बढ़ती ठंड से राहत हेतु उपायुक्त के निर्देशानुसार नगर निकाय एवं प्रखंड क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों पर रात्रिकालीन अलाव व्यवस्था सुनिश्चित।

बढ़ती ठंड से राहत हेतु उपायुक्त के निर्देशानुसार नगर निकाय एवं प्रखंड क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों पर रात्रिकालीन अलाव व्यवस्था सुनिश्चित।

सरायकेला-खरसावां

खबर का दिखा असर, झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार द्वारा कड़ाके की ठंड के मुद्दे को लेकर प्रकाशित खबर पर जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए नगर निकाय एवं प्रखंड क्षेत्र के चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले में बढ़ती ठंड और बेवस जिंदगी को देखते हुए झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार द्वारा पुलिस व प्रशासन एवं स्थानीय नेता व समाज सेवी साथ ही नगर निगम के द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने की खबर को प्रमुखता से जनहित में प्रकाशित किया था।

खबर प्रकाशित होने पर एवं खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रात कालीन के वक्त लगभग प्रत्येक चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की गई जिससे कि गरीब आम जनमानस को जिला प्रशासन द्वारा काफी राहत एवं सहूलियत प्रदान की गई। जिससे कि गरीब आम जनमानस के चेहरे खिल उठे एवं इस बढ़ती कड़ाके की ठंड में उन्हें काफी राहत का एहसास हुआ और आम जनमानस ने तहे दिल से जिला प्रशासन का धन्यवाद किया एवं झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार को भी आम जनमानस ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया एवं आगे भी इसी तरह के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए प्रेरित किया।

आपको बताते चले कि सरायकेला-खरसावां जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनज़र आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों, सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रमुख स्थलों, तथा भीड़–भाड़ वाले क्षेत्रों में रात्रिकालीन अलाव व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे ठंड से प्रभावित नागरिकों को प्रभावी राहत मिल सके।

उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करें, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था उपलब्ध कराएँ तथा सुनिश्चित करें कि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौसम में गिरावट को ध्यान में रखते हुए अलाव स्थलों की संख्या एवं संचालन अवधि को भी परिस्थितियों के अनुसार बढ़ाया जा रहा है।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड के दौरान आवश्यक सावधानियाँ अपनाएँ और आवश्यकता होने पर उपलब्ध अलाव स्थलों का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started