शनिदेव भक्त मंडली ने निर्धन पुत्री के विवाह में 20500 की दान सामग्री सहयोग की
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: शनिदेव भक्त मंडली एक बार फिरअपने कार्य को पूर्ण निरंतर करते हुए मंडली पुत्री बिंदी माझी जो कि सात बोहिनी धीराजगंज गम्हरिया की रहने वाली है. स्वर्गीय सोनाराम माझी की दूसरी पुत्री है. मां गरीब होने के कारण लघु उद्योग में साफ सफाई का काम किया करती है. मंडली पुत्री बिंदी का विवाह आगामी 11 मई को होने वाली है
आपको बता दें कि टॉनिक राम महतो द्वारा शादी में दान सामग्री के लिए मंडली के समक्ष बात रखी मंडली मामले पर गंभीरता से विचार कर मंगलवार को उनके निवास स्थान सात बहनी धिताजगंज जाकर स्टील पलंग स्टील अलमारी ड्रेसिंग टेबल इत्यादि प्रदान किया इसका खर्च 20500 लागत आई इस पुण्य कार्य में मंडली संगरक्षक देवब्रोतो घोष रतन सिंह मुंडा विश्वजीत नंदी आशीष बनर्जी विनोद दास तारक नाथ चक्रवर्ती देवव्रत सिंह कुशवाहा शंकर भगत मिलन कांति संतरा आदि उपस्थित थे मंडल के सभी सदस्यों ने पुत्री बिंदी को सुखद दंपत्ति जीवन हेतु आशीर्वाद दी
माता जागरण में झूमते रहे वृन्दावन कॉलोनी के लोग, जागरण में शामिल हुए पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 15 स्थित वृंदावन कॉलोनी में माता जागरण का आयोजन हुआ. जिसमें देर रात तक माता जागरण में वृन्दावन कॉलोनी के महिलाएं और पुरुष जमकर झूमे. जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए. उन्होंने माता की आरती की और अपने संबोधन में कॉलोनी के विकास का संकल्प दोहराया. वार्ड 15 के वृंदावन कॉलोनी के लोग सड़क और नाली की समस्या से परेशान हैं. श्रीनाथ कॉलेज के बगल से जाने वाली वृंदावन कॉलोनी का सड़क कच्ची है. जिसमें करीब 70 परिवार रहते हैं. यहां के लोग बरसात के दिनों में नारकीय जीवन जीते हैं.
जागरण के आयोजन में अमित नंदी, अरविंद कुमार, ओम प्रकाश, राकेश पांडेय, कुंदन कुमार, शिवनारायण साह, रविन्द्र कुमार, अशोक साव, सत्येंद्र कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
वहीं माता जागरण के दौरान भक्तों के लिए चना, हलवा का प्रसाद और भोग के रूप में खीर खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी, सभी उपस्थित भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया.
मानसिक संतुलन खराब होने से युवती लापता पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक विहार कॉलोनी से 24 वर्षीय युवती पूजा कुमारी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से लापता है. मंगलवार की सुबह युवती के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होते ही आदित्यपुर पुलिस युवती के खोजबीन में जुट गई है.
जानकारी देते हुए युवती के पिता सुधीर कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार दोपहर दिन के लगभग 12:00 बजे उनकी पुत्री अचानक घर से गायब हो गई जो अब तक नहीं लौटी है.उन्होंने बताया कि पूजा कुमारी का दिमागी हालत ठीक नहीं है.अपने स्तर से हर संभावित जगहों पर खोजबीन किया, मगर कोई पता नहीं चल सका है. उन्होंने पुलिस से सहयोग करने की गुहार लगाई है.वही लापता युवती के पिता आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. उन्होंने 8709911965 एवं 9304387740 पर सूचना देने की अपील करते हुए
झारखंड स्वयंसेवी संगठन झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपायुक्त सरायकेला द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: झारखंड स्वयंसेवी संगठन झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहर लाल माहली ने सरायकेला खरसावां उपायुक्त के द्वारा मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में स्वयंसेवी संस्थाओं को प्राथमिकता देने हेतु आवेदन किया।
वही सरकार द्वारा कल्याणकारी योजना विशेषकर मुख्यमंत्री सारथी योजना हेतु स्थानीय स्वयंसेवी संस्था की भागीदारी प्रखंड वार सुनिश्चित करने की आग्रह किया।
झारखंड राज्य स्तरीय योग शिक्षको ने अपनी मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री व आयुष विभाग के निर्देशक को दिया ज्ञापन
रांची
रांची: झारखंड राज्य के सभी 24 जिला के प्रशिक्षित योग शिक्षकों ने सोमवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता , आयुष विभाग के निदेशक डॉ फजलुस समी, स्वास्थ्य सचिव , अपर सचिव को राज्य के सभी 24 जिला के विभिन्न हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के योग शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से राज्य के सभी जिला में फिलहाल एनजीओ के माध्यम से हो रहे योग प्रशिक्षक बहाल को रोकने को लेकर ज्ञापन दिया गया।
