मानसिक संतुलन खराब होने से युवती लापता पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया

मानसिक संतुलन खराब होने से युवती लापता पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक विहार कॉलोनी से 24 वर्षीय युवती पूजा कुमारी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से लापता है. मंगलवार की सुबह युवती के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होते ही आदित्यपुर पुलिस युवती के खोजबीन में जुट गई है.

जानकारी देते हुए युवती के पिता सुधीर कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार दोपहर दिन के लगभग 12:00 बजे उनकी पुत्री अचानक घर से गायब हो गई जो अब तक नहीं लौटी है.उन्होंने बताया कि पूजा कुमारी का दिमागी हालत ठीक नहीं है.अपने स्तर से हर संभावित जगहों पर खोजबीन किया, मगर कोई पता नहीं चल सका है. उन्होंने पुलिस से सहयोग करने की गुहार लगाई है.वही लापता युवती के पिता आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. उन्होंने 8709911965 एवं 9304387740 पर सूचना देने की अपील करते हुए

झारखंड स्वयंसेवी संगठन झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपायुक्त सरायकेला द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

झारखंड स्वयंसेवी संगठन झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपायुक्त सरायकेला द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: झारखंड स्वयंसेवी संगठन झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहर लाल माहली ने सरायकेला खरसावां उपायुक्त के द्वारा मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में स्वयंसेवी संस्थाओं को प्राथमिकता देने हेतु आवेदन किया।

वही सरकार द्वारा कल्याणकारी योजना विशेषकर मुख्यमंत्री सारथी योजना हेतु स्थानीय स्वयंसेवी संस्था की भागीदारी प्रखंड वार सुनिश्चित करने की आग्रह किया।

झारखंड राज्य स्तरीय योग शिक्षको ने अपनी मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री व आयुष विभाग के निर्देशक को दिया ज्ञापन

झारखंड राज्य स्तरीय योग शिक्षको ने अपनी मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री व आयुष विभाग के निर्देशक को दिया ज्ञापन

रांची

रांची: झारखंड राज्य के सभी 24 जिला के प्रशिक्षित योग शिक्षकों ने सोमवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता , आयुष विभाग के निदेशक डॉ फजलुस समी, स्वास्थ्य सचिव , अपर सचिव को राज्य के सभी 24 जिला के विभिन्न हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के योग शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर एक ज्ञापन दिया गया।
जिसमें मुख्य रूप से राज्य के सभी जिला में फिलहाल एनजीओ के माध्यम से हो रहे योग प्रशिक्षक बहाल को रोकने को लेकर ज्ञापन दिया गया।

बताते चले कि झारखंड के राज्य के सभी जिला के विभिन्न हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग आयूष निदेशालय स. स. – आयुष (विधिक) – योग प्रशिक्षक – 09-2022 – 1206 (आयुष ) रांची दिनांक 13 -04- 2023 के आलोक में सभी जिला में योग प्रशिक्षक का बहाल विभिन्न एनजीओ के माध्यम से किया जा रहा है। इसी के विरोध में राज्य के सभी जिला के विभिन्न हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर के योग शिक्षकों के एनजीओ के माध्यम से बहाली न करवाकर सीधी भर्ती बहाली किया जाय। साथ ही योग शिक्षकों को नियमित करने व मानदेय बढ़ाने को लेकर भी ज्ञापन दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष मनोज कुमार मनीष, उपाध्यक्ष शशी कुमार चौधरी , सुमित्रा कुमारी , सचिव अमर कुमार राणा , सह सचिव निहारिका कुमारी ,कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार ,मीडिया प्रभारी विजय कुमार दास , अनुराधा दास, संगठनमंत्री कुंदन कुमार सिंह ,ज्योति भकत ,प्रचार मंत्री आनंद रंजन,वरिष्ठ सलाहकार गणेश चौबे ,कार्यकारिणी सदस्य निर्मल कुमार केशरी सहित संजीव कुमार सिंह ,संतोष कुमार साहू, अनीता कुमारी ,सुमन कुमारी , तरुणा बतीया, उत्तमा महतो ,बमबम पंडित , अनिरुद्ध कुमार सेन , लालधारी किस्कू, अंशू कुमार , सुरेन्द्र राम, किसुन दास , नन्दकिशोर कुमार, दीपा कुमारी, कंचन कुमारी , धर्मबीर यादव, आनंद महतो, निरंजन सिंह, प्रवीण कुमार ,खुशबू कुमारी, अजय कुमार दांगी ,छोटेलाल ठाकुर, रेखा कुमारी, दिलीप कुमार कर्मकार, बंक बिहारी महतो, राज कुमारी, अलका अनुश्री, अजीत कुमार महतो, सोनम कुमारी ,राजन कुमार सिंहा, विकास कुमार पटेल , रेखा कुमारी, आनंद रंजन रविन्द्र गुप्ता सहित कई शिक्षक – शिक्षिका आदि शामिल थे।

