सालडीह बस्ती में जन्माष्टमी पूजा पंडाल को लेकर भूमि पूजन हुआ संपन्न। 10 दिनों तक होगा मेले का आयोजन।

सालडीह बस्ती में जन्माष्टमी पूजा पंडाल को लेकर भूमि पूजन हुआ संपन्न। 10 दिनों तक होगा मेले का आयोजन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती स्थित सार्वजनिक जन्माष्टमी पूजा कमेटी अग्रदूत संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा. रविवार को भव्य पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन संपन्न हुआ

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सपन कुमार दास, प्रेस प्रभारी अजय महतो, पिंटू कुमार, पंचमी कुम्भकार उर्फ काली, सचिव संजय गोराई, पुतकर कराई, कौशल लाबेन, अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष पवन महतो, अमन सिंह, बाबू चंद प्रजापति, बीजू महतो, सुनीता लियंगी, शुभम दास, संरक्षक सुभाष गोराई, दैतारी मुखी, नील पद्मा विश्वास आदि शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक इस वर्ष छह सितंबर से 16 सितंबर तक मेला का आयोजन होगा. जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले, स्टॉल एवं अन्य आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे. प्रतिदिन भजन संध्या विभिन्न कलाकारों द्वारा आयोजित होगा. इस वर्ष पंडाल को बाहुबली फ़िल्म के सेट की आकृति का रूप दिया जाएगा. जो मुख्य आकर्षण रहेगा .जानकारी देते हुए अध्यक्ष सपन दास ने बताया कि पंडाल आकर्षण का केंद्र बनेगा. विधिवत भूमिपूजन किया गया है।

तेजस्वनी महिला संगठन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव…

तेजस्वनी महिला संगठन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव…

सरायकेला/आदित्यपुर

सावन महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व : नीतू शर्मा

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 स्थित जे एस टावर में तेजस्वनी महिला संगठन सभागार में शनिवार को नीतू शर्मा के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. सभी महिलाएं हरी हरी साड़ी और हरी चूड़ियां पहन कर कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई।

इसके बाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया. साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर महिलाओं के बीच म्यूजिकल डांस एवं डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि वार्ड 17 की पूर्व पपार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि सावन में हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है. साथ ही कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है. मौके पर तेजस्वनी महिला संगठन कई महिलाएं शामिल थी।

शिव महापुराण की कथा का अनंत है – स्वामी हंसानन्द गिरी जी महाराज

शिव महापुराण की कथा का अनंत है – स्वामी हंसानन्द गिरी जी महाराज

मुसाबनी

मुसाबनी: मुसाबनी अग्रसेन भवन में आयोजित सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का समापन मंगलवार को प्रवचन, हवन पूजन व भव्य भंडारे के आयोजन से हुआ इस मौके पर व्यास पीठ पर बैठे स्वामी हंसानन्द गिरि जी महाराज द्वारा प्रसाद के रूप में सिद्ध किए गए एक एक रुद्राक्ष सभी भक्तों को प्रदान किया गया। कथा के अंतिम दिन उन्होंने भक्तों को शिव की महिमा एवं उनके मंत्र उच्चारण विधि की जानकारी दी। उन्होंने कथा में कहा कि एक घर में एक ही देवस्थान होना चाहिए ।भगवान की पूजा भी एक जगह ही होनी चाहिए। शयन कक्ष में मंदिर नहीं होना चाहिए। यदि कोई घर पर मंदिर बनाते हैं तो उसमें गुंबद व शिखर ना बनाएं। मंदिर के ऊपर और कोई कमरा नहीं होना चाहिए। घर में यदि चूल्हा चौकी एक है तो मंदिर भी एक ही होना चाहिए। उन्होंने भगवान की पूजन विधि के बारे में बताया कहा भगवान का पूजा नित्य समयानुसार करें। इससे भक्तों को मनचाहा फल मिलता है।भक्तों से कहा कि मंगलवार के दिन कोई भी धन कर्ज के रूप में ना लें। मंगलवार के दिन लिया गया कर्ज कभी समाप्त नहीं होता। यदि लिया गया कर्ज चुकाना है तो मंगलवार को चुका दें। इससे धन में बरक्कत आती है। कथा के क्रम में उन्होंने बाणासुर की रोचक कथा भी सुनाई। उन्होंने कहा की शिव महापुराण की कथा का विश्राम कभी नहीं होता। भगवान स्वंय विराट है ,विशाल हैं ।उनकी कथा अनंत है ।

