महिला थाना बनाने की मांग तृणमूल कांग्रेस नेता बाबू तांती ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

महिला थाना बनाने की मांग तृणमूल कांग्रेस नेता बाबू तांती ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना का नया भवन उद्घाटन होते ही पुराने थाने का भी मांग उठने लगे हैं सभी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं वही तृणमूल कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने आदित्यपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आदित्यपुर थाना के पुराने भवन में महिला थाना बनाने की मांग की है

बता दें कि आदित्यपुर थाना के नए भवन का दो दिन पूर्व उद्घाटन हुआ है. इसके बाद पुराने भवन में वर्तमान में सर्किल इंस्पेक्टर का कार्यालय चल रहा है. जिसे देखते हुए विभिन्न नेताओं द्वारा पुराने भवन में कोई ट्रैफिक थाना तो कोई महिला थाना बनाने की मांग कर रहे हैं. वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि वे जनप्रतिनिधियों की मांग को शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंचा देंगे आगे निर्णय उन्हीं को लेना है.

तूफान से फुटबॉल ग्राउंड के दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत 4 घायल

तूफान से फुटबॉल ग्राउंड के दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत 4 घायल

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: मंगलवार की शाम आए तेज आंधी तूफान में दिंदली बस्ती से सटे फुटबॉल मैदान मे खेल रहे एक किशोर की पेड़ गिरने से मौत हो गई। जबकि चार किशोर घायल हुए हैं। जिस किशोर की मौत हुई है उसका नाम बॉबी दास है। वह दिंदली बस्ती का रहने वाला है। परिजन बाबी दास को मौत की पुष्टि के लिए टीएमएच लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 4 किशोरों में एक को हल्की चोट लगी थी। उसे आदित्यपुर में ही एक नर्सिंग होम में दिखाया गया। जबकि दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है।

वहीं किशोर की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि 5 किशोर मैदान में खेल रहे थे। जब आंधी तूफान आया तो यह सभी दीवार किनारे खड़े हो गए। उसी दीवार पर पेड़ गिर गया, जिसमें पेड़ और दीवार में दबने से ये हादसा हुआ।

पीलिद स्कूल के राकेश ओर शहीद स्कूल चोगा के टॉपर बने निकिता…

पीलिद स्कूल के राकेश ओर शहीद स्कूल चोगा के टॉपर बने निकिता…


ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय पीलिड ओर शहीद अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन चोगा के विद्यालय टॉपर बने छात्र/ छात्राओं को मिठाई खिला कर बधाई दिया गया।

पीलिद स्कूल के टॉपर विषटाटांड़ निवासी शिव चरण महतो के बेटा राकेश कुमार महतो ने बताया कि आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता हुँ, इस सफलता का बधाई अपने विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं ओर कोचिंग संचालक देवेंद्र नाथ महतो को बधाई देते है। वहीं शहीद स्कूल टॉपर आदरडीह निवासी दिलीप कुमार साव की बेटी निकिता साव ने कहा कि मैं आगे चलकर डॉक्टर बनाना चाहती हूँ, इस सफलता के लिये अपने विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं ओर कोचिंग संचालक देवेंद्र नाथ महतो को बधाई देते है।

इस मौक़े पर ईचागढ़ उपप्रमुख दीपक कुमार साव,आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो,आदरडीह ग्राम प्रधान शिवराम महतो, खेल शिक्षक चन्दन कुमार महतो, महेन्द्र नाथ महतो ,देवेन महतो आदि उपस्थित थे।

वृद्ध हथिनी कावेरी की मौत वन विभाग पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया

वृद्ध हथिनी कावेरी की मौत वन विभाग पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया

सरायकेला खरसावां/इचागढ़

सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुटाम में सोमवार को सुबह एक मादा हाथी मृत अवस्था में मिली. वृद्ध हथनी की मृत्यु की खबर सुबह पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई, इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंचे. हथनी की मृत्यु की सूचना वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाई गई. 

जानकारी के अनुसार मादा हाथी झुंड से बिछड़ने के बाद अकेले उसी क्षेत्र में लंबे समय से रह रही थी. पिछले दो माह से वृद्ध हथनी बीमार चल रही थी और खाना-पीना छोड़ दी थी. वन विभाग ने बीमार हथनी के पीछे एक टीम को निगरानी के लिए रखा था. खाना-पीना छोड़ देने के बाद वन कर्मियों ने खाना और पाईप लगाकर उसके पास तक पीने के लिए पानी पहुंचाया गया था.इस संबंध में फॉरेस्टर राधारमण ठाकुर ने बताया कि मृत मादा हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके साथ ही हथनी का बिसरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि मादा हाथी की मृत्यु की सही कारणों की जानकारी मिल सके. 

उन्होंने बताया कि लावा, कुटाम के जंगली क्षेत्र में मादा हाथी लंबे समय से रह रही थी. हथनी के बीमार पड़ने के बाद वन विभाग की ओर से उसके निगरानी के लिए एक टीम को लगाया गया था. वन विभाग की ओर से हाथनी की हर पल की खबर रखी जा रही थी. उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के साथ पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंच रही है. पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार वन भूमि पर ही उसे मिट्टी में गाड़ दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि विभाग के हथनी के मृत्यु के बाद विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.

आदित्यपुर थाना के पुराने बिल्डिंग को ट्रैफिक थाना बनाया जाए- पुरेंद्र

आदित्यपुर थाना के पुराने बिल्डिंग को ट्रैफिक थाना बनाया जाए- पुरेंद्र

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर थाना के पुराने बिल्डिंग को ट्रैफिक थाना बनाए जाने की मांग आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने पुलिस अधीक्षक, सरायकेला- खरसावां के एसपी से की है आदित्यपुर थाना परिसर में बने नए थाना भवन पुलिस अधीक्षक, सरायकेला- खरसावां एसपी ने उद्घाटन किया है. और आदित्यपुर थाना लगभग नए बिल्डिंग में शिफ्ट भी हो गया है.

ट्रैफिक थाना का अपना भवन नहीं होने के कारण ट्रैफिक पुलिस का बेहतर संचालन में कई समस्याएं आती है सरायकेला- खरसावां जिला में आदित्यपुर- गम्हरिया सघन आबादी वाला क्षेत्र होने के साथ-साथ देश का प्रतिष्ठित औद्योगिक क्षेत्र भी हैl यहां प्रतिदिन औद्योगिक क्षेत्र में काम करने के लिए लाखों की संख्या में कामगार वाहनों से आना-जाना करते हैंl इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों में बड़े वाहनों का आना जाना होता है, ऐसी स्थिति में ट्रैफिक पुलिस को सुदृढ़ बनाने के लिए ट्रैफिक थाना का होना आवश्यक है.बगल के जिला पूर्वी सिंहभूम में साकची थाना, बिष्टुपुर थाना, जुगसलाई थाना के नए भवन बनने के उपरांत पुराने बिल्डिंग को ट्रैफिक थाना बना दिया गयाl जिससे ट्रैफिक व्यवस्था संचालन में मदद मिलती हैl

24 घंटों से लावारिस ऑटो खड़ी लोगों ने आदित्यपुर थाना को सूचना दी

24 घंटों से लावारिस ऑटो खड़ी लोगों ने आदित्यपुर थाना को सूचना दी

आदित्यपुर: एलआईजी कॉलोनी हरीओम नगर में शिव काली मंदिर के पीछे स्काई रेजीजेंसी सोसाइटी के गेट पर रविवार सुबह से एक ऑटो जिसका नंबर जेएच 22 डी 5722 लावारिस अवस्था में खड़ी है. सोसाइटी के लोगों ने 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ऑटो मालिक द्वारा ऑटो नहीं ले लाने पर इसकी जानकारी आदित्यपुर को दी है.

सोसाइटी के एलआइजी 101के सामने स्काई रेजीडेसी गेट के बगल में शिव काली मंदीर के पीछे खड़ी है. बता दें कि इस मुहल्ले में कई वर्क शॉप और स्क्रैप टाल मौजूद हैं जहां लगातार ऑटो का आना जाना लगा रहता है लेकिन इस तरह 24 घंटे से ज्यादा समय से कोई ऑटो इस तरह लावारिस खड़ी रहना सोसाइटी वासियों को किसी बात की अंदेशा को जन्म दे रहा था. अब पुलिस इस वाहन को जब्त कर इसके मालिक की खोजबीन कर रही है

मनमोहन सिंह राजपुत संगठन के नाम कर कर रहे है अवैध उगाही, वह पत्रकारों का मुखिया नहीं बल्कि अपराधिक गिरोह का सरगना: भरत सिंह

मनमोहन सिंह राजपुत संगठन के नाम कर कर रहे है अवैध उगाही, वह पत्रकारों का मुखिया नहीं बल्कि अपराधिक गिरोह का सरगना: भरत सिंह

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने जिले के द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला नामक संगठन को संचालित करनेवाले मनमोहन सिंह राजपुत द्वारा उनपर लगाये गये आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भरत सिंह ने कहा कि कुछ वेव मीडिया और अखबार के माध्यम से मुझे जानकारी मिली कि आदित्यपुर का रहनेवाला मनमोहन सिंह राजपुत नामक व्यक्ति जो कि खुद को द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का अध्यक्ष बताता है। उसके द्वारा मेरे उपर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कोल्हान डीआईजी और सरायकेला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।

आगे भरत सिंह ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि जिले के मुख्यधारा से जुड़े पत्रकारों ने मुझे प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का अध्यक्ष चुना है। अध्यक्ष बनने के बाद पत्रकारों के नाम पर थाना दर थाना दलाली करनेवाले तत्वों के कारनामें मेरे समक्ष आने लगा, जिसे जिले के वरीय अधिकारियों के माध्यम से मैं उजागर कर रहा हूं। मैं करीब 20 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और समाजहित में अपनी कलम के माध्यम से सामाजिक, राजनैतिक और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्भिक होकर लिखता हूं। मनमोहन सिंह राजपुत नामक व्यक्ति जो कि कुछ साल पूर्व आदित्यपुर में आया है। वह एक गैर अधिकृत इंडिया न्यूज वायरल नामक न्यूज पोर्टल शुरू किया। इस पोर्टल के माध्यम से मनमोहन सिंह राजपुत ब्लैकमेलिंग का काम करता है। यही नहीं उसके द्वारा चांडिल, आदित्यपुर, कपाली, राजनगर समेंत विभिन्न थाना क्षेत्रो में अपने हिसाब से अपराधिक ततवों को पत्रकार बनाकर उसे पैसे की उगाही करवाता है। मैं पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि मनमोहन सिंह राजपुत के फोन नम्बर की सीडीआर निकाला जाए और पता लगाया जाए कि वह किन किन भ्रष्ट लोगो के संपर्क में है। उसने मेरे द्वारा संचालित संगठन को फर्जी बताया है जबकि जिस कथित संगठन को वह चला रहा है उसमें एक दो लोग को छोड़ दे तो कोई पत्रकार है ही नहीं। कोई फर्जीवाड़ा के आरोप में जेल से छूटा है तो कोई इंडिया न्यूज वायरल का आईडी कार्ड लेकर क्षेत्र के लगत कारोबार में लिप्त है। उसने जो संगठन खड़ा किया है दरअसल उसमें उसके द्वारा संचालित गैर कानूनी पोर्टल के सदस्य है। जिसका ना तो कार्यालय का पता है और ना ही पत्रकारिता के लिए लाईसेंस जारी करनेवाले सरकारी संगठनों का इसपर नियंत्रण है। मनमोहन सिंह राजपुत पर रांची के अरगोड़ा थाना, सरायकेला थाना और सिनी में अपराधिक मामले चल रहे है। और उल्टे उसके द्वारा मेरे उपर आरोप लगाया जा रहा है। मनमोहन सिंह राजपुत के कारनामे आये दिन विभिन्न पुलिसकर्मियो से सुनने को मिलता है। वह इतना गिरा हुआ इंसान है कि हाल में ही उसके परिवार की एक महिला सदस्य उसके उपर सरेआम फेसबुक के माध्यम से कई गंभीर आरोप लगाये थे। सब मिलाकर मैं यह कहना चाहता हूं कि क्षेत्र में पत्रकार के नाम पर हर थाना क्षेत्र में अपराधियों से सांठ-गांठ कर अवैध धंधा चलवा रहा है। उसके द्वारा तिरूलडीह, आदित्यपुर, गम्हरिया, आसंगी समेंत कई इलाकों में बालू के अवैध उत्खन्न के लिए अपराधियों और पुलिस के बीच लाईजनिंग करकार पैसा उगाही करने का काम किया जाता है। श्रीमान् बताना चाहता हूं कि वह जिले के पुलिस के वरीय अधिकारियों के नाम पर कई कारोबारियों से वसूली करता है। जब से मैं प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का अध्यक्ष बना हूं तब से मनमोहन सिंह राजपूत के गतिविधियों पर नजर रख रहा हूं जिससे वह बौखला गया है और मेरे उपर तथ्यविहिन आरोप लगाते हुए डीआईजी और एसपी को पत्र लिखा है। मैं अब इस मामले को लेकर जल्द राज्य के मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी, डीआईजी, एसपी एवं press council of India से मिलकर मनमोहन सिंह राजपुत के गतिविधियों की जांच कराते हुए एक संगठन के नाम पर उसके द्वारा किया जा रहा दलाली और भयादोहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करूंगा। बताना चाहता हूं कि मनमोहन सिंह राजपुत किसी पत्रकार संगठन का मुखिया नहीं बल्कि पत्रकारिता का चोला ओढ़कर संगठित गिरोह चलानेवाले संगठन का सरदार है। अब हम सभी मुख्यधारा के पत्रकारों का यह दायित्व है कि उसके काले कारनामों को अपने कलम और वरीय अधिकारियों को शिकायत कर उसे उजागर करने की। मैं मनमोहन सिंह के द्वारा लगाये गये आरोप से किसी प्रकार भयभीत नहीं हूं और मनमोहन सिंह और उसके गुर्गो के खिलाफ जल्द मानहानी का मुकदमा दर्ज कराउंगा।

अनाथ बच्चों के बीच खाने पीने की सामग्री कॉपी कलम का वितरण किया गया

अनाथ बच्चों के बीच खाने पीने की सामग्री कॉपी कलम का वितरण किया गया

नीमडीह प्रखंड अंतर्गत गौरडीह पंचायत के गौरीडीह ग्राम में अनाथ बच्चे को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के पीएलवी शुभंकर महतो तथा सुमित्रा दास , ने रविवार को 2 बोरा चावल ,दाल, आलू , सुवाबिन इत्यादि खाने – पीने के सामग्री के साथ कॉपी कलम का वितरण किया।

इसके अतिरिक्त पीएलवी शुभंकर ने अनाथ बच्चे को शिशु प्रोजेक्ट में जोड़ने की बात कही ताकि बच्चे किसी गलत हाथ मे न चले जाए साथ ही तस्करो से बचाया जा सके वही जीवन यापन पढ़ाई चिकित्सा आदि की सहायता मिल सके शिशु प्रोजेस्ट में सभी सुविधा मिलता है जो बच्चे का मौलिक अधिकार है |

दोनों बच्चे मंगल सिंह तथा बुध्देश्वर सिंह के माता सारथी सिंह की मृत्यु कुछ शाल पहले हो चुकी थी , पिता अक्षय सिंह कई शालों से गंभीर बिमारियों से जुझ रहे थे और दिनांक 06/04/2023 को उसका देंहात हो गया ।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई

आदित्यपुर

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के संयुक्त नेतृत्व मेंआदित्यपुर रेलवे मैदान स्थित भवन में मनाया गया.स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि नौजवानों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मताधिकार का अधिकार प्रदान करने वाले राजीव गांधी युगो युगो तक याद किए जाएंगे.

वहीं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी महान दूर दृष्टि वाले राजनेता थे। सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत के निर्माता थे। डिजिटल क्रांति ,संचार क्रांति, जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना का पूरा श्रेय स्वर्गीय राजीव गांधी जी को जाता है.स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने अपने छोटे से कार्यकाल में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने का नीव रखने का कार्य किया था!
देश के करोड़ों धर्म प्रेमी राम मंदिर का ताला खुलवाने का पूरा श्रेय स्वर्गीय राजीव गांधी को प्रदान करते हैं ! स्वर्गीय राजीव गांधी जी सच्चे अर्थों में धार्मिक भाव से युक्त धर्मनिरपेक्ष नेता थे!

कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सुरेश धारी जी ने भी संबोधित किया एवं कहा कि राजीव गांधी धर्मनिरपेक्षता की मिसाल एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करने वाले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाले अग्रणी राजनेता थे!
कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र नाथ तिवारी, रामा शंकर पांडे, दिवाकर झा ,मुकेश श्रीवास्तव, खिरोद सरदार, कुणाल राय आदि ने भी संबोधित किया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिजवान खान ,मोहम्मद सिद्दीक, वैजयंती बारी ,पार्वती किसको ,जिला सचिव प्रकाश मंडल, संदीप गोप, विष्णु कुमार ,दारा सिंह, राकेश ठाकुर ,दीपू ठाकुर ,रवि कुमार ,रवि कुमार राय फूलों आई आदि उपस्थित रहे।

इच्छापुर में अमृत सरोवर योजना से तालाब का सौंदर्यीकरण के लिए आम सभा बुलाई गई

इच्छापुर में अमृत सरोवर योजना से तालाब का सौंदर्यीकरण के लिए आम सभा बुलाई गई

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: इच्छापुर में अमृत सरोवर योजना से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. तालाब 5 बीघा में है, 67 वर्गफीट में तालाब का सौंदर्यीकरण होना है. बस्तीवासियों में भय है कि इससे उनके घर द्वार को नुकसान हो सकता है. 

इस बात को लेकर ग्रामीण तालाब के सौंदर्यीकरण का विरोध कर रहे हैं. रविवार को इसी मुद्दे को लेकर शिव मंदिर प्रांगण में निवर्तमान पार्षद धीरेन महतो ने आमसभा बुलाई और बस्तीवासियों से राय मशविरा किया. बैठक में तालाब की जमीन का दोबारा मापी कराने का निर्णय लिया गया. बता दें कि इस योजना का शिलान्यास एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के विधायक और मंत्री चम्पई सोरेन राजनगर में कई योजनाओं के साथ कर चुके हैं. अब जबकि नगर निगम के द्वारा तालाब सौंदर्यीकरण को लेकर मापी कराई जा रही है तो ग्रामीण विरोध कर रहे हैं.

रविवार को आयोजित बैठक में इस बात को लेकर ग्रामीणों के बीच एकरूपता नहीं बन पाई है. बता दें इधर नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी योजनाओं का विरोध करने वाले के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर योजना को पूरी कराएंगे. गांव की महिलाओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि तालाब बने साथ में ड्रेन का निर्माण हो ताकि तालाब की शुद्धता बनी रहे. बता दें कि कुछ लोगों ने तालाब की जमीन पर ही बाथरूम का निर्माण करवाया है जिन्हें डर है कि उनका बाथरूम टूट जाएगा. पार्षद ने कहा कि गांव में जल संकट है इसलिए तालाब का जीर्णोद्धार बेहद जरूरी है.

व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हो रही है. 

व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हो रही है. 

आदित्यपुर

आदित्यपुर: व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हो रही है. इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर पेयजल स्वच्छता डिवीजन अभय टोप्पो ने दी. उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन जिले की उपायुक्त विजया जाधव है. उपायुक्त पेयजल की स्थिति का हमेशा मोनिटरिंग करती हैं.

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 ब्लॉक में कुल 11 चापाकल मिस्त्री की टीम काम कर रहे हैं. वे लोग भी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं. इसके अलावा कनीय अभियंता से लेकर कार्यपालक अभियंता तक के मोबाइल नंबर हेल्पलाइन नंबर के रूप में विज्ञापन के माध्यम से जारी किए गए हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के आठ प्रखंड जो जमशेदपुर डिवीजन में आते हैं उनमें वर्तमान में 17500 चापाकल चालू पोजिशन में है. जबकि 950 चापाकल जरूरी पाइप और अन्य उपकरणों की वजह से बंद है. वहीं गांव में जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जलमीनार भी स्थापित किए गए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 17500 सोलर जलमीनार स्थापित किया गया है. जिसका रखरखाव भी जलापूर्ति की टेक्निकल टीम कर रही है.

टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया विको मोड़ से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक सभी स्ट्रीट लाइट खराब- पुरेंद्र

टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया विको मोड़ से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक सभी स्ट्रीट लाइट खराब- पुरेंद्र

सरायकेला

टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया स्थित विको मोड़ से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे लगभग सभी स्ट्रीट लाइट फिलहाल खराब है.बीते रात टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे लगभग 250 स्ट्रीट लाइट में से 222 स्ट्रीट लाइट बंद पड़ा हुआ है.

संबंध में गम्हरिया क्षेत्र के समाजसेवी एस एन मिश्रा ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह को जानकारी देते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने हेतु पहल करने का अनुरोध कियाl गम्हरिया क्षेत्र के लोगों ने पुरेंद्र नारायण सिंह को बतलाया की स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.पुरेंद्र नारायण सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेआरडीसीएल के अधिकारी सत्या प्रमोद से गम्हरिया स्थित टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के स्ट्रीट लाइट को शीघ्र चालू करने का अनुरोध कियाl जेआरडीसीएल के सत्या प्रमोद ने बताया कि गम्हरिया क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट हेतु तीन ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिसमें घोड़ाबाबा चौक एवं दुर्गा पूजा मैदान के निकट का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण स्ट्रीट लाइट नहीं जल पा रहा हैl सत्या प्रमोद ने बतलाया कि विद्युत कनीय अभियंता से शीघ्र ट्रांसफार्मर मरम्मत किए जाने का अनुरोध किया गया हैl एक-दो दिनों में ट्रांसफार्मर ठीक हो जाएगा और लगभग सभी स्ट्रीट लाइट जलाने की कोशिश की जाएगीl

Design a site like this with WordPress.com
Get started