चांडिल:-प्रतिदिन सैकड़ों हाईवा से बालू की कालाबाजारी,बंगाल के बालू चालान पर हो रहा सारा खेल ,, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

चांडिल:-प्रतिदिन सैकड़ों हाईवा से बालू की कालाबाजारी,बंगाल के बालू चालान पर हो रहा सारा खेल ,, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

सरायकेला: जिले में अवैध बालू का उठाव जोर-सोर से हो रहा है पर है  इसी संबंध में जानकारी मिली है कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ थाना , नीमडीह थाना ,तिरूल्डीह थाना और चौका थाना समेत कुकड़ू अंचल के स्वर्णरेखा नदी तट से प्रतिदिन सैकड़ों हाईवा से अवैध बालू का उठाव कर जबरदस्त तरीके से कालाबाजारी होने का मामला सामने आया है. अवैध बालू उठाव और कालाबाजारी मामले को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने मुख्यमंत्री से मामले की लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

इस संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो द्वारा मुख्यमंत्री से अवैध बालू की कारोबार के विषय पर शिकायत की गई है

अवैध बालू की कारोबारी के संबंध में लिखित शिकायत करते हुए जिला परिषद मधुश्री महतो ने कहा है कि ईचागढ़ थाना ,निमडीह थाना ,तिरूल्डीह थाना और चौका थाना समेत कुकड़ू अंचल के स्वर्णरेखा नदी तट से प्रतिदिन अवैध बालू का उठाव कर विभिन्न गांव में डंपिंग किया जाता है. जिसे बाद में जेसीबी के द्वारा सैकड़ों हाईवा में लोड कर प्रतिदिन बेचा जा रहा है. जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. मुख्यमंत्री से किए गए शिकायत में उन्होंने कहा है कि स्थानीय पुलिस -प्रशासन की मिलीभगत से प्रतिदिन अवैध बालू का खेल खेला जा रहा है. कई बार स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका विरोध करने पर बालू माफियाओं द्वारा धमकी और मारपीट भी की जाती है. अवैध बालू खनन और कालाबाजारी रोकने जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने मुख्यमंत्री समेत खान निदेशक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और जिला खनन पदाधिकारी को भी लिखित शिकायत पत्र सौंपा है।

जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र के माध्यम से बताया है कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एकमात्र जारगोडीह (सोडो) बालू घाट से जेएमडीसी(JMDC)पोर्टल  के द्वारा बालू खनन की अनुमति है, लेकिन सभी घाटों से अवैध खनन बेरोकटोक माफिया अधिकारियों की मिलीभगत से कर रहे हैं. सबसे दिलचस्प यह है कि बालू माफिया बंगाल का चालान दिखाकर सभी घाटों से अवैध उठाव कर रहे हैं. इस मामले पर शीर्ष के अधिकारी भी मौन धारण किए हुए हैं.

जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो द्वारा शिकायत पत्र के माध्यम से जारगोडीह में जीएमडीसी द्वारा संचालित बालू घाट से कितना चालान रोजाना काटा जाता है इसकी जांच कराई जाने की मांग की गई है  लिखित शिकायत के माध्यम से इन्होंने संबंधित थाना क्षेत्र के नदी तट वाले इलाकों में रह रहे लोगों को हो रही परेशानी से भी अवगत कराया है.

फिर शुरू हुआ अवैध बालू उठाव, खनन विभाग के साथ तैयार होगा एक्शन प्लान..SP

फिर शुरू हुआ अवैध बालू उठाव, खनन विभाग के साथ तैयार होगा एक्शन प्लान..SP

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: अवैध बालू खनन की वजह से हो रहा राजस्व का नुकसान ठोस कार्रवाई नहीं होने की वजह से बालू माफियाओं का बढ़ता जा रहा हौसला।

आपको बताते चलें कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली के गौरी घाट से अवैध बालू का खनन एक बार फिर प्रारंभ हो गया है. विगत कुछ दिनों से दिन के उजाले में ट्रैक्टर से अवैध बालू का उठाव लगातार जारी है. जिसे रोकने में विभाग नाकाम साबित हो रहा है.