उन्होंने अपनी कथा में व्यापारी वर्ग को सचेत करते हुए कहा कि घर, ऑफिस , दुकान या फैक्ट्री में आपने तिजोरी रखा है तो हमेशा तिजोरी दक्षिण दीवाल की तरफ होना चाहिए और उसका पल्ला उत्तरमुखी खुलना चाहिए। इस तिजोड़ी में रखे गए धन स्थाई होता है। अन्य दिशा में रखे तिजोरी का धन स्थायित्व प्रदान नहीं करता। उन्होंने अधिक मास में सुनी गई शिव महापुराण की कथा लोगों को शिवलोक प्राप्त कराता है। बड़ी दूर से चलकर आया हूं, बाबा तेरे दर्शन के लिए, एक बेलपत्र मैं लाया हूं चरणों में तेरे अर्पण के लिए—- गाय गए भजन पर श्रद्धालु झूमने लगे।

मंगलम सिटी में सावन मिलन महोत्सव की धूम

मंगलम सिटी में सावन मिलन महोत्सव की धूम

सरायकेला/आदित्यपुर

मंगलम सिटी आदित्यपुर के महिलाओं द्वारा क्लाउड 245 के सभागार में सावन मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में दो दो सावन क्वीन चुनी गई एक 40 सावन से वाली और एक जो 40 से ज्यादा सावन देख चुकी है। साथ ही साथ कई अन्य और मनोरंजक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जैसे रेम्प वाक, महिला नृत्य, महिला संगीत और मेहंदी। हरी रंगीन परिधान में मानो प्रकृति सुंदरता मंगलम सिटी के सजी- धजी महिलाओं के रूप उतर आई हो।

इस आयोजन में निना जैन, सरिता यादव, सरिता (बॉबी), पुष्पा मिश्रा, नीतू, प्रेरणा, पायल अक्षय, भावना, नमिता, उमा लाल, कल्पना, डॉ. खुशबू, मंजू , ईशा, सोना, चंदा, रंजना सिंह, मंजू शर्मा, सोमा शर्मा, शाक्षी, रीना सिंह, रिंकू सिंह, सायंतिका दत्ता सिंह, जुहिता बासु, उर्बशी सिन्हा, निधि,पदामिनी साव, पालवी प्रिया, सुदेशना, सुमित्रा, सुसमा, निकी और प्रीति मिश्रा ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मंगलम सावन क्वीन (40 सावन से कम) इशा, प्रथम उपविजेता सायंतिका, द्वितीय उपविजेता जुहिता व सावन क्वीन (40 सावन से ज्यादा) निना जैन, प्रथम उपविजेता पुष्पा मिश्रा, द्वितीय उपविजेता सरिता ( बॉबी) रही।
धारा हरा भरा रहे, प्रकृति सदा हम पर अपनी कृपा बनाये रखे, इसी कामना के साथ इस महोत्सव का समापन हुआ।

महाशिवपुराण कथा का श्रवण होता है हितकारी- स्वामी हंसानन्द जी महाराज।

महाशिवपुराण कथा का श्रवण होता है हितकारी- स्वामी हंसानन्द जी महाराज।

मुसाबनी

मुसाबनी अग्रसेन भवन में आयोजित 7 दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा के पांचवे दिन स्वामी हंसानंद गिरी जी महाराज ने व्यास पीठ से कहा कि भगवान शिव की कथा
से मन का शुद्धिकरण होता है। शिवपुराण कथा सुनने से संशय दूर होती है। साथ ही शांति व मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तब सिद्ध होती है, जब इसे सुनकर लोग अपने जीवन में धारण करें। निरंतर शिव स्मरण करने से जीवन आनंदमय, मंगलमय व धन्य हो जाता है। शिवपुराण कथा सुनने से पाप से मुक्ति मिलती है। तप से भगवान सृष्टि की रचना करते हैं। तप से पृथ्वी का बोझ उठाते हैं। सृष्टि की रक्षा व पालन करते हैं।भगवान शिव हमेशा लोगों का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा निष्ठा अटल हो तो भगवान की प्राप्ति होती है।भगवान अपने भक्तों की हमेशा सुनते हैं उनकी रक्षा करते हैं।भगवान की कथा सुनने से विपदाओं का नाश होता है।उन्होंने कहा कि कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के विकार व कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।उन्होंने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई। शिव पार्वती विवाह की मनोरम झांकी भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर पितर चंद्र अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, पुरषोत्तम कावंटिया ,ममता सिंघानिया, ललिता अग्रवाल, बबिता अग्रवाल सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

देवघर में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाकर अपने घर वापस लौटी योद्धा कांवरिया संघ की टोली

देवघर में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाकर अपने घर वापस लौटी योद्धा कांवरिया संघ की टोली