खूंटी लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 8 मई को सीनी और राज खरसावां में दो ट्रेनों के ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

खूंटी लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 8 मई को सीनी और राज खरसावां में दो ट्रेनों के ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

राजखरसाव

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सिनी स्टेशन और राजखरसावां स्टेशन में हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का सिनी में और राजखरसावां स्टेशन में टाटा-एर्नाकुलम- टाटा एक्सप्रेस और दुर्ग-राजेंद्र नगर-दुर्ग (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस) का ठहराव 8 और 9 मई से होने जा रहा है. खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग थी. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर यह मांग रखी थी. जिसे रेलवे ने मंजूरी दे दी है.

गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को सिनी स्टेशन 10:17 बजे पहुंचेगी और 10:19 बजे प्रस्थान करेगी.
गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को 16:10 बजे सिनी स्टेशन पहुंचेगी और 16:12 बजे प्रस्थान करेगी.
राज खरसांवा स्टेशन पर ठहराव :
● गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 08.05.2023 से यात्रा शुरू कर 17:13 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 17:15 बजे निकलेगी.
● गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्र नगर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 07.05.2023 से यात्रा प्रारंभ कर 08:41 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 08:43 बजे प्रस्थान करेगी.
● गाड़ी संख्या 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस, यात्रा 07.05.2023 से शुरू होकर 03:13 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 03:15 बजे प्रस्थान करेगी
● गाड़ी संख्या 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 11.05.2023 से यात्रा शुरू होकर 05:54 बजे राज खरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 05:56 बजे प्रस्थान करेगी

नगर निगम के सीवरेज और वृहद जलापूर्ति योजना की लेटलतीफी को लेकर विधानसभा निरीक्षण समिति ने नाराजगी जताई है

नगर निगम के सीवरेज और वृहद जलापूर्ति योजना की लेटलतीफी को लेकर विधानसभा निरीक्षण समिति ने नाराजगी जताई है

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: आदित्यपुर में सीवरेज और वृहद जलापूर्ति योजना की लेटलतीफी को लेकर विधानसभा निरीक्षण समिति ने नाराजगी जताई है. समिति के सभापति विधायक निरेल पूर्ति ने कहा कि जनहित के इस मुद्दे को विभागीय सचिव से चर्चा करने के बाद कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि जब वह भूमि और अतिक्रमण की बात थी तो यह चीजें प्राक्कलन तैयार करते समय क्यों नहीं क्लियर किया गया था. 

बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जारी वृहद जलापूर्ति एवं सीवरेज योजना के समय पर पूर्ण नहीं होने पर झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति ने गहरी असंतोष जताई है. समिति के सदस्य विधायक अमर बाउरी ने निरीक्षण के दौरान कार्य कर रहे एजेंसियों के पदाधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर फटकार लगाई.निरीक्षण करती विधानसभा समिति के सदस्य.

