प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का हुआ पुनर्गठन/सदस्यों का किया गया चुनाव

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का हुआ पुनर्गठन/सदस्यों का किया गया चुनाव

सरायकेला

अध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह को सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी ने दी बधाई

सरायकेला: प्रेस क्लब आफ सरायकेला खरसावां की बैठक वरीय पत्रकार पिनाकी रंजन के अध्यक्षता में सरायकेला में हुई बैठक में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का पुनर्गठन करते हुए कई प्रस्तावों पर चर्चा किया गया।

वहीं पुनर्गठन के दौरान भरत सिंह को प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया, बसंत साहू को कार्यकारी अध्यक्ष विजय साहू को उपाध्यक्ष जिम्मेवारी सौंपी गई है। सचिव पद की जिम्मेवारी उमाकांत प्रधान, सह सचिव के लिए गुरमीत सिंह एवं सचिन मिश्रा का चयन किया गया जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी गोलक बिहारी को दी गई है। पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह को संरक्षक, पिनाकी रंजन एवं दीपक दरोगा को सलाहकार बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य में कार्तिक परीक्षा, विजय गोप,अरविंद सिंह, पारस ठाकुर, दिलीप,सोनु सिंह, शेखर तिवारी, अभिषेक कुमार पोदार, जितेंद्र मंडल, सचिन मिश्रा एवं टिंकु सिंह उर्फ राजकिशोर को रखा गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकार हित के लिए प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला काम करेगी। जल्द ही इसका निबंधन किया जाएगा, इस पर विस्तार से विचार किया गया।

जगरनाथ महतो के निधन पर राज्य सरकार द्वारा दो दिनों का राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है।

जगरनाथ महतो के निधन पर राज्य सरकार द्वारा दो दिनों का राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: माननीय मंत्री,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखण्ड के मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर राज्य सरकार द्वारा दो दिनों का राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है।

इस बाबत आज समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत विभिन्न कार्यालयों में अधिकारीयों व कर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा। बताते चले की राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में उपायुक्त नें सभी विभागीय पदाधिकारी को 6 एवं 7 अप्रैल को राजकीय शोक के दौरान उन सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं करने के तथा आज छः अप्रैल को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रखने के निदेश दिए।

डीजीपी ने जारी किया एसपी आनंद प्रकाश एवं इंस्पेक्टर राजन कुमार के नाम प्रशस्ति पत्र,,एसपी आनंद प्रकाश एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार कई सारी उपलब्धियां हासिल की…मिलेगी प्रशस्ति पत्र,,

डीजीपी ने जारी किया एसपी आनंद प्रकाश एवं इंस्पेक्टर राजन कुमार के नाम प्रशस्ति पत्र,,एसपी आनंद प्रकाश एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार कई सारी उपलब्धियां हासिल की…मिलेगी प्रशस्ति पत्र,,

सरायकेला

सरायकेला : सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश एवं आदित्यपुर के वर्तमान थाना प्रभारी राजन कुमार के नाम डीजीपी ने जारी किया प्रशस्ति पत्र. बता दे कि सरायकेला जिला में एसपी आनंद प्रकाश के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था. जिसमें एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ बूढा उनकी पत्नी शिला मरांडी सहित अन्य पांच नक्सलियों की गिरफ्तारी एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेस कैंप के निर्माण व सफल नक्सली ऑपरेशन को अंजाम देने के मामले में जिले के एसपी आनंद प्रकाश एवं आदित्यपुर के वर्तमान थाना प्रभारी राजन कुमार के नाम पर प प्रशस्ति पत्र जारी किए हैं.

राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र पुलिस मुख्यालय भेज दी गई है बता दें कि उक्त प्रशस्ति पत्र के अलावा अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को इनाम की राशि भी दी जाएगी. फिलहाल एसपी आनंद प्रकाश प्रशिक्षण में गए हैं. जिला पुलिस के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है. विदित हो कि जिले की कमान संभालने के बाद लगातार एसपी आनंद प्रकाश के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया जारी है लगभग सभी बड़े मामलों का उद्भेदन किया जा चुका है. कई दुर्दांत अपराधी सलाखों के पीछे जा चुके हैं.

आपको बताते चलें कि एसपी आनंद प्रकाश के नेतृत्व में कांड्रा गिद्दी बेड़ा टोल प्लाजा के पास हार्डकोर नक्सली प्रशांत बोस की गिरफ्तारी सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है.

