RIT:-मीरुडिह में धूमधाम से निकाला रामनवमी विसजर्न जुलुस, पूरा क्षेत्र हुआ राममय जय श्री राम के नारे से गूंज उठा पुरा क्षेत्र

RIT:-मीरुडिह में धूमधाम से निकाला रामनवमी विसजर्न जुलुस, पूरा क्षेत्र हुआ राममय

सरायकेला

मीरुडिह

श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्राअध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव

शोभायात्रा के दौरान दिखा आकर्षक झांकी,श्रद्धालुओं ने दिखाया खेल करतब

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला : राम नवमी के अवसर पर सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरुडिह स्थित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर राम भक्त हनुमान के प्रति आस्था जताया। पूरा क्षेत्र में भक्ति उल्लास का माहौल बना रहा।

तड़के सुबह से ही लोगों का रुख मंदिर की ओर रहा। चौक चौराहे में स्थित बजरंगबली प्रतिमा भी भव्य नजर आया। भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति के सदस्यों ने भी पूजा अर्चना कर राम भक्त बजरंगबली के प्रति आस्था जताया।

अपराहन को शोभायात्रा निकली। श्री राम, लक्ष्मण, सीता सहित बजरंगबली की झांकी भी देखने को मिला। शोभा यात्रा के दौरान चौक चौराह पर भक्त श्रद्धालुओं ने खेल करतब भी दिखाया। इस दौरान जय श्री राम का नारा गूंज रहा था। शोभा यात्रा के दौरान चौक चौराहे पर पुलिस सक्रिय रही।


आपको बताते चलें कि रामनवमी की दशमी को धूमधाम से आदित्यपुर में रामनवमी जुलूस निकला. इस दौरान सड़कों पर खेल तमाशे खूब हुए. आग का गोला निकालते हुए रामभक्त झंडा मीलान की ओर आगे बढ़ रहे थे, जिसे देखने के लिए सड़कों पर महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति के द्वारा पुरे मीरुडिह बस्ती में शौर्य प्रदर्शन किया जिसे देखने लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा.

रामनवमी विसर्जन जुलूस के उपलक्ष्य पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाले गए भव्य विसर्जन जुलूस और झांकी से अखाड़ों से लेकर सड़क राममय दिखा हालांकि इस दौरान कई अखाड़ों द्वार खेल का प्रदर्शन किया गया. दोपहर से शुरू हुआ अखाड़ा प्रदर्शन का कार्यक्रम सीतारामपुर डैम में जाकर समाप्त हुआ

वहीं रामनवमी अखाड़ा जुलूस में प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिए

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मधुसूदन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभुनाथ तिवारी, सचिव अवधेश कुशवाहा, उपसचिव ध्रुव प्रसाद सिंह, हीरो शर्मा, संतोष सुमन,MS राव, सुजीत शर्मा, रामकृष्ण महाकुर, राजेश भगत, गणेश शर्मा,अभय कुमार, रामकिशोर मंडल, बबलू मंडल,झा जी, विनय सोनी, अजय शर्मा, सिंह जी, जयराम सिंह, एवं समस्त बस्ती वासियों का योगदान रहा

शुक्रवार को सरायकेला जिले के उपायुक्त कांड्रा गम्हरिया एवं आदित्यपुर के अखाड़ों का निरीक्षण करने पहुंचे

शुक्रवार को सरायकेला जिले के उपायुक्त कांड्रा गम्हरिया एवं आदित्यपुर के अखाड़ों का निरीक्षण करने पहुंचे

सरायकेला

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: शुक्रवार को सरायकेला जिले के उपायुक्त कांड्रा गम्हरिया एवं आदित्यपुर के अखाड़ों का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां उनके साथ एसडीओ राम कृष्ण कुमार एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार भी मौजूद रहे.

बता दें रामनवमी उत्सव के बाद शुक्रवार को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा. जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच उपायुक्त ने क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों का निरीक्षण कर जायजा लिया.