बता दें कि झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सरायकेला पहुंची थी. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. इसके तहत रविवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रही जलापूर्ति एवं सीवरेज योजना का निरीक्षण किया गया. रविवार को समिति के सदस्य अमर बाउरी आदित्यपुर के वार्ड 17 पहुंचे. महज 5 मिनट तक चले इस निरीक्षण कार्यक्रम में उन्होंने जलापूर्ति योजना पर कार्य कर रही एजेंसी जिंदल और सीवरेज योजना की एजेंसी सापुरजी पालम जी के पदाधिकारियों को कार्य अधूरा रखने पर जमकर फटकार लगाई. अमर बाउरी ने कहा कि जलापूर्ति योजना के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एनओसी के लिए फंसा है, लेकिन टंकी निर्माण कार्य में विलंब करना एजेंसी की अनदेखी है. जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

डायन प्रथा के प्रति पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

डायन प्रथा के प्रति पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: मुसाबनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में डायन प्रथा के रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुसाबनी थाना अंतर्गत भूरलुघुट्टू चौक पर जादू टोने के खिलाफ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वहीं हाट बाजार का दिन होने के कारण काफी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे थे ग्रामीणों के बीच इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी द्वारा अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह ग्रामीणों को दी गई। उन्हें बताया गया कि डायन भूत पर विश्वास नहीं करें। मनोज कुमार मल्लिक एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डायन प्रथा आज भी बरकरार है। शिक्षा की कमी और अंधविश्वास के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी बुखार आने पर भी लोग डायन भूत का लोग संदेह करने लगते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तबीयत बिगड़ने पर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। जबकि इनका इलाज कराया जाना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

फोटो- अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरुक करते इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी

डायन प्रथा के प्रति पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

मुसाबनी- मुसाबनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में डायन प्रथा के रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुसाबनी थाना अंतर्गत भूरलुघुट्टू चौक पर जादू टोने के खिलाफ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाट बाजार का दिन होने के कारण काफी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे थे ग्रामीणों के बीच इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी द्वारा अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह ग्रामीणों को दी गई। उन्हें बताया गया कि डायन भूत पर विश्वास नहीं करें। मनोज कुमार मल्लिक एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि
ग्रामीण क्षेत्रों में डायन प्रथा आज भी बरकरार है। शिक्षा की कमी और अंधविश्वास के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी बुखार आने पर भी लोग डायन भूत का लोग संदेह करने लगते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में तबीयत बिगड़ने पर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। जबकि इनका इलाज कराया जाना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: जिले में 29 अप्रैल से 15 मई तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रखंड सभगार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कार्यशाला में अभियान के उद्देश्य, विभिन्न विभागों की सहभागिता, सहयोग एवं जिम्मेवारियां यथा ग्राम स्तर पर हो ठोस अपशिष्ट एवं तरल कचरा प्रबंधन,जल संरक्षण,जल का उचित उपयोग,जल गुणवत्ता परीक्षण इत्यादि पर विशेष रुप से चर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिनिधि व विभागीय कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत तिथिवार आयोजित होने वाले गतिविधियों को सबकी सहभागिता से सफल बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक एवं प्रकाश जनसेवा संस्थान के प्रखंड समन्वयक मोनिका महतो व राकेश कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में प्रखंड के सभी मुखिया,जनप्रतिनिधि समेत सभी विभागीय कर्मी उपस्थित थे।

आदिवासी रैयतदार रुंगटा कंपनी से अपनी जमीन वापस लेने के लिए हुए गोलबंद

आदिवासी रैयतदार रुंगटा कंपनी से अपनी जमीन वापस लेने के लिए हुए गोलबंद

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के मेढ़की ग्राम के आदिवासी रैयतदार उदय बांकिरा एवं अन्य ने राजनगर थाना संख्या 338 खाता संख्या 25 प्लॉट संख्या 495 513 633 659 707 और खाता संख्या 26 प्लॉट संख्या 522 524 527 650 कुल रकवा 3.45 एकड़ जमीन वापसी के लिए रैयतदार उदय बांकिरा ने शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड चाईबासा और एम एस रुंगटा माइन्स प्राइवेट लिमिटेड चालियामा के विरुद्ध हकीकत वाद सिविल कोर्ट सरायकेला में दाखिल किया है।