वहीं जामरो में मुठभेड़ के दौरान मार गिराए दो नक्सलियों की उपलब्धि भी सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश के कार्यकाल में हासिल हुई है. इसके साथ ही आदित्यपुर के वर्तमान थाना प्रभारी राजन कुमार भी कई सारी उपलब्धियां हासिल करते हुए कई चोर गिरोह का पर्दाफाश किया एवं क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू उठाओ को भी रोकने में कामयाब हुए

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला सभागार में आज खरसावां छऊ कला नृत्य दल की प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला सभागार में आज खरसावां छऊ कला नृत्य दल की प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

सरायकेला

सरायकेला: राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला सभागार में आज खरसावां छऊ कला नृत्य दल की प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव राजकीय छऊ कला केंद्र सरायकेला के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।

ज्ञात हो की कार्यक्रम में कुल तीन कला दल नें भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा शिकारी नृत्य, मार्शल छऊ नृत्य क्लब के द्वारा सावित्री सत्यवान तथा शिव पार्वती बालरंग बलि दल खूंटपानी के द्वारा जमुना मिलन नृत्य का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान निर्णायक समिति दल के द्वारा शिकरी नृत्य को प्रथम तथा शवित्री सत्यवान नृत्य को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई टि डी ए श्री संदीप कुमार दौराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव राजकीय छऊ कला केंद्र सरायकेला श्री राम कृष्णा कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निदेशक छऊ कला केंद्र सरायकेला श्री मृत्युंजय कुमार समेत विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं निर्णायक दल से श्री ताथू महतो, श्री तपन पटनायक, श्री सुशांत कुमार एवं प्रम्हानंद नंदा उपस्थित रहे।

विधायक ने 51लाख से निर्मित आठ विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

विधायक ने 51लाख से निर्मित आठ विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

इचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ईचागढ़: इचागढ़ विधायक सविता महतो ने बुधवार को ईचागढ़ क्षेत्र में विधायक निधि से निर्मित 50 लाख 84 हजार 5 सौ रुपये की लागत से निर्माण होने वाले आठ विकास योजनाओं का किया उद्घाटन विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया।

इस दौरान विधायक ने कुरुकतोपा में बुधराम हेंब्रम् के निजी तलाव का जीर्णोद्धार 8 लाख 60 हजार 1 सौ रुपये, कुरुकतोपा में उमेश कैवत के घर के सामने से भृगु कर्मकार घर तरफ चार सौ फिट पीसीसी 5 लाख 62 हजार 5 सौ रुपये, कारला बेड़ा में पुराना स्कूल से मैदान तरफ चार सौ फिट पीसीसी 5 लाख 65 हजार 9 सौ रुपये, काटघोड़ा में पीसीसी पथ से दशरत मांझी के घर तक पांच सौ फिट पीसीसी 6 लाख 83 हजार रुपये, गुदढ़ी टोला खूनडीह में आंगनवाड़ी केंद्र से मंसूक मांझी के घर तरफ पांच सौ फिट पीसीसी 6 लाख 80 हजार 5 सौ रुपये, हुंडीह में बिंदु तांती के घर से हरि मंदिर होते हुए घलटु महतो के घर तरफ चार सौ फिट पीसीसी 5 लाख 56 हजार 5 सौ रुपये, कुड़माडीह में लालू हजाम के निजी तालाब का जीर्णोद्धार 6 लाख 3 हजार 3 सौ रुपये व सिमलटांड में भिष्वदेव महतो के निजी तालाब का जीर्णोद्धार 5 लाख 72 हजार 7 रुपये की लागत से कराया गया। विधायक ने कहा सभी योजना का निर्माण होने से ग्रामीण लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

उक्त मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, किसुन किस्कु, विष्मदेव महतो, हरेन महतो, अधर महतो, लालू हाजाम, गणपति कैवत, महादेव मांझी, इंद्रदेव मांझी, अशोक महतो, विभिसन महतो, आदि झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

कोल्हान युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी की सदस्यता जाने का विरोध में आदित्यपुर टोल ब्रिज जाम कर किया प्रदर्शन

कोल्हान युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी की सदस्यता जाने का विरोध में आदित्यपुर टोल ब्रिज जाम कर किया प्रदर्शन

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला/आदित्यपुर: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अभिजीत राज एवं झारखंड प्रभारी श्री दीनबंधु शर्मा के संयुक्त निर्देशानुसार आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को आदित्यपुर टोल ब्रिज के समक्ष कोल्हान युवा कांग्रेस कमिटी( सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम ) के तत्वाधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल ब्रिज को जाम किया गया

