सड़क किनारे अवैध रूप से जहां-तहां बाइक खड़ी करने के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान

सड़क किनारे अवैध रूप से जहां-तहां बाइक खड़ी करने के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला नगर क्षेत्र में मुख्य सड़क पर अवैध रूप से जहां-तहां खड़े करने वाले बाइक के खिलाफ पुलिस द्वारा गुरुवार को सख्ती से अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस मैनुअल 35 के तहत एक दर्जन से अधिक बाइक सवारों का ₹50 चालान काटा गया। दोपहर 1:00 बजे के आसपास थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिसकर्मियों दल बनाकर मुख्य सड़क पर थाना चौक से लेकर अनुमंडल कार्यालय तक पैदल मार्च किया गया।

इस दौरान कालूराम चौक के आसपास सड़क के दोनों किनारों पर काफी संख्या में बाइक खड़े पाए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़कों पर जहां-तहां बाइक खड़े करने वालों पर अब अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी तथा फाइन भी काटा जाएगा। जानकारी हो कि मुख्य सड़क पर व्यवसायियों के अतिक्रमण के कारण सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे अधिक जाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से लेकर कालूराम चौक तक रहती है। वही कालूराम चौक से लेकर बस स्टैंड तक सड़क किनारे बाइक खड़ी रहती है। यहां दुकानदारों द्वारा पार्किंग के लिए अलग से किसी पार्किंग के लिए जगह नहीं छोड़ी गई है, जिसके कारण दुकान में प्रवेश करने वाले सभी खरीददार सड़क पर अपनी बाइक खड़ी करते हैं।

इधर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सड़कों को अतिक्रमण कर संकीर्ण कर दिया गया है ।जिससे वाहनों के परिचालन में काफी परेशानी हो रही है। जल्द ही अतिक्रमण को लेकर अभियान प्रारंभ किया जाएगा तथा नगर के सभी सड़कों को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त किया जाएगा।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free