वहीं रैयतदारों की ओर से वाद का पैरवी समाजसेवी सह अधिवक्ता सूरज पूर्ति कर रहे हैं।मेढ़की ग्राम के आदिवासी पीड़ित रैयतदारों ने बताया कि शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड कंपनी चाईबासा ने छल कपट कर गलत तरीके से आदिवासी जमीन को लेकर रुंगटा माइन्स चालियामा को बेच दिया। वही रुंगटा माइन्स ने उक्त जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

इस संबंध में रैयतदारों ने तीन माह पूर्व उपायुक्त को लिखित शिकायत पत्र दी गई थी। इसकी प्रतिलिपि कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त, मुख्यमंत्री झारखंड सरकार एवं राज्यपाल महोदय को दी गई थी। परंतु कहीं से न्याय नहीं मिलने पर आदिवासी पीड़ित रैयतदारों ने अपनी जमीन वापसी के लिए न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लिया है।

इस मौके पर सुनील सोरेन निर्मल किस्कू अनिल सोरेन बिरसा बांकिरा राज बांकिरा एवं अन्य रैयतदार उपस्थित हुए।

नीमडीह थाना प्रभारी ने रधुनाथपुर,आदरडीह गांव में अंध विश्वास पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

नीमडीह थाना प्रभारी ने रधुनाथपुर,आदरडीह गांव में अंध विश्वास पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

सरायकेला/नीमडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नीमडीह: सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रधुनाथपुर,आदरडीह गांव में अंध विश्वास पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता अभियान के तहत रधुनाथपुर,आदरडीह गांव में स्थित चौक चौराहों पर अंध विश्वास को दुर करने एवं महिलाओं की डाइन के नाम पर पड़ीताड़ीत कानुनी अपराध है।इस मामले को लेकर चौक चौराहों पर पंप प्लेट चिपकाया गया। नीमडीह थाना के ए,एस आइ ने लोग को अंध विश्वास के बारे जानकारी दी।

नेताजी नगर भवन घाटशिला में कृषि एवं वनोपज आधारित कार्यशाला का आयोजन.

नेताजी नगर भवन घाटशिला में कृषि एवं वनोपज आधारित कार्यशाला का आयोजन.

घाटशिला /मुसाबनी

राज्य के लोगों को कृषि एवं वनोपज का पूरा अधिकार:-डी एफओ ममता  प्रियदर्शी दर्शन

घाटशिला /मुसाबनी: सिद्धू कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता संघ लिमिटेड रांची के द्वारा नेताजी नगर भवन घाटशिला में कृषि एवं वनोपज आधारित कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डीएफओ ममता  प्रियदर्शी  उपस्थित हुई ।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया   लैंपस,/ पैक्स से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहीं की राज्य के लोगों का कृषि एवं वनोपज पर पूरा अधिकार है. इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा यह महत्वकांक्षी योजना लाई गई हैं जिसके अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री हैं. उनकी सोच है कि कृषि तथा वनोपज का लाभ सीधे-सीधे किसानों को मिले इसके लिए सिद्धू कान्हो  कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता संघ लिमिटेड का गठन किया गया है. संघ के साथ जुड़कर अपने कृषि उत्पाद को बढ़ाएं एवं वनोपज को सीधे-सीधे संघ के माध्यम से बाजार में तक पहुंचाएं इससे काफी अधिक मुनाफा किसानों को होगा.

जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की ने कहा कि  सिद्धू _कान्हो  कृषि एवम वनोपज  सहकारिता संघ लिमिटेड में 228लैंप्स है लेकिन अभी तक कुछ ही लैंप्स संस्था का सदस्या ग्रहण किया है जो संस्था अभी सदस्यता ग्रहण क्या है और जल्द से जल्द संस्था का रजिस्ट्रेशन करवा ले। इसलिए सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक लोग लैंपस तथा पैक्स का सदस्य बनकर इस योजना से लाभान्वित हो.एवम किसानों को सरकारी मूल्य निर्धारित मिल सके एवं बिचौलियों पर अंकुश लग सके इससे किसानों को काफी फायदा होगा। मौके पर मुख्य रूप से जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, रेंजर विमद कुमार उपस्थित रहे।

नीमडीह प्रखंड परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के दुसरे चरण के स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ तथा शपथग्रहण किया गया।

नीमडीह प्रखंड परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के दुसरे चरण के स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ तथा शपथग्रहण किया गया।

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला जल स्वच्छता समिति के नीमडीह प्रखंड ईकाई ने स्वच्छता पखवाड़े के कार्यक्रम की जानकारी दी।

नीमडीह प्रखंड अंतर्गत 62 जल सहिया है। दुसरे चरण में ग्राम स्तर पर गोबरधन , प्लास्टिक,कचरा ,महावारिक, सुरक्षा प्रबंधन पर चर्चा की। आइ, ए,एस ,ए से पेयजल स्वच्छता समिति के प्रखंड समन्वयक धनंजय महतो ने जानकारी दी। गांव में जागरूकता अभियान तहत श्रमदान, रैली, चौपाल, तरल ठोस कचरा प्रबंधन इत्यादि विभिन्न प्रकार के 15 दिनों के कार्यक्रम विद्यालय परिसर में शामिल किया गया। नीमडीह प्रखंड परिसर सभागार में स्वच्छता को लेकर शपथ ली गई। प्रखंड कृषि प्रभारी अनिल चंद्र महतो, पंचायत सेवक, जन्म मृत्यु निबंधन कर्मी, आदि उपस्थित थे।

चांडिल जंक्शन में एक नई ट्रेन 18185 टाटानगर गोड्डा एक्सप्रेस का हुआ ठहराव ।इचागढ विधायक सविता महतो ने टे्न को हरि झंडा दिखाकर रवाना किया।

चांडिल जंक्शन में एक नई ट्रेन 18185 टाटानगर गोड्डा एक्सप्रेस का हुआ ठहराव ।इचागढ विधायक सविता महतो ने टे्न को हरि झंडा दिखाकर रवाना किया।

चांडिल

चांडिल: दक्षिण पूर्वी जोन के आद्रा डिवीजन के चांडिल जंक्शन में एक नई ट्रेन 18185 टाटानगर गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव हुआ । आद्रा डीवीजन के प्रबंधक मनोज कुमार,सांसद संजय सेठ, इचागढ विधायक सविता महतो ने टे्न को हरि झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर उपस्थित चांडिल वासी ने स्थानीय समस्या को रखा। ज्ञात हो की एक ही डिवीजन के अधीन चांडिल जंक्शन स्टेशन कुछ मामलों में उपेक्षित है आद्रा डिवीजन के अन्तिम जंक्शन स्टेशन है इसके वाबजूद बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर से तीन रुक कर वापस हो जाती है लोग ने सांसद, विधायक,रेल प्रबंधक को कहा की तीन टे्न को चांडिल तक विस्तार किया जाए,टाटा पटना दुर्ग का ठहराव, प्रदुषण मुक्त स्टेशन बनाए जाएं।सांसद संजय सेठ ने कहा कि चांडिल स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी बनेगी,मुरी से टाटा अतिरिक्त टे्न चलाने पर बल दिया। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष आदरणीय विजय महतो जी भी उपस्थित रहेंगे।सारथी महतो, अनिता पारित,विशाल चौधरी,मदन सिंह, विधायक सविता

Design a site like this with WordPress.com
Get started