सरायकेला प्रखंड के डांगरडीहा स्थित निर्मल भवन में रविवार को पंचायत समिति सदस्य अशोक महतो की अध्यक्षता में कुड़मी समाज की बैठक हुई।
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के डांगरडीहा स्थित निर्मल भवन में रविवार को पंचायत समिति सदस्य अशोक महतो की अध्यक्षता में कुड़मी समाज की बैठक हुई।
बैठक में 21 मार्च को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए डांगरडीहा के निर्मल महतो भवन से रैली के शक्ल में सैकड़ो लोग जमशेदपुर रवाना होने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित कुड़मी समाज के युवा नेता प्रकाश महतो ने बताया कुड़मियो को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने की मांग हमारी संवैधानिक अधिकार है। कुड़मी को एसटी में शामिल करने को लेकर हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगी जब तक हमें कुड़मी का दर्जा नही मिल जाता। कहा कुड़मी को एसटी में शामिल करने समेत विभिन्न मांगो को लेकर स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 285 वीं जयंती के अवसर पर 21 मार्च को जमशेदपुर के रीगल मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन होगा जो कुड़मी के हक व अधिकार को लेकर नई दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने सभी कुड़मी भाई बंधुओ से भारी संख्या में इस जनसभा में पहुंचकर सफल बनाने की अपील की।
मौके पर कुड़मी समाज के क्रांतिकारी नेत्री श्वेता महतो,प्रकाश महतो,जगबंधु महतो,बसंत महतो,सुरज महतो,मनसुख महतो,दशरथ महतो,अशोक महतो,धीरेन्द्र महतो,प्रसाद महतो,नित्यानंद महतो,गोपाल महतो,हेमंत महतो व मोहन महतो समेत अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित होने के पश्चात गृह मंत्री अमित शाह ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा जय जोहार सभी वीर आदिवासी नेताओं और इस महान भूमि को मेरा सादर नमन यह मेरा सौभाग्य है कि आज मैं यहां चाईबासा में उपस्थित हुं
•गृहमंत्री ने कहा आज झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले सक्रिय हैं और हेमंत भाई आपने किसी जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर रहे हैं अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए जो आप कर रहे हैं उसके लिए आपको माफी नहीं मिलेगी
•हमने रोड विद्युत शिक्षा हर क्षेत्र में काम किया था लेकिन हमारे बाद आई सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया इस राज्य का मुख्यमंत्री तो आदिवासी है लेकिन सरकार आदिवासी विरोधी सरकार हैं
•आज झारखंड में जनजातीय महिलाओं से जबरदस्ती शादी कर उनकी जमीन को हड़पा जा रहा है हेमंत जी वोट बैंक का लालच जनजातीय हितों से ऊपर नहीं हो सकता झारखंड की जनता जाग चुकी है और अब यह अन्याय नहीं साहा जाएगा
•यहां युवाओं और माताओं बहनों को धोखा देने का काम किया जा रहा है खदान रोजगार और शिक्षा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है अगर नौकरियां देने की हिम्मत नहीं है तो कुर्सी खाली कर दो भाजपा झारखंड झारखंड में नौकरी देने का काम कर देगी
•हमने आदिवासी कल्याण के लिए बजट को 86000 करो रुपए किया है और एक करोड़ आदिवासी भाइयों के घर में पीने का पानी पहुंचाया है
•मोदी जी द्वारा जो फंड आदिवासियों के विकास के लिए भेजा जा रहा है उसको राज्य सरकार यू लूट नहीं सकती यहां जमीन हड़पने का जो घोर पाप हो रहा है उसकी हम निंदा करते हैं और भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ संघर्ष करे
•मैं तो विकास कार्यों की एक लंबी सूची लाया हूं लेकिन एक बार हेमंत भाई भी बता दें कि उन्होंने वोट बैंक की राजनीति और आदिवासियों के हितों की अनदेखी के अतिरिक्त क्या किया है इस बार झारखंड की जनता परिवर्तन करने जा रही है और यहां की निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को बदलने जा रही है
लोगों ने लगाया जय श्रीराम के नारे
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचकर सबसे पहले बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी केंद्रीय गृह मंत्री जनजातीय पत्ता का टोपी पत्ता का माला प्रतीक चिन्ह समेत अन्य चीजें देकर स्वागत किया गया उनके पहुंचने के साथ ही चारों ओर से जय श्रीराम के नारे लगने लगे इसके बाद गृहमंत्री ने भारत माता की जय के साथ सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रघुवर दास के नेतृत्व में बनी मूलभूत चीजें करते हुए 5 साल गुजर गए आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भ्रष्टाचार चरम पर है बिजोलिया दलाल हावी है उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा 2024 में कोल्हान से कमल लेकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है
हमने आदिवासियों की बेटी को महामहिम राष्ट्रपति बनाया
