प्रशिक्षण के द्वारा दिए गए यातायात से जुड़े आवश्यक निदेश

प्रशिक्षण के द्वारा दिए गए यातायात से जुड़े आवश्यक निदेश

सरायकेला खरसावां

जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा समिति द्वारा KVPSDSS गर्ल्स हाई स्कूल सरायकेला में शिक्षक प्रशिक्षण में आए हुए 90 शिक्षको को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षको को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना कितना खतरनाक हो सकता है, साथ ही उन्हें ये बताया गया कि शिक्षक समाज में अहम भूमिका निभाते है क्यों की एक शिक्षक भविष्य में सैकड़ों बच्चो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकते है जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी शिक्षको के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम दौरान सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा शिक्षको को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए और दुसरों को बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर भी शिक्षको से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु एवं दुर्घटना बाइक से हो रही है, इससे पता चलता है कि बाइक के गतिसीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है, इसलिए बाइक एवं कार आदि वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक है।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा,सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह , सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार शामिल थे।

सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति चलाया गया जागरुकता अभियान

सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति चलाया गया जागरुकता अभियान

सरायकेला

सरायकेला: परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के निर्देशानुसार सरायकेला जमशेदपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमो के अनुपालन तथा सम्बन्धित थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने बिना सीट बेल्ट के बड़े वाहन आले वाहन चालकों को जागरूक करने के उदेश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन एवं बिना शीट बेल्ट के बड़े वहा चलाने वाले को पकड़ा गए 20 से 25 वाहन चालकों को यातायात नियमो के प्रति सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया।इस दोरान लोगो को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के उपयोग की अहमता, उपयोगिता के बारे में बिंदुवार जानकारी साझा की गईं. साथ ही अपने साथ-साथ अपने परिवार एवं सम्बन्धित सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने हेतु अपील किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा,सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह , सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार एवम यातायात पुलिस शामिल थे।

सरायकेला मैं चलाया गया वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान..

सरायकेला मैं चलाया गया वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान..

सरायकेला/कांड्रा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के निदेशनुसार ज़िला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से विभिन्न मधय से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।

इस निमित्त ज़िला सड़क सुरक्षा टीम, कुंदन वर्मा (DRSM) एवं ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर सरायकेला के संयुक्त प्रयास से सोमवार 17 अप्रैल को कांड्रा टोल रोड पर वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान चलाया गया बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलानें तथा बिना सीट बेल्ट के प्रयोग के बड़े वाहन चला रहे लोगो को यातायात नियमों के प्रति जानकारी साझा कर जागरूक किया गया।

इसके साथ ही उन्हें वाहन चलाते समय होने वाले दुर्घटनाओं के परिणाम से अवगत कराया गया। लोगो को बताया गया की बिना यातायात नियमों के पालन तथा बिना सेफ्टी के वाहन चलाना मतलब दुर्घटना/मौत को आमंत्रण देना होता है। इस दौरान बताया गया की किसी भी परिस्थिति में ड्रंक एंड ड्राइव तथा ओवरस्पीडिंग ना करे।

Xavier School, XITE Campus में 400 से 500 विद्यार्थियों के बीच चलाया गया रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान।

Xavier School, XITE Campus में 400 से 500 विद्यार्थियों के बीच चलाया गया रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान।

सरायकेला

यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक, परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने के की गई अपील

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार रंजन के मार्गदर्शण/ देखरेख में सड़क सुरक्षा सदस्य एवम यातायात पुलिस निरीक्षक द्वारा आज Xavier School गम्हरिया मे विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान विद्यालय सभागार में उपस्थित 400 से 500 विद्यार्थियों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की सुरक्षा की जा सकती है।

वहीं कार्यक्रम के दौरान रोड सेफ्टी के टीम नें वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग जैसे गंभीर बिन्दुओ के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया की कितना खतरनाक हो सकता है। इस दौरान अपील किया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग आवश्य करे साथ ही परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने का अपील किया गया। जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी विद्यार्थियों के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा विद्यार्थियों को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए और दुसरों को बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर भी विद्यार्थियों से विचार-विमर्श किया गया। जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा द्वारा बताया गया की दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु एवं दुर्घटना बाइक से हो रही है, इससे पता चलता है कि बाइक के गतिसीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है, इसलिए बाइक एवं कार आदि वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक है। साथ ही यातायात पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें और ना ही किसी को करने दें, शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं पीकर चलाने भी ना दें। उन्होंने बताया थोड़ी सी चूक सड़क दुर्घटना का कारण होती है। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा ऐसी गलती न करें और कड़ा रुख अपना कर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाये। साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा इन सबको देखते हुए सभी तरह के नियमों का पालन नियमित रूप से किया जाएं तो भविष्य उज्जवल हो सकती है साथ ही रोड एनालिस्ट इंजीनियर आशुतोष कुमार सिंह द्वारा हिट एंड रन और GOOD SAMARITAN के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से यातायात पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ,सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, आशुतोष कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार एवम अन्य शामिल थे।

