आसनबनी में आयोजित रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ।

आसनबनी में आयोजित रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ।

सरायकेला/चांडिल

(जगन्नाथ चटर्जी)

आसनबनी पंचायत अंतर्गत टीसीआई क्षेत्र में सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर के सौजन्य से रक्तदान सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजित किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने रक्तदान किया। मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो शिविर में उपस्थित हुए और शिविर का उद्घाटन किया।

इस दौरान हरेलाल महतो ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर आयोजित करने के लिए डॉक्टर एस एन मुर्मू को बधाई दी। हरेलाल महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान करने वालों की संख्या बढ़ रही हैं जो कि बहुत ही अच्छी बात है। लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इससे जरूरतमंद मरीजों को उचित समय पर रक्त उपलब्ध हो रही हैं। हरेलाल महतो ने डॉक्टर एस एन मुर्मू के कार्यों की सराहा और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी इस दिशा में पहल करना चाहिए। सरकार को ब्लड बैंक की संख्या बढ़ाने तथा उनके उचित देखभाल की जरूरत है। इस शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। रक्तदान करने वालों को ब्रम्हानंद ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एस एन मुर्मू, दुर्योधन गोप, बासुदेव प्रमाणिक, शेखर गांगुली, सुरेश कुमार, अमित कुमार, प्रदीप गिरी, रवि कुमार सिंह, दिनेश महतो, गुरूपद सिंह, विक्की पटेल, उषा मुर्मू, ममता मुर्मू, कालीपद सिंह, खेतुराम सिंह, डॉक्टर संजीव कुमार, धनंजय दास, लिली मुर्मू, फुलमनी लोहार, सुमित्रा बोईपाई, कृष्णा उरांव, नूर जहाँ, कमलेश कुमार आदि मौजूद थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना

सरायकेला-खरसावां

जागरूकता वाहन मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत संचालित गतिविधियों से लोगो को करेगी जागरूक।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा आज समहरनालय परिषद से मतदाता सूची विशेष पुनरनिरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। मौके पर मुख्य रूप से अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी खरसावां विधानसभा श्री सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानुराम नाग उपस्थित रहें।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दो चरणों में मतदाता सूची विशेष पुननीरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। अभियान के तहत छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने, भावी मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त करने, नाम सुधार तथा पुअर क्वालिटी के कार्ड तथा ब्लैक एंड वाइट फोटोस ,पुअर क्वालिटी फोटोज का रिप्लेसमेंट किया जायेगा। उपायुक्त नें कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनऱरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर 2023 तक सभी पात्र नागरिक, जो 01 अक्टूबर 2024 को या से पहले 18 वर्ष के हो जाएंगे, वह सभी फॉर्म 6 भर कर मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए अपने-अपने नजदीकी मतदान केंद्र अवश्य जाएं तथा अपना पंजीकरण करवायें। इसके अलावा प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का संशोधन कार्य भी इस दौरान करवाया जा सकता है।

झारखंड महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का रंगारंग तरीके से हुआ शुभारंभ।

झारखंड महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का रंगारंग तरीके से हुआ शुभारंभ।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

27 अक्टूबर शुक्रवार को झारखंड महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी के महाकुंभ की शुरुआत शुक्रवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम, मोरहाबादी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो गई है। इस विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में कई रोमांचक मैच खेले जायेंगे।

मुकाबले की शुरुआत आज 27 अक्तूबर से हो गईं है। पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का आखिरी मुकाबला होगा भारत और थाईलैंड के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है क्योंकि अभी तक दोनों टीमों के बीच महा मुकाबला का रिकॉर्ड बेहद रोमांचक रहा है।

दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

1.सुरक्षा के दृष्टिकोण से दर्शक किसी प्रकार का हथियार लाठी-डंडा, चाकू या पिस्टल लेकर स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।

2. स्टेडियम के अंदर किसी भी तरह के पटाखे माचिस या लाइटर आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