बताते चले कि झारखंड के राज्य के सभी जिला के विभिन्न हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग आयूष निदेशालय स. स. – आयुष (विधिक) – योग प्रशिक्षक – 09-2022 – 1206 (आयुष ) रांची दिनांक 13 -04- 2023 के आलोक में सभी जिला में योग प्रशिक्षक का बहाल विभिन्न एनजीओ के माध्यम से किया जा रहा है। इसी के विरोध में राज्य के सभी जिला के विभिन्न हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर के योग शिक्षकों के एनजीओ के माध्यम से बहाली न करवाकर सीधी भर्ती बहाली किया जाय। साथ ही योग शिक्षकों को नियमित करने व मानदेय बढ़ाने को लेकर भी ज्ञापन दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष मनोज कुमार मनीष, उपाध्यक्ष शशी कुमार चौधरी , सुमित्रा कुमारी , सचिव अमर कुमार राणा , सह सचिव निहारिका कुमारी ,कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार ,मीडिया प्रभारी विजय कुमार दास , अनुराधा दास, संगठनमंत्री कुंदन कुमार सिंह ,ज्योति भकत ,प्रचार मंत्री आनंद रंजन,वरिष्ठ सलाहकार गणेश चौबे ,कार्यकारिणी सदस्य निर्मल कुमार केशरी सहित संजीव कुमार सिंह ,संतोष कुमार साहू, अनीता कुमारी ,सुमन कुमारी , तरुणा बतीया, उत्तमा महतो ,बमबम पंडित , अनिरुद्ध कुमार सेन , लालधारी किस्कू, अंशू कुमार , सुरेन्द्र राम, किसुन दास , नन्दकिशोर कुमार, दीपा कुमारी, कंचन कुमारी , धर्मबीर यादव, आनंद महतो, निरंजन सिंह, प्रवीण कुमार ,खुशबू कुमारी, अजय कुमार दांगी ,छोटेलाल ठाकुर, रेखा कुमारी, दिलीप कुमार कर्मकार, बंक बिहारी महतो, राज कुमारी, अलका अनुश्री, अजीत कुमार महतो, सोनम कुमारी ,राजन कुमार सिंहा, विकास कुमार पटेल , रेखा कुमारी, आनंद रंजन रविन्द्र गुप्ता सहित कई शिक्षक – शिक्षिका आदि शामिल थे।
खूंटी लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 8 मई को सीनी और राज खरसावां में दो ट्रेनों के ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
राजखरसाव
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सिनी स्टेशन और राजखरसावां स्टेशन में हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का सिनी में और राजखरसावां स्टेशन में टाटा-एर्नाकुलम- टाटा एक्सप्रेस और दुर्ग-राजेंद्र नगर-दुर्ग (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस) का ठहराव 8 और 9 मई से होने जा रहा है. खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग थी. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर यह मांग रखी थी. जिसे रेलवे ने मंजूरी दे दी है.
गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को सिनी स्टेशन 10:17 बजे पहुंचेगी और 10:19 बजे प्रस्थान करेगी. गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को 16:10 बजे सिनी स्टेशन पहुंचेगी और 16:12 बजे प्रस्थान करेगी. राज खरसांवा स्टेशन पर ठहराव : ● गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 08.05.2023 से यात्रा शुरू कर 17:13 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 17:15 बजे निकलेगी. ● गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्र नगर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 07.05.2023 से यात्रा प्रारंभ कर 08:41 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 08:43 बजे प्रस्थान करेगी. ● गाड़ी संख्या 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस, यात्रा 07.05.2023 से शुरू होकर 03:13 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 03:15 बजे प्रस्थान करेगी ● गाड़ी संख्या 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 11.05.2023 से यात्रा शुरू होकर 05:54 बजे राज खरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 05:56 बजे प्रस्थान करेगी
नगर निगम के सीवरेज और वृहद जलापूर्ति योजना की लेटलतीफी को लेकर विधानसभा निरीक्षण समिति ने नाराजगी जताई है
आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: आदित्यपुर में सीवरेज और वृहद जलापूर्ति योजना की लेटलतीफी को लेकर विधानसभा निरीक्षण समिति ने नाराजगी जताई है. समिति के सभापति विधायक निरेल पूर्ति ने कहा कि जनहित के इस मुद्दे को विभागीय सचिव से चर्चा करने के बाद कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि जब वह भूमि और अतिक्रमण की बात थी तो यह चीजें प्राक्कलन तैयार करते समय क्यों नहीं क्लियर किया गया था.
बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जारी वृहद जलापूर्ति एवं सीवरेज योजना के समय पर पूर्ण नहीं होने पर झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति ने गहरी असंतोष जताई है. समिति के सदस्य विधायक अमर बाउरी ने निरीक्षण के दौरान कार्य कर रहे एजेंसियों के पदाधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर फटकार लगाई.निरीक्षण करती विधानसभा समिति के सदस्य.
बता दें कि झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सरायकेला पहुंची थी. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. इसके तहत रविवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रही जलापूर्ति एवं सीवरेज योजना का निरीक्षण किया गया. रविवार को समिति के सदस्य अमर बाउरी आदित्यपुर के वार्ड 17 पहुंचे. महज 5 मिनट तक चले इस निरीक्षण कार्यक्रम में उन्होंने जलापूर्ति योजना पर कार्य कर रही एजेंसी जिंदल और सीवरेज योजना की एजेंसी सापुरजी पालम जी के पदाधिकारियों को कार्य अधूरा रखने पर जमकर फटकार लगाई. अमर बाउरी ने कहा कि जलापूर्ति योजना के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एनओसी के लिए फंसा है, लेकिन टंकी निर्माण कार्य में विलंब करना एजेंसी की अनदेखी है. जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
डायन प्रथा के प्रति पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक
मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी: मुसाबनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में डायन प्रथा के रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुसाबनी थाना अंतर्गत भूरलुघुट्टू चौक पर जादू टोने के खिलाफ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं हाट बाजार का दिन होने के कारण काफी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे थे ग्रामीणों के बीच इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी द्वारा अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह ग्रामीणों को दी गई। उन्हें बताया गया कि डायन भूत पर विश्वास नहीं करें। मनोज कुमार मल्लिक एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डायन प्रथा आज भी बरकरार है। शिक्षा की कमी और अंधविश्वास के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी बुखार आने पर भी लोग डायन भूत का लोग संदेह करने लगते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तबीयत बिगड़ने पर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। जबकि इनका इलाज कराया जाना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।
फोटो- अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरुक करते इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी
डायन प्रथा के प्रति पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक
मुसाबनी- मुसाबनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में डायन प्रथा के रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुसाबनी थाना अंतर्गत भूरलुघुट्टू चौक पर जादू टोने के खिलाफ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाट बाजार का दिन होने के कारण काफी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे थे ग्रामीणों के बीच इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी द्वारा अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह ग्रामीणों को दी गई। उन्हें बताया गया कि डायन भूत पर विश्वास नहीं करें। मनोज कुमार मल्लिक एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डायन प्रथा आज भी बरकरार है। शिक्षा की कमी और अंधविश्वास के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी बुखार आने पर भी लोग डायन भूत का लोग संदेह करने लगते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तबीयत बिगड़ने पर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। जबकि इनका इलाज कराया जाना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: जिले में 29 अप्रैल से 15 मई तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रखंड सभगार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला में अभियान के उद्देश्य, विभिन्न विभागों की सहभागिता, सहयोग एवं जिम्मेवारियां यथा ग्राम स्तर पर हो ठोस अपशिष्ट एवं तरल कचरा प्रबंधन,जल संरक्षण,जल का उचित उपयोग,जल गुणवत्ता परीक्षण इत्यादि पर विशेष रुप से चर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिनिधि व विभागीय कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत तिथिवार आयोजित होने वाले गतिविधियों को सबकी सहभागिता से सफल बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक एवं प्रकाश जनसेवा संस्थान के प्रखंड समन्वयक मोनिका महतो व राकेश कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में प्रखंड के सभी मुखिया,जनप्रतिनिधि समेत सभी विभागीय कर्मी उपस्थित थे।
