आदित्यपुर के क्रिस्टल होटल में डीआईजी के निर्देश पर छापेमारी,, पुलिस ने जब्त किया रजिस्टर

आदित्यपुर के क्रिस्टल होटल में डीआईजी के निर्देश पर छापेमारी,, पुलिस ने जब्त किया रजिस्टर

आदित्यपुर

आदित्यपुर: कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर होटल में की गई छापेमारी आपको बताते चलें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकई नदी के पास स्थित एक रेसिडेंसियल मकान में क्रिस्टल नाम का ओयो होटल के बहाने ग़लत काम करवाने का मामला सामने में आया है। यहां रात में युवतियों को बुलाये जाने की बात सामने आया है। जिसको लेकर कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर इस होटल में छापेमारी की गयी है।

ओयो होटल के बाहर से कई आपत्तिजनक समान, दवाईयों के खाली डिब्बे मिले है। जिससे इस होटल में गलत धंधे होने की बात पुख्ता हो रही है। बताया जा रहा है यहाँ नियमों को ताक पर रखकर युवको को कमरा उपलब्ध कराया जाता रहा है।

पुलिस ने होटल के रजिस्टर को जब्त किया गया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई पर भी प्रश्नचिन्ह उठ रहा है। आसपास के लोग डीआईजी के निर्देशों को गुमराह करने की नीयत से वहां छापेमारी करने की बात करते देखे जा रहे है।बताया जा रहा है कि इस सभ्य कॉलोनी में नशे में धूत प्रेमी युगलों के आगमन से लोगो का जीना हराम है। जमशेदपुर में ओयो होटलों में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद जमशेदपुर विभिन्न हलाकों से रात दस बजे से लेकर दो बजे रात तक प्रेमी जोड़ों का यहां आना -जाना होता है। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन शिकायत के बाद भी इसे नजर अंदाज करती है। जिसकी शिकायत कोल्हान डीआईजी को मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस ने कार्रवाई की खानापूर्ति की.इधर पुलिस होटल संचालक को पुछताछ के लिए थाना बुलायी है।

चंद्रायण के छात्रों ने लहराया परचम

चंद्रायण के छात्रों ने लहराया परचम

जमशेदपुर: आदित्यपुर में स्थित चंद्रयान के छात्रों ने इस साल भी अपना परचम लहराया चंद्रयान के छात्रों ने बोर्ड की परीक्षाओं में 100% सफल होकर एक मिसाल कायम की है वहीं JEE mains मैं भी सर्वाधिक 98.7% लाकर आपने झंडे गाड़े माध्यमिक में सर्वाधिक 93.6% लाया है वहीं जयसवाल जी ने छात्रों का कहना है कि जिस तरह से चंद्रयान में परीक्षा से पूर्व अभ्यास के दौर में जो पढ़ाई करवाई गई थी यह उसी का फल है जो हमारी इतने अच्छे मार्क्स आए हैं

संस्था के संस्थापक कौशल किशोर जी का कहना है कि असफलता छात्रों के कड़ी मेहनत और चंद्रयान की दृढ़ संकल्प का ही देन है इस सफलता का श्रेय छात्रों के साथ-साथ संस्थान के मेंबर को भी दिया जाता है तथा कौशल किशोर जी की तरफ से एक जरूरी सूचना यह भी है कि जल्द ही जमशेदपुर के साथियों को एक सौगात देंगे जो कि JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रामबाण होगा

2000 के नोट बंद करने का आरबीआई ने किया ऐलान,,30 सितंबर तक अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं 2000 के नोट

2000 के नोट बंद करने का आरबीआई ने किया ऐलान,,30 सितंबर तक अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं 2000 के नोट

2000 के नोट बदलने की आखिरी तारीख है 30 सितंबर 2023

2000 के नोट अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं या किसी भी बैंक की शाखा में जाकर अपने नोट बदल सकते हैं.

