बेथल होम में अनाथ बच्चों के बीच पके आम का वितरण किया गया

बेथल होम में अनाथ बच्चों के बीच पके आम का वितरण किया गया

मुसाबनी: बच्चों के बीच रहकर अपने आप को खुश रखना कोई बेथल होम के निदेशक से सीखें। छोटी-छोटी चीजों से बच्चों को खुसी देना, उनके साथ खेलना, उनके साथ मस्ती करना, उन्हें प्यार से पढ़ाना, दुलार करना अनाथ बच्चों के लिए पिता बन जाना बेथल होम बेनाशोल के निदेशक लिविंगस्टन जोशेफ़ के दिनचर्या में शामिल है।

आपको बताते चलें कि बेथल होम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक बच्चे रहकर नि:शुल्क पढ़ाई करते हैं। सभी बच्चों को तमाम तरह की सुविधाएं यहां उपलब्ध है। शनिवार को होम में लगे आम के पेड़ से पके व ताजे आम तोड़कर सैकड़ों बच्चों के बीच बांटा गया।

पके आम लेने के लिए बच्चों में होड़ मच गई। आम तोड़ने से लेकर वितरण किए जाने तक में बच्चों की भूमिका देखने को मिली ।बच्चे पके आम लेने के लिए कतार में देखे गए। होम में पढ़ने वाले सभी बच्चों को बराबर हिस्से में आम बांटा गया। फलों का राजा आम पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए।

फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आगमी 1 जुन 15 जुन तक चलेगा।

फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आगमी 1 जुन 15 जुन तक चलेगा।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में फलेरिया उन्मूलन हेतु बैठक हुई। नीमडीह सीएचसी प्रभारी डाक्टर के सी मुंडा ने कहा की फलेरिया रक्त जांच कैंप दो स्वस्थ्य उपकेन्द्र अधीन फलेरिया प्रभावित गांवों की जाएगी। फलेरिया रक्त जांच शिविर आगमी 1जुन2023 से 15जुन 2023 तक चलेगा।

बैठक में एम सी टी एस विश्वजीत महतो,एम पी डब्ल्यू दीपक महतो,दिलीप प्रमाणिक,गोरांग लायक,दो उपकेन्द्र अधीन सहिया बैठक में शामिल थे। सहिया का कहना काम एवंज हमलोग का मानदेय देने पर करेंगे।हमलोग को काम पर ही प्रति रोगी पर मिलता है।

साहू समाज ने महिला को इलाज हेतु दिया सहयोग राशि

साहू समाज ने महिला को इलाज हेतु दिया सहयोग राशि

जमशेदपुर


जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की महिला कमेटी की जिला उपाध्यक्ष बिरसा नगर निवासी सीमा साहू को अचानक शारीरिक पीड़ा कष्ट होने के कारण इलाज हेतु एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके पूरे शरीर में इंफेक्शन हो गया है।

वहीं बेहतर इलाज एवं जरूरत होने पर बाहर से दवा हेतु साहू समाज के द्वारा उन्हें नगद 10,000 का सहयोग राशि दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राकेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, जिला सलाकार राजेश प्रसाद, जिला सचिव अशोक साव, गौतम साव आदि मोजूद थे।

बांदु गांव के आक्रोशित लोग ने प्रशासन की लपारवाही,ग्राम प्रधान के विरोध में बैठक की।

बांदु गांव के आक्रोशित लोग ने प्रशासन की लपारवाही,ग्राम प्रधान के विरोध में बैठक की।

बैठक में अंचल कार्यालय नीमडीह के समक्ष प्रदर्शन करने की बात कही गई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लकड़ी पंचायत अंतर्गत बांदु गांव स्थित स्कूल प्रांगण में बांदु गांव के ग्राम प्रधान श्यामल वरुण पांडे , स्थानीय प्रशासन लापरवाही के खिलाफ बैठक की। बैठक लोगों का कहना है ग्राम प्रधान श्यामल वरुण पांडे के मनमानी और प्रशासन की लपारवाही के कारण आक्रोशित लोग बैठक की और निर्णय लिया की शीघ्र अंचल कार्यालय नीमडीह में एक जन प्रदर्शन होगा।