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भारत में बारह ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा धाम देवघर को माना जाता है जिसे बैधनाथ धाम के नाम से भी जाना जाता है इसे भगवान शिव का सबसे पवित्र निवास माना जाता है।

भारत में श्रावणी मेला विश्व विख्यात है यहां श्रावन के महीने में करोड़ों की संख्या में लोग सुल्तानगंज से जल उठा कर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं।

वहीं सरायकेला जिले के आदित्यपुर 2 से योद्धा कांवरियों संघ की टोली ने भी बोल बम का जयकारा लगाते हुए सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर 105 किलोमीटर की कड़ी पैदल यात्रा कर ,बाबा धाम देवघर में जल चढ़ाते हुए बाबा बाशुकी नाथ के दर्शन कर खुशी एवं उमंग के साथ अपने घर वापसी हुए।
यह टोली पिछले कई वर्षों से बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने जाते रहे हैं।

पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़।

पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बुढ़ा बाबा शिव मंदिर जयदा, चतुर्मुखी शिव मंदिर ईचागढ़, जारगो महादेव बेड़ा शिव मंदिर, चौका काशीनाथ बाबा, पातकुम, उरमाल, देवलटांड, गांगुडीह, रघुनाथपुर, चिलगु, फदलोगोड़ा शिव मंदिर, तिरुलडीह समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी.गूंजता रहा बोल बम का जयकारा सावन माह की दूसरी सोमवारी पर अनुमंडल क्षेत्र स्थित शिवालयों में सुबह से ही बोल बम और हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा।

इस दौरान शिवालयों में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव पर जल अर्पण किए. सोमवार के दिन शिवालयों में रुद्राभिषेक का भी किया गया. कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए भोग का भी व्यवस्था की गई थी।

दिंदली बस्ती सार्वजनिक दुर्गा पूजा फुटबॉल मैदान मैं हुआ भूमि पूजन

दिंदली बस्ती सार्वजनिक दुर्गा पूजा फुटबॉल मैदान मैं हुआ भूमि पूजन

सर्वजनिक दुर्गा पूजा फुटबॉल मैदान में गोल्डन जुबली मनाया जाएगा

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: दिंदली सार्वजनिक दुर्गा पूजा फुटबॉल मैदान कमेटी इस बार गोल्डन जुबली मनाएगी. इस अवसर पर भव्य विशाल पंडाल बनाई जाएगी. सोमवार को दिंदली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने धूमधाम से भूमिपूजन किया गया. कमेटी के मुख्य संरक्षक मंत्री चम्पई सोरेन ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन की गई. चम्पाई ने मौके पर कहा कि इस वर्ष 50वां साल है।

इस अवसर पर कमेटी द्वारा वृहद पंडाल निर्माण कर पूजा की जाएगी, जिसकी सोमवार को नींव रखी गई है.उन्होंने बताया कि यहां सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ होती है. साथ ही पौराणिक तरीके से यहां हर वर्ष शारदीय नवरात्र की पूजा अर्चना होती है. इस अवसर पर संरक्षक मंडली के सदस्य व समाजसेवी आरके सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.कमेटी के नए अध्यक्ष लालटू महतो ने कहा कि सोमवती अमावस्या के शुभ मौके पर दिंदली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ. चूंकि मंगलवार से मुलमास शुरू हो जाएगी इसलिए सोमवार को पंडाल का नीव रखी गई.सभी सदस्यों के साथ समस्त बस्तीवासी भी कमेटी के गोल्डेन जुबली ईयर को धूमधाम से मनाने के लिए बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रहे हैं।

सर्वजनिक दुर्गा पूजा दिंदली बस्ती पूजा कमेटी का गठन किया गया, इस साल गोल्डन जुबली।

सर्वजनिक दुर्गा पूजा दिंदली बस्ती पूजा कमेटी का गठन किया गया, इस साल गोल्डन जुबली।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी के लोगों ने रविवार को दिंदली शिव मंदिर पर आंगन में सर्वजनिक दुर्गा पूजा के कमेटी की बैठक की गई.और सभी कमेटी के लोगों द्वारा सर्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का भी गठन किया गया. जिसमें कमेटी के लोगों ने सर्वसम्मति से पद चुना गया. जिसमें अध्यक्ष लालटू महतो को चुना गया. उपाध्यक्ष में रतन गोराई, महासचिव कालू प्रमाणिक, सचिव मानशा महतो, सह सचिव चुटुन महतो, गुरदीप सिंह, कोषा अध्यक्ष रितेन महतो, सह कोषा अध्यक्ष अमित प्रमाणिक मनोज मंडल इन सभी को चुना गया।