वही उपायुक्त ने बताया कि तमाम अखाड़ा समितियों द्वारा सरकारी दिशा- निर्देशों के तहत विसर्जन जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अखाड़ा समितियां तैयारी कर रही है. उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में अखाड़ा विसर्जन जुलूस निकालने की अपील की. उन्होंने कहा जिला प्रशासन पूरी तरह से अखाड़ा समितियों के साथ मुस्तैद होकर काम कर रही है. सभी अखाड़ों की तैयारी पूरी हो चुकी है.

इस दौरान अखाड़ा समितियों द्वारा उपायुक्त सहित तमाम पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

सरायकेला

उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निदेश

सरायकेला:दिनांक 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सा उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया।

उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर आए दर्जनों महिला पुरुष फरियादी से क्रमवार मिल अंकित समस्याओं से अवगत हुए। इस क्रम मे कल्याणकारियों योजनाओं से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हसतांत्रित कर निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिए गए।

आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, विद्यालय सम्बन्धित मामले, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट संबंधित मामले, सिचाई विभाग सम्बन्धित मामले, छात्रवृत्ति योजना संबंधित मामले, तमुरिया गांव में खराब पड़े चप्पल की मरम्मत कराने संबंधित मामले, तमोलिया गांव में सरकारी भूमि अधिग्रहण कर घर बनाने संबंधित मामले, आधार कार्ड में नाम एवं आयु सुधार मे आ रही समस्याओं के निष्पादन, पेंशन योजना समेत कई मामले आए।

सप्ताहिक जनता दरबार के दौरान कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि उपायुक्त से कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतो कई अलग अलग समस्याओं से अवगत कराया, इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि पेयजल विभाग अंतर्गत संचालित योजना से सभी मुखिया को अवगत कराया जाए ताकि कार्य भी गुणवत्तापूर्ण हो और किसी भी योजना का डुप्लीकेसी ना हो सके। जिस पर उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर सभी मुखिया उनके साथ प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित कर सभी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी देने साथ ही पेयजल संबंधित संचालित योजनाओं की सूची प्राप्त करने तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने सभी मुखिया एवं मुख्य प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि के सहयोग से कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय निष्पादन किया जा सकता है अतः आप सभी प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य मैं प्रगति लाने तथा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाभुकों को लाभ दिलाने में प्रशासन का सहयोग करें।

जानुम में आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में जनसभा का आयोजन किया गया..

जानुम में आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में जनसभा का आयोजन किया गया..

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: कुकड़ु प्रखंड अंतर्गत जानुम स्कूल परिसर में सीमन्त कुमार महतो की अध्यक्षता में आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में जनसभा का आयोजन किया गया

इस जनसभा में झाड़खंड एवं पश्चिम बंगाल आदि क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में कुड़मी समुदाय के बुद्धिजीवी सह सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय महासचिव सुनील कुमार गुलिआर ने कहा कि कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग हमारा संवैधानिक अधिकार है। उल्लेखनीय है कि तथाकथित संगठन कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने का विरोध करते हैं । जबकि हमें एसटी बनने से कोई रोक नहीं सकता। पटना हाई कोर्ट का तीन जजमेंट हमारा प्रमाण है। कुड़मी हिंदू विधि से नहीं बल्कि अपने प्रथागत नियमों (कास्टमारी रूल्स) द्वारा शासित होते हैं। कुड़मी गैर आर्य वंश अर्थात् अनार्य है। अबहमारी आन्दोलन निरंतर जारी है।

विशिष्ट अतिथि हरमोहन महतो ने कहा कि आप जब केंद्र में भाजपा की सरकार है और अर्जुन मुंडा खुद जनजातिय मंत्री हैं , तो ये मांग को रोकना एक साजीस है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पद्मलोचन महतो, केन्द्रीय सदस्य जीतेन महतो, जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो, प्रो श्रीकांत महतो आदि ने सभा को संबोधित किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया

सरायकेला

सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से विभिन्न पहलुओं का जायजा ले दिए आवश्यक दिशा निर्देश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री अरवा राजकमल के द्वारा आज समुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग-नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयर हाउस में लगाए गए CCTV कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि का जाँच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह उप निर्वाचन कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी समेत अन्य उपस्थित रहे।

आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का उपायुक्त ने की समीक्षा

आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का उपायुक्त ने की समीक्षा

सरायकेला

द्वितीय किस्त हेतु लंबित मामलो का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करे सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी- उपायुक्त

लंबित आवास को पूर्ण कराने हेतु प्रखंड स्तर पर समीक्षा करे, साथ ही योजनाओं मे प्रगति लाने हेतु क्षेत्र का भर्मण करे सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी- उपायुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने आज गूगल मीट के माध्यम सेवर्चुअल बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा किया। बैठक मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी ब्लॉक कोडनेटर एवं अन्य उपस्थित रहे।

बैठक मे सर्वप्रथम उपायुक्त ने मुख्य सचिव झारखण्ड सरकार के द्वारा वीसी के माध्यम से प्राप्त दिशा निदेशो से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लंबित आवास को पूर्ण कराने हेतु अवश्यक दिशा निदेश दिए। इसके तत्पश्चाय उपायुक्त ने पूर्व की बैठक मे दिए गए दिशा निदेशो का समीक्षा करते हुए लंबित आवसो को यथा शीघ्र पूर्ण करने तथा द्वितीय किस्त हेतु लंबित मामलो मे प्रगति लेने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा की ऐसे लाभुक जो द्वितीय किस्त प्राप्त कर चुके है को आवास निर्माण कार्य मे प्रगति लाते हुए पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करने के निदेश दिए।

समीक्षा क्रम मे उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मृत लाभुकों के आश्रितों को नियमानुसार लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 तक के लंबित आवासों में तेजी लाए साथ ही सभी जमीन विवादित मामलों का समाधान सुनिश्चित करते हुए लाभुकों को लाभ प्रदान करे ताकि आवास निर्माण का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा सके।

उपायुक्त ने लंबित आवास कार्य को पूर्ण करने हेतु लाभको से की अपील

इस दौरान उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए ऐसे लाभुक जो प्रथम किस्त प्राप्त कर अब तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किए है या द्वितीय किस्त प्राप्त कर अन्य कार्य मे पैसा खर्चा कर चुके है से अपील करते हुए कहा है की ग्रामसभा के माध्यम से आपका नाम चयनित किया गया है ताकि आपकी आवास निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके, आप पक्का मकान मे परिवार के साथ रह सके। अतः आप सभी कार्य मे प्रगति लाते हुए आवास निर्माण कार्य को पूरा करे ताकि सरकार के उद्देश्य को पूरा किया जा सके साथ ही आगे आवास योजना से वंचित लाभुकों को लाभ प्रदान किया जा सके।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा करते हुए पड़ी जेनरेशन मे सुधरात्मक प्रगति लाने तथा लेबर इंगसे (मैंडेंस) मे प्रगति लाने के निदेश दिए।

बैठक के अंत मे उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्र का भ्रमण कर आवास योजना तथा मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं स्थल निरिक्षण करने के निदेश दिए।
उपायुक्त ने कहा की आवास योजना के ऐसे लाभुक को जो प्रथम किस्त ऑप्त कर अब तक कार्य प्रारम्भ नहीं किए तथा ऐसे लाभुक जो निर्माण कार्य प्रारम्भ कर लंबित रखे है को प्रेरित कर निर्माण कार्य मे प्रगति लाने हेतु प्रेरित करे ताकि आवास योजना अंतर्गत अधिक से अधिक निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, बीपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सेवक तथा संबंधित कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य में प्रगति लाने तथा समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया था पति पर जानलेवा हमला ,दोनो गिरफ्तार

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया था पति पर जानलेवा हमला ,दोनो गिरफ्तार

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नीमड़ीह थाना क्षेत्र में इंद्रजीत महतो पर चाकू से हुए जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आपको बताते चलें कि पुलिस अनुसंधान के क्रम में आरोपी पत्नी सुनीता महतो ने पुलिस को बताया कि उसका सुजीत महतो के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, इस बीच घरवालों ने बिना उसके मर्जी के हेसालॉन्ग निवासी इंद्रजीत महतो से शादी करवा दी थी, जो उसे नामंजूर था इसी के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई गई थी।