उपस्थित लोगों का कहना है की ग्राम प्रधान के व्यवहार से त्रस्त लोग ने कहा की एक माह पुर्व अपर उपायुक्त सरायकेला खरसावां से बांदु गांव में ग्राम प्रधान की पुनः गठन करने की मांग की गई। बैठक में लोगों ने कहा की बांदु गांव ग्राम प्रधान गठन हेतु अपर उपायुक्त सरायकेला खरसावां को एक माह पुर्व दी गई। लेकिन स्थानीय पदाधिकारी की लपारवाही के बजह बैठक हुई। बांदु गांव ग्राम प्रधान के व्यवहार से आक्रोशित लोगों ने कहा की शीघ्र ग्राम प्रधान पुनः की गठन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो अंचल कार्यालय नीमडीह में लोग घरना बात कही गई।

बैठक में रामनाथ महतो, सुभाष महतो,बंक बिहारी महतो,अघर महतो विशाखा महतो,कैशल्या महतो, झिलमिली महतो दिनेश महतो, जगन्नाथ महतो रोहिन महतो, आदी लोग शामिल थे।

संताली शिक्षक की पदस्थापना की जाए विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा 

संताली शिक्षक की पदस्थापना की जाए विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा 

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सिंहभूम कॉलेज चांडिल में संताली ऑनर्स के विद्यार्थी अब संताली शिक्षक की मांग करने लगे हैं. कॉलेज में संताली शिक्षक की पदस्थापना की जाए इसके लिए विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा है. 

पत्र में संताली ऑनर्स के विद्यार्थियों ने कहा है कि संताली विषय के शिक्षक नहीं होने के कारण संताली ऑनर्स के विद्यार्थियों को भाषा-साहित्य के अध्ययन में अत्यधिक परेशानी हो रही है. कॉलेज में संताली भाषा-साहित्य को पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगभग दो सौ है. शिक्षक नहीं रहने के कारण विद्यार्थियों को विषय से संबंधित जानकारी भली-भांति नहीं मिल पा रही है. विद्यार्थियों ने कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से बात करते हुए अविलंब संताली शिक्षक की पदस्थापना कराने की मांग की है.

सिंहभूम कॉलेज चांडिल में संताली साहित्य में ऑनर्स कर रहे विद्यार्थी हरकत में आए और प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा. विदित हो कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र डिग्री सह पीजी काॅलेज सिंहभूम कॉलेज चांडिल में संताली भाषा का एक भी शिक्षक नहीं है. हद तो यह है कि संताली के शिक्षक नहीं रहने के बावजूद कॉलेज में करीब दो सौ विद्यार्थी नामांकित हैं. इससे कॉलेज में पठन-पाठन पर प्रतिकूल.असर पड़ रहा है. शिक्षक के बिना पढ़ाए ही विद्यार्थी इंटरनल परीक्षा के साथ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा लिखते हैं और पास भी होते हैं. युवा अपनी भाषा-संस्कृति के साथ आगे बढ़ें, तरक्की करें सरकार की ये योजना यहां पूरी तरह से कारगर नहीं हो पा रही है.

बिहार स्पंज आयरन कंपनी के खिलाफी श्रमिक संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू 

बिहार स्पंज आयरन कंपनी के खिलाफी श्रमिक संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू 

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: बिहार स्पंज आयरन कंपनी वर्तमान में वनराज स्टील के वादा खिलाफी के विरोध में बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को शुरू हुआ। चांडिल प्रखंड के हुमिद स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना के पहले दिन डेढ़ दर्जन से अधिक सदस्य शामिल हुए. 

इसको लेकर बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल 12 मई को चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपा था. पत्र में अपनी मांगों को पूरा करने के लिए 20 मई तक का समय दिया था. मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही गई थी.कंपनी के स्थायी आदेशानुसार कंडिका 16क के अनुसार मजदूरी का भुगतान करने, अगस्त 2013 के नौ दिन का मजदूरी का भुगतान करने, 2013 के बोनस एवं एलटीए का भुगतान करने, पूर्व में कार्यरत स्थायी मजदूरों को पूर्ण योगदान दिलाने, 27 दिसंबर 2021 को श्रम अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के उपस्थिति में किए गए त्रिपक्षीय वार्ता का अनुपालन करने और कंपनी के प्रभावित गांवों के ग्रमीणों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग शामिल है. धरना देने वालों में सभी बिहार स्पंज आयरन कंपनी के कामगार रह चुके हैं. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं. बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन की ओर से बताया गया कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा.

छात्रों ने किया मारिका इंडस्ट्रीज का औद्योगिक भ्रमण

छात्रों ने किया मारिका इंडस्ट्रीज का औद्योगिक भ्रमण

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: समर कैम्प के तीसरे दिन आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने आज कोलकात्ता स्थित मारिका इंडस्ट्रीज प्रा0 लि0 का औद्योगिक भ्रमण किया।और वहाँ के आधुनिक उपकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर आशीष सिंह, वैभव किशन, अमोल पॉल, सुधाकर सिंह सहित संस्थान के निदेशक प्रो0 डॉ0 बी0 कुमार, विजय कुमार, प्रियंका कुमार, सुजय कुमार, कुण्डल कश्यप आदि उपस्थित थे।

बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने मुसाबनी डीवीसी पावर स्टेशन पर किया प्रदर्शन

बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने मुसाबनी डीवीसी पावर स्टेशन पर किया प्रदर्शन

मुसाबनी

(मुसाबनी से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट)

मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष संजय शह के नेतृत्व में गुरुवार को बिजली कटौती बंद करने की मांग पर मुसाबनी डीवीसी पावर स्टेशन कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया।

इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तापस चटर्जी मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार एवं डीवीसी के पदाधिकारियों से मांग किया कि प्रचंड गर्मी में बिजली की कटौती बंद करें। अन्यथा कांग्रेस पार्टी को अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ सड़क पर उतर कर जन आंदोलन चलाना पड़ेगा। नेताओं ने डीवीसी कार्यालय में पदस्थापित इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में कहा गया है कि दिन रात बिजली कटौती होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।इस प्रचंड गर्मी में बिना बिजली के लोगों की हालत खराब हो रही है। कांग्रेस कमेटी द्वारा बिजली कटौती बंद नहीं करने पर जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तापस चटर्जी, संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, मनोज परिड़ा, मो. शाहनवाज आलम, कांति लाल दास, राजेंद्र प्रसाद, आरके मेरी, नमिता अधिकारी, अनिता सागर, सीमा कुमारी, चंपा लामा समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कपाली और सीनी ओपी के प्रभारी का किया गया तबादला

कपाली और सीनी ओपी के प्रभारी का किया गया तबादला

सरायकेला

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के द्वारा दिए गए ज्ञापन का दिखा असर जिले में ओपी प्रभारियों का हुआ तबादला

आपको बताते चलें कि सरायकेला जिले के कपाली और सीनी ओपी प्रभारी का तबादला कर दिया गया है. सरायकेला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिलाआदेश जारी करते हुए कपाली और सीनी ओपी के प्रभारियों को बदल दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जिलाआदेश जारी करते हुए कपाली ओपी के प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता का तबादला करते हुए उन्हें कांड्रा थाना में जेएसआई पद पर नियुक्त किया गया है. कांड्रा थाना में प्रतिनियुक्त सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार को कपाली ओपी का प्रभारी बनाया गया है. वही सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी को सरायकेला पुलिस केंद्र भेजा गया है. इनके स्थान पर चौका थाना से बिरजा कुजूर को सीनी ओपी का प्रभारी बनाया गया है.

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जमशेदपुर डीसी ऑफिस पर दिया धरना सांसद समेत कई दिग्गजों ने लिया हिस्सा.

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जमशेदपुर डीसी ऑफिस पर दिया धरना सांसद समेत कई दिग्गजों ने लिया हिस्सा.

जमशेदपुर

झारखंड सरकार पर बोला हमला भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर पिछड़ा जाति मोर्चा के तत्वाधान में बुधवार को जमशेदपुर पर जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया

जाति मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में सांसद विद्युत वरण महतो ओबीसी मोर्चा की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव समेत कई अन्य नेतागण मुख्य रूप से शामिल हुए वक्ताओं ने हेमंत सरकार पर ओबीसी समाज के हितों की अनदेखी एवं उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला उपरोक्त धरना प्रदर्शन के माध्यम से हेमंत सरकार द्वारा ओबीसी समाज के साथ किए जा रहे पक्षपातपूर्ण रवैया का जमकर विरोध किया गया

इसके साथ ही आयुष्मान योजना का लाभ सभी वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को मिले छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप का लाभ दिलाने मनरेगा योजनाओं में कंजूसी मजबूरी का लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिले पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव एवं ओबीसी जातियों को 27% आरक्षण का लाभ मिले इस सब मांगों को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया धरना प्रदर्शन के दौरान मंच संचालन राजकुमार सा एवं धर्मेंद्र धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र धर्मेंद्र गया.

शनि भक्त मंडली ट्रस्ट ने पहला ठंडा मीठा शरबत कैंप की शुरुआत की

शनि भक्त मंडली ट्रस्ट ने पहला ठंडा मीठा शरबत कैंप की शुरुआत की

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: भीषण गर्मी को देखते हुए बुधवार को सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने ठंडा मीठा शरबत का वितरण कैंप शुरुवात की गई.यह कैंप क्षेत्र में विभिन्न विभिन्न चार जगहो पर लगाया जाएग चार दिन तक बुधवार को पहला कैंप लगाया गया जोकि आदित्यपुर स्थित एस टाइप चौक में किया गया।

कैंप में चना , गुड़, शरबत सभी राहगीरों के बीच वितरित की गई इस कैंप में कूल 1200 लीटर शरबत ,30 किलो चना, 15 किलो गुड़ की खपत हुई। अगला कैंप 31 मई को टीचर ट्रेंनिग मोड गम्हरिया में आयोजित होगी इस पुण्य कार्य में उपस्थित रहे. मंडली संरक्षक ,मंडली सचिव उज्वल घोष,मंडली अध्यक्ष जयदेव बनर्जी, मंडली उपाध्यक्ष पंकज रामा, मंटू सिंह मोदक, सुबीर घोषाल बिनय दास,शेखर शर्मा, रतन सिंह मुंडा, जी गंगा राव,अजय मंडल,सैलेंद्र कुमार, बिस्वजीत परामानिक सतीश चाचरा, गौरंगो धर,नरेश कुमार टुडू, मोनोजित महतो, बिस्वजीत नंदी,महेश्वर नंदी,बिट्टू नायक,आशीष बनर्जी,नीतू शर्मा,संगीता प्रधान,बेबी दत्ता,दुष्यंत कुमार प्रधान, मनोज कुमार,गजेन्द्र कुमार सिंह,राजेश कुमार वर्मा आदि ।

नीमडीह प्रखंड प्रश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक वन विश्रामगार में हुई।

नीमडीह प्रखंड प्रश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक वन विश्रामगार में हुई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड प्रश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक वन विश्रामगार में हुई। बैठक भाजपा प्रदेश कमेटी के एक माह की कार्यक्रम को प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश के युवा मोर्चा के विनोद राय उपस्थित थे।मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष चीन्नीवास महतो ने किया।मकर महतो, बलराम महतो मदन सिंह आदि उपस्थित थे।इसी नीमडीह प्रखंड के पुर्वी मंडल भाजपा की बैठक बड़ेदा गांव संपन्न हुआ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started