वहीं विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और केंद्र सरकार द्वारा अदानी अंबानी लोन वचन मामले को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल किया गया, युवा कांग्रेस के सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के कमेटियों द्वारा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें लगभग 3 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा इस मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा सिर्फ नेताओं द्वारा साजिश कर राहुल गांधी की सांसद सदस्यता को रद्द कराया गया है लेकिन केंद्र सरकार से कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है हर मोर्चे पर डटकर सामना किया जाएगा और केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया जाएगा लोकतंत्र एवं देश को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी थी खड़ी है और खड़ी रहेगी क्योंकि हमारे पूर्वजों ने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी की आवाज को दबाने का काम सरकार द्वारा किया गया है जो बहुत निंदनीय है पिछले 8 साल में अदानी अंबानी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी संपत्तियों को औने पौने दामों में बेचा जा रहा है जिसका कांग्रेस पार्टी हमेशा विरोध करती रहेगी

विरोध कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकेश मुंदुईया, पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष प्रीतम बाँकिरा, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश महासचिव राकेश साहू, संजीव रंजन, दीनबंधु बोईपाई, सत्यम सिंह, इंटक कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, स्टेट सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अनुप्रिया सोय, मंसूर खान , रुईदास चाकी, वीरेंद्र नायक, मोहम्मद रिजवान, प्रदीप बारिक, हीरालाल तियु, सचिन हेंब्रम, जयराम हेंब्रम, सुशील सुंडी, सनी देवगम, सुरेश सवैया, नारंगा देवगम, आकाश कांदेयाँग, मोहम्मद सिद्दीक, रानी कालूंडिया, बैजन्ति बारी, अवधेश सिंह, बृजेश सिंह आदि काफी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे

जिला मुख्यालय सरायकेला में चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) को लेकर धार्मिक अनुष्ठान शुभघट के अलावे झूमकेश्वरी पीठ स्थली में भी हुई पूजा अर्चना

जिला मुख्यालय सरायकेला में चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) को लेकर धार्मिक अनुष्ठान शुभघट के अलावे झूमकेश्वरी पीठ स्थली में भी हुई पूजा अर्चना

सरायकेला

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व ( छऊ महोत्सव ) को लेकर चल रही धार्मिक अनुष्ठान शुभघट की रश्म अदा करने के अलावे झुमकेश्वरी पीठ स्थली में पूजा अर्चना कर कलाकार, कला प्रेमी, भक्तजनों ने परंपरा का निर्वाह किया।

केंद्र के सचिव रामकृष्ण कुमार भी पहुंचे एवं माता झुमकेश्वरी के प्रति आस्था जताया और पूजा अर्चना की। मौके में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी निर्देशक मृत्युंजय कुमार के अलावे कलाकार वृंद भी माता झुमकेश्वरी की पूजा अर्चना की। 

कार्यक्रम में कलाकारों ने शक्तिरूपिणी माता झुमकेश्वरी पीठ स्थली में नृत्य के जरिए माता की आराधना कर आस्था जताया। वरीय कलाकार श्री गणेश महतो, श्री मलय साहू इसमें शामिल थे।

दूसरी ओर राजकिय छऊ नृत्य कला केंद्र में हुई ग्रामीण मानभूम छऊ नृत्य प्रतियोगिता में कला मंडली ने अपनी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।

चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में भाग लेने हेतु आयोजित इस नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली द्वारा उत्कृष्ट नृत्य मंडलीयों का चयन किया गया। 

बता दें कि 3 अप्रैल को ग्रामीण सरायकेला छऊ नृत्य शैली का नृत्य प्रतियोगिता हुई। जिसमे जय मां तारिणी छऊ नृत्य कला केंद्र चंदनखीरी की टीम ने देवतामिलन नृत्य की प्रस्तुति दी थी। टीम के होली कुम्हार ने बताया कि प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुई।