वहीं मामले के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते 11 मार्च की रात नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ओड़िया पुल के पास दो अज्ञात हमलावरों द्वारा हेसालौंग निवासी इंद्रजीत महतो पर चाकू से हत्या के नियत से हमला किया गया था. इस घटना के बाद घायल इंद्रजीत महतो की पत्नी सुनीता महतो ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद नीमड़ीह थाना प्रभारी अमित गुप्ता द्वारा काफी प्रोफेशनल तरीके से कांड का उद्भेदन किया गया. जिसमें इस बात का पता चला कि आरोपी पत्नी सुनीता महतो ने ही अपने प्रेमी आरोपी सुजीत महतो साथ मिलकर पति के हत्या की योजना बनायी थी और चाकू से हमला करवाया था. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में हमला में प्रयुक्त चाकू, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया.

ख़ातियानी नेता जयराम महतो की गिरफ्तारी पर फूटा आक्रोश , आर आई टी मोड़ पर आगजनी कर सड़क जाम 60- 40 नाइ चलतों का दिया नारा

ख़ातियानी नेता जयराम महतो की गिरफ्तारी पर फूटा आक्रोश , आर आई टी मोड़ पर आगजनी कर सड़क जाम 60- 40 नाइ चलतों का दिया नारा

सरायकेला

सरायकेला: गुरुवार को रांची में जयराम महतो के गिरफ्तार होने पर समर्थकों में उबाल देखा जा रहा है झारखंड खतियानी भाषा संघर्ष समिति के समर्थकों ने आदित्यपुर- सरायकेला मार्ग पर टायर जलाकर विरोध करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

आपको बताते चलें कि प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते आर आई टी मोड़ पर कुछ देर तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही और समर्थकों ने टायर जलाकर विरोध करते हुए जयराम महतो के अविलंब रिहाई की मांग उठाई, विरोध और प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी शामिल रही. जहां महिलाओं ने 60- 40 नाइ चलतो के जोरदार नारे लगाए, बाद में मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस द्वारा उग्र समर्थकों को समझाने- बुझाने के बाद वे शांत हुए जिसके बाद सड़कों पर जलाए गए टायरों को बुझाया गया जिसजे बाद आवागमन सामान्य हुआ.

सरायकेला: रापचा में हर -घर स्वच्छ जल पहुंचाने की कवायद, ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

सरायकेला: रापचा में हर -घर स्वच्छ जल पहुंचाने की कवायद, ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

सरायकेला

ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ जल.. ग्रामीण रहेंगे रोगमुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया: हर -घर स्वच्छ जल पहुंचाने की कवायद को लेकर गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत में बीते एक महीने से ग्रामीणों को आरो ड्रिंकिंग वाटर पिलाए जाने के अभियान को मूर्त रूप दिया गया. यहाँ तारा ड्रिंकिंग वाटर स्टेशन का शुभारंभ किया गया .जिसका विधिवत उद्घाटन कांड्रा ब्रांच बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ललित सिंह ने किया.

इस मौके पर ब्रांच मैनेजर श्री सिंह ने बताया कि हर घर को स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया प्रयास सराहनीय है. इन्होंने बताया कि बैंक के माध्यम से युवा, महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बैंक ऋण प्रदान करेगी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार को लेकर कई योजनाओं को चलाया जा रहा है. जिससे जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र के लोग रोजगार पाने के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं.

उक्त मौके पर ड्रिंकिंग वाटर स्टेशन प्रोपराइटर भरत सिंह के अलावा अन्य मौजूद रहे।

सरायकेला प्रखंड के डांगरडीहा स्थित निर्मल भवन में रविवार को पंचायत समिति सदस्य अशोक महतो की अध्यक्षता में कुड़मी समाज की बैठक हुई।

सरायकेला प्रखंड के डांगरडीहा स्थित निर्मल भवन में रविवार को पंचायत समिति सदस्य अशोक महतो की अध्यक्षता में कुड़मी समाज की बैठक हुई।

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के डांगरडीहा स्थित निर्मल भवन में रविवार को पंचायत समिति सदस्य अशोक महतो की अध्यक्षता में कुड़मी समाज की बैठक हुई।