बता दें कि आदित्यपुर फुटबॉल मैदान दिंदली बस्ती सर्वजनिक दुर्गा पूजा का इस बार गोल्डन जुबली होगा.और इसको लेकर कमेटी बड़ा उत्साह दिखाई दे रहे हैं.गोल्डन जुबली को लेकर कई सारी तैयारियां चल रही हैं।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा. पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी पर भक्तों की भीड़ देखी गई. इस दौरान शिवालयों में बोल बम और हर-हर महादेव की ध्वनि से माहौल भक्तिमय होता रहा. सुबह से ही शिव भक्त अपने आराध्यदेव के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे थे. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ बढ़ती गई. सोमवारी पर पूजा-अर्चना के लिए अनुमंडल क्षेत्र के सभी शिवालयों में भक्त पहुंचे, लेकिन जयदा स्थित प्राचीनकालीन बुढ़ाबाबा शिव मंदिर शिव भक्तों से दिनभर गुलजार रहा. सावन माह के पहले सोमवार को महिला व पुरुष शिवभक्तों ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की अराधना की।

पहली सोमवारी पर जयदा के अलावा चतुर्मुखी शिव मंदिर लेपाटांड, जटाबाबा शिव मंदिर महादेवबेड़ा, जारगो, दलमा बाबा गुफा मंदिर समेत चौका, उरमाल, देवलटांड, टीकर, पातकुम, सिंगाती, सोड़ो, तिरुलडीह, रघुनाथपुर आदि स्थानों में शिवजी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस दौरान शिवालयों में शिवजी का जलाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक किया गया. मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं के लिए खीर व प्रसाद का वितरण किया गया. व्रतियों ने पहली सोमवारी पर फूल, पंच फल, पंचमेवा, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगाजल, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, कपूर, धूप, दीप, चंदन, शिव व मां पार्वती की शृंगार सामग्री आदि अर्पित किए।

आदित्यपुर कॉलोनी हनुमान मंदिर कांवरिया संध 55 सदस्यों बाबा नगरी रवाना।

आदित्यपुर कॉलोनी हनुमान मंदिर कांवरिया संध 55 सदस्यों बाबा नगरी रवाना।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 10 से शिव हनुमान मंदिर कांवरिया संघ की लगभग 55 सदस्यों की जत्था सुल्तानगंज से जल उठा कर बाबा नगरी देवघर में जल अर्पण करने के लिए रविवार को रवाना हुई है।

बता दें कि करीब 45 वर्षों से प्रत्येक वर्ष शिव हनुमान मंदिर कांवरिया संघ के बैनर तले कांवरिया सुल्तानगंज से पैदल यात्रा कर बाबा नगरी भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए जाते हैं. सभी कांवरिया पैदल यात्रा कर सुल्तानगंज से देवघर बाबा नगरी में बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण करके दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ पर जल अर्पण करते हुए वापसी में रजरप्पा में मां छीन्मस्तिका का दर्शन करते हुए अपने अपने घर को वापस आएंगे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

इस जत्थे में मुख्य रूप से तारा कांत झा, चंदन झा, चंचल, मनचल, बबली, राजू, शुभम, टनटन, जयकांत, अक्षय, अंकित, सुनील, अमित तमाम कांवरिया शामिल हैं।

महर्षि वेद व्यास जन्मोत्सव सोमवार को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया गया।

महर्षि वेद व्यास जन्मोत्सव सोमवार को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: महर्षि वेद व्यास जन्मोत्सव सोमवार को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने गुरु की पूजा अर्चना की, उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें उपहार भेंट किए. हिंदू धर्म में गुरुओं को विशेष स्थान प्राप्त है. क्योंकि गुरु ही होते हैं जो शिष्य का मार्गदर्शन करते हैं और जीवन को ऊर्जामय बनाते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न मठ व मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व अनुष्ठान का आयोजन किया गया. स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में भी गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरु भक्ति दिखाई.श्रीमहंत की पूजा-अर्चना करते शिष्य.फदलोगोड़ा काली मंदिर स्थित जूना अखाड़ा के आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जूना आंकड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती ने अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सभापति उमाशंकर भारतीय महाराज जी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद बड़ी संख्या में शिष्यों ने अपने गुरु श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती की पूजा अर्चना की, उन्हें उपहार भेंट किए और उनसे आशीर्वाद लिया. इसके अलावा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर लोगों ने अपने-अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता जाहिर की. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में सत्यनारायण कथा का पाठ भी कराया‌‌।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com
Design a site like this with WordPress.com
Get started