यातायात नियमों के प्रति लोगो जागरूक किया गया,,। दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने का प्रयास

यातायात नियमों के प्रति लोगो जागरूक किया गया,,। दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने का प्रयास

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के निदेशनुसार ज़िला परिवहन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यातायात नियमों के प्रति लोगो जागरूक किया जा रहा है।

इस निमित्त ज़िला सड़क सुरक्षा टीम, कुंदन वर्मा (DRSM), आशुतोष कुमार सिंह (REA) द्वारा सदर बजार सरायकेला के गैरेज चौक पर जागरूकता अभियान चला बिना हेलमेट के दु पहिया वाहन चलानें तथा बिना सीट बेल्ट के प्रयोग के बड़े वाहन चला रहे लोगो को यातायात नियमों के प्रति जानकारी साझा कर जागरूक किया गया साथ ही उन्हें वाहन चलाते समय होने वाले दुर्घटनाओं के परिणाम से अवगत कराया गया। लोगो को बताया गया की बिना यातायात नियमों के पालन तथा बिना सेफ्टी के वाहन चलाना मतलब दुर्घटना/मौत को बुलावा देना होता है। इस दौरान बताया गया की किसी भी परिस्थिति में ड्रंक एंड ड्राइव तथा ओवरस्पीडिंग ना करे।

सरायकेला सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर किया गया विचार विमर्श

सरायकेला सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर किया गया विचार विमर्श

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिले वासियों से उपायुक्त ने की अपील- सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में प्रशासन कर रही है प्रयास, आपका सहयोग अपेक्षित कृपया यातायात नियमों का पालन अवश्य करें

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु जिले के मुख्य चौक चौराहों तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाए- उपायुक्त

गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र में लगेंगे पांच ट्रैफिक लाइट, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के साथ यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई।

इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व माह जनवरी में कुल 23 दुर्घटनाएं हुई जिनमें 20 लोगों की मौत 17 लोग घायल हुए है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में चार ब्लैक स्पॉट -दुगनी, टोल मोड कांडरा, घोड़ा बाबा चौक तथा बड़ाआमदा मोड़ बनाया गया है। इस दौरान उन्होंने जिले में हुए विभिन्न दुर्घटनाओं के बारे में क्रमवार जानकारी दी। वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर के द्वारा जानकारी दी गई कि पिछले जनवरी माह में जिले के विभिन्न जगहों पर यातायात नियमों के पालन हेतु चलाए जा गए वाहन जाँच में कुल लगभग 15 लाख 30 हजार के जुर्माना वसूली की गई है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में हो रहे दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने तथा जिले के मुख्य चौक चौराहे एवं सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र में ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से कड़ी कार्रवाही करने के निर्देश दिए। वह सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी को संबंधित थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी (सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र) सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।

सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, संस्थान एवं विद्यालय, कॉलेज में यातायात नियमों के प्रति लोगो को करें प्रेरित, सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग आपेक्षित

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल कॉलेज कार्यालय संस्थान के संबंधित विभागीय पदाधिकारी प्रधानाचार्य अपने कार्यालय प्रांगण में आने वाले लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित है कृपया यातायात नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और अपनों को ही सुरक्षित रखें।

गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र में लगेंगे पांच ट्रैफिक लाइट, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त

गम्हरिया एवं अजीतपुर क्षेत्र में आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं एवं ट्रैफिक भिंड को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र के गम्हरिया बाजार, उषा मोड, आदित्यपुर टोल ब्रिज,शेरे पंजाब एवं एस टाइप मोड में लगाए जाने वाले ट्रैफिक लाइट को जल्द से जल्द स्थापित कर प्रारम्भ करने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें साथ ही उनके लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी प्रारम्भ करे।

जिले वासियों से उपायुक्त ने की अपील- सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में प्रशासन कर रही है प्रयास, आपका सहयोग अपेक्षित कृपया यातायात नियमों का पालन अवश्य करें

इस दौरान उपायुक्त ने गणमान्य वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों के पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में प्रशासन का सहयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में प्रशासन, पुलिस प्रशासन अपने कार्य कर रहे हैं परंतु दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित है आप सभी से अनुरोध है वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक होना अति आवश्यक है। अतः स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मीडिया के साथी भी अपने माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में सहयोग करें।

बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री चंदन कुमार वत्स, ट्रेफिक इंस्पेक्टर, अंचलाधिकारी सरायकेला एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
Get started