आदिवासी रैयतदार रुंगटा कंपनी से अपनी जमीन वापस लेने के लिए हुए गोलबंद
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के मेढ़की ग्राम के आदिवासी रैयतदार उदय बांकिरा एवं अन्य ने राजनगर थाना संख्या 338 खाता संख्या 25 प्लॉट संख्या 495 513 633 659 707 और खाता संख्या 26 प्लॉट संख्या 522 524 527 650 कुल रकवा 3.45 एकड़ जमीन वापसी के लिए रैयतदार उदय बांकिरा ने शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड चाईबासा और एम एस रुंगटा माइन्स प्राइवेट लिमिटेड चालियामा के विरुद्ध हकीकत वाद सिविल कोर्ट सरायकेला में दाखिल किया है।
वहीं रैयतदारों की ओर से वाद का पैरवी समाजसेवी सह अधिवक्ता सूरज पूर्ति कर रहे हैं।मेढ़की ग्राम के आदिवासी पीड़ित रैयतदारों ने बताया कि शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड कंपनी चाईबासा ने छल कपट कर गलत तरीके से आदिवासी जमीन को लेकर रुंगटा माइन्स चालियामा को बेच दिया। वही रुंगटा माइन्स ने उक्त जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
इस संबंध में रैयतदारों ने तीन माह पूर्व उपायुक्त को लिखित शिकायत पत्र दी गई थी। इसकी प्रतिलिपि कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त, मुख्यमंत्री झारखंड सरकार एवं राज्यपाल महोदय को दी गई थी। परंतु कहीं से न्याय नहीं मिलने पर आदिवासी पीड़ित रैयतदारों ने अपनी जमीन वापसी के लिए न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लिया है।
इस मौके पर सुनील सोरेन निर्मल किस्कू अनिल सोरेन बिरसा बांकिरा राज बांकिरा एवं अन्य रैयतदार उपस्थित हुए।
नीमडीह थाना प्रभारी ने रधुनाथपुर,आदरडीह गांव में अंध विश्वास पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
सरायकेला/नीमडीह
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
नीमडीह: सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रधुनाथपुर,आदरडीह गांव में अंध विश्वास पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरूकता अभियान के तहत रधुनाथपुर,आदरडीह गांव में स्थित चौक चौराहों पर अंध विश्वास को दुर करने एवं महिलाओं की डाइन के नाम पर पड़ीताड़ीत कानुनी अपराध है।इस मामले को लेकर चौक चौराहों पर पंप प्लेट चिपकाया गया। नीमडीह थाना के ए,एस आइ ने लोग को अंध विश्वास के बारे जानकारी दी।
नेताजी नगर भवन घाटशिला में कृषि एवं वनोपज आधारित कार्यशाला का आयोजन.
घाटशिला /मुसाबनी
राज्य के लोगों को कृषि एवं वनोपज का पूरा अधिकार:-डी एफओ ममता प्रियदर्शी दर्शन
घाटशिला /मुसाबनी: सिद्धू कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता संघ लिमिटेड रांची के द्वारा नेताजी नगर भवन घाटशिला में कृषि एवं वनोपज आधारित कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डीएफओ ममता प्रियदर्शी उपस्थित हुई ।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया लैंपस,/ पैक्स से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहीं की राज्य के लोगों का कृषि एवं वनोपज पर पूरा अधिकार है. इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा यह महत्वकांक्षी योजना लाई गई हैं जिसके अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री हैं. उनकी सोच है कि कृषि तथा वनोपज का लाभ सीधे-सीधे किसानों को मिले इसके लिए सिद्धू कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता संघ लिमिटेड का गठन किया गया है. संघ के साथ जुड़कर अपने कृषि उत्पाद को बढ़ाएं एवं वनोपज को सीधे-सीधे संघ के माध्यम से बाजार में तक पहुंचाएं इससे काफी अधिक मुनाफा किसानों को होगा.
जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की ने कहा कि सिद्धू _कान्हो कृषि एवम वनोपज सहकारिता संघ लिमिटेड में 228लैंप्स है लेकिन अभी तक कुछ ही लैंप्स संस्था का सदस्या ग्रहण किया है जो संस्था अभी सदस्यता ग्रहण क्या है और जल्द से जल्द संस्था का रजिस्ट्रेशन करवा ले। इसलिए सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक लोग लैंपस तथा पैक्स का सदस्य बनकर इस योजना से लाभान्वित हो.एवम किसानों को सरकारी मूल्य निर्धारित मिल सके एवं बिचौलियों पर अंकुश लग सके इससे किसानों को काफी फायदा होगा। मौके पर मुख्य रूप से जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, रेंजर विमद कुमार उपस्थित रहे।