उद्योगपति द्वारा कब्जे में लिए गए सरकारी जमी पर चला अंचल कार्यालय का बुलडोजर

उद्योगपति द्वारा कब्जे में लिए गए सरकारी जमी पर चला अंचल कार्यालय का बुलडोजर

सरायकेला खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला:सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आसंगी मौजा के खाता नंबर 187 पर हुए चारदीवारी निर्माण को गम्हरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर ध्वस्त किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जाने-माने उद्योगपति द्वारा सरकारी जमीन को घेराबंदी कर अपने कब्जे में लिया था जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय को दी अंचल अधिकारी ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर अंचल निरीक्षक को अतिक्रमण जमीन पर भेजा और अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त करवाया।

वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने उद्योगपति द्वारा सरकारी जमीन को कब्जे में लिए जाने की शिकायत की थी जिस पर दो त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

पामीया में आम सभा के माध्यम से सुमित्रा मार्डी बनी सेविका

पामीया में आम सभा के माध्यम से सुमित्रा मार्डी बनी सेविका

सरायकेला खरसावां

इचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र के पामीया मे शुक्रवार को पामीया आंगनबाड़ी केंद्र का सेविका का चयन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया।

मौके पर प्रमुख गुरू पद मार्डी,मुखिया मेनका सिंह मुण्डा, पर्यवेक्षिका जया पांडे आदि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार आम सभा में कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 3 आदिवासी व 4 ओबीसी आवेदिका सामिल थे । उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य पोशक क्षेत्र होने के चलते ओबीसी को रद्द किया गया।चयन समिति के द्वारा उच्च शिक्षा एवं बाहुल्य क्षेत्र के आधार पर सुमित्रा मार्डी का चयन किया गया।

वहीं चयन होने के बाद सीडीपीओ हिमाद्रि , प्रखंड प्रमुख गुरूपद मार्डी, मुखिया मेनका सिंह मुण्डा,पंसस आदि ने सुमित्रा मार्डी को आंगनबाड़ी सेविका चयन का औपबंधिक चयन पत्र सौंपा।

वहीं सीडीपीओ हिमाद्रि ने बताया कि जाती बाहुल्य के आधार पर एवं उच्च योग्यता को आधार मानते हुए चयन समिति द्वारा सुमित्रा मार्डी का चयन किया गया एवं चयन पत्र दिया गया।

सिंहभूम कॉलेज चांडिल के ए आइ,डी एस के छात्रओं ने बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर ₹50 अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सिंहभूम कॉलेज चांडिल के ए आइ,डी एस के छात्रओं ने बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर ₹50 अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सरायकेला

चांडिल

चांडिल: सिंहभूम कॉलेज कमेटी की ओर से कॉलेज मे बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर ₹50 अवैध वसूली के खिलाफ कैंपस मे प्रदर्शन सह कॉलेज प्राचार्य महोदय डॉ. सरोज कुमार कैबर्त को ज्ञापन सौंपा गया.

ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया की बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर ₹50 की अवैध वसूली बंद किया जाए. जिन स्टूडेंट्स से ₹50 लिया गया है , जल्द वापस किया जाए.अगर मांगे पूरी नही होती है, तो ए आइ डी एस ओ छात्र संगठन की ओर से जोरदार आंदोलन किया जायेगा. इस प्रदर्शन मे ए,आइ डी एस ओ के जिला सचिव बिशेश्वर महतो, जिला कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो राहुल महतो राजा प्रमाणिक, चेतन सिंह, राजा पोद्दार, दीपक महतो, गोकुल, मधुसूदन, आदि उपस्थित थे.

जिला स्वास्थ्य समिति सरायकेला खरसावां एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिला स्वास्थ्य समिति सरायकेला खरसावां एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरायकेला

सरायकेला:जिला स्वास्थ्य समिति सरायकेला खरसावां एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उक्त कार्यक्रम में सराइकेला सिविल सर्जन विजय कुमार के साथ-साथ काफी संख्या में महिला व पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

उक्त कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार के विषय पर चर्चा की गई एवं महिलाओं के दैनिक कार्य मजदूरी मेहनताना के विषय पर भी चर्चा की गई

वहीं कार्यक्रम में महिलाओं के साथ होने वाली असमानताओं को लेकर ज़ागरूकता बढ़ाने के विषय पर बिंदुवार चर्चा की गई

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित करने वाले कौन-कौन से रंग हैं?

बैंगनी, हरा और सफेद – ये तीनों इंटरनेशनल वीमेंस डे के रंग हैं.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैंपेन के मुताबिक़, “बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का सूचक है. हरा रंग उम्मीद का रंग है. सफ़ेद रंग को शुद्धता का सूचक माना गया है. ये तीनों रंग 1908 में ब्रिटेन की वीमेंस सोशल एंड पॉलिटिकल यूनियन (डब्ल्यूएसपीयू) ने तय किए थे.”

कृषि एवं वनोपज आधारित जीविकोपार्जन विषयक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कृषि एवं वनोपज आधारित जीविकोपार्जन विषयक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सरायकेला खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सिधो कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता फेडरेशन लिमिटेड-रांच

सरायकेला : जिला मुख्यालय स्थित वन चेतना केंद्र में बुधवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में कृषि एवं वनोपज आधारित जीविकोपार्जन विषयक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम के संबंध में सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि राज्य में कृषि उपज के अलावा अन्य वनोत्पादों की बहुत सारी विविधता होती है। ये उत्पाद ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि ये उनके लिए मुख्य आय स्रोत के रूप में काम करते हैं। ग्रामीण समुदायों को इन उत्पादों के लिए उचित मूल्य नहीं मिल पाता जिसके कारण उन्हें अपने जीवनस्तर में सुधार लाने का मौका नहीं मिल पाता है। बिचौलियों द्वारा उनका विभिन्न स्तर पर शोषण किया जाता है। सहकारिता का उद्देश्य है ग्रामीण समुदायों को अपने उत्पादों के लिए उचित मूल्य मिल सके और उनके जीवनस्तर में सुधार आ सके। इसके अलावा, ग्रामीण समुदायों को उनके वनोत्पादों की मार्केटिंग, उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के बात भी कही। जिला सहकारिता पदाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं वनोपज जैसे धान, गेहूं, सब्जी-फल, लाह, ईमली, कोदो, कुटकी, सरगुजा, चिरौंजी, साल, आंवला, महुआ, करंज, हर्रे, बहेरा, रेशम आदि का उत्पादन, संकलन, प्रसंस्करण, अनुसंधान तथा विकास की विभिन्न गतिविधियों को सहकारी आधार पर संगठित करना, क्रय-विक्रय एवं वितरण की ऐसी व्यवस्था करना जिससे की सदस्यों को सर्वाेत्तम लाभ मिले।

वही कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय और राज्य पर सहकारी समितियों के विचार और संबंधित सफलता की कहानियों पर प्रकाश डालते हुए परियोजना प्रबंधक की टीम ने कार्यशाला को आगे बढ़ाया

प्रतिभागियों को अमूल और लिज्जत पापड़ के ऑडियो विजुअल दिखाकर उनका ज्ञान वर्धन किया गया LAMPS और PACS के प्रतिनिधियों ने अपनी सफलता की कहानियां अनुभवों और सुधार क्षेत्रों को साझा किया

उक्त कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण,आइटीडीए पीडी संदीप दोरायबुरू,आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत व डीपीआरओ धनवीर लकड़ा समेत जिले के सभी पैक्स के अध्यक्ष और सदस्य आदि उपस्थित थे।

बांधडीह से झापड़ागुढ़ा तक निर्माणाधीन पीसीसी पथ में घटिया गुणवत्ता वाले सीमेंट,बालू व गिट्टी का उपयोग किया गया है।

बांधडीह से झापड़ागुढ़ा तक निर्माणाधीन पीसीसी पथ में घटिया गुणवत्ता वाले सीमेंट,बालू व गिट्टी का उपयोग किया गया है।

सरायकेला: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बांधडीह से झापड़ागुढ़ा तक निर्माणाधीन पीसीसी पथ में घटिया सीमेंट,बालू व गिट्टी का गुणवत्ता निम्न स्तर पर का उपयोग किया गया है।

उक्त पथ निर्माण का कार्य ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमें विभाग व संवेदक के मिली भगत से घोर अनियमितता बरती जा रही है।

स्थानीय लोगो के शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए झामुमो के गम्हरिया प्रखंड प्रभारी विजय महतो ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया।

निरीक्षण क्रम में पाया गया कि उक्त सड़क का निर्माण बेहद ही घटिया स्तर का हो रहा है जिसमें विभाग व संवेदक की मिलीभगत से इनकार नही किया जा सकता है।

वहीं विजय महतो ने बताया कि जिस प्रकार निम्न स्तर के सामान से पीसीसी पथ का निर्माण निम्न स्तर का हो रहा है। ऐसे में सड़क एक माह भी टिक नही पाएगा। यह कार्य ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल सरायकेला द्वारा किया जा रहा है। संवेदक व विभाग के अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा पथ निर्माण की गुणवत्ता भी निम्न स्तर की है।

वहीं बताया गया प्राक्कलन के अनुरुप सड़क का निर्माण कार्य नही हो रहा है और नियमो की अनदेखी कर गुणवत्ताहीन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया सड़क निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्य हो और उच्च स्तर का निर्माण हो ताकि ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल सके अन्यथा विभागीय सचिव को पत्र लिखने के साथ सैकड़ो ग्रामीणों के साथ सड़क निर्माण कार्य को बंद किया जाएगा। मौके पर झामुमो नेता अमूल्य महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

राजनगर थाना को मिली बड़ी सफलता वाहन का नंबर फेरबदल कर बेचनेवाले गिरोह का पर्दाफाश

राजनगर थाना को मिली बड़ी सफलता वाहन का नंबर फेरबदल कर बेचनेवाले गिरोह का पर्दाफाश

राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सोमवार 13 मार्च को राजनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने सरायकेला एसडीपीओ को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

एसडीपीओ ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के क्रम में मझिया टुडू ने अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर एक ऑटो रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CJ- 2375, एक दो पहिया मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर JH 05CJ- 3275, दो मोटरसाइकिल का लॉक टूटा हुआ, एक डेल कंपनी का मॉनिटर, एक सीपीयू बगैर नंबर का दो मोपेड बाइक बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मझिया टूटू का आपराधिक इतिहास रहा है, और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. मूल रूप से इस गिरोह द्वारा वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर खरीद- बिक्री का काम किया जाता है. पूछताछ के क्रम में उसने अपने अपराध स्वीकार कर लिए. जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

गिरफ्त में आए युवक मझिया टुडू के पास से एक सुमो विक्टा JH 05N- 0666 बरामद किया गया. जांच के क्रम में रजिस्ट्रेशन नंबर गलत पाया गया.

संस्कृति हमारी पहचान, युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत : सविता महतो

संस्कृति हमारी पहचान, युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत : सविता महतो

सरायकेला खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला जिले के कुकड़ू प्रखंड के बुरुडीह में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सविता महतो शामिल हुए और विधिवत रूप से फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक ने कहा संस्कृति हमारी पहचान इसे बचाए रखने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का अपील किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, सिरुम मुखिया महजीत सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, गुप्तेश्वर महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, शमशेर आलम, सपन महतो, नव किशोर हांसदा, कित्तीवास महतो, परेश महतो, आदि काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

जिला अध्यक्ष रश्मि साहू जी की अध्यक्षता में अटल पार्क आदित्यपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

जिला अध्यक्ष रश्मि साहू जी की अध्यक्षता में अटल पार्क आदित्यपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

सरायकेला खरसवां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां: भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक जिला अध्यक्ष रश्मि साहू जी की अध्यक्षता में अटल पार्क आदित्यपुर में संपन्न हुई

बैठक का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।

रश्मि साहू जी के द्वारा अध्यक्षीय भाषण में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति अपने दायित्व का अच्छे से निर्वाहन करने के लिए जोश भरा गया। देशव्यापी चल रहे 1 करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी कार्यक्रम, प्रत्येक महीने होने वाले मन की बात की उपयोगिता समझाते हुए कार्यकर्ताओं को इन सभी पर ध्यान देने का आग्रह किया गयाI

बैठक की प्रभारी लकी सिंह जी के द्वारा पूरा जिला संगठन का जानकारी लेते हुए संगठन की मजबूती, महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए उपस्थित जिले के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और मंडल/प्रखंड अध्यक्ष और महामंत्री को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सभी मंचासीन अतिथियों ने महिलाओं को संगठन में उनकी विशेष भूमिका और दायित्व के बारे में संबोधित किया और महिलाओं की भागीदारी से ही देश और भाजपा संगठन की मजबूती का भी महत्व बताया और कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करने के लिए जोश भराI
कार्यक्रम के दूसरे भाग में राष्ट्रीय और प्रदेश से निर्देशित सुषमा स्वराज अवार्ड समारोह में सरायकेला खरसावां जिले से कई महिलाओं को सम्मानित किया गयाI

1.पूनम मंडल (तीरंदाजी)

  1. आरती प्रधान (तीरंदाजी)
  2. बबली माझी (तीरंदाजी)
  3. सलमा सोरेन (मार्शल आर्ट प्रशिक्षक)
  4. पूर्णिमा कुमार (छऊ कलाकार) 6. जयमनी महाली (हस्तशिल्पकार)
  5. मंजू महाली (हस्तशिल्पकार)
  6. कुंती कुमारी (स्वरोजगार)
  7. जिसमें मुख्य रुप से बतौर मुख्य अतिथि, कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी लकी सिंह जी, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू जी, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा जी, सारथी माहतो जी, अनीता पारीत जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिंकू राय जी, आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह जी मंचासीन थे।
  8. इस बैठक में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष हेमलता महतो जी ने कियाI राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री तरु सिंह मुंडा जी के द्वारा पढ़ा गया, जिसे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया I बैठक का विधिवत समापन और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री शीला पाल जी के द्वारा किया गयाI

आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के दो पीडीएस दुकानों का उपायुक्त ( DC ) ने किया निरीक्षण

आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के दो पीडीएस दुकानों का उपायुक्त ( DC ) ने किया निरीक्षण

सरायकेला-खरसावां

जिले के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रो के 40 दुकानों का किया गया निरिक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुरूप करे कार्य, किसी भी प्रकार के लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई- उपायुक्त

( सरायकेला से सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सराइकेला: राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र के दो पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

बताते चलें कि उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आए टि डी ए संदीप कुमार दौराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अलग अलग क्षेत्र के कुल 40 दुकानों का औचक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में रजिस्टर इंटरी, राशन वितरण की विवरणी समेत अन्य बिंदुआँ का जायजा ले कई आवश्यक दिशा निदेश दिए गए। राशन डिलरों को ग्रामीणों के साथ सहयोगात्मक भाव रखने, उचित एवं निर्धारित दर पर ससमय राशन उपलब्ध कराने तथा अपने दुकान निर्धारित समयानुसार खोलने के निदेश दिए गए।

निरिक्षण क्रम मे विभिन्न माध्यम से की राशन डिलरो द्वारा अपने इच्छानुसार दुकान खोलने, कम राशन देने, दुकान बंद रहने जैसी शिकायतों पर दुकानों का औचक निरिक्षण किया जा रहा है। इस सम्बन्ध मे उपायुक्त ने कहा की जितने भी दुकानों का निरिक्षण आज किया गया है उनमे ऐसे दुकान जिनमे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आमजनों की शिकायत सत्य पायी गईं है उनपर नियमसंगत करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा की जिले के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा किसी भी दिन किसी भी समय दुकानों का औचक निरिक्षण किया जा सकता है। अतः सभी पि डी एस डीलर निर्धारित समयानुसार दुकान खोले राशन कार्ड धारियों को उचित मात्र मे राशन दे तथा यह सुनिश्चित करे की लाभुकों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा की सभी पीडीएस दुकानदार विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक नियमानुसार कार्य करे, किसी भी प्रकार की कोताही (जैसे समय पर दुकान ना खुलना, राशन कम देना, राशन के बदले राशि वसूलना इत्यादि) पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पालना डैम के तराई में भाजपा पार्टी का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

पालना डैम के तराई में भाजपा पार्टी का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के चौका थाना अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पालना डैम के तराई में भाजपा पार्टी का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। भाजपा नेत्री सारथी महतो ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर मौके पर विफल रहा है।जिसका आक्रोश राज्य के जनता में देखा गया ।

रमेश हांसदा ने कहा हेंमत सरकार द्वारा आदिवासी को ठगने लगा ।आदिवासी को जिताना मिलेगा वह मिलेगा नीति की बाते कहकर लोगो को गुमराह करने का कार्य किया हे।जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन ने देखा लिया रामगढ़ चुनाव में भाजपा और आजसू का जीत से पताचल ही गया ।झारखंड राज्य में मोदी को लाना है। जेएमएम पार्टी के हेमंत सोरेन को हटना है ।यह संकल्प लेकर गांव में डोर टू डोर जाना है। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र वंदेभारत एक्सप्रेस की तरह है जो आगे बढ़कर चलना है यह संकल्पनीय निर्णय है। 2024 में लोकसोभा ओर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीट मिलने का उम्मीद है जिसके लिए अभियान चल रहा है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता एकजुट रहे आने वाले समय में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी।

मौके पर जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई ने कहा कि भाजपा नीति सिद्धांत की पार्टी है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, गणेश महाली, रमेश हांसदा, राकेश सिंह, महेश कुंडू, खुदी सिंह सरदार,अनिता पारित, मुखिया भीमसिंह मुंडा, रामकृष्ण महतो, डॉ भूषण मुर्मू, नितेश तिवारी , राजेन महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

उपायुक्त की अध्यक्षता में होली के मद्देनजर विधी व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक का आयोजन

उपायुक्त की अध्यक्षता में होली के मद्देनजर विधी व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक का आयोजन

सरायकेला खरसावां

आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक व उचित दिशा निदेश

भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए होली का त्योहार- उपायुक्त

ड्रंक एंड ड्राइव तथा सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी, भाईचारे के साथ मनाए त्यौहार- पुलिस अधीक्षक

अंतरराज्यीय सीमाओं तथा मुख्य चौक चौराहे पर पुलिस बल की रहेगी तैनाती, सघन वाहन जांच कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी कानूनी करवाई- पुलिस अधीक्षक

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी उपायुक्त श्री अरवा राजकमल की अध्यक्षता में आगामी पर्व त्योहार होली एवं सब ए बारात के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर विधि व्यवस्था संधारण के साथ आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल होली त्यौहार को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव रहने का निर्देश दिया।

इस दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कोताही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी को कहा कि डीजे या लाउडस्पीकर पर किसी भी धर्म या संप्रदाय के के विरुद्ध गाना बजाना ना हो साथ ही रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक डीजे या लाउडस्पीकर पर गाना ना बजे यह सुनिश्चित करे। उपायुक्त ने होली त्योहार को लेकर पेयजल एवं स्वक्षता विभाग को समुचित पेयजल तथा विधुत विभाग के पदाधिकारी को विद्युत सेवा बहाल करने के निदेश दिए। वही ड्रंक एवं ड्राइव तथा ओवर स्पीड को लेकर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से अंतर राज्यसीमा व तथा मुख्य चौक चौराहों पर सघन वाहन जांच चलाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य, फायर सेफ्टी, नगर निगम तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मूड में रहेंगे। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक्टिव मूड मे रहेंगे , ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से लोग मना सके और किसी भी प्रकार का व्यवधान ना हो पाए। आगे उपायुक्त ने कहा कि होली पर्व को सभी उत्साह के साथ मनायें रंग लगाने के नाम पर किसी प्रकार का जोर-जबरदस्ती ना हो। साथ ही उपायुक्त ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, थाना प्रभारी को निदेशित किया गया कि उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की जाय एवं यह ध्यान रखा जाय कि विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शराब का सेवन और शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे। उपायुक्त ने कहा कि होली के दिन ड्राई डे रहेगा अतः उन जगहों पर जहां अवैध शराब बिक्री होती है, वहां छापामरी कर कर नियम संगत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के अलावा अवैध शराब बिक्री रोकने के साथ शांति, सौहार्द एवं आपसी प्रेम के साथ होली का त्योहार मनाने की बात कही।

बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री ऋषभ कुमार झा ने कहा होली पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पूर्व में ही सभी एक्टिव रहे। वैसे थाना जहां शांति समिति की बैठक नहीं हुई है अभिलंब शांति समिति की बैठक कर ले। आगे उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर सेल को सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का निर्देश दिया और सोशल मीडिया पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाला पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने की बात कही। उड़ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर एवं डीएसपी हेड क्वार्टर को ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध अंतर राज्य सीमा सहित जिले के सभी मुख्य चौक चौराहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से छोटे बड़े सभी वाहन चालकों का जांच कर नियम संगत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्तश्री प्रवीण कुमार गागराई, पुलिस उपाधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला श्री हरविंदर सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री गिरजा शंकर प्रसाद, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, डीएसपी हेड क्वार्टर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, स्थापना उप समाहर्ता, जिला नजारत उपसमाहर्ता, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल के अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started