8 नवंबर 2016 की वो रात जब 500 और 1000 के नोट अस्थाई रूप से बंद कर दिए गए थे और आज फिर एक बार खबर आ रही है कि 2000 के नोटों को बंद कर दिया गया है भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया है. आरबीआई ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा है कि ये नोट वैध रहेंगे और 30 सितंबर 2023 तक इन्हें बैंकों में जमा कराया जा सकता है.

खबर आ रही है कि 2000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन से बाहर होने के बाद भी ये नोट वैध रहेंगे. आरबीआई के अनुसार, 30 सितंबर 2023 तक इन्हें बैंकों में जमा कराया जा सकता है और नोटों की बदली की जा सकती है. 

आपको बताते चलें कि आरबीआई ने बैंकों से नए 2000 के नोट जारी करने पर तुरंत रोक लगाने को कहा था नोटों की बदली के लिए सभी बैंकों को निर्देश भी भेजा गया था

लोग अपने बैंक खाते में 2000 के नोट जमा कर सकते हैं या किसी बैंक शाखा में जाकर नोट बदल सकते हैं 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक बार 20,000 तक के 2000 के नोट बदले जा सकते हैं नोट बदली के लिए कोई अतिरिक्त फीस या शुल्क नहीं ली जाएगी

आरबीआई ने कहा है कि 30 सितंबर 2023 तक दो हजार के नोटों को बदला या जमा किया जा सकता हालांकि आरबीआई ने यह साफ नहीं किया है कि इसके बाद क्या होगा संभावना यह जताई जा रही है कि आरबीआई कोई नया निर्देश जारी करेगी

31 मार्च 2023 को 3.62 लाख करोड़ रुपए मूल्य के ही 2000 के नोट बाजार में चलन में थे इन नोटों का सर्वाधिक सरकुलेशन 31 मार्च 2018 को 6.73 लाख करोड़ रुपए था जो कुल नोटों का करीब 10% है

आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24 ( 1 ) के तहत पहली बार 2000 के नोट नवंबर 2016 में जारी किए गए थे तब ₹500 और हजार रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद अर्थव्यवस्था में मुद्रा जरूरतों को पूरा करने के लिए 2000की नोट जारी किए गए थे जब छोटे नोटों की आपूर्ति सुचारू हो गई तो 2018-19 में दो हजार के नोटों को छापने बंद कर दिया गया आरबीआई के अनुसार 2000 के 89% नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे

आरबीआई अपनी क्लीन नोट पॉलिसी के तहत नोटों को बंद करती है या नए नोट जारी करती है

नोटबंदी के बाद सामने आया था 2000 का नोट

नवंबर 2016 में एक रात अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की थी फिर सरकार गुलाबी रंग का ₹2000 का नया बड़ा नोट लेकर आई थी

8 नवंबर की उस रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करते हुए कहा था कि 12:00 बजे के बाद से 500 और 1000 रुपए के नोट बंद हो जाएंगे और इनकी जगह भारतीय रिजर्व बैंक ₹2000 और ₹500 के नए नोट जारी करेगी

हालांकि बीते सालों में पांच सौ का नोट तो खूब चला लेकिन एटीएम और बैंकों में 2000 के नोटों की किल्लत पर सवाल उठते रहे

साल 2021 में तत्कालीन वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि आरबीआई ने साल 2019 और 2020 में ₹2000 के नए नोट छापे ही नहीं है

वही अनुराग ठाकुर ने साल 2020 में कहा था मार्च 2019 में 329.10 करोड़ रुपए कीमत के ₹2000 के नोट बाजार में चल रहे थे वहीं मार्च 2020 में इनकी कीमत कम होकर 273.98 करोड़ रुपए रह गई

2000 के नोट बंद करने पर अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा

इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।

2000 के नोटबंदी पर अखिलेश यादव ने क्या कहा

कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है… 2000/- के नोट के मामले में भी ऐसा ही हुआ है लेकिन इसकी सज़ा इस देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने भुगती है।

शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क की पूननिर्माण तथा संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क की पूननिर्माण तथा संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला/गम्हरिया : ग्रामीणों ने उपायुक्त से ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि सड़क का निर्माण कराने एवं संवेदक द्वारा अनियमितता बरतने के विरुद्ध कार्यवाही किया जाए। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा कमरिया पंचायत के केरला पब्लिक विद्यालय से कोलाबीरा तक 5.67 किलोमीटर सड़क को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2019 में स्वीकृति मिली थी इसका निविदा संख्या 79/2019 के तहत 01.72 करोड़ की लागत से 12 माह के कार्य अवधि में निर्माण करना था जो कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा काफी आंदोलन और दिनांक 25/11/2021 को विज्ञापन संख्या PR2576115 रूलर वर्क डिपार्टमेंट 21-22 के माध्यम से ग्रामीण कार्य विभाग सरायकेला खरसावां के कार्यपालक अभियंता की चेतावनी जिसमें 1 सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने अर्थात 03/12/2021 को सहायक अभियंता और कनिया अभियंता की उपस्थिति में अंतिम माफी की चेतावनी दी गई थी। इस चेतावनी के बावजूद भी है सड़क निर्माण कार्य फरवरी 2023 के अंत तक पूर्ण किया गया। इस सड़क निर्माण कार्य के 2 महीने ही हुए हैं फिर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने लगे जलजमाव और रास्ते में गिट्टी उठने लगे यह सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है संवेदक ने इस सड़क निर्माण के नाम पर ग्रामीणों के साथ छलावा किया है या बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

वहीं ज्ञापन सौंपने के क्रम में रमेश सिंह, प्रशांत महतो, रश्मि साहू, अजय ठाकुर, सुमन महतो, सत्यम सरदार, संजीत कुमार के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

सरायकेला:आसमानी बिजली की चपेट में आकर मौत नाबालिग की मौत

सरायकेला:आसमानी बिजली की चपेट में आकर मौत नाबालिग की मौत

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत भालूबासा गांव का रहने वाला संदीप महतो(16) की शुक्रवार को आसमानी बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई.घटना दोपहर के 1 बजे की है.

के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में हल्की बारिश के साथ हवा चलने के दौरान संदीप अपने घर के बगल के आम पेड़ के पास छिपा हुआ था.इसी दौरान बिजली कड़की और आम पेड़ के ऊपर ठनका गिरा जिससे पेड़ के नीचे छिपे संदीप को बिजली का तेज झटका लगा और वही पर गिर गया.घटना के बाद परिजनों ने उसे लेकर सदर अस्पताल सरायकेला आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मालूम हो कि संदीप आठवीं कक्षा का छात्र था उसने इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा लिखी थी.

जन संपर्क प्रमुख ( कोल्हान प्रमंडल ) के पद से सम्मानित किए गए ध्रुव प्रसाद सिंह

जन संपर्क प्रमुख ( कोल्हान प्रमंडल ) के पद से सम्मानित किए गए ध्रुव प्रसाद सिंह

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मिशन मोदी अगेन पीएम डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट के प्रदेश सह जनसंपर्क प्रमुख ( कोल्हान प्रमंडल ) के पद से सम्मानित किए गए श्री ध्रुव प्रसाद सिंह

18 मई को जमशेदपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका जी के आदेश अनुसार सराइकेला खरसावां जिला में बदलाव लाते हुए जिलाध्यक्ष श्री ध्रुव प्रसाद सिंह को पिछले वर्ष की शानदार कार्यशाला के को देखते हुए प्रमोशन देते हुए प्रदेश सह जनसंपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई

उक्त मौके पर श्री ध्रुव प्रसाद सिंह को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन संपर्क प्रमुख बनाए जाने पर बधाई दी

आदित्यपुर थाना नया भवन तरस रहे हैं उद्घाटन के लिए, दीवारें भी पुराने होने लगे

आदित्यपुर थाना नया भवन तरस रहे हैं उद्घाटन के लिए, दीवारें भी पुराने होने लगे

सरायकेला खरसावां/आदित्यपुर थाना

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना भवन दिसंबर 2022 से बनकर तैयार है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अबतक इसका उद्घाटन नहीं किया गया है. आखिर क्या वजह है कि थाना भवन का उद्घाटन नहीं हो रहा है. 