गृह मंत्री ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा 1932 के खतियान के आधार पर चाईबासा के लोगों को नौकरी मिलेगी क्या उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उग्रवाद को खत्म किया जा रहा है नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हो चुकी है आदिवासियों के सम्मान को बढ़ाते हुए आदिवासियों की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर महामहिम द्रोपदी मुर्मू बनाया इधर हेमंत सोरेन मैंने डीएमएफटी फंड को एमपी एमएलए डीएमएफटी फंड का बना दिया
2024 के चुनावों में भाजपा को मिलेगी भारी मतों से जीत
अमित शाह ने कहा कि चाईबासा के लोगों का उत्साह देख कर लग रहा है 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड वोटों से विजई होगी अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ उन्होंने सभा को खत्म किया और फिर सेना के हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए निकल गए
कांड्रा ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )थाना अंतर्गत लखना सिंह घाटी में बुधवार देर शाम खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से ठोकर मार दी. इसमें रापचा पंचायत के पदमपुर निवासी राजू बास्के और गोपाल माझी गंभीर रूप से घायल हो गए. वहां से गुजर रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने इसकी सूचना कांड्रा थाना और एंबुलेंस को दी
तत्काल कांड्रा थाना पुलिस पहुंच कर एंबुलेंस से दोनों घायलों को जमशेदपुर अस्पताल भिजवाया एवं दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया. बताते चले कि रोड़ किनारे जगह- जगह बिना इंडीकेशन के बड़े मालवाहक वाहन खड़े रहते हैं जिससे अक्सर दुर्घटनाय होती रहती है. पुलिस प्रशासन द्वारा ना इन वाहनों को हटाया जाता है ना ही कोई कारवाई की जाती है.
गोलमुरी जशेदपुर में 28 दिसंबर को एक दिवसीय कौशल मेला का आयोजन किया जा रहा है।
मेला को लेकर व्यापक जागरूकता लाने ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस मेला में शामिल हों, इस उद्देश्य से उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा समाहरणालय से जागरूकता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
यह प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों में जाकर युवाओं को कौशल मेला में शामिल होने को लेकर जागरूक करेगा 03 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम रहना खाना किताबें व यूनिफार्म नि:शुल्क पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत आवासीय एवं गैर आवासीय कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों में अलग-अलग ट्रेडों में 03 माह का निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें जिले एवं राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष की हो वे निबंधन करा सकते हैं कौशल मेला पूर्वाहन 10.00 बजे लेकर अपराहन् 04.00 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक उम्मीदवार अभिरूची के अनुरूप ट्रेड का चयन कर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं प्रशिक्षण अवधि में रहना खाना किताबें तथा यूनिफार्म की सुविधा भी निःशुल्क है
जनसंख्या फाउंडेशन समाधान के द्वारा देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।सरायकेला-खरसांवा जिले से एक लाख लोगों का हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा और उनसे यह मांग किया जाएगा कि देश में बढ़ती बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि भारत तभी आगे बढ़ेगी भारत तभी संवरेगी जब जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जाएगा और साथ ही हम दो हमारे दो के अभियान को सिर्फ हिंदू धर्म के लोगों को ही नहीं पूरे देश को मानने का आग्रह किया।
जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने बताया कि आज देश की आबादी 144 करोड़ के करीब आधार कार्ड के माध्यम से हो चुकी है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में प्रभावी तरीके से लागू होना अतिआवश्यक हो गया है। अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाइन ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बन चुका है जिसका 2019 में संशोधन भी हो चुका है। अब आवश्यकता इस बात की है कि यह पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू हो। इस कानून के तहत आवश्यक कानूनी प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाय वहीं सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर जनसंख्या नियंत्रण हस्ताक्षर कार्यक्रम में अपनी सहमति दिखाई।
यह अभियान कार्यक्रम को जिला संयोजक ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रदेश संरक्षक अभय सिंह प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह कोल्हान प्रमंडल प्रभारी घनश्याम पांडे जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा सराय किला कार्यकर्ता प्रभु नाथ तिवारी जमशेदपुर कार्यकर्ता रानी ठाकुर सराय किला कार्यकर्ता प्रीति लोहार अवधेश कुशवाहा राजू सिंह मनोज कुमार अरुण श्रीवास्तव अभिषेक कुमार उपेंद्र झा रामेश्वर प्रसाद विनोद सिंह अरविंद सिंह विजय यादव आदि उपस्थित हुए।