्बन्धित मामले, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में ग्रीन कार्ड धारको को राशन ना मिलने, आदित्यपुर वार्ड संख्या 17 में सड़क अधिग्रहण करने, पेयजल एवं, बिजली जैसी मुलभुत सुविधाएं सुदृढ़ करने समेत अन्य मामले आए। इस दौरान कल्याणकारी योजना सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया,वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बताते चलें कि आदित्यपुर वार्ड संख्या 17 के वार्ड पार्षद ने वार्ड क्षेत्र कुछ लोगो के द्वारा सड़क, पानी, बिजली एवं गैस पाइपलाइन कनेक्शन इत्यादि मुलभुत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में किए जा रहे कार्य में रोक लगाने से अवगत कराया जिसपर उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी को उक्त मामले की जांच करने के निर्देश दिए।वही गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र में सरकारी भूमि एवं नाली अधिग्रहण संबंधित मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी को जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समहरणालय कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया सप्ताहिक जनता दरबार,,,जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादी

समहरणालय कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया सप्ताहिक जनता दरबार,,,जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादी

सरायकेला

समहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादी, आवेदन के माध्यम से अपनी अपनी समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए।

क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, मुटेशन सम्बन्धित मामले, पेयजल सम्बन्धित मामले, भूमि अधिग्रहण समेत अन्य मामले आए। जिनमे कल्याणकारी योजना सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
Get started