3. पान, बीडी, सिगरेट तंबाकू या किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ लेकर दर्शक स्टेडिमय के अंदर नहीं जायेंगे।

4. किसी प्रकार का वाद्ययंत्र, पानी का बोतल, थर्मस, केन आदि भी स्टेडियम के अंदर ले जाना प्रतिबंधित है।

5. दर्शक अपना व्यवहार संयमित रखेंगे और खेल में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे।

6.दीर्घा भर जाने पर दर्शकों का स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा इसके बाद दर्शन में आबादी मैदान में लगे बड़े स्क्रीन में मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे

इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर टाइल्स दुकान का किया उद्घाटन।

इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर दुकान का किया उद्घाटन।

सरायकेला/चांडिल


ईचागढ़ विधानसभा के पुर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर टाइल्स दुकान का फीता काट कर किया उद्घाटन।


चांडिल अनुमंडल के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रधुनाथपुर गांव टाइल्स का दुकान खोला गया जिसका ईचागढ़ विधानसभा के पुर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर टाइल्स दुकान का उद्घाटन फीता काट कर किया। कार्यक्रम में विधायक अरविंद सिंह को पुष्प गुच्छ देकर एवं सोल ओढ़ा कर उनका स्वागत किया गया रधुनाथपुर गांव में टाइल्स का यह पहला दुकान खुला।

सापड़ा में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत 700 किलो जावा महुआ बरामद।

सापड़ा में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत 700 किलो जावा महुआ बरामद।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)

सरायकेला जिले के उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए गुरुवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ तथा 35 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है. टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में छापेमारी की।

आपको बताते चले की छापेमारी के दौरान 700 किलो जावा महुआ व 35 लीटर चुलाई शराब को जब्त किया गया. छापेमारी के दौरान किसी की भी गिरफ्तारी नही हुई है. वही छापेमारी में स्थानीय थाना पुलिस का भी सहयोग रहा।

ईचागढ़ विधायक सविता महतो के प्रयास से 12 सड़कों लगभग 28 करोड़ की योजना धरातल पर।

ईचागढ़ विधायक सविता महतो के प्रयास से 12 सड़कों लगभग 28 करोड़ की योजना धरातल पर।

सरायकेला/चांडिल

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा के 12 महत्वपूर्ण सड़कों का टेंडर निकला गया। जिसे लेकर ग्रामीणों और कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर देखा गया और विधायक के कार्यो को एक सहरानीय कार्य बताया ।

12 महत्वपूर्ण सड़कों में नीमडीह प्रखंड के रामनगर बांदु पथ से हेवन से लावा होते हुए अण्डा तक पथ का निर्माण, कुकड़ू प्रखंड के रुपरु से सीरुम तक पथ का निर्माण, लेटमदा से जारगो तक का सुदृढ़ीकरण, डेरे से रेलवे लाईन तक का निर्माण, छातारडीह से जारगो मोड़ भाया महादेबेड़ा तक का निर्माण तेरह करोड़ चौहतर लाख चौदह हजार सात सौ रुपये व ईचागढ़ प्रखंड में आरईओ रोड से कुंद्रीलोंग ग्राम तक पथ का निर्माण,कुंद्रीलोंग से धातकीडीह तक पथ का निर्माण, बड़ाआमड़ा से जाहेरडीह भाया सिलदा तक पथ का निर्माण, गौरांगकोचा से करनडीह तक पथ का निर्माण, नागासेरेंग से कुटाम तक पथ का निर्माण, कुटाम से काठघोड़ा तक पथ का निर्माण, नागासेरेंग बाजार से डूंगरीडीह भाया आमनदीरी सीमा तक पथ का निर्माण चौदह करोड़ सैतालिस लाख ईकतीस हजार दो सौ रुपये की लागत से निर्माण होने वाले सड़क का टेंडर निकला।

जमशेदपुर डेयरी (सुधा डेयरी) कंपनी में ठेकेदार द्वारा श्रमिक को कम वेतन पर काम करवाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया।

