स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग संस्थान मे शिक्षक दिवस रंगारंग तरिके से मनाया गया।

स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग संस्थान मे शिक्षक दिवस रंगारंग तरिके से मनाया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

जितेन्द्र मंडल की रिपोर्ट

सरायकेला खरसावां जिला गम्हरिया मे 9वर्ष से संचालित स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग संस्थान मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

आपको बता दें कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था उन्हीं के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाए जाता हैं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति सहासिक शिक्षक रह चुके हैं

इसी कड़ी में याद को ताजा करते हुए स्टूडेंट कॉर्नर अध्यापक और छात्र छात्राएं बडे़ धूम धाम से छात्रो ने शिक्षक मनाया। जिसमे संस्था के संचालक चंचल साहू, विश्वजीत मोहंती, रंजन प्रधान, दीप चटर्जी, शीला हांसदा, नेहा महतो आदि सभी उपस्थित थे ।

श्री राम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन।

श्री राम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन।

सरायकेला/आदित्यपुर


भाटिया बस्ती स्थित श्री राम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया । जिसमे सबसे पहले डॉ० सर्वपली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम प्रारंभ की गई।

स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षक के सामने रंगा रंग कार्यक्रम पेश किया तथा अपने शिक्षक के साथ गई मन भावक गेम्स भी खिलवाया जो सभी शिक्षक को काफी पसंद आया और जिसका भरपूर लुफ्त भी उठाए। इस अवसर पे शिक्षक द्वारा केक काटे गए और उन्हें स्कूल की तरफ से छात्र छात्रों द्वारा गिफ्ट प्रदान भी प्रदान किये गए।

इस अवसर पे स्कूल के डायरेक्टर द्वारा सभी शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें एक शिक्षक से गुरु बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव रिंकी मूनका प्रसाद भी मजूद रही । कार्यक्रम में स्कूल के कॉउंसलर आशीष पहाड़ी, मोहमद समशेर, के साथ शिक्षक सविता,नीलम, उषा, शम्पा,सुमित्रा, अर्चना, पूजा, कंचन, ज्योत्सना, लियोनिता, नीतू, शंकर, सुमित और कमलेश विशेष रूप से मूजूद रहे।

उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में धूमधाम से बना शिक्षक दिवस, रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में धूमधाम से बना शिक्षक दिवस, रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में धूमधाम से बना शिक्षक दिवस। इस अवसर पर लायंस क्लब रीजन के चेयरपर्सन शुभम वाजपेई,प्रेसिडेंट अंजलि बाजपेई क्लब मेंबर मधुरिमा सिंह एवं अविनाश सिंह भी उपस्थित थे।

लायंस क्लब के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित ओरिया मध्य विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्रीमती संध्या प्रधान को शोल पुष्प गुच्छ देकर एवं लायंस क्लब के मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानाध्यपीका ममता झा को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत के राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्रपट पर पुस्तकालय तथा दीप प्रजनन के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षिका नंदिता, प्रमिला ,पुष्पा, रंजीत ,किरण ,संजू, पुष्पा, सुषमा पूर्णिमा, तथा पूर्व छात्र गणेश, संतोष ,बादल आदि उपस्थित थे।

अपने महान कार्य एवं योगदान से हम सभी छात्रों के भविष्य को सही दिशा एवं सही मार्ग देने के लिए सभी शिक्षकों का आभार..

अपने महान कार्य एवं योगदान से हम सभी छात्रों के भविष्य को सही दिशा एवं सही मार्ग देने के लिए सभी शिक्षकों का आभार..

सरायकेला/आदित्यपुर

Happy Teacher’s Day to all teachers

मेरे प्यारे साथियों शिक्षकों के महान कार्य एवं योगदान को प्रोत्साहित और उन सभी शिक्षकों को सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है.जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

Sandhya PradhanFormer Principal Upgraded High School Adityapur

भारत के उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हर साल 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. उनकी जयंती पर स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. छात्र अलग-अलग तरीकों से अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हैं।

5 सितम्बर छात्राओं के जीवन में अपने गुरुओं का सम्मान करने के लिए एक विशेष अवसर प्रदान करता है। यह शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने वाला वह महत्वपूर्ण दिन है जिसके तहत छात्राओं को अपने गुरुजनों की सराहना और सम्मान करने का एक मौका प्रदान करता है। यह एक उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला दिन है जो छात्राओं के द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं अन्य प्रकार के शिक्षकों को कार्ड गिफ्ट देकर सेलिब्रेट किया जाता है। छात्राओं के लिए शिक्षकों के द्वारा पढ़ाया जाना वास्तव में एक सम्मान और सौभाग्य की बात है जो हमे छोटी-छोटी बातों में ज्ञान देकर महान कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। शिक्षकों की प्रशंसा करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि वह हमारे लिए जो योगदान देते है वह एक किसी महान कार्य से कम नहीं है। एक शिक्षक अपने जीवन में सबसे ज्यादा खुश तब होते है जब उनके छात्र अपने जीवन उनसे बेहतर एवं सफल होने के लिए विकसित होते है।

जब हम अपने मन में विचार करते है तो हमारे जीवन के सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता है, जो हमें यह शिक्षा देते है की जीवन की मुश्किल परिस्थितियों में कैसे सफल होना है। गुरु सभी के जीवन में एक बहु मूल्यवान है हमारे शिक्षक गण हमें वह शिक्षा का ज्ञान कराते है जो हमे हमारे हितों में पढ़ाकर हमें मंजिल तक पहुंचाने का मार्गदर्शन करते है।

मेरे प्यारे साथियों यह समारोह वर्ष 1962 में प्रथम बार भारत में आयोजित किया गया। भारत वर्ष में यह प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर के दिन मनाया जाता है। भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं एपीजी अब्दुल कलाम शिक्षक होने का एक अहम् उदाहरण है। यह गुरुओं के सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। शिक्षक छात्र के मन को समझते है जिसके अनुसार वह अपने छात्र-छात्राओं को ज्ञान देने में सहयोग करते है. गुरु हमारे जीवन में हमे किसी भी समस्या के समाधान ढूंढ़ने का एक सही तरीका दिखाने का प्रयास करते है। छात्र का मार्गदर्शन करके उसके भाग्य को एक नया जीवन दान देने वाला शिक्षक वह महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सफल कैरियर बनाने में बिना किसी निस्वार्थ भाव से छात्र का सहयोग करते है। शिक्षा छात्राओं के जीवन के लिए वह आवश्यक गति है जिसके बाद अन्य सभी मुकाम को अपने जीवन में हासिल कर सकते है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started