कपाली के गौरी घाट से लगातार हो रहे बालों उठाव पर सरायकेला के प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि जिले के कई क्षेत्र में अवैध खनन संबंधित मामले प्राप्त होते हैं. उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने माइनिंग विभाग के साथ मिलकर जल्द ही संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध बालू उठाव रोकने की पहल होगी.ठोस कार्रवाई नहीं होने के वजह से बालू माफियाओं हौसला बढ़ता जा रहा है.

वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि सपड़ा-गौरी घाट नदी किनारे अवैध बालू उठाव रुक- रुक कर चलता रहता है. इससे पूर्व भी सरायकेला और चांडिल अनुमंडल पुलिस प्रशासन की टीम ने यहां दबिश देकर अवैध बालू रोकने की कार्रवाई की है. लेकिन दो अलग-अलग अनुमंडल और दो थाना क्षेत्र होने के चलते जल्द कार्रवाई नहीं होती जिसका फायदा बालू माफियाओं को भरपूर मिलता है.

गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा..बालू माफियाओं में हड़कंप

गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा..बालू माफियाओं में हड़कंप

सरायकेला

गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला जिले के गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने सिंधुकोपा नदी से अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा है.

गम्हरिया पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि सिंधुकोपा नदी तट से अवैध बालू का उठाव चोरी-छुपे किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया. जहां सिंधुकोपा नदी से ट्रैक्टर में बालू लोड कर जा रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने सामरम गांव के पास पकड़ा. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अनिल मुर्मू और ठाकुर मार्डी को भी मौके से हिरासत में लिया. दोनो ट्रैक्टर चालक राजनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं .

इस संबंध में गम्हरिया सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर जब्त किए जाने के बाद विधिवत सूचना दी गई है. जिसके बाद ट्रैक्टर समेत चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है.

सरायकेला थाना के सिंधुकोपा नदी घाट से हो रहा था अवैध उठाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंधुकोपा नदी तट के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट से अवैध उठाव संबंधित लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थी. दो थाना क्षेत्र का मामला होने के चलते बालू माफिया आसानी से अवैध खनन कर बच रहे थे लेकिन गम्हरिया पुलिस के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है.

धड़ल्ले से हो रही रात्रि में बालू का उठाव,,झारखंड सरकार को लाखों रुपए राजस्व का नुकसान,,बालू माफिया हो रहे हैं मालामाल

धड़ल्ले से हो रही रात्रि में बालू का उठाव,,झारखंड सरकार को लाखों रुपए राजस्व का नुकसान,,बालू माफिया हो रहे हैं मालामाल

सरायकेला

काण्ड्रा

काण्ड्रा: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत सुवर्ण रेखा नदी घाट जारगोडीह में धड़ल्ले से रात्रि में बालू उठाव हो रहा है।

इस बालू खनन में बालू माफिया मालामाल हो रहे हैं वहीं झारखंड सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपया राजस्व नुकसान हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार बालू माफिया साव एवं झां मिलकर पुलिस – प्रशासन को एक मोटी रकम देकर रात के अंधेरे में बालू लौड करते हुए ईचागढ़,चौका, चांडिल थाना क्षेत्र से गुजरते हुए जमशेदपुर में ऊंची दाम पर बेच देता है।
जेसेमडीसी से जो भी व्यक्ति बालू बुक कराते हैं वे अपने गाड़ी में लौड नहीं करते हुए दुसरे गाड़ी में लौड देकर बहुत ज्यादा रुपया रोजगार कर रहा है।

साव परिवार अपने पास 12-15हाईवा ट्रक रखें हैं , सभी में अवैध बालू लौड होता है। पुलिस हमेशा इस साव परिवार को मदद करता है।

कोल्हान प्रमंडल के DIG जब जब जांच किए हैं ,तब तब बहुत अवैध बालू लौड हाईवा ट्रक जब्त हुआ है।
उच्च पदाधिकारी जांच पड़ताल करने पर ही अवैध बालू खनन बंद होगा नहीं तो सरकारी राजस्व का नुक्सान होता रहेगा

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

पूर्व मुखिया व ग्राम प्रधान की देखरेख में हो रहा बालू का अवैध कारोबार

Illegal trading of sand is being done under the supervision of former chief and village head