सुधा डेयरी कंपनी में ठेकेदार द्वारा श्रमिक को कम वेतन पर काम करवाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया।

सरायकेला/आदित्यपुर

जमशेदपुर डेयरी (सुधा डेयरी) कंपनी में मां तारा एजेंसी ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने का मामला सुर्खियों में आया है जहां पर कंपनी में मां तारा एजेंसी ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को 331 रुपए की राशि पर मजदूरी कराई जा रही है जिसका मजदूरों ने श्रम अधीक्षक को लिखित शिकायत की है।

वहीं लिखित शिकायत में कहा गया है कि जमशेदपुर डेयरी (सुधा डेयरी) कंपनी में मां तारा एजेंसी ठेकेदार द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है इन से ₹331 की राशि पर मजदूरों मजदूरी कराई जा रही है और इसका विरोध करने पर काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है इसके साथ-साथ पीएफ ईएसआई में भी धांधली की जाती है और साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता वहीं लिखित शिकायत में मजदूरों में श्रमिक अधीक्षक से कंपनी में जाकर जांच करके मजदूरों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है

इसके साथ-साथ एक और मामला सामने आए हैं जिसमें की विकास गुप्ता नाम के व्यक्ति ने भी सुधा कंपनी के खिलाफ गम्हरिया थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

विकास गुप्ता ने शिकायत में कहा कि उन्होंने सुधा कंपनी से एक स्टॉल लिया था जो की स्टोल सुधा कंपनी की ओर से उन्हे सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुधा कंपनी उन्हें टाटानगर स्टेशन पर लगाने के लिए स्टॉल दिया गया था जिसका समय सीमा 21/01/2019 से 20/01/2020 तक तय कि गई थी। वहीं कागजी प्रक्रिया में स्टॉल लेने के लिए विकास गुप्ता ने एचडीएफसी बैंक में ₹5 लाख डिपॉजिट भी करवाए थे।

वहीं विकास गुप्ता ने सुधा कंपनी द्वारा दी गई स्टॉल को 17/01/2020 को वापस भी कर दिया लेकिन सुधा कंपनी अब विकास गुप्ता से लाइसेंस के नाम पर ₹3 लाख की राशि की मांग कर रही है वहीं लिखित शिकायत में विकास गुप्ता ने कहा कि HDFC बैंक के द्वारा उन्हें फोन करके कहा गया कि ₹3 लाख नहीं जमा करने पर उनके डिपॉजिट किए हुए ₹5 लाख मैं से ₹3 लाख काट लिए जाएंगे. इन सभी मामले की जानकारी लेने के लिए जब विकास गुप्ता सुधा कंपनी में गए तब सुधा कंपनी के सिक्योरिटी ने उन्हें धक्के मार कर बाहर निकाल दिया और उनके साथ में मारपीट की जिसका उन्होंने गम्हरिया थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

शेष अगले अंक में पढ़ते रहे झारखंड क्राईम रिपोर्टर

21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाते हुए याद किए गए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मी।

21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाते हुए याद किए गए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मी।

21 अक्टूबर शनिवार को जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल में संस्मरण दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही शहीद के परिजनों कों सम्मानित भी किया गया