बैठक में 21 मार्च को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए डांगरडीहा के निर्मल महतो भवन से रैली के शक्ल में सैकड़ो लोग जमशेदपुर रवाना होने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित कुड़मी समाज के युवा नेता प्रकाश महतो ने बताया कुड़मियो को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने की मांग हमारी संवैधानिक अधिकार है। कुड़मी को एसटी में शामिल करने को लेकर हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगी जब तक हमें कुड़मी का दर्जा नही मिल जाता। कहा कुड़मी को एसटी में शामिल करने समेत विभिन्न मांगो को लेकर स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 285 वीं जयंती के अवसर पर 21 मार्च को जमशेदपुर के रीगल मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन होगा जो कुड़मी के हक व अधिकार को लेकर नई दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने सभी कुड़मी भाई बंधुओ से भारी संख्या में इस जनसभा में पहुंचकर सफल बनाने की अपील की।

मौके पर कुड़मी समाज के क्रांतिकारी नेत्री श्वेता महतो,प्रकाश महतो,जगबंधु महतो,बसंत महतो,सुरज महतो,मनसुख महतो,दशरथ महतो,अशोक महतो,धीरेन्द्र महतो,प्रसाद महतो,नित्यानंद महतो,गोपाल महतो,हेमंत महतो व मोहन महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

जामडीह के छउ नृत्य कलाकार के घर विदेशी नृत्य कला सीखने के लिए डेरा डाले हुए हैं।

जामडीह के छउ नृत्य कलाकार के घर विदेशी नृत्य कला सीखने के लिए डेरा डाले हुए हैं।

चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला में दो तरह के छउ नृत्य प्रचलित है। सरायकेला खरसावां जिले में मयुर भंज या सरायकेला छउ नृत्य प्रचलित है।चांडिल अनुमंडल में मानभुम या, पुरूलिया छउ नृत्य की जाती है।

चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र के अधीन जामडीह गांव में स्थित मानभुम या, पुरूलिया भारतीय छउ नृत्य मानभुम शैली सीखने के लिए उस्ताद अधर कुमार के घर आते हैं।कोरोना में lockdown के कारण बाहरी कलाप्रेमियों का आगमन जामडीह में बाधित था । पुनः पश्चिम बंगाल के वेलपुर में स्थित शांति निकेतन कला केन्द्र के बाद विदेश के कला प्रेमी जामडीह अधर कुमार के घर आते हैं।जामडीह में अधर कुमार के पुर्वज छउ नृत्य में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है। इटली के सेफाली कोविरिच , अमेरिका के सोफिया,राजस्थान के प्रवीण चौधरी, जिला बारमेर, गांव समदड़ी , कृष्ण कली दास,बौरांग बोलपुर शांतिनिकेतन की निवासी कलाकार के घर में सीख रहे हैं। सरायकेला खरसावां जिला के मानभुम कलाकार सरकारी सुविधाओं से वंचित है।जामडीह गांव में वंशवाद पेशा को अभी तक कायम है, जिसे अधर कुमार ने बचा कर रखा है।

ड्रिंक एंड ड्रंक पर सख्त कार्रवाई की जाए.. प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर,,थाना प्रभारी को दी गई ब्रेथ एनालाइजर

ड्रिंक एंड ड्रंक पर सख्त कार्रवाई की जाए.. प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर,,थाना प्रभारी को दी गई ब्रेथ एनालाइजर

सरायकेला खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के नए प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस मुख्यालय कक्ष मे संबंधित थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गई

बैठक में थाना प्रभारियों को दीए विशेष दिशा निर्देश

वही बैठक में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ड्रिंक एंड ट्रंक मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ संबंधित थाना प्रभारियों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन सौंपा ताकि नशे में गाड़ी चलाने वालों की पहचान कर उन पर कार्यवाही की जा सके

इन सभी को दी गई ब्रेथ एनालाइजर

आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार

सैनी ओपी आलोक रंजन चौधरी

खरसावां थाना पिंटू मेहता

इचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा

कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता

इसके के साथ-साथ प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने सरायकेला जिले के संबंधित सभी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिशा निर्देश भी दिए हैं

Design a site like this with WordPress.com
Get started