सरायकेला


पुलिस से जमीन मालिक तक जाता है हिस्सा, सुबह से रात तक होती है बालू की ढुलाई

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी पंचायत के राजनाथडी स्थित खरकई नदी से अवैध बालू का कारोबार सुबह चार बजे से रात तक किया जा रहा है। यह बालू का अवैध कारोबार स्थानीय मुखिया चूड़ामुनी सोरेन के पति पूर्व मुखिया फोरमेन सोरेन, ग्राम प्रधान विजय महतो व भुनीराम महतो के देखरेख में किया जा रहा है। पुलिस से लेकर जमीन मालिक को मैनेज करने का काम पूर्व मुखिया व ग्राम प्रधान के द्वारा किया जा रहा है,ताकि बालू का अवैध कारोबार बिना किसी रोक टोक के जारी रहे। ट्रैक्टर मालिकों की पंचायती भी पूर्व मुखिया के घर में ही होती है। दर्जनों ट्रकों की प्रतिदिन बालू ढुलाई होने के कारण किनारे का बालू समाप्त हो गया है और अब बीच नदी से नाव पर रखकर बालू किनारे लाकर ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा है ।

ऐसे होता है बालू का खेल


खरकाई नदी के बीच से बालू को उठाकर लाना पड़ रहा है। इसके लिए स्थानीय लोगों द्वारा एक टीना की सीट के नीचे दस प्लास्टिक के ड्रम बांध कर उसे नाव का रुप दे दिया गया है। जिसके बाद टीना की सीट के ऊपर बालू को रखकर चार लोग उसे खींचकर किनारे लाते हैं। फिर उस नाव रुपी टीना के ऊपर रखे बालू को मजदूर मिलकर ट्रैक्टर में भरते हैं और फिर ट्रै्क्टर उसे सप्लाई के लिए निकल जाता है। यह खेल दिन भर चलता रहता है।

नितेश कुमार सरायकेला थाना प्रभारी

प्रतिमाह पांच हजार रुपये सरायकेला पुलिस पर लेने का आरोप

एक ट्रैक्टर मालिक ने आरोप लगाते हुए बताया कि बालू का उठाव के लिए सरायकेला पुलिस को प्रति ट्रैक्टर पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने पड़ते हैं। फिर गांव के ग्राम प्रधान, पूर्व मुखिया को भी इसमें हिस्सा देना पड़ता है, ताकि किसी तरह का कोई परेशानी होने पर वे लोग मैनेज करते हैं। नाव रुपी टीना के ऊपर नदी से बालू निकाल कर किनारे तक लाने व ट्रैक्टर में लोड करने के लिए मजदूरों को एक ट्रैक्टर के छह सौ रुपये दिए जाते हैं। फिर उस ट्रैक्टर को जिसकी जमीन के ऊपर से होकर गुजारा जाता है। उस जमीन के मालिक को दो से तीन सौ रुपये प्रति ट्रैक्टर दिए जाते हैं।

15-20 ट्रैक्टर प्रतिदिन करते हैं बालू की ढुलाई
राजनाथडी घाट से प्रतिदिन 15 से 20 ट्रैक्टर बालू की ढुलाई करते हैं। एक ट्रैक्टर बालू तीन से चार हजार रुपये ट्रैक्टर मालिक बेचते हैं। अगर राजनाथडी घाट में कोई बाहरी व्यक्ति पहुंच जाए तो सभी ट्रैक्टर मालिकों की इसकी सूचना तुरंत हो जाती है और सभी ट्रैक्टर मालिक ग्राम प्रधान व पूर्व मुखिया तक इसकी सूचना पहुंचा देते हैं। फिर उस अनजान व्यक्ति को पहले धमकाने की कोशिश करते हैं बात नहीं बनने पर फिर कहते हैं कि पीएम आवास के लिए बालू की आवश्यकता है जिसके कारण विभागीय इजाजत से बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है। हालांकि किसी तरह का कोई आदेश न ही ट्रैक्टर चालकों के पास है और न ही ग्राम प्रधानों के पास। यहां दिन भर अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से जारी है।

नितेश कुमार सरायकेला थाना प्रभारी

मीडिया को जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया किपुलिस पर रुपये लेने का आरोप गलत है। बीच बीच में छापामारी की जाती है। छापामारी में पकड़ाने वाले आरोपितों पर कार्रवाई की जाती है।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
Get started