पुलिस संस्मरण दिवस के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। मौके पर जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक समेत जिला पुलिस के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे, इस बाबत पुलिस लाइन मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, सभी मौजूद अधिकारीयों ने शहीद हुए पुलिस कर्मियों कों याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जमशेदपुर के कदमा और सोनारी पूजा पंडालो में शामिल हुए स्वास्थ्य माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर के कदमा और सोनारी पूजा पंडालो में शामिल हुए स्वास्थ्य माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को कदमा और सोनारी के दुर्गा पूजा पंडालों में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कदमा गंगोत्री इन्क्लेव सोसाइटी, कदमा सिन्डीकेट कॉलोनी, उलियान मेन रोड, उलियान दुर्गा मंदिर, रामनगर चौक, सोनारी जनता बस्ती बड़तल्ला, शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3, एलायड दुर्गा पूजा, सोनारी नॉर्थ लेऑट शिवगंगा सोसायटी और सोनारी एरोड्राम के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में उपस्थित होकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर झारखंड राज्य के लोगों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ भगवती हर कष्टों का निवारण करती हैं. माँ के स्मरण मात्र से सारी समस्याओं का समाधान हो जाता हैं. सभी जमशेदपुर वासियों से विनती हैं कि पूरे हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में सपरिवार दुर्गोत्सव का आनंद लें राज्य सरकार और प्रशासन उनके सुरक्षा के लिए तैयार हैं मेले की भीड़ में अपने और अपने परिवार का ख्याल रखे।

चंदनकियारी के लोकप्रिय विधायक अमर कुमार बाउरी का जमशेदपुर आगमन पर किया गया स्वागत।

चंदनकियारी के लोकप्रिय विधायक अमर कुमार बाउरी का जमशेदपुर आगमन पर किया गया स्वागत।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चंदनकियारी के लोकप्रिय विधायक अमर कुमार बाउरी का लौहनगरी जमशेदपुर आगमन पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा ने डिमना लेक सिद्धू कानू चौक में स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस दौरान बाइक रैली के माध्यम से पारडीह काली मंदिर पहुंच कर अमर कुमार बाउरी ने मां काली की पूजा अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।  

वहीं इस मौके पर समिर खान, छोटू पासवान, विजय सोय, ओम प्रकाश रजक, तहसीन हाशमी, मिराज अहमद, आकाश श्रीवास्तव, शैलेंद्र शर्मा, लोबिन माझी, अभिलाष चंद्र विक्की, सोना मधु नायक, राममुखी, प्रेम जैन समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको बताते चलें कि विमल बैठा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली जिसमें अमर कुमार बाऊरी को जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत अभिनंदन किया।

शहीद संस्करण दिवस पर जिला पुलिस केंद्र में याद किए गए शाहिद पुलिसकर्मी।

शहीद संस्करण दिवस पर जिला पुलिस केंद्र में याद किए गए शाहिद पुलिसकर्मी।

सरायकेला-खरसावां

अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह करते हुए के शहादत को प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों की स्मृति में सरायकेला जिला पुलिस केंद्र में शाहिद संस्करण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सर्वप्रथम शहीदों के सम्मान में शोक सलामी दी गई। तत्पश्चात पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर लगे शहीदों की तस्वीरों पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, शहीद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के परिजनों द्वारा रीट तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर शहीद पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के परिजनों को बुके, शॉल, साड़ी और अन्य उपहार भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने शहीदों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें पुलिस परिवार की ओर से हरसंभव मदद करने का अश्वासन दिया।

भाजपा आदित्यपुर मंडल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित।

भाजपा आदित्यपुर मंडल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी को पुष्प कुछ देकर किया सम्मानित।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी को उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने पर जिला सरायकेला खरसावां,भाजपा आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष श्री बिरेंद्र सिंह जी के अध्यक्षता में पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया

आपको बताते हैं चलें कि पूर्वी सिंहभूम जिला जमशेदपुर से अपना राजनीति‍क कर‍ियर शुरू करने वाले रघुवर दास 2014 से लेकर 2019 तक पांच साल झारखंड के मुख्‍यमंंत्री रह चुके हैं। वहीं झारखंड के छठे सीएम बनने से पहले वे राज्‍य में कई बड़ी जिम्‍मेदारियां निभा चुके हैं और भाजपा में उच्‍च पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं। इस बीच अब उन्‍हें ओडिशा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

उक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूसूचित जन जाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री गणेश महाली,महामंत्री अशोक सिंह जी,गुरजीत सिंह,गणेश कालिंदी,देवेश महापत्र आदी गणमानी अतिथि गण उपस्थित रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free