इस बारे में थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सरकारी संपत्ति है इसपर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. बता दें कि दो करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से नया थाना भवन रिकॉर्ड नौ माह में बनकर तैयार हो गया था, रंग रोगन के साथ ठेकेदार ने इसे जिला प्रशासन को सुपुर्द भी कर दिया लेकिन अब भी नए थाना भवन.को उद्घाटनकर्ता का इंतज़ार है. जबकि इस थाना को बनाने के बाद ठेकेदार यहीं से एमजीएम थाना भवन बनाने गए, जहां थाना भवन बनकर तैयार हो गया औऱ कल उद्घाटन भी हो गया लेकिन आदित्यपुर के निवासियों को अब भी नए थाना भवन का इंतजार है. दिसंबर से तैयार होकर उद्घाटन का बाट जोह रहे थाना भवन अब पुराना होने की स्थिति में आ गया है, भवन के प्लास्टर झड़ने लगे हैं. ठेकेदार से पूछने पर कहा कि मैं जनवरी में ही हैंडओवर कर चुका हूं.

शरारती तत्वों ने लगाई आग मनरेगा योजना आम के बगीचे में लगी आग,भाजपा नेता रमेश हासदा के प्रयास से आग पर काबू

शरारती तत्वों ने लगाई आग मनरेगा योजना आम के बगीचे में लगी आग,भाजपा नेता रमेश हासदा के प्रयास से आग पर काबू

राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: राजनगर प्रखंड कि भूंडू गांवजो इटाकुदार पंचायत क्षेत्र में आता है. गुरुवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा की वजह से जलने से बच गया. भुंडु गांव के एक खेत में लंबी-लंबी घास उग आई है, जिसमें किसी शरारती तत्व ने आग लगा दिया और वह आग गांव की ओर बढ़ रहा था. यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है. तेज हवा चलने के कारण आग की लपटे गांव की ओर बढ़ रहे थे. गांव में आग लगने का खतरा बढ़ गया था. गांव के समीप का आम का बगीचा जो मनरेगा योजना से बना था उसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया था.

ठीक उसी वक्त भाजपा नेता रमेश हांसदा अपने दौरा के क्रम में वहां पहुंचे और स्थिति को देखा. उन्होंने तत्काल सरायकेला एसडीओ और बीडीओ को इसकी सूचना दी और फायर ब्रिगेड भेजने की मांग की. रास्ता खराब होने के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने में एक घंटा का समय लग गया, यह जगह जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर पर अवस्थित है लेकिन भूंडू गांव पहुंचने में दमकल को एक घंटा लगने की वजह से आग अपना काम कर चुका था. फिर भी दमकल गाड़ी ने बगीचा और गांव को आग से बचा लिया. इस दौरान वहां पूर्व प्रमुख माइकल मूवी महतो भी पहुंच गए और भाजपा नेता के प्रयास की सराहना की.

जंगली हाथियों का झुंड ने चार घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया

जंगली हाथियों का झुंड ने चार घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया

चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: आखिर वहीं हुआ जिसका डर ग्रामीणों को सता रहा था. बुधवार की शाम उजाला रहते ही जंगली हाथियों के जंगल से निकलकर गांव की ओर आते देख कुरली गांव के ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत थे. वहीं अंधेरा छाने के बाद रात होते ही जंगली हाथियों के झुंड ने मेहनत-मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले चार लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन हाथियों के झुंड ने घरों को रहने लायक नहीं छोड़ा है. ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है.