ईचागढ़ में जगह जगह किया गया पदयात्रियों का स्वागत

ईचागढ़ में जगह जगह किया गया पदयात्रियों का स्वागत

ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ईचागढ़: वीर शहीद रघुनाथ महतो यूथ ब्रिगेड छोटानागपुर के तत्वावधान एवं आदिवासी कुड़मी समाज के सहभागिता से चुआड़ विद्रोह के महानायक व देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के जन्मस्थली नीमडीह प्रखंड के घुंटियाडीह गांव से सिल्ली प्रखंड के शहीद स्थल गढ़तेंतेर लोटा-कीता गांव तक पदयात्रा (सेउरने डहर बेढ़ा) निकाला गया है। जिसका आज तीसरा दिन है। गौरतलब है कि शहीद जन्म स्थल से मिट्टी संग्रह कर 150 लोगों की पदयात्रा शुभारम्भ 01अप्रैल 2023 को जन्मस्थली घुंटियाडीह गांव से प्रारंभ हुआ है और 5 अप्रैल को शहादत दिवस के दिन शहीद स्थल तक पहुंचना है। इधर रविवार को पदयात्रियों की रात्रि विश्राम इंटर कॉलेज तिरुलडीह में व्यवस्थित रहा। आज सुबह 9 बजे कॉलेज के प्राचार्य उपेंद्र चंद्र महतो,प्रो. हृदयरंजन महतो एवं अन्य कॉलेज परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पदयात्रियों को विदा किए। साथ में चल रहे आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत काड़ुआर ने कहा कि शहिदों को आदर्श मानकर आगे बढ़ने वालोें के लिए सम्मान और स्थान के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं होती। बाकी काबिले तारीफ है कॉलेज की आतिथ्य सत्कार की व्यवस्थाएं। बढ़ते क्रम में सितु स्थित मिलन चौक के समीप सैकड़ों विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों द्वारा ‘शहीद मिट्टी कलश’ को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर भव्य रूप से स्वागत किया गया। साथ ही शहीद रघुनाथ महतो के जीवन वृत्तांत को सभी विद्यार्थियों एवं ग्राम वासियों को सुनाया गया । अंत में नमन करते हुए सभी पदयात्रियों को आगे के लिए शुभकामनाएं दी हुई। आज की रात्रि विश्राम राढ़ु नदी के तट पर होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुणधाम मुतरुआर प्रभात कुमार महतो, देवेंद्रनाथ महतो, अर्जुन महतो, रमेश महतो, रक्षित महतो,विजय महतो आदि ने अहम भूमिका निभाकर धन्य हुए।

विरोध और समर्थन के बीच जनसुनवाई की प्रक्रिया को पूरा किया गय. 971.34 करोड़ की लागत से स्टील प्लांट होगा स्थापि

विरोध और समर्थन के बीच जनसुनवाई की प्रक्रिया को पूरा किया गय. 971.34 करोड़ की लागत से स्टील प्लांट होगा स्थापि

सरायकेला

सरायकेला: सोमवार को आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई.यह जनसुनवाई झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के तत्वाधान में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के 1.2 एमटीपीए इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण और विस्तार को लेकर आयोजित की गई.भारी विरोध और समर्थन के बीच जनसुनवाई के प्रक्रिया को पूरा किया गय. जनसुनवाई कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत बड़ी तादाद में कंपनी के आसपस गांव के ग्रामीण, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता शामिल हुए जहां 2 घंटे से भी अधिक चले जनसुनवाई में गहमागहमी का माहौल रहा.

प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत डीसी की अध्यक्षता में गठित की गई जनसुनवाई कमेटी में प्रमुख रूप से कमेटी के अध्यक्ष एडीसी सुबोध कुमार , एसडीओ रामकृष्ण कुमार ,प्रदूषण नियंत्रण परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव आशुतोष कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे. जनसुनवाई में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे जहां घंटों चले जन सुनवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वाकआऊट कर गए. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कंपनी के प्रस्तावित है प्लांट विस्तारीकरण से 10 किलोमीटर दूर जनसुनवाई का आयोजन का कोई औचित्य नहीं है .उन्होंने कहा कि जनसनवाई में लोगों को बोलने का भी मौका नहीं दिया गया है. जो कंपनी के मंशा को जाहिर करता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले को लेकर प्रदूषण नियंत्रण पर्षद रांची मुख्यालय में मामले की शिकायत की जाएगी.

वर्तमान में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स कंपनी द्वारा उत्पादन से प्रदूषण फैलाए जाने के मुद्दे को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत के मुखिया, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोरो से उठाया .इस मुद्दे पर सभी ने एक सुर में जोरदार विरोध करते हुए प्रदूषण रोकथाम के उपाय की मांग रखी. भाजपा नेता रमेश हांसदा ने जनसुनवाई को अवैध करार देते हुए इसे कोर्ट में चुनौती देने की बात कही. वहीं भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि कंपनी के विस्तारीकरण का  विरोध नहीं करते लेकिन कंपनी द्वारा प्रदूषण रोकथाम के उपाय को पहले किया जाना जरूरी है. जनसुनवाई कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, जिला अध्यक्ष बिशु हेंब्रम, भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार, भाजपा महिला मोर्चा जिला अधक्ष रश्मि साहू ,आजसू नेता प्रो. रविशंकर प्रसाद, झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू ,दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्क्ष सनी सरदार समेत बड़ी संख्या में भाजपा, कांग्रेस ,आजसू और जेएमएम के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

971.34 करोड़ स्टील प्लांट की लागत 

प्रस्तावित परिवर्तनों की अनुमानित कुल लागत लगभग रु. 971.34 करोड़ है। संचालन चरण के दौरान परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

वर्तमान टीएसएलपीएल में शामिल में प्रस्ताव

मौजूदा सिंटर संयंत्र (0.95 एमटीपीए), नाइट्रोजन संयंत्र (39 टीपीडी) और उत्पादक गैस इकाइयों ( 3X3000 एनएम /घंटा ) का नियमितीकरण

पिछले ईसी पत्रों में संयंत्र संबंधी अन्य सूचनाओं का नियमितीकरण |

मिनी ब्लास्ट फर्नेस (एमबीएफ) (0.65 0.8 एमटीपीए), सिंटर प्लांट (0.95 1.0 एमटीपीए), स्टील मेल्टिंग शॉप्स (एसएमएस) (70 टी वीडी), लाइम कैलसीनिंग प्लांट (एलसीपी) (220- 600 टीपीडी) और कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) (135 140 मेगावाट), जैसी मौजूदा संयंत्र सुविधाओं का विस्तार और प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों के साथ आधुनिकीकरण, नए ऑक्सीजन प्लांट (250) टीपीडी) और मेटल रिकवरी प्लांट (200 टीपीडी) की स्थापना।

इस्पात संयंत्र के लिए कच्चे माल की कुल आवश्यकता 6.64 एमटीपीए से बढ़कर 7.5 एमटीपीए हो जाएगी। इसे मौजूदा स्रोतों से प्राप्त किया जाएगा। संयंत्र की अधिकतम बिजली आवश्यकता वर्तमान 163 मेगावाट से बढ़कर 180 मेगावाट हो जाएगी। इसमें से 140 मेगावाट घरेलू उत्पादन होगा और शेष जेएसईबी से खरीदा जाएगा। संयंत्र के लिए मेकअप पानी की आवश्यकता वर्तमान में 22230 घन मीटर/दिन से बढ़कर 22727 घन मीटर/ दिन हो जाएगी। टीएसएलपीएल के पास पहले से ही सुबर्णरेखा नदी से 22740 घन मीटर/दिन की निकासी के लिए जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार से अनुमति है। प्रस्तावित आधुनिकीकरण और विस्तार गतिविधियाँ पूरी तरह से मौजूदा संयंत्र क्षेत्र के भीतर मौजूदा बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं का उपयोग करके की जाएंगी।

खातियानी संधर्ष के बैनर तले जनसभा के बाद हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

खातियानी संधर्ष के बैनर तले जनसभा के बाद हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

सरायकेला

नीमडीह

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रधुनाथपुर गांव में स्थित रधुनाथपुर वन विश्रामागर के समाने एक खातियानी संधर्ष के बैनर तले बैठक हुई।

वहीं उक्त बैठक को क्रांतिकारी शेरनी बेबी ने नियोजन नीति के विरोध में सम्बोधित किया। इसके सरकार के दमनात्मक नीति की विरोध किया गया। स्थानीय समाज के लोग उपस्थित थे नियोजन नीति की 60/40 का विरोध जमकर की गई।

नियोजन नीति के विरोध में खातियानी संधर्ष के बैनर तले जनसभा के बाद हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं J.L.A.A.D.O ने सभी अखाड़ा समितियों को रामनवमी पर्व एवं अखाड़ा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर बधाई दी

जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं J.L.A.A.D.O ने सभी अखाड़ा समितियों को रामनवमी पर्व एवं अखाड़ा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर बधाई दी

सरायकेला

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष देवांग चंद्र मुखर्जी एवं श्री राम ठाकुर के नेतृत्व में आदित्यपुर सहित सरायकेला खरसावां जिले में शांतिपूर्वक एवं उल्लास के साथ रामनवमी पर्व संपन्न होने पर जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं J.L.A.A.D.O ने सभी लाइसेंसी अखाड़ा समिति के कार्यकर्ता एवं आम जनता को बधाई दी साथ ही कहा कि सभी मीडिया कर्मी एवं प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही

जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं J.L.A.A.D.O ने यह भी कहा कि गलतफहमी के कारण जमशेदपुर में उत्पन्न विवाद को सर्वसम्मति से समाधान निकालने के लिए सांसद श्री विद्युत वरण महतो मीडिया के बंधुओं एवं सभी रामनवमी अखाड़ा के लोग धन्यवाद के पात्र है प्रशासन को समझना होगा कि किसी भी पर्व को उल्लास के लिए मनाया जाता है उस पर ज्यादा बंदिश लगाकर जनता का दिल नहीं जीता जा सकता सरकार जब कुछ देती नहीं है तो आर नगर बंदिश क्यों पहले पर्व में रियायत दर पर चीनी तेल इत्यादि देता था वह भी बंद हो गया राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के भी ऊपर से कई बंदिशों के साथ पर्व मनाने की शर्त नहीं थोपना चाहिए

ओमप्रकाश सिंह

जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं J.L.A.A.D.O ने दीया सुझाव

सुझाव है कि जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं शांति समिति के सदस्यों को ही जिले के माहौल के अनुसार पर्व मनाने के तरीकों पर विचार करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए क्योंकि हर जिले का माहौल पर्व मनाने का अपना अपना तरीका होता है लेकिन जो भी तरह हो वह कानून के दायरे में भी होना चाहिए

RIT:-मीरुडिह में धूमधाम से निकाला रामनवमी विसजर्न जुलुस, पूरा क्षेत्र हुआ राममय जय श्री राम के नारे से गूंज उठा पुरा क्षेत्र

RIT:-मीरुडिह में धूमधाम से निकाला रामनवमी विसजर्न जुलुस, पूरा क्षेत्र हुआ राममय

सरायकेला

मीरुडिह

श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्राअध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव

शोभायात्रा के दौरान दिखा आकर्षक झांकी,श्रद्धालुओं ने दिखाया खेल करतब

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला : राम नवमी के अवसर पर सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरुडिह स्थित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर राम भक्त हनुमान के प्रति आस्था जताया। पूरा क्षेत्र में भक्ति उल्लास का माहौल बना रहा।

तड़के सुबह से ही लोगों का रुख मंदिर की ओर रहा। चौक चौराहे में स्थित बजरंगबली प्रतिमा भी भव्य नजर आया। भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति के सदस्यों ने भी पूजा अर्चना कर राम भक्त बजरंगबली के प्रति आस्था जताया।

अपराहन को शोभायात्रा निकली। श्री राम, लक्ष्मण, सीता सहित बजरंगबली की झांकी भी देखने को मिला। शोभा यात्रा के दौरान चौक चौराह पर भक्त श्रद्धालुओं ने खेल करतब भी दिखाया। इस दौरान जय श्री राम का नारा गूंज रहा था। शोभा यात्रा के दौरान चौक चौराहे पर पुलिस सक्रिय रही।


आपको बताते चलें कि रामनवमी की दशमी को धूमधाम से आदित्यपुर में रामनवमी जुलूस निकला. इस दौरान सड़कों पर खेल तमाशे खूब हुए. आग का गोला निकालते हुए रामभक्त झंडा मीलान की ओर आगे बढ़ रहे थे, जिसे देखने के लिए सड़कों पर महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति के द्वारा पुरे मीरुडिह बस्ती में शौर्य प्रदर्शन किया जिसे देखने लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा.

रामनवमी विसर्जन जुलूस के उपलक्ष्य पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाले गए भव्य विसर्जन जुलूस और झांकी से अखाड़ों से लेकर सड़क राममय दिखा हालांकि इस दौरान कई अखाड़ों द्वार खेल का प्रदर्शन किया गया. दोपहर से शुरू हुआ अखाड़ा प्रदर्शन का कार्यक्रम सीतारामपुर डैम में जाकर समाप्त हुआ

वहीं रामनवमी अखाड़ा जुलूस में प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिए

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मधुसूदन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभुनाथ तिवारी, सचिव अवधेश कुशवाहा, उपसचिव ध्रुव प्रसाद सिंह, हीरो शर्मा, संतोष सुमन,MS राव, सुजीत शर्मा, रामकृष्ण महाकुर, राजेश भगत, गणेश शर्मा,अभय कुमार, रामकिशोर मंडल, बबलू मंडल,झा जी, विनय सोनी, अजय शर्मा, सिंह जी, जयराम सिंह, एवं समस्त बस्ती वासियों का योगदान रहा

Design a site like this with WordPress.com
Get started