अवैध लॉटरी टिकट बेचते एक धराया, किंगपिन के नाम का हुआ खुलासा….

सिनी: पुलिस के लिए चुनौती बन रहे लॉटरी के अवैध कारोबार के किंगपिन के नाम का खुलासा हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर सीनी ओपी पुलिस ने सीनी मोड से चंद्रशेखर महतो नामक युवक को 74 बंडल लगभग 3700 अवैध लॉटरी एवं लॉटरी के टिकट से प्राप्त कुल 6300 रुपए के साथ हिरासत में लिया.

पूछताछ के क्रम में चंद्रशेखर महतो ने बताया कि अवैध लॉटरी टिकट सप्लायर हेमंत कुमार नामक व्यक्ति है जो सरायकेला में रहता है. उसके द्वारा सभी जगह इन लॉटरी टिकटों की सप्लाई की जाती है. चंद्रशेखर महतो के गिरफ्तार होते ही वह फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इसकी जानकारी एसडीपो हरविंदर सिंह ने दी. मौके पर सरायकेला इंस्पेक्टर राम अनूप महतो, सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी भी मौजूद रहे.

Design a site like this with WordPress.com
Get started