हाथियों के झुंड द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए मकान.
चांडिल प्रखंड के कुरली गांव में बुधवार को शाम ढलने के पहले ही हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव के बाहर बहने वाली जुड़िया की ओर पहुंचे थे. गांव के उसी छोर पर तालाब और चेक डैम भी है. ग्रामीधों ने अंदेशा जताया था कि हो सकता हाथी पानी की तलाश में जंगल से उतरे थे. वहीं शाम ढलने के बाद रात होते ही हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश करने लगा. 

इस दौरान गांव के किनारे स्थित सोमचांद हांसदा, मनोहर महतो, सुमन महतो व जयलाल महतो के मकान को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. 30 से 35 की संख्या में हाथियों के झुंड ने गांव के पास ही डेरा डाले हुए है. इससे ग्रामीण दहशत में हैं और वन विभाग से हाथियों के झुंड को वापस जंगल की ओर पहुंचाने का आग्रह कर रहे हैं.

उन्नत भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर हर संभव प्रयास करेगा

उन्नत भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर हर संभव प्रयास करेगा

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया: गम्हरिया के रापचा पंचायत स्थित पिंडराबेड़ा गांव अपने संस्कृति को संभाल कर रखते हुए गांव के विकास के लिए प्रयासरत है. यहां से बच्चे तीरंदाजी में अपने राज्य झारखंड एवं अपने देश का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इस गांव के सर्वांगीण विकास के लिए उन्नत भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर हर संभव प्रयास करेगा. उक्त बातें एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार ने कही. वे “रपचा पंचायत के पिंडराबेडा” में उन्नत भारत अभियान परियोजना के तहत निर्मित तालाब के लोकार्पण के मौके पर संबोधित कर रहे थे. 

मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद टाटा स्टील के हेड सीएसआर सत्यनारायण नंदा ने गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण, फलदार वृक्ष और मछली पालन की भी शुरुआत करने की बातें कहीं. उन्होंने तीरंदाजों के भविष्य के लिए टाटा कंपनी से हरसंभव प्रयास आश्वासन दिया.
उन्नत भारत अभियान के संयोजक प्रोफेसर रंजीत प्रसाद ने निदेशक के निर्देशानुसार गांव के सर्वांगीण विकास के लिए स्थानीय उद्योग एवं स्वयं सेवी संस्थानों की मदद से एक रोड मैप तैयार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों को एनआईटी जमशेदपुर मे शैक्षिक भ्रमण हेतु ले जाया जाएगा. यह प्रोजेक्ट एनआईटी जमशेदपुर के सिविल अभियांत्रिकी विभाग की डॉ संगीता कुमारी के मार्गदर्शन में उन्नत भारत अभियान के तहत निर्मित हुआ है. मौके पर पंचायत की मुखिया सुकुमती मार्डी ने नारियल तोड़कर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया. इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने रपचा फुटबॉल मैदान में तीरंदाजी का अभ्यास करते युवाओं से मुलाकात की एवं उनकी उपलब्धियों की सराहा. गांव के कोच प्रेम कुमार द्वारा खिलाड़ियों के उपलब्धियों एवं समर्पण के बारे में अतिथियों को बताया गया. इसके साथ ही उन्होंने मैदान एवं खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री की मांग की. कार्यक्रम में डॉ रजत त्रिपाठी, डॉ शैलेश कुमार, डॉ रिंकु मौजूद थे.

फर्जी पत्रकारों की अब खैर नहीं, गैर सूचीबद्ध न्यूज़ चैनल, यूट्यूब और पोर्टल चलाने वालों पर होंगी कार्रवाई

फर्जी पत्रकारों की अब खैर नहीं, गैर सूचीबद्ध न्यूज़ चैनल, यूट्यूब और पोर्टल चलाने वालों पर होंगी कार्रवाई

सरायकेला खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


सरायकेला: सरकार ने फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं. अब झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला सहित अन्य जगहों पर गैर सूचीबद्ध न्यूज चैनल, यूट्यूब न्यूज चैनल न्यूज और पोर्टल का सत्यापन करते हुए अब विधिसम्मत् कार्रवाई की जाएगी. इसे लेकर झारखंड, रांची विशेष शाखा ने सरायकेला-खरसावाँ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी आदेश जारी किया है.इसके अलोक में पुलिस अधीक्षक का कार्यालय ने जिले के सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी को आदेश जारी किया है. इसमें बताया गया है कि प्राप्त झारखण्ड में ऐसे कई यूट्यूब न्यूज चैनल, न्युज पोर्टल, न्युज एप, इन्टरनेट वेबसाईट है जो सूचना एवं जनसंपर्क विभग (आई०पी०आर०डी०) से सूचीबद्ध नहीं है. इस तरह के चैनल में 4-5 लोग काम करते हैं एवं उक्त चैनल का आईडी कार्ड धारण कर क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हैं. इनका कोई भी पंजीकृत कार्यालय नहीं होता है. ये लोग अपने आप को चैनल का पत्रकार एवं संपादक बताते हुए विधि-व्यवस्था-शांति व्यवस्था संधारण हेतु डयूटी पर तैनात पदाधिकारियों पर दबाव भी डालने का प्रयास करते हैं. इनके द्वारा कई बार भ्रमक- गलत ढ़ंग से खबरों को प्रकाशित करने की बात सामने आयी है. वैसे चैनलों पर जांचोपरांत आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है.
प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां ने की थी पहल

बता दें कि हाल ही में यूपी में पत्रकारों की आड़ में फर्जी पत्रकार बनकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था. उसके बाद जिले के पत्रकारों ने प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के बैनर तले अध्यक्ष भरत सिंह की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का एक ज्ञापन उपायुक्त अरवा राजकमल को सौंपा था. उसमे कहा गया था की फर्जी पत्रकारों के कारण कभी भी जिले में बड़ा हादसा हो सकता है.

वहीं इस विषय पर जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने भी फर्जी पत्रकारों को चिन्हित कर उचित कार्यवाही करने की बात कही थी. इधर इससे संबंधित सरकार से आदेश जारी होने पर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह एवं उनकी टीम ने खुशी जाहिर की है.

चेलियामा पंचायत भवन में लाह से चुड़ी बनाने की प्रशिक्षण जारी।

चेलियामा पंचायत भवन में लाह से चुड़ी बनाने की प्रशिक्षण जारी।

सरायकेला/नीमडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नीमडीह: सरायकेला जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चेलियामा पंचायत भवन में पन्द्रह दिन के लिए लाह से चुड़ी बनाने का प्रशिक्षण दी जा रही है।

प्रशिक्षक का काम लाह हस्त स्वंयलम्बी सहकारी समिति के सदस्य रांची ने दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम बंधन विकास केन्द्र चेलियामा सरायकेला खरसावां में की गई।चंद्र अंसारी,चंदन दास,सारिफ अंसारी, चार भटृटी ,काट कोयला चुड़ी बनाने का फर्मा से महिला को प्रशिक्षण दिया गया। चेलियामा,समान पुर, बामनी, टेंगाडीह, गांव के महिला शामिल हैं।

महिला रोजगार के लिए प्रशिक्षण दी जा रही है। महिला का कहना है लाह के चुड़ी निर्माण कार्य प्रशिक्षण तक समिति नहीं रहे। प्रशिक्षण के बाद इस कार्य को सुचारु होने पर ही गांव की महिला को लाभ मिल सकता है, इसके पुर्व में आदरडीह खादी ग्रामोद्योग की ओर सुत बुनाई का प्रशिक्षण दी गई,ओर महिला के रोजगार हेतु मशीन भी मुहैया कराई गई लेकिन बाद के काम पुरा नही होने के कारण जो वर्तमान में बेकार पड़ा हुआ। प्रशिक्षण के बाद महिला को लाभ सम्मान देना उत्पादन वस्तू का बाजार मिले पर ही महिला को लाभ मिल सकती है चेलियामा पंचायत के मुखिया पति बासुदेव
सिंह,और प्रशिक्षण लेती महिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत भवन में पंचायत जनप्रतिनिधियों,संस